816109
साहिबगंज रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित, DDC सतीश चन्द्र ने लोगो को किया संबोधित
Mandro, Jharkhand:साहिबगंज रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर लोगो को रक्तदान करने की अपील की गई। जिसका उद्घाटन DDC सतीश चन्द्र और CM डॉ अरविंद कुमार ने किया। मौके पर DDC सतीश चन्द्र ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि रक्त दान करने से हम किसी की जान बचा सकते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुदौड़ के ग्रामीण शिविर में शराब दुकान हटाने व मार्ग समस्या के समाधान की मांग
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन पाली इनफॉर्मर सुरेश पवार जिला रिपोर्टर संदीप राठौड़ दुदौड़ ग्राम के ग्रामीणों ने जनसुनवाई शिविर में जताया रोष, समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दिया ज्ञापन मारवाड़ के दुदौड़ ग्राम की जनता ने जनसुनवाई शिविर में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार मारवाड़ जंक्शन को ज्ञापन सौंपकर जल जीवन मिशन (JJM) के ठेकेदार तथा ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों ने जनहित के कार्यों में हो रही लापरवाही के विरोध में शिविर स्थल पर सांकेतिक धरना भी दिया। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं बालिका विद्यालय के समीप संचालित शराब ठेके को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करने, गांव के क्षतिगस्त मार्गों की मरम्मत करवाने, नालियों के गंदे पानी के उचित निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने, सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमण हटाने तथा पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि ग्राम पंचायत एवं बालिका विद्यालय के निकट स्थित शराब की दुकान नहीं हटाई गई तथा सड़क एवं पानी जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीणों को मजबूर होकर बड़ा जनआंदोलन करना पड़ेगा।0
0
Report
देहनलपुर में पुलिस की लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने रातभर गश्त शुरू कर दी
Baran, Rajasthan:पुलिस सुस्त, ग्रामीण चुस्त देहनलपुर में चोरियों के बाद ग्रामीणों ने संभाला सुरक्षा का जिम्मा, रात में जागकर युवाओं की टोली कर रही गश्त बारां जिलें के छीपाबड़ौद क्षेत्र के हरनावदाशाहजी कस्बे एवं आसपास गांवों में लगातार हो रही लूट व चोरी की वारदातों के बाद देहनलपुर गांव में गत दिनों हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी की वारदात के बाद भी जब पुलिस प्रशासन की नींद नहीं टूटी, तो ग्रामीणों ने आत्मसुरक्षा का रास्ता चुन लिया है। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली और सुस्त रवैये से नाराज होकर अब ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा का जिम्मा खुद अपने हाथों में ले लिया है। गांव की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने रात्रिकालीन गश्त की एक अनोखी और संगठित शुरुआत की है। जो बारी बारी से रात में पहरा देकर चौकसी कर रहे हैं। टीमें बनाकर दे रहे पहरा-ग्रामीणों ने गांव में जगदीश लोधा के घर हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस द्वारा कोई सुराग नही ढूंढ निकालने से लोगों में रोष है। और इसके साथ ही उन्होंने चार-चार की टीमें बनाकर रातभर पहरा चोरों को खुली चुनौती देने के लिए गांव के युवाओं ने एक मजबूत चक्रव्यूह तैयार किया है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए करीब एक दर्जन लोगों की टोली बनाकर चार-चार का ग्रुप बनाया। ये टीमें रात के अंधेरे में लाठी-डंडों और टॉर्च के साथ गांव के गली और चौराहों पर मुस्तैदी से पहरा दे रही हैं। पुलिस की नाकामी से बढ़ा आक्रोश- ग्रामीणों का कहना है कि लाखों की चोरी जैसी बड़ी वारदात होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि पुलिस गश्त बढ़ाएगी और आरोपियों को जल्द पकड़ेगी, लेकिन धरातल पर पुलिस की कोई खास सक्रियता नजर नहीं आई। पुलिस की इसी निष्क्रियता के कारण ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल पनप रहा था, जिसके बाद सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा अपने हाथ चुनते हुए खुद पहरा देने का फैसला लिया है। गांव के मदन लोधा व जगदीश लोधा ने बताया कि गांव में गत दिनों एक मकान में सेंध लगाकर लाखों रुपए की चोरी की घटना के बाद से लोगों में डर है। क्योंकि पुलिस ने केवल खानापूर्ति ही की इसके अलावा कोई ठोस कदम नही उठाया । जिसके फलस्वरूप दो तीन बाद चोरों ने पास के गांव रामपुरिया में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। बढती चोरी की घटनाओं को रोकने एवं चोरों से मुकाबला करने के लिए ग्रामीणों ने कमर कस ली और 15 जून से गांव में गश्त शुरू कर दी। इस दौरान प्रत्येक घर से अपने अपने नम्बर पर रात को जागकर ग्रामीण गश्त कर स्वयं की सुरक्षा कर रहे हैं। इस बारे में थानाधिकारी दीनदयाल वैष्णव का कहना है कि चोरी की घटनाओं में जांच तलाश जारी है। वो सुबह से बाहर है इसलिए देहलनपुर में ग्रामीणों ने गश्त शुरू की है उसकी उसकी जानकारी उनको नही है।0
0
Report
टोंक के 1050 वरिष्ठ नागरिक मुफ्त तीर्थयात्रा के लिए चयनित, रेल-हवाई मार्ग से दर्शन
Tonk, Rajasthan:टोंक 1050 वरिष्ठ नागरिक मुफ्त तीर्थ यात्रा करेंगे 935 ट्रेन से 115 फ्लाइट से जाएंगे देवस्थान विभाग की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आवेदकों का फैसला हो गया। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के जरिए जिले के कुल 1050 वरिष्ठ नागरिकों का चयन मुफ्त तीर्थ यात्रा के लिए किया गया है। इसमें से 935 बुजुर्ग रेल मार्ग से और 115 यात्री हवाई मार्ग से प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने जाएंगे। देवस्थान विभाग के इंस्पेक्टर भोजराज अग्रवाल ने बताया कि हवाई यात्रा के लिए चयनित 115 भाग्यशाली बुजुर्गों को धार्मिक स्थल पशुपतिनाथ (नेपाल) के दर्शन का मौका मिलेगा। वहीं, रेल मार्ग के लिए चयनित 935 यात्री देश के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थलों जैसे अयोध्या, रामेश्वरम, हरिद्वार, ऋषिकेश आदि की यात्रा पर भेजे जाएंगे। देवस्थान विभाग के मुताबिक, जिन वरिष्ठ नागरिकों ने योजना के लिए आवेदन किया था, वे लॉटरी में चयनित लाभार्थियों की पूरी सूची देवस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। चयनित यात्रियों को यात्रा के शेड्यूल और दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के संबंध में विभाग द्वारा जल्द ही आगे की सूचना दी जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिये अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद कुमार मीणा की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधिष्ठक रतनलाल भार्गव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौधरी, एसीपी श्याम सुंदर जांगिड़, न्याय शाखा के सहायक प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सिंह नरूका मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में कंप्यूटर का क्लिक दबाकर लॉटरी की सूची फाइनल की गई।0
0
Report
Advertisement
सीएचसी बहेड़ी में स्वास्थ्य पर उठे सवाल, घायल महिला दो घंटे तक एम्बुलेंस में तड़पती रही
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहेड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला मरीज को उपचार के लिए करीब दो घंटे तक एम्बुलेंस में ही इंतजार करना पड़ा। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, आलियाबोझ निवासी आसमा पत्नी छोटे टैम्पो से यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टैम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में आसमा समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बहेड़ी पहुंचाया गया। परिजनों का आरोप है कि गंभीर रूप से घायल आसमा को अस्पताल पहुंचने के बाद भी समय पर उपचार नहीं मिला और वह करीब दो घंटे तक एम्बुलेंस में दर्द से कराहती रहीं। परिजन और मौजूद लोग चिकित्सकीय सहायता की गुहार लगाते रहे, लेकिन अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई गई। इतना ही नहीं, घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ घायलों के घावों पर टांके लगाने का काम वार्ड बॉय द्वारा किया गया, जबकि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शहबर अली ने समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर लापरवाही की श्रेणी में माना जाएगा। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में ऐसी लापरवाही मरीजों की जान के लिए खतरा बन सकती है और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है।0
0
Report
विवादित रसिक धाम आश्रम कुर्क, प्रशासन ने जड़ा ताला
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। चामुंडा कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध भजन गायक दिवंगत संत रसिका पागल बाबा के आश्रम 'रसिक धाम' को मंगलवार को प्रशासन ने कुर्क कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव मिश्रा के आदेश पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय ने आश्रम की संपत्ति को सील कर उस पर सरकारी ताला लटका दिया।गौरतलब है कि करीब 4 वर्ष पूर्व संत रसिका पागल के गोलोकवास के बाद से ही उनके शिष्यों के बीच आश्रम की बेशकीमती संपत्ति को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। मामले में एक पक्ष द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने यह दंडात्मक कार्रवाई की। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बाइट । राकेश उपाध्याय नायाब तहसीलदार ।0
