icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रायपुर में कांग्रेस भवन घेराव: पुलिस-खाकी पर FIR, सियासत तेज

Begun, Rajasthan:रायपुर में भाजपा के कांग्रेस भवन घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी अब सियासी संग्राम में बदल गई है.. इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस के 12 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसके बाद कांग्रेस ने सरकार और पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है.. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने सरकार के संरक्षण में कांग्रेस भवन पर हमला किया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंके गए, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया.. उनका आरोप है कि घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ही एफआईआर दर्ज कर दी गई.. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस को याद रखना चाहिए कि सरकारें बदलती रहती हैं और कांग्रेस इस पूरे मामले की शिकायत राज्यपाल से करेगी..\n\nवहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा का आंदोलन लोकतांत्रिक था, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डंडे लहराकर और हिंसक रवैया अपनाकर माहौल बिगाड़ा.. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को धमकाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कानून अपना काम करेगा.. अरुण साव ने कांग्रेस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शांति और सद्भाव का प्रदेश है और कांग्रेस के इस आचरण का जवाब जनता जरूर देगी.. अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सियासत और तेज होने के आसार हैं..
0
0
Report

नीट पेपर लीक के बाद झारखंड में भी आक्रोश तेज, सत्ता- विपक्ष आमने सामने

Ranchi, Jharkhand:नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बाद उपजे राजनीतिक हालात में दिल्ली में सुलगते सियासी आक्रोश की आँच अब झारखंड में भी शोध और प्रतिशोध के रुप में तब्दील हो रही है कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे को रियायत देने के मूड में नहीं बीजेपी और कांग्रेस वार और पलटवार की रणनीति पर काम कर रहे हैं कांग्रेस ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने आए थे जवाब में बीजेपी कार्यालय का घेराव होगा फिलहाल सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने है भारतीय जनता पार्टी ने सारी हदें पार कर दी है बीजेपी निम्न स्तर की राजनीति कर रही है युवा आज सड़क पर हैं उनसे बात करना चाहिए लेकिन बीजेपी उल्टा आंख दिख रही है युवाओं को कांग्रेस कार्यालय के अंदर हमने बंद रखा था ताकि लोग उग्र ना हो जाएं और आज कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी का घेराव करेगी मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि डॉक्टर बनने का सपना बच्चे देखते हैं और पेपर लीक हो जाता है अब आर पार की लड़ाई होगी तुमने छात्रों पर गोलियां चलाई है हम डंडा चलाएंगे बाइट डॉक्टर इरफान अंसारी, मंत्री नीट की परीक्षा का पेपर लीक हुआ हमारी सरकार ने कार्रवाई करते हुए तुरंत फिर से एग्जामिनेशन लिए और रिजल्ट जारी किया गया भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों को टुकड़े-टुकड़े गैंग के नेता गुमराह कर रहे हैं और विपक्ष खून पर राजनीति कर रही है रही बात बीजेपी दफ्तर के घेराव की तो प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस अराजकता फैलाना चाहती है डॉ इरफान अंसारी को घर वापसी का प्रतुल शाह देव ने नेवता दिया है बाइट प्रतुल शाह देव, बीजेपी नीट पेपर लीक के मामले पर झारखंड मुक्ति मोर्चा भी हमलावर है पूरे भारत में सिर्फ एक चिंगारी दिख रही थी लेकिन आज वोल्कानो दिख रहा है छात्र आज सड़क पर हैं और कुछ भी करने को आमादा है क्योंकि उनके साथ उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है प्रधानमंत्री का एक वक्तव्य सहानुभूति के लिए नहीं आ रहा है और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं हो रहा है इस देश में परिवर्तन का वाहक रहे हैं छात्र उसकी आहट सुनाई पड़ रही है मनोज पांडे ने कहा कि आक्रोश चरम पर है जिसकी आज झारखंड में दिख रही है और ऐसा ना हो कि केंद्र का तख्तों ताज छात्रों के द्वारा चीन लिया जाए बाइट मनोज पांडेय, जेएमएम
0
0
Report
Advertisement

पेपर लीक के खिलाफ मोदी सरकार का फास्ट-ट्रैक कोर्ट, विपक्ष ने सवाल उठाए

Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Pramod Tiwari (Congress) On PM Modi Tweet 'Nothing is More Important Than The Welfare And Future of Our Youth!'/ Rahul Gandhi /Govt Ready For In-Depth Parliament Discussion On Paper Leaks/ JP Nadda प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर ज़ोर देते हुए, पेपर लीक से जुड़े सभी मामलों में दोषियों को जल्द सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की। उन्होंने मंत्रियों को जवाबदेह ठहराने की परंपरा का ज़िक्र किया और इसकी तुलना मौजूदा स्थिति से की, जहाँ बार-बार पेपर लीक के लिए ज़िम्मेदार मंत्री अपने पद पर बने हुए हैं। राहुल गांधी और जेपी नड्डा ने सरकार की आलोचना करते हुए उस पर राजनीतिक फ़ायदे के लिए छात्रों का इस्तेमाल करने और चुनिंदा मामलों पर ही नाराज़गी दिखाने का आरोप लगाया। नड्डा ने इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग की और कहा कि सरकार की रणनीति में सीधी कार्रवाई और विरोध-प्रदर्शन शामिल हैं, जो सरकार के डगमगाने का संकेत है। विपक्ष इस मामले पर तुरंत चर्चा और कार्रवाई की मांग कर रहा है और कुछ नियमों और कानूनों पर सरकार की कोई प्रतिक्रिया न होने की आलोचना कर रहा है।
0
0
Report

Akhilesh Yadav पर दोहरे चरित्र का आरोप: मंदिर हिंसा की खुली चूनावी चोट

Noida, Uttar Pradesh:Om Prakash Rajbhar गजब का दोहरा चरित्र है आपका। एक तरफ ब्राह्मण सम्मान और ब्राह्मण सम्मेलन का ढोंग करते हैं तो दूसरी तरफ ब्राह्मणों के साथ 'PDA यानी पीट देगा अहीर' करवाते हैं। कल ही की बात है, गाजीपुर में आपके स्वजातीय गुंडों ने बाबा गंगेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी और उनके चार साल के मासूम बच्चे को भी नहीं छोड़ा। उनके साथ बुरी तरह मारपीट की, उनका खून बहाया। समझाइए अपने गुंडों को। ये सलाह इसलिए दे रहा हूं ताकि चुनाव में हमें ठीक ठाक विपक्ष मिल जाये। अगर ऐसे ही आपके लोग गुंडागर्दी करते रहे तो यक़ीन मानिए जो 25-30 सीट जीतने की आप उम्मीद पाले हैं, वो भी आपको नहीं मिलेगी। जय भारत, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव!
0
0
Report

औरैया में तेज रफ्तार कार ने रिटायर्ड फौजी को टक्कर दी, जाम लगा

Auraiya, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया - तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी को मारी जोरदार टक्कर। हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिलराया–पनवाड़ी मार्ग पर लगाया जाम। सूचना मिलते ही सीओ सदर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा- बुझाकर खुलवाया जाम। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अग्रिम कार्रवाई में जुटी। औरैया - दिबियापुर मार्ग असनी गांव के पास का मामला।
0
0
Report
Advertisement

Ayodhya राम मंदिर की परंपराएं जारी, पूजा-आराधना और हवन बिना बाधा

Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Shri Ram Janmabhoomi Temple Trust Member Mahant Dinendra Das On Temple Rituals And Arrangements/Supreme Court Order Of Restructuring SIT अयोध्या के रामलला मंदिर में चल रही व्यवस्थाएं और रस्में सुचारू रूप से जारी हैं। वैणष्णव समुदाय स्थापित परंपराओं का पालन करते हुए पूजा-अर्चना कर रहा है। 14-15 पुजारी हवन और सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं। अयोध्या से जुड़ी पारंपरिक प्रथाओं, जिनमें नवरात्रि के दौरान की जाने वाली रस्में भी शामिल हैं, का पालन किया जा रहा है। कुछ राजनीतिक दावों के बावजूद दर्शन और पूजा-अर्चना बिना किसी बाधा के चल रही है। हाल ही में हुई बैठक में यह पुष्टि की गई कि अयोध्या की परंपराएं जारी रहेंगी और इसमें शामिल नए संत इन प्रथाओं की देखरेख और समर्थन करेंगे। संतों की एक बैठक निर्धारित है और सभी संबंधित पक्ष सेवा करने के लिए संतुष्ट और तत्पर हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया निर्माण कार्य लगभग 95% पूरा हो चुका है, और बाकी काम सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।
0
0
Report

किश्तवार में विदेशी आतंकियों के सहयोगी के सरगना की गिरफ्तारी, नेटवर्क का खुलासा

Kishtwar, Jammu and Kashmir Police achieved a major breakthrough by arresting an alleged key overground worker involved in providing logistical support to foreign terrorists operating in the Chatroo area of Kishtwar district. In a significant breakthrough against anti-national elements, Jammu and Kashmir Police has arrested an alleged key accused involved in providing support to foreign terrorists in the Chatroo area of Kishtwar district. The arrest was made in connection with FIR No. 03/2026 registered at Police Station Chatroo under relevant provisions of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS), the Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA), and the Arms Act. Senior Superintendent of Police (SSP) Kishtwar, Naresh Singh, said that following a meticulous investigation and targeted operations, police arrested Mohd Rafiq Naik, son of Ghulam Ali Naik, a resident of Dwather, Singhpur, for his alleged involvement in facilitating terrorist activities. According to the SSP, preliminary investigation indicates that the accused allegedly acted as the main handler of the Saifullah Group in the Chatroo area and provided active assistance to the foreign terrorist group operating in the region. Police said the arrest marks a significant development in the ongoing investigation. Further inquiries are underway to ascertain the full extent of his involvement, identify his network, and establish links with the foreign terrorist group. Earlier, police had arrested Muneer Ahmed and Mashkoor Ahmed, both residents of Chatroo, for their alleged involvement in facilitating terrorists. J&K Police said the investigation is continuing to identify and dismantle the entire support network and that all those found involved will be brought to justice through due process of law. Reiterating its zero-tolerance policy towards terrorism, J&K Police appealed to citizens to cooperate with security agencies by sharing any information related to terrorist or anti-national activities.
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में भोपाल डकैती के वांटेड नकाबजन शाहरुख कुरैशी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Jaipur, Rajasthan:जयपुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के झोटवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के बहुचर्चित डकैती कांड में वांटेड एक अंतरराज्यीय नकबजन को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी भोपाल में करोड़ों रुपये की डकैती के मामले में फरार चल रहा था और जयपुर में किराए का कमरा लेकर अपने साथियों के साथ नई वारदात की योजना बना रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ़्तार आरोपी की पहचान शाहरुख कुरैशी निवासी भोपाल, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शाहरुख शातिर नकबजन है और उसके खिलाफ पहले से करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि 26 दिसंबर 2025 को आरोपी ने अपने साथियों के साथ भोपाल के एक रिहायशी इलाके में हथियारों के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
0
0
Report

रामपुर के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो टेंपो भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत, पाँच घायल

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत, भीषण हादसे में एक की मौके पर मौत, 5 लोग घायल, दो घायलों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर; पुलिस जांच में जुटी, रामपुर में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, दो टेंपो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें दो घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, मामले में पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मृतक व घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है
0
0
Report

जालौन रोडवेज डिपो संविदा परिचालकों ने 20 हजार रिश्वत के आरोप लगाए

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रोडवेज बस डिपो के संविदा परिचालकों ने लगाए रिश्वतखोरी के आरोप, संविदा कर्मचारियों ने डिपो अधिकारी उदय गोयल पर लगाए 20 हजार रिश्वत के गंभीर आरोप, बिना लिखित नोटिस के ड्यूटी से हटाए जाने और दोबारा नियुक्ति के नाम पर 20 हजार रिश्वत मांगने का लगाया आरोप, परिचालकों ने कई मामलों में अवैध वसूली का भी अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, करीब 27 कर्मचारियों को नौकरी से प्रभावित करने का लगा आरोप, एआरएम से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने का परिचालकों ने लगाया आरोप, पीड़ित परिचालकों ने मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई रोडवेज बस स्टैंड का मामला।
0
0
Report
Advertisement

