816109
साहेबगंज में राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस मनाया गया
Sahibganj, Jharkhand:साहेबगंज में राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सूचना के अनुसार जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि राजद गरीबों, पिछड़ों और मजलूमों की पार्टी है, जहां सभी को सम्मान मिलता है। आपको बता दें कि स्थापना दिवस हर साल 5 जुलाई को मनाया जाता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बावनगजा जंगल में महिला-पुरुष के शव फंदे पर, प्रेम प्रसंग संदिग्ध
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बावनगजा के जंगल में फंदे पर लटके मिले महिला-पुरुष के शव जांच में जुटी पुलिस. बावनगजा के समीप जंगल में आज एक महिला और पुरुष के शव फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान अर्जुन डावर निवासी करौली, जिला धार और शारदा निवासी जालना जिला महाराष्ट्र के रूप में बताई जा रही है. जानकारी अनुसार, अर्जुन पहले से शादीशुदा था वही शारदा भी विवाहित थी. कुछ दिन पूर्व अर्जुन की बाइक भी बावनगजा क्षेत्र में मिली थी. इसके बाद से दोनों की तलाश की जा रही थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारकर मामला जांच में लिया है. साथ ही अर्जुन के परिजन के आने के बाद अर्जुन के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, वही मृतिका शारदा के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजन के बड़वानी पहुंचने के बाद ही उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. जानकारी अनुसार मृतक अर्जुन के तीन बच्चे हैं वही मृतिका शारदा के दो बच्चे हैं. दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है लेकिन प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.0
0
Report
अलवर में CM भजनलाल शर्मा का रोड शो, निकाय‑पंचायत में तीसरे इंजन का आह्वान
Alwar, Rajasthan:अलवर में CM भजनलाल शर्मा के अलवर रोड शो में सोमवार को भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने रोड शो की शुरुआत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव, राजस्थान सरकार के मंत्री एवं अलवर विधायक संजय शर्मा, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोड शो के दौरान जगह-जगह मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन सड़क के दोनों ओर मौजूद रहे। निकाय-पंचायत चुनाव में ‘तीसरा इंजन’ जोड़ने की अपील मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास के लिए काम कर रही है। अब निकाय और पंचायतों में भाजपा की सरकार बनाकर इसमें ‘तीसरा इंजन’ जोड़ना है। उन्होंने विकसित भारत के साथ विकसित राजस्थान, विकसित शहर, विकसित निकाय और विकसित पंचायत का विजन सामने रखा और 9 व 11 तारीख को कमल के फूल पर मतदान करने का आह्वान किया। ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ का किया जिक्र सीएम ने कहा कि पहले निकाय और पंचायत चुनाव लंबे समय तक चलते थे, जिससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती थी। सरकार ने ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ की दिशा में कदम बढ़ाते हुए चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित अवधि में पूरा कराने की व्यवस्था की है। उन्होंने इसे चुनावी प्रक्रिया को व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। 1.89 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का दावा मुख्यमंत्री ने सरकार की रोजगार उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अब तक 1 लाख 89 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। करीब 1 लाख 22 हजार युवाओं की नौकरियों प्रक्रिया में हैं, जिनमें कुछ परीक्षाएं हो चुकी हैं और कुछ होना बाकी हैं। इसके अलावा 70 हजार नई भर्तियों की वैकेंसी निकाली जा चुकी हैं। उन्होंने निजी क्षेत्र के माध्यम से करीब 4.50 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का भी दावा किया। पानी और बिजली परियोजनाओं का किया उल्लेख अलवर में मुख्यमंत्री ने पानी को राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए ERCP/रामजल सेतु योजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर, नर्मदा योजना, ब्राह्मणी-देवास योजना और जवाई बांध से जुड़ी परियोजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार राजस्थान के जल संकट को दूर करने के लिए लगातार काम कर रही है। इंदिरा गांधी नहर से जुड़े कार्यों के लिए 5,500 करोड़ रुपये का भी उल्लेख किया। ऊर्जा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के दूसरे महीने में ही 2.40 लाख करोड़ रुपये के MoU किए गए। उन्होंने वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन से जुड़े कार्य होने का दावा किया। मुख्यमंत्री के अनुसार राजस्थान पिछले चार महीनों से दूसरे राज्यों को बिजली देने की स्थिति में है। साथ ही 26 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने की बात कही। दूध संकलन 34 से बढ़कर 47 लाख लीटर होने का दावा डेयरी क्षेत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस डेयरी सेक्टर को पहले घाटे में बताया जाता था, वह अब मुनाफे की स्थिति में है। उनके अनुसार प्रदेश में दूध का दैनिक संकलन 34 लाख लीटर से बढ़कर 47 लाख लीटर हो गया है। कांग्रेस पर तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार के आरोप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, झूठ और लूट की राजनीति हुई। अलवर की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस शासन के दौरान महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर विपक्ष को घेरा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बयानों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को अलवर और प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवा, महिला, किसान और मजदूर का सशक्तिकरण है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, युवाओं को रोजगार के अवसर देने और किसानों-मजदूरों के हित में योजनाओं को आगे बढ़ाने पर सरकार लगातार काम कर रही है।0
0
Report
चौमूं में भाजपा ने वार्ड-4 के लोगों से वोट मांगे, विकास का तीसरा इंजन
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा चौमूं में युवाओं को साधने के लिए भाजपा के युवा नेता भी फील्ड में वार्ड नंबर 4 में भाजपा के समर्थन में वार्ड के लोगों से मांगे वोट चौमूं के मूल निवासी हैं शंकर गौरा शंकर गौरा ने कहा-वार्ड वासी चाहते हैं बदलाव केंद्र और राज्य में हैं बीजेपी की डबल इंजन की सरकार नगर निकाय की कड़ी जोड़कर लगाना हैं तीसरा इंजन सरकार लेकर आएगी विकास के नए आयाम एंकर- नगर निकाय चुनाव को लेकर अब चुनाव प्रचार का शोर थम गया हैं। अब प्रत्याशी घर घर जाकर वोट मांग रहे है.... युवाओं को साधने के लिए भाजपा के युवा नेता भी अब फील्ड में उतरकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा चौमूं पहुंचे। शंकर गौरा ने वार्ड नंबर 4 में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वार्डवासियों से जनसंपर्क कर वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोग बदलाव चाहते हैं और इस बार भाजपा के पक्ष में माहौल नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार है। अब नगर निकाय में भाजपा की सरकार बनाकर तीसरा इंजन जोड़ना है। शंकर गौरा ने कहा कि तीनों स्तरों पर भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और चौमूं में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने वार्डवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। गौरतलब है कि शंकर गौरा चौमूं के मूल निवासी हैं। बाइट शंकर गौरा, प्रदेशाध्यक्ष,युवा मोर्चा भाजपा0
0
Report
Advertisement
झाडोल लुटकांड: राखी पर तलवार से लूट, पाँच आरोपी गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाडोल से बड़ी खबर। लुट के मामले में बड़ा अपडेट। राखी पर भाई बहिन से तलवार की नोक पर लुट का मामला। मामले में बाल अपचारी सहित पांचवां आरोपी गिरफ्तार। घटना में उपयोग की गई बाइक कब्जे में ली गई। लुटे हुए गहने और पर्स भी पुलिस ने बरामद किए। महंगे मौज-शौक पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। घटना स्थल से 500 मीटर दूरी पर आरोपियों के घर है। घटना के बाद कभी घरों में तो कभी रिश्तेदारों के यहां शरण लेते रहे। वारदात के खुलासे में कॉस्टेबल ओम प्रकाश की विशेष भूमिका रही। झाड़ोल थाने के NH 58ई के उंडावेला में यह घटना है。0
0
Report
सिंगरौली में नकाबपोश बदमाशों का हमला, तीन आरोपी हिरासत में
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला... 6 नकाबपोश बदमाशों ने युवक को चाकू से गोदा, हालत नाजुक.... घायल जावेद अली रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर, 3 आरोपी पुलिस हिरासत में.... एंकर.....सिंगरौली में बेखौफ बदमाशों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं।विंध्यनगर थाना क्षेत्र के तेलगवां में देर रात करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर जावेद अली नाम के युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत में रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। तेलगवां इलाके में देर रात करीब 6 से ज्यादा नकाबपोश बदमाश अचानक जावेद अली के घर में दाखिल हुए और बिना किसी संकोच के उस पर धारदार चाकू से कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन और स्थानीय लोग दौड़े, तो हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। विंध्यनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में भारी रोष और दहशत का माहौल है। सिंगरौली एसपी सियाज के. एम. के मुताबिक, पुरानी रंजिश और विवाद के चलते यह हमला किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ जारी है। पकड़े गए आरोपियों में से एक के ड्रग एडिक्ट होने की पुष्टि हुई है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है。 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है, लेकिन इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर शहर में नशे के जाल और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
नाकपुर के सरकारी राशन वितरण में घोटाला: मंत्री चौहान ने कड़ी फटकार लगाई
Alirajpur, Madhya Pradesh:अलीराजपुर जिले के नानपुर स्थित सरकारी राशन संस्था में गरीबों को राशन न मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर उपभोक्ताओं को अनाज नहीं दिए जाने के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे मशीन (पीओएस) और फिजिकल स्टॉक के आंकड़ों में भारी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है。 मंत्री नगर सिंह चौहान के तीखे बोल: गरीबों का राशन नहीं दे रहे हो, यह तुम्हारे बाप का राशन है क्या? गरीबों का अनाज खाओगे तो कीड़े पड़ेंगे। अगर राशन वितरण में गड़बड़ी पाई गई तो सीधा जेल भिजवा दूंगा। कैबिनेट मंत्री का फटकार लगाने का वीडियो वायरल0
0
Report
Advertisement
UCC विरोध में AIMIM की पदयात्रा शाजापुर पहुंची, कानून वापस लेने की मांग तेज
Shajapur, Madhya Pradesh:समान नागरिक संहिता यानी UCC के विरोध में AIMIM (AIMIM) की 15 दिवसीय पदयात्रा सोमवार को अपने आठवें दिन शाजापुर पहुंची। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान की अगुवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मध्यप्रदेश में UCC लागू करने की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। एआईएमआईएम इस कानून के विरोध में लगातार 15 दिनों की पदयात्रा निकाल रही है। सोमवार को जैसे ही यह यात्रा शाजापुर पहुंची, शहर का सियासी माहौल गरमा गया। कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान सीधे कलेक्टरेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। AIMIM ने मोहन सरकार से इस कानून को तुरंत वापस लेने की मांग की है। पार्टी का तर्क है कि UCC देश के संविधान के मूल ढांचे पर हमला है और यह नागरिकों को मिलने वाले धार्मिक अधिकारों का हनन करता है। मोहसिन अली खान (प्रदेश अध्यक्ष, AIMIM) ने बताया हमने मोहन सरकार से इस कानून को वापस लेने की अपील की है। समान नागरिक संहिता संविधान के अनुच्छेद 25, 26 और 29 का सीधा उल्लंघन करती है, जो देश के हर नागरिक को अपने धर्म के पालन की पूरी स्वतंत्रता प्रदान करता है।0
0
Report
दिल्ली हादसे में सोनभद्र परिवार के अभिषेक की मौत से पूरा परिवार शोकमग्न
Obra, Uttar Pradesh:दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे ने सोनभद्र के एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। पांच मंजिला इमारत के धराशायी होने के बाद मलबे में चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के दौरान सोनभद्र निवासी अभिषेक का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त होने के बाद जैसे ही परिजनों को अभिषेक की मौत की खबर मिली, परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ दिन पहले तक अपनों की आवाजें गूंजती थीं, आज वहां ताला लगा है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। अभिषेक अपने माता पिता की तीन संतानों में सबसे छोटा था और पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट में अपने माता पिता के साथ रहता था। हादसे की खबर ने परिवार के साथ साथ अभिषेक को जानने वालों को भी झकझोर कर रख दिया है। बीते रविवार को दिल्ली में पांच मंजिला इमारत अचानक धराशायी हो गई थी। हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसी दौरान मलबे से सोनभद्र निवासी अभिषेक का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त होने के बाद दिल्ली से परिजनों को इसकी सूचना दी गई तो रेणुकूट स्थित घर में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने परिवार में तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई राजस्थान के कोटा में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि बहन की शादी हो चुकी है। अभिषेक अपने माता पिता के साथ रेणुकूट में रहता था। रक्षाबंधन के मौके पर अभिषेक की मां गांव गई हुई थीं, जबकि पिता रेणुकूट में थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अभिषेक का शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। परिवार के लोग दिल्ली पहुंचकर शव को अपने घर लाने की तैयारी में जुटे हैं। इधर रेणुकूट स्थित घर पर ताला लगा है और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। अभिषेक की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है। पड़ोसी और परिचित अभिषेक से जुड़ी पुरानी यादों को याद कर भावुक हो रहे हैं। जिस अभिषेक को परिवार ने भविष्य के सपनों के साथ आगे बढ़ते देखा था, उसकी दर्दनाक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल दिल्ली हादसे में मौत का आंकड़ा छह बताया जा रहा है और मलबे में रेस्क्यू अभियान के दौरान अभिषेक का शव मिलने के बाद सोनभद्र के इस परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।0
0
Report
सहारनपुर की मस्जिद विवाद सियासत का नया अखाड़ा, विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर की कलेक्ट्रेट मस्जिद का विवाद अब सियासी रंग ले चुका है... मस्जिद गिराए जाने के विरोध में कांग्रेस नेता सहारनपुर कूच पर अड़े... लेकिन पुलिस ने नेताओं को रास्ते में ही रोक दिया... और अजय राय समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया.. सहारनपुर की मस्जिद अब सिर्फ कानूनी विवाद नहीं रही... बल्कि यूपी की सियासत का नया अखाड़ा बन गई है... 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष इस मुद्दे के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश में है... अब देखना होगा कि मस्जिद विवाद की ये सियासत आगे कितना तूल पकड़ती0
0
Report
Advertisement
जमीन विवाद में मारपीट के बाद लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल चौकी पहुंची महिला , मचा हड़कंप
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में जमीन बेचने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला रोते-बिलखते अपने पास मौजूद लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर परतावल पुलिस चौकी पहुंच गई। युवती के हाथ में असलहा देखकर पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए सकते में आ गए। बताया जा रहा है कि गांव निवासी नन्दनी यादव पुत्री उदयभान यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके बाबा रामानन्द ने चाचा के कहने पर दो डिसमिल जमीन बेच दी। इसी मामले में पूछताछ करने पर परिवार के ही राजकुमार, उनकी पत्नी चिन्तामणि और रामानन्द ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से उनके और उनकी बहन के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार, उसके बाबा के नाम लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक है, जिसे वह सुरक्षा की दृष्टि से अपने पास रखे हुए थीं। पारिवारिक विवाद के बाद वह बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंचीं और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला से शांतिपूर्वक बातचीत की और बंदूक को अपने कब्जे में लेकर मालखाने में दाखिल कर दिया। असलहा सुरक्षित कब्जे में आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। घटना के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से संबंधित एक वीडियो सामने आने की भी बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद, मारपीट और धमकी के आरोपों की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
हरियाणा कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक: सेवाकल्प योजना और कर्मचारियों के सवाल गर्म