0
Report
बछरायूं में शादी का झांसा देकर महिला से लंबे समय तक दुष्कर्म
Dhanaura, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज: बछरायूं में शादी का झांसा देकर महिला से लंबे समय तक दुष्कर्म आरोपी ने निकाह का भरोसा देकर दो बार कराया जबरन गर्भपात पीड़िता से झांसा देकर एक लाख रुपये भी हड़पने का आरोप निकाह का दबाव बनाने पर आरोपी और साथियों ने की मारपीट पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की0
0
Report
Advertisement
झाँसी जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप, मरीजों को हो रही भारी परेशानी
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित होने से गर्भवती महिलाओं एवं अन्य मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के कमरा नंबर 11 में संचालित होने वाली अल्ट्रासाउंड सेवा बंद मिली। मरीजों का कहना है कि संबंधित डॉक्टर के मौजूद न होने के कारण कई दिनों से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाएं सुबह से अस्पताल में लंबी दूरी तय कर पहुंचती हैं, लेकिन अल्ट्रासाउंड न होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। कई मरीजों ने आरोप लगाया कि मजबूरी में उन्हें निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों पर जाकर महंगे दामों में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। मरीजों और उनके परिजनों ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि महिला अस्पताल में नियमित रूप से डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित कर अल्ट्रासाउंड सेवा तत्काल सुचारु कराई जाए, ताकि गरीब और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।0
0
Report
डीएम ने सीएचसी तरकुलवा का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार प्रातः करीब 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तरकुलवा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित मिले, जबकि कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता को अनुपस्थित कर्मियों को चेतावनी देने तथा समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जांच कराने आई एक गर्भवती महिला के मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड का अवलोकन किया गया तथा उनका शुगर एवं ब्लड टेस्ट कराया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित आशा कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि जांच से संबंधित सभी विवरण मातृ-शिशु कार्ड में अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएं। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम (थ्री-ए) को ग्राम स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण समिति (वीएचएसएनसी) सत्रों में सक्रिय रखा जाए तथा नियमित क्षेत्र भ्रमण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (एचईओ) एवं एआरओ को भी क्षेत्र भ्रमण और स्वास्थ्य सत्रों में नियमित सहभागिता के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि ड्यू लिस्ट का सत्यापन नियमित रूप से किया जाए तथा गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों का निर्धारित रोस्टर के अनुसार समयबद्ध टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। मातृ-शिशु कार्डों को शत-प्रतिशत अद्यतन रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण केंद्र सहित अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया तथा उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने कर्मचारियों को समय से अस्पताल पहुंचने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।0
0
Report
जयपुर कलेक्ट्रेट गेट-2 पर मीटर में आग, फायर एक्सटिंग्विश से काबू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।कलेक्ट्रेट के गेट नंबर 2 पर बिजली के मीटर में लगी आग। फायर एक्सटिंग्विश की मदद से आग पर पाया काबू। बड़ी अग्नि दुर्घटना होने से बची। आग लगने के कारण कलेक्ट्रेट की बिजली बंद।0
0
Report
Advertisement
