icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झुंझुनूं में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन की पुख्ता तैयारी, 500 RO प्रशिक्षण से शुरू

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज आरआर मोरारका महाविद्यालय में निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू करीब 500 रिटर्निंग अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण दुसरे चरण में 6 पंचायत समितियों में तैनात होंगे 3000 पुलिसकर्मी सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी, संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने दिए निर्देश पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। झुंझुनूं जिला मुख्यालय के राजकीय आरआर मोरारका महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि करीब 500 रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद अगले दो दिनों में करीब 1400 प्रिसाइडिंग अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण में नामांकन, मतपेटियों के संचालन, मतगणना और परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।वहीं, एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। दुसरे चरण में छह पंचायत समितियों में करीब 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरएसी, होमगार्ड और अन्य जिलों से मिले पुलिस बल की भी तैनाती होगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी, संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च और निरोधात्मक कार्रवाई जारी है। हरियाणा के भिवानी और महेंद्रगढ़ पुलिस के साथ भी समन्वय किया जा रहा है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकें。 बाइट 01 : डॉ. अरुण गर्ग, जिला निर्वाचन अधिकारी, झुंझुनूं बाइट 02 : कावेंद्र सिंह सागर, एसपी, झुंझुनूं (चश्मा लगाए हुए)
0
0
Report

चौमूं पंचायत चुनाव के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की घोषणा

Jaipur, Rajasthan:चौमूं DCP वेस्ट प्रशांत किरण पहुंचे चौमूं पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों के लिए मीटिंग ADCP राजेश गुप्ता ACP कृष्ण राज जंगिड, थानाधिकारी गुरु भूपेंद्र मौजूद चौमूं पं स. के 25, जिला परिषद के 10 वार्ड के लिए कल होगा मतदान पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट DCP ने कहा -निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ करवाए जाएंगे चुनाव आमजन भयमुक्त होकर करे मतदान पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। चुनाव की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए DCP वेस्ट प्रशांत किरण चौमूं पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में ADCP राजेश गुप्ता, ACP कृष्णराज जांगिड़ और थानाधिकारी गुरु भूपेंद्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।चौमूं पंचायत समिति के 25 वार्ड और जिला परिषद के 10 वार्डों के लिए गुरुवार को मतदान होगा। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।DCP प्रशांत किरण ने कहा कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाए जाएंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि मतदाता बिना किसी भय और दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। पुलिस प्रशासन ने चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी गड़बड़ी से सख्ती से निपटने की तैयारी की है।
0
0
Report

दलेर मेहंदी स्टेज शो पर लिप-सिंक को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल ने क्या कहा

Rishikesh, Uttarakhand:ऋषिकेश, उत्तराखंड: मंत्री सुबोध उनियाल ने गायक दलेर मेहंदी के स्टेज शो विवाद पर कहा, "देखिए, दलेर मेहंदी एक बहुत बड़े नाम हैं और बहुत बड़े गायक हैं और यही कारण है कि हमने उन लोगों को बुलाया था। बुलाने के बाद, जब मंच पर ये लगा कि वो केवल लिप सिंक कर रहे हैं, गाना नहीं गा रहे हैं, तो क्योंकि मैं वहां का स्थानीय प्रतिनिधि भी हूं और मेला कमेटी का अध्यक्ष भी हूं, लोगों का दबाव था कि आखिर इससे पूछो। तो फिर मैंने एंकर को बुलाया। एंकर को कहा कि भाई, हम लोग सारे लोग दलेर मेहंदी को सुनने आए हैं, उनकी टीम को सुनने नहीