icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

घोडणकप्पी के दुर्गम इलाके में स्वास्थ्य प्रयासों से सुरक्षित प्रसूति

Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर जिल्ह्यातील जिवती तालुक्यातील घोडणकप्पी आरोग्य केंद्रापर्यंत पोहोचण्यातील अडचणी आणि जोखमीची गर्भावस्था. अनेक आव्हानांवर मात करत आरोग्य विभागाचे कर्मचारी, कुटुंबीय आणि गावकऱ्यांनी दाखविलेल्या एकजुटीमुळे एका मातेचा सुरक्षित मातृत्वाचा प्रवास सुखरूप पूर्ण झाला. दुर्गम घोडणकप्पी येथील इंदिराबाई रामा जुमनाके यांनी काल जवळच्या प्राथमिक आरोग्य केंद्र, पाटण येथे सुदृढ मुलीला जन्म दिला. आई आणि बाळ दोघेही सुखरूप आहेत. ग्रामीण आणि दुर्गम भागातील गरोदर मातांपर्यंत नियमित आरोग्यसेवा पोहोचविणे आरोग्य यंत्रणेसमोरील मोठे आव्हान असते. घोडणकप्पीसारख्या दुर्गम गावातही आरोग्य कर्मचाऱ्यांनी इंदिराबाईंच्या गर्भावस्थेच्या सुरुवातीपासून त्यांच्या आरोग्याकडे विशेष लक्ष दिले. पायवाटेने जात तिच्या घरी जाऊन नियमित तपासण्या, रक्तवाढीसाठी आवश्यक इंजेक्शन्स, गोळ्या आणि औषधोपचार देत त्यांच्या प्रकृृतीवर सातत्याने लक्ष ठेवण्यात आले. 2 महिन्यांपूर्वी याच गावात रस्त्याअभावी रुग्णवाहिका पोचू न शकल्याने गर्भवतीचा मृत्यू झाला. आदिवासींनी रस्त्यासाठी श्रमदान सुरू केल्यावर प्रशासनाने रस्ते कामासाठी 60 लाखांचा निधी मंजूर केला आहे. आता आरोग्य विभागानेही संवेदनशीलता दाखवत नवा आदर्श निर्माण केला आहे.
0
0
Report

गरियाबंद के कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार पर भक्तों का सैलाब

Majarkata, Chhattisgarh:स्थान... गरियाबन्द एंकर.... सावन के अंतिम सोमवार पर गरियाबन्द जिले के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। त्रिवेणी संगम स्थित बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। दूर-दूर से पहुंचे शिव भक्त लंबी कतारों में लगकर बाबा के दर्शन कर रहे हैं और त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल-बम के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। सावन के अंतिम सोमवार पर बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि त्रिवेणी संगम का यह प्राचीन कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर माता सीता से जुड़ा हुआ है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता सीता ने यहां रेत की बालू से शिवलिंग का निर्माण कर पूजा-अर्चना की थी। सुबह से लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मंदिर परिसर में भक्तिभाव का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरा त्रिवेणी संगम क्षेत्र भोलेनाथ की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। सावन के अंतिम सोमवार पर कुलेश्वरनाथ महादेव के दरबार में उमड़ी आस्था बता रही है कि छत्तीसगढ़ की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं में भगवान शिव के प्रति लोगों की आस्था कितनी गहरी है।
0
0
Report

अजमेर में मिलादुन्नबी महफिल सज गई, दरगाह विदेशी फूलों से जगमग

Ajmer, Rajasthan:जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर अजमेर में मिलाद की महफ़िल सजाई जा रही है। सुल्तानुल हिन्द की बारगाह में खुसूसी गैरमुल्की फूलों से सजावट का सिलसिला जोशो खरोश के साथ जारी है। अंजुमन सैय्यद ज़ादगान ख़ुद्दामें ख्वाजा के ज़ेरे एहतमाम कोलकोता से ख़ुसूसी डेकॉर टीम बुला कर दरगाह शरीफ़ को सजाया जा रहा है। तक़रीबन 40 मेम्बर्स की टीम पूरी दरगाह में विदेशी फूलों से सजावट कर रही है। निज़ाम गेट से लेकर बुलंद दरवाज़ा, संदली गेट और आहता नूर से लेकर बाबा फरीद का चिल्ला शरीफ और झालरा मैदान तक दिलकश सजावट अंजाम दी जा रही है। ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में खुसूसी लाइटिंग भी की जा चुकी है जिसकी तस्वीरे अक़ीदत मंद अपने मोबाइल में कैद करते दिखाई दे रहे है। इसके अलावा दरगाह और मुस्लिम इलाक़ा में हर ज़ानिब मरहबा या मुस्ताफ़ा के नारे बुलन्द हो रहे है। 1501वा जश्ने मिलादुन्नबी का जुलूस और मिलाद की महफ़िल के साथ साथ रह्मातुललिल आलामीन हज़रत मोहम्मद मुस्ताफ़ा सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम के पैग़ामें इंसानियत को भी आम किया जा रहा है। दरगाह के गद्दीनशीन पीर सैय्यद फखर काज़मी के मुताबिक़ हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही के अजमेर शरीफ तशरीफ़ लाने के बाद से ही जश्ने ईद मिलादुन्नबी हिंदुस्तान में मनाया जाने लगा। यही वजह है कि मिलाद की महफ़िल से लेकर अब जुलूसे मोहम्मदिया भी मुस्लिम इलाक़ो में निकाला जाता है और अक़ीदत मंद नज़रों नियाज़ दिला कर जश्ने विलादते रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लم मनाते है। 26 अगस्त को पूरे मुल्क में जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा और शहर शहर जुलूस भी निकाला जाएगा। इसी तरह अजमेर में मिलादुन्नबी को लेकर कैसा माहौल है और क्या इंताजाम किये गए है, देखते है हमारे नुमाईंदा मोहम्मद रईस खान की एक ख़ुसूसी रिपोर्ट....
0
0
Report
Advertisement

एटा में 131 मीटर लंबी हनुमान पूंछ वाली कांवड़ बना आकर्षण

Etah, Uttar Pradesh:लोकेशन - एटा यूपी स्लग - 131 मीटर लंबी हनुमान जी की पूंछ बाली कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र, 131 मीटर लंबी हनुमान जी की पूंछ वाली कांवड़ ने सोरोंजी के लहरा गंगाघाट पर 40 शिवभक्तों के साथ यात्रा की। रविवार को फिरोजाबाद जिले के गांव नाउआ से भक्त कांवड़ लेकर पहुंचे। गंगाघाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गंगाजल कांवड़ में भरा। इस विशाल कांवड़ को खास बनाने वाली बात यह थी कि एक काँवरिया हनुमान के स्वरूप में था और उसकी लम्बी पूँछ में गंगाजल भरा हुआ था जिसे 40 काँवरिये बानर रूप में उठा कर चल रहे थे। कांवड़ में शामिल शिवभक्त अलग-अलग धार्मिक पात्रों के स्वरूप में नजर आए। बॉबी निंगुआ हनुमान के वेश में रहे, जिनकी लम्बी पूंछ में गंगाजल भरा था जब कि उस लम्बी पूँछ को 40 शिवभक्त बानर के रूप में उठाकर चल रहे थे। नथुनी प्रसाद भगवान शिव और उदय जामवंत के स्वरूप में दिखाई दिए। इन सभी के स्वरूप ने यात्रा को खास बना दिया और रास्ते में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
0
0
Report