यूसीसी पर मुस्लिम बेटियों के सुझाव पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल यूसीसी के लिए आए मुस्लिम महिलाओं के सुझावों पर बोले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान हिंदुस्तान में यूसीसी बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का क़ानून है बच्चो की सुरक्षा का कानून है, बाबा साहब की यही मंशा रही है नेहरू और अन्य नेता नहीं चाहते थे ऐसा हो हिंदुस्तान की बेटियों की सुरक्षा के लिए, हक अधिकार के लिए यह कानून है बेटियों की इज्जत से खेलने वालों के खिलाफ यह कानून मुस्लिम बेटियाँ इस कानून के बाद आनन्द की जिंदगी जिएंगी अल्लाह के प्रति अपना फर्ज निभा पाएंगी 71 प्रतिशत जो राय महिलाओं ने दी है यह क्रांतिकारी साबित होंगी जो इस कानून को नहीं मनेगा जेल जाएगा, 10 साल की जेल का कानून बना रहे हैं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आदिवासियों बयान पर कहा वो कुछ भी कहें, देश का हिन्दू गर्व से अपने आप को हिंदू कहता है आदिवासी मां सबरी को पूजते हैं, सबरी मां का चरित्र पढ़िए जहाँ सबरी मैया का संस्कार वहां हिंदू हैं वो सोनिया मैया को प्रसन्न करना चाहते हैं वो ईसाई हैं, ईसाई धर्म परिवर्तन कराते हैं कांग्रेस के पोस्टर पर कहा राम के प्रति कांग्रेस का नजरिया दुनिया जानती है राम के प्रति काल्पनिक शब्द कांग्रेस के मन में घुसा है सरकार इस मामले में कार्रवाई कर रही है राम और सरकार दोनों दंडित करेंगे0
0
Report
योगी आदित्यनाथ बेंगलुरु पहुंचे; यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग 2026 और इन्वेस्टर्स रोडशो में शामिल
Noida, Uttar Pradesh:कर्नाटक | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग 2026' और 'इन्वेस्टर रोडशो' में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे।0
0
Report
पड़ोस के बच्चों को प्रसाद देने पर संघर्ष, बुजुर्ग महिला का पैर टूटा
Damoh, Madhya Pradesh:तेंदूखेड़ा शहर में मिश्रा परिवार के घर जन्मदिन पर पड़ोस के बच्चों को प्रसाद और नाश्ता दिया गया. बाद में मोहल्ले में रहने वाले जैन परिवार के बच्चों ने भी आकर प्रसाद लिया और चले गए, किन्तु पड़ोस को यह रास नहीं आया. आग बबूला लोग मिश्रा परिवार के घर पहुंचे, पहले मिठाई और अन्य_items को लेकर खरी-खोटी सुनाई और फिर मारपीट शुरू हो गई. इस मारपीट में बुजुर्ग महिला का पैर टूटा और उनका बेटा घायल हो गया. दोनों को तेंदूखेड़ाCivil अस्पताल में भर्ती कराया गया; महिला को जबलपुर रेफर किया गया. पुलिस के अनुसार विवाद प्रसाद और नाश्ते को लेकर था और मामले की जांच proceeding है.0
0
Report
Advertisement
जयपुर के सांगानेर में शादी के बाद हत्या, आरोपी फरार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में हत्या की वारदात सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में हुई वारदात डीजे शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद शादी में आए थे बदमाश पड़ोस में पानी की सप्लाई करने वाले संजू ने टोका तो मारा मृतक की दुकान के बाहर बैठ कर पी रहे थे शराब पत्थर फेंके, सिर में चोट से हुई मौत पूरे मामले में आधा दर्जन आरोपी फरार सांगानेर सदर थाना पुलिस कर रही तलाश0
0
Report
रतलाम में रिटायर्मेंट के बाद जीवन का नया पड़ाव शुरू
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम से सुनिए क्या कहे लोग: रिटायर्मेंट से पहले और बाद जीवन का एक नया पड़ाव शुरू हो जाता है, इसके बाद जीवन का परिणाम दिखाई देने लगता है। आपने शरीर का कितना ध्यान रखा, रिश्तों का कितना ख्याल रखा और अब आगे कितने लोग आपसे जुड़े रहेंगे। बाइट -3 रतलाम0
0
Report
झांसी में 32 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में 32 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी का деся दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ। इस शिविर में झांसी के विभिन्न कॉलेज और स्कूलों की 600 एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रही हैं। शिविर का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और देशसेवा की भावना को मजबूत करना है। इस शिविर में कैडेट्स को फौजी अनुशासन के साथ जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी。 इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल अभय सिंह देव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए व्यक्तित्व विकास में एकता और अनुशासन की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा एनसीसी सिर्फ परेड नहीं सिखाती। यह आपको जीवन में आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा सहायक, अग्निशमन, यातायात एवं सुरक्षा सहायता जैसे सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा तैयार रहने का प्रशिक्षण देती है। इस दस दिवसीय शिविर में कैडेट्स को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा ड्रिल, मॉक ड्रिल और हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर सूबेदार मेजर प्रेम सिंह, लेफ्टिनेंट वंदना यागिक और लेफ्टिनेंट शारदा सिंह के अलावा बटालियन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