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सीएम आवास पर हरियाणा कैबिनेट की अनोपचारिक बैठक जारी अनोपचारिक कैबिनेट के लिए पहुँचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आज कैबिनेट में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन है पर सेवा संकल्प अभियान को लेकर चर्चा होगी इसके इलावा भी कई मुद्दे है प्रदेश में सफाई कर्मचरियो की हड़ताल ओर कई कर्मचारियो को बर्खास्त करने के सवाल पर कहा कि हमारी चर्चा चल रही है , मुख्यमंत्री ने भी घोषणा की थी इसका रास्ता निकाल लेंगे वह हमारे परिवार के लोग है सरकार का हिस्सा है , उनकी बात मानना हमारी जिम्मेदारी बनती है हम सुन भी रहे है और हल भी निकाल रहे है0
0
Report
तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, छह घंटे रहा जाम
Alwar, Rajasthan:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, छह घंटे तक सड़क जाम मालाखेड़ा। भड़कोल बस स्टैंड के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में मृतकों की पहचान राम सिंह सैनी और करण सिंह यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, एक दूध विक्रेता बाइक से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मारुति कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति भी आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। दो युवकों की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर मालाखेड़ा-लक्ष्मणगढ़ मार्ग जाम कर दिया। करीब छह घंटे तक चले जाम के कारण रोडवेज बसों, सरकारी कर्मचारियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने मृतकों के परिवारों को 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी, सरकार की पात्र योजनाओं का लाभ तथा नियमानुसार बीमा और अन्य क्लेम दिलाने की मांग रखी。 सूचना पर मालाखेड़ा उपखंड अधिकारी पिंकी गुर्जर, तहसीलदार, थाना अधिकारी, ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश कर उनकी मांगों पर बातचीत की। काफी प्रयासों के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया और करीब छह घंटे बाद सड़क पर यातायात बहाल हो सका।0
0
Report
Advertisement
बारां में सूखा दिवस की धज्जियाँ, पीछे खिड़की से शराब बिकती पकड़ी गई
Baran, Rajasthan:बारां में सूखा दिवस के आदेश की उड़ रही धज्जियां, बंद शटर के पीछे खिड़की से बिक रही शराब बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर 48 घंटे के लिए घोषित सूखा दिवस के आदेश की बारां में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर परिषद क्षेत्र में कई जगह शराब की दुकानों के शटर तो बंद हैं, लेकिन पीछे बनी खिड़की से चोरी-छिपे शराब की बिक्री जारी है। प्रथम चरण में आज शाम से बारां नगर परिषद क्षेत्र और अंता, सीसवाली नगरपालिका क्षेत्रों में शराब की बिक्री, परोसने और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बारां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सूखा दिवस घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार प्रथम चरण के लिए 7 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे से 9 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे तक और द्वितीय चरण के लिए 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा। वहीं मतगणना के दिन 14 सितंबर 2026 को पूरे दिन सूखा दिवस घोषित किया गया है। इसके बावजूद रविवार शाम 6 बजे के बाद से ही कई शराब कारोबारियों ने आदेश को दरकिनार कर दिया। सूत्रों के अनुसार बारां शहर में अधिकांश दुकानों पर आगे से ताला लगाकर पीछे की खिड़की से ग्राहकों को शराब दी जा रही है। इससे निर्वाचन विभाग के निष्पक्ष चुनाव कराने के दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
उनियारा में 48 घंटे का सूखा दिवस: शराब-भांग बिक्री पर रोक लागू