अमरौहा डीएम ने वासुदेव तीर्थ में जलाभिषेक कर स्वच्छता का संदेश दिया

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर सावन के आखिरी सोमवार पर अमरोहा डीएम नितिन गौड ने श्री वासुदेव तीर्थ मंदिर में किया जलाभिषेक, स्वच्छता का दिया संदेश सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर अमरोहा के पौराणिक श्री वासुदेव तीर्थ स्थल पर श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। अमरोहा के जिलाधिकारी नितिन गौड ने एसडीएम शशि भूषण पाठक के साथ श्री वासुदेव तीर्थ परिसर स्थित शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। जलाभिषेक के बाद डीएम नितिन गौड ने शिव भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार और पूरे सावन माह की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने श्री वासुदेव तीर्थ स्थल परिसर में नगर पालिका परिषद अमरोहा के बैनर के साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया। डीएम नितिन गौड ने लोगों से अपील की कि वे अपने शहर, आसपास के क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मंदिर और तीर्थ स्थल हमारी आस्था के प्रमुख केंद्र हैं, इसलिए इनकी स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सावन के अंतिम सोमवार पर डीएम का यह संदेश श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा.
0
0
Report

झांसी की पुरानी पसरट गली में मकान गिरा, महिला की मौत, पति गंभीर

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी पसरट चूड़ी वाली गली में बने पुराने मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गई, इस घटना में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पहुंची और मलबे में दबे पति-पत्नी को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महिला सूरज देवी को मृत घोषित कर दिया, वहीं पति मुकेश गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। झांसी में पिछले 3 दिन से रुक-रुक हो रही बारिश के चलते शहर के चूड़ी वाली गली में बने पुराने मकान की कच्ची दीवार आज सुबह अचानक भरभराकर गिर गई, दीवाल के मलबे में पति मुकेश और पत्नी सूरज देवी दब गई, चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाल कर आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महिला सूरज देवी को मृत घोषित कर दिया, वहीं पति मुकेश का इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मलबा हटाने का काम चल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

कोलकाता के प्रसिद्ध कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, कई कीमती गाड़ियां जलकर खाक

Noida, Uttar Pradesh:नामचीन कार निर्माता कंपनी के सर्विस सेंटर में आग। सोमवार तड़के कोलकाता हवाई अड्डे के पास जशोर रोड पर बांकड़ा खाल इलाके में नामी कार निर्माता कंपनी के सर्विस सेंटर में आग लग गई。 तड़के करीब 4 बजे उस सर्विस सेंटर में आग लगी। इसके बाद आग पूरे सर्विस सेंटर में फैल गई। आग की वजह से कंपनी के सर्विस सेंटर में भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक लगभग 30 चार-पहिया गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची। पहले मध्यमग्राम और बिराटी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। फिर आग की भयावहता देखकर और भी फायर इंजन मौके पर पहुंचे। आखिर में 8 इंजनों की कोशिश से करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। dमकल के देर से आने का आरोप लगा, हालांकि दमकल विभाग ने इसे खारिज कर दिया। उनका दावा है कि खबर मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए थे। आग कैसे लगी, यह अभी पता नहीं चला है, लेकिन दमकल विभाग ने बताया कि बाद में आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
0
0
Report

पांवटा साहिब के जम्बूखाला नाले में डूबने से दो बच्चों की मौत

Paonta Sahib, Himachal Pradesh:पांवटा साहिब के पुरुवाला थाना के अंतर्गत जम्बूखाला के पास शनिवार देर शाम एक हृदय विदारक हादसा हो गया। यहां बरसाती नाले में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बाकी दो बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया। जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को 5 बच्चे जम्बूखाला में नहाने के लिए गए थे। जिनकी पहचान जबिर (9 वर्ष) पुत्र अनवर निवासी गाजीपुर उत्तर प्रदेश, रोहित (8/9 वर्ष) पुत्र रमेश, सिद्धार्थ और अंकुर पुत्र वृज मोहन लाल (8/9 वर्ष) और सत्यम (8 वर्ष) पुत्र सिकन्दर के रूप में हुई है। नहाते समय अचानक एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा बच्चा भी डूब गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पांवटा साहिब और पुरुवाला थाने में दी। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने एक बच्चे को पानी से बाहर निकलकर तुरंत पहुंच साहब अस्पताल पहुंचा मगर, यहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रोहित, सिद्धार्थ और अंकुर को सुरक्षित तलाश कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी पांवटा साहिब भी मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों की मदद से दूसरे लापता बच्चे सत्यम पुत्र सिकन्दर, निवासी समस्तीपुर बिहार, तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद सत्यम का शव भी जम्बूखाला से बरामद कर लिया गया। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया है। इस घटना से दुखी एक स्थानीय स्कूल की अध्यापिका ने नाराज की जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने बच्चों को कई बार नाले में जाने से रोका जाता रहा। उनके माता-पिता को भी इस बारे में शिकायत की मगर, उनके माता-पिता ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई है।
0
0
Report

उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रावण के चौथे सोमवार की भस्मारती और सवारी

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन--महाकाल भस्मारती, सावन माह का चौथा व अंतिम सोमवार, महाकाल मन्दिर में लगा भक्तो का ताँता, रात्रि ढाई बजे खुले मन्दिर के पट, 3 बजे शुरू हुई भस्मारती, श्रावण माह का चौथा व अंतिम सोमवार होने के कारण आज सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तो का ताँता लगा हुआ है। उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन हेतु श्रद्धालु देर रात से ही कतार में लगे हुए हैं। रात्रि ढाई बजे महाकाल मंदिर के पट खोले गए । इसके बाद तीन बजे बाबा महाकाल की भस्मारती शुरू हुई। जिसके हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिए। श्रावण माह भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह माना गया है। मान्यता है कि श्रावण माह में शिव आराधना करने से सभी कष्टों से तुरन्त मुक्ति मिलती है। श्रावण - भादो माह में सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकाले जाने की भी परंपरा है। इसलिए आज शाम को बाबा की सवारी भी निकाली जाएगी। मान्यता है कि अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए सवारी के रूप में राजा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलते हैं। यहाँ बाबा की सवारी के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु सडको के किनारे घंटों इंतजार करते हैं और महाकाल की एक झलक पा कर अपने आप को धन्य मानते हैं।
0
0
Report
Advertisement

गंगा के जलस्तर से यूपी-बिहार रास्ता गंगौली बयासी फिर से बंद, ग्रामीण परेशान

Ballia, Uttar Pradesh:गंगा का जलस्तर बढ़ने से यूपी से बिहार को जोड़ने वाला गंगौली बयासी मार्ग बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया है। बिहार के बक्सर जिले के गंगोली गांव और यूपी के बलिया जनपद के बयासी गांव को जोड़ने वाले स्थानीय मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क पर लगभग दो से ढाई फीट पानी भरा है, और गंगा की तेज लहरें लोगों को डरा रही हैं। कुछ लोग तेज बहाव के बीच सड़क पार करने का जोखिम भी उठा रहे हैं। इस सड़क से यूपी-बिहार के किसान, शिक्षक, छात्र समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण आते जाते हैं, लेकिन बाढ़ के कारण हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। यूपी-बिहार बॉर्डर पर मौजूद इस सड़क पर गंगा पानी आने के कारण स्थानीय लोग दूसरे मार्गों के सहारे हैं। अगर जलस्तर बढ़ता रहा तो अन्य मार्ग भी बंद हो जाएंगे जिससे दोनों राज्यों के लोगों की आवाजाही मुश्किल हो जाएगी।
0
0
Report

वासुदेव तीर्थ में सावन के आखिरी सोमवार को भक्तों का जलाभिषेक उमड़ा

Amroha, Uttar Pradesh:स्लग 2408ZUP_AMR_DEVOTEES_R एंकर सावन के आखिरी सोमवार पर वासुदेव तीर्थ में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक को पहुंचे हजारों श्रद्धालु सावन के आखिरी सोमवार को अमरोहा के पौराणिक तीर्थ स्थल श्री वासुदेव तीर्थ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आया। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस बल के साथ यातायात व्यवस्था संभालने के लिए भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश और निकासी की व्यवस्था अलग-अलग रखी गई। वहीं, कांवड़ियों ने भी पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। कांवड़ियों के पहुंचने से माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए देर तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
0
0
Report
Advertisement