जमीन-जायदाद के लिए पति-पत्नी ने मिलकर दूसरे पति की हत्या, एक साल बाद गिरफ्तारी

Panna, Madhya Pradesh:जमीन बच्चों के नाम नहीं की तो पत्नी ने पहले पति के साथ मिलकर दूसरे पति की हत्या कर दी 11 जुलाई 2025 की घटना, साल भर बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा पुलिस का दावा कि इस एक साल में करीब 8 राज्यो में भेष बदलकर छुपे रहे आरोपी, सूरत से गिरफ्तारी हुई पन्ना के रैपुरा थाना क्षेत्र के नन्नू सोनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पत्नी अर्चना और उसके पहले पति रामप्रताप को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले का खुलासा करते हुए एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि पहले पति रामप्रताप से विवाद होने के बाद 02 बच्चों की मां अर्चना सोनी ने मई 2025 में नन्नू सोनी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। अर्चना अपने दूसरे पति नन्नू पर अपनी जमीन-जायदाद अपने बच्चों के नाम करने का दबाव बना रही थी, जिसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। तंग आकर अर्चना ने अपने पहले पति रामप्रताप के साथ मिलकर नन्नू को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 10 और 11 जुलाई 2025 की दरम्यानी रात रामप्रताप चुपके से नन्नू के घर पहुंचा। अर्चना और रामप्रताप दोनों ने मिलकर सो रहे नन्नू पर लकड़ी की भारी मुगरिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी और बच्चों संग फरार हो गए। दोनों आरोपी 1 साल तक हुलिया बदलकर मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित 8 राज्यों में छिपकर रहते रहे। अंततः सटीक सूचना पर सूरत से दोनों को धर दबोचा。
0
0
Report

पन्ना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार, 4.8 लाख चोरी का पर्दाफाश

Panna, Madhya Pradesh:स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कृष्ण कुमार साहू के सूने मकान में 26 जून 2026 को दिनदहाड़े 4.80 लाख की चोरी हुई थी, जिसका पन्ना पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि पुलिस टीम ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और रूट मैपिंग की. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पंजाब के लुधियाना और सागर के गढ़ाकोटा में दबिश देकर अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 शातिर बदमाशों- साजन पारसी, जसबीर सिंह और राजू पटेल को गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक अन्य आरोपी हरियाणा निवासी शिवकुमार झा फिलहाल फरार है. पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त फोर्ड फिगो कार, 70,500 नगद और चांदी के कुछ आभूषण बरामद किए हैं. पकड़े गए बदमाश बेहद शातिर हैं, जिन पर MP, UP, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में चोरी, ATM धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और NDPS के दर्जनों मामले दर्ज हैं. बायट: निवेदिता नायडू (एसपी पन्ना)
0
0
Report

देवघर श्रावणी मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक

Deoghar, Jharkhand:देवघर राजकीय श्रावणी मेला 2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए इस बार जिला प्रशासन आधुनिक तकनीक का सहारा लेगा। सूचना भवन सभागार में नगर आयुक्त सुलोचना मीना और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने मेला क्षेत्र में तैनात नव-चयनित सूचना सह सहायता कर्मियों और मातृत्व विश्राम गृह के सहयोगी कर्मियों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। नगर आयुक्त ने कहा कि सूचना सह सहायता कर्मियों का कार्य केवल बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाना नहीं, बल्कि सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा के साथ हर श्रद्धालु की मदद करना है। उन्होंने बताया कि इस बार सभी सूचना सह सहायता केंद्रों को तकनीकी रूप से आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे बिछड़े कांवरियों की पहचान और उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने का कार्य पहले से अधिक तेज और प्रभावी होगा।अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने कर्मियों को समयबद्ध, अनुशासित और शालीन व्यवहार के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से मातृत्व विश्राम गृह में तैनात महिला कर्मियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती ने बताया कि मेला क्षेत्र में 34 सूचना सह सहायता केंद्र, चार टोटो तथा 10 मातृत्व विश्राम गृह 24 घंटे संचालित रहेंगे। इन केंद्रों पर महिला श्रद्धालुओं और बच्चों के लिए डायपर, दूध, बिस्किट और सैनिटरी पैड जैसी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। वहीं, सर्राफ स्कूल स्थित केंद्रीय सूचना केंद्र से विशेष सहायता के तहत श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी। बाइट सुलोचना मीना, नगर आयुक्त
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top