Tonk, Rajasthan:टोंक निकाय चुनाव को लेकर उनियारा में 48 घंटे का सूखा दिवस आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर, भांग व शराब की दुकानों पर लगाई सील नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन और आबकारी विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। चुनाव के मद्देनजर उनियारा चुनाव क्षेत्र में 48 घंटे के लिए सूखा दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान क्षेत्र में शराब और भांग की दुकानों पर बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। आबकारी सीआई अनिल भाटी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने उनियारा क्षेत्र में संचालित शराब एवं भांग की दुकानों का निरीक्षण कर उन्हें सील कर दिया। विभाग की टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सूखा दिवस के दौरान किसी भी प्रकार की शराब या भांग की बिक्री नहीं की जाए। निकाय चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग लगातार क्षेत्र में निगरानी रख रहा है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान अवैध शराब की बिक्री, वितरण और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब के इस्तेमाल पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। 48 घंटे तक शराब व भांग की दुकानें बंद रहने के साथ ही आबकारी विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी करेगी। चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।0
0
Report
दिल्ली गैस सिलेंडर विस्फोट से दो परिवार उजड़े, बिहार से भी मौतों का सैलाब
Gaya, Bihar:रोजगार की तलाश में दिल्ली गया था बेटा, ताबूत में लौटा घर, ग्रामीण बोले- बिहार में नौकरी होती तो आज जिंदा होता पंकज, दिल्ली में गैस सिलेंडर विस्फोट ने उजाड़े दो परिवार, जीजा-साले की मौत, इमामगंज पहुंचा शव तो चीख-पुकार से गूंज उठा अलीगनर गांव रोजगार की तलाश में जिस बेटे को पिता ने दिल्ली भेजा था, सोमवार को उसी बेटे का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा। बेटे की एक झलक देखते ही पिता परमेश्वर दास का कलेजा फट पड़ा। घर में पहले से लकवाग्रस्त मां अपने जवान बेटे की मौत का दर्द बोलकर भी bयां नहीं कर सकीं। दिल्ली में गैस सिलेंडर विस्फोट में झुलसे जीजा-साले की इलाज के दौरान मौत के बाद सोमवार को पंकज कुमार का शव इमामगंज के अलीगनर गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं हादसे में पंकज के साथ उनके जीजा राजेंद्र राम (38) की भी मौत हुई है। राजेंद्र राम का शव उनके पैतृक घर पलामू ले जाया गया। मालूम हो कि मृतक दोनों दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वीपर का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। दो कमाने वाले सदस्यों की एक साथ मौत ने दोनों परिवारों को ऐसा जख्म दिया है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी। परिजनों के अनुसार, तीन सितंबर को पंकज कुमार और उनके जीजा राजेंद्र राम दिल्ली में ड्यूटी पूरी कर अपने कमरे पर लौटे थे। दोनों ने खाना बनाया और खाना खाने के बाद सो गए। इसी दौरान कमरे में गैस का रिसाव होने लगा। इसके बाद आग लगी और सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिससे कमरे में सो रहे जीजा-साले आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह दोनों को कमरे से बाहर निकाला और इलाज के लिए दिल्ली एम्स पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर बनी रही और 6 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पंकज की मां पहले से ही गंभीर परेशानी से जूझ रही हैं। उन्हें लकवा मार चुका है और वह बोल भी नहीं पाती हैं। जिस मां की आंखें बेटे के दिल्ली से घर लौटने का इंतजार करती थीं, उसी मां के सामने सोमवार को जवान बेटे की अर्थी पहुंची। वह अपने दर्द को शब्दों में भी नहीं कह सकीं। घर में चीख-पुकार मची रहे और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोगों की भीड़ परिवार को ढांढस बंधाने के लिए जुटे रहे। वहीं दूसरी ओर पंकज के जीजा राजेंद्र राम पलामू के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम जगलाल दास है। राजेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और दिल्ली में रहकर काम करते थे। हादसे में उनकी मौत की खबर पहुंचते ही उनके घर में भी मातम छा गया। उनका शव दिल्ली से पलामू स्थित घर ले जाया गया। जीजा-साले रोजी-रोटी कमाने के लिए अपने परिवार से सैकड़ों किलोमीटर दूर दिल्ली गए थे। परिवार को उम्मीद थी कि वे कमाकर घर लौटेंगे, लेकिन नियति ने दोनों परिवार की खुशियां छीन लीं। दिल्ली से उनकी वापसी हुई भी तो जिंदगी के साथ नहीं। एक शव इमामगंज पहुंचा और दूसरा पलामू। पीछे रह गईं रोती आंखें, उजड़े परिवार और अपनों के लौट आने का वह इंतजार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा। इधर इस घटना के बाद से पूरे गांव में गमगीन का माहौल है और माफी सन्नाटा पसरा हुआ है。 बाइट:- परमेश्वर दास, मृतक युवक के पिता बाइट:- भरत कुमार दास, वार्ड सदस्य0
0
Report
Advertisement