Kas Plateau के पर्यटन को नया मौका: 40 मीटर बाधा घटाकर 5 मीटर करें

Satara, Maharashtra:सातारा - जागतिक वारसा स्थळाचा दर्जा मिळाल्यानंतर कास पठार परिसरात पर्यटनाला मोठी चालना मिळाली आहे. वाढत्या पर्यटनामुळे स्थानिक भूमिपुत्रांनी कर्ज काढून स्वतःच्या वडिलोपार्जित जागेत छोटे-मोठे हॉटेल आणि पर्यटनपूरक व्यवसाय सुरू केले आहेत. मात्र, सार्वजनिक बांधकाम विभागाच्या रस्त्यापासून ४० मीटर अंतरावर बांधकाम करण्याच्या अटीमुळे व्यवसायांना परवानगी मिळण्यात अडचणी निर्माण होत आहेत.MCRDC कार्यालयाकडे आवश्यक मंजुरीसाठी प्रस्ताव सादर करण्यात आले आहेत. मात्र, ४० मीटरच्या अटीमुळे या प्रस्तावांना मंजुरी मिळण्यात अडथळा निर्माण झाल्याचे संघटनेचे म्हणणे आहे. त्यामुळे सार्वजनिक बांधकाम विभागाची ४० मीटरची अट रद्द करून ती ५ मीटर करण्यात यावी, अशी मागणी कास पठार स्थानिक भूमिपुत्र संघटनेने सार्वजनिक बांधकाम मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले यांच्याकडे निवेदनाद्वारे केली आहे.स्थानिक भूमिपुत्रांचे व्यवसाय व उपजीविका वाचवण्यासाठी शासनाने सकारात्मक निर्णय घ्यावा, अशी अपेक्षा व्यक्त होत आहे.
0
0
Report

11kV लाइन शटडाउन के बाद पोल पर करंट से इलेक्ट्रिशियन घायल, हालत गंभीर

Noida, Uttar Pradesh:शटडाउन के बाद 11 हजार केवी लाइन चालू, पोल पर काम कर रहा इलेक्ट्रिशियन झुलसा सीकरी। डीग जिले के सीकरी कस्बे में झझार रोड पर रोड लाइट ठीक करने के दौरान 22 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल सेम्पी सैनी को पहले सीकरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया। ट्रॉमा वार्ड में उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सेम्पी नगर पालिका में पिछले करीब तीन वर्षों से निजी तौर पर इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहा है। रोड लाइट ठीक करने के लिए 11 हजार केवी लाइन का शटडाउन कराया गया था। शटडाउन के बाद वह पोल पर काम कर रहा था, तभी अचानक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। करंट लगने से उसके दोनों हाथ और पेट झुलस गए, जबकि पोल से गिरने पर उसे गुम चोटें भी आईं। हादसे के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, यह भी सामने आया है कि इलेक्ट्रिशियन ने काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया था।
0
0
Report

गणेश मूर्तियों की कीमतें 10-30% तक बढ़ीं, मौसम व युद्ध के कारण असर

Pimpri-Chinchwad, Maharashtra:गणेशोत्सवाला काही दिवस राहिले असताना गणेश मूर्ती कारखान्यांमध्ये शेवटचा हात मारण्यात येत आहे. एकीकडे गणेशोत्सवाच्या आगमनाचा उत्साह असतानाच यंदा गणेश मूर्तींच्या किमतीत मोठी वाढ झाली आहे. काही महिन्यांपूर्वी कोकणात झालेल्या मुसळधार पावसामुळे शाडू माती आणि मुर्त्या दोन्हींचा तुटवडा जाणवत आहे. इराण अमेरिका इस्रायल युद्धामुळे वाढलेल्या पेट्रोल किंमतीचा मूर्ती उद्योगावर परिणाम झाला आहे. परिणामी गणेश मूर्तींच्या आकारानुसार किंमती मध्ये १० ते ३० टक्के वाढ झाली आहे. याच संदर्भात मूर्ती विक्रेते गणेश चित्रे यांच्याशी बातचीत केली आहे आमचे प्रतिनिधी कैलास पुरी यांनी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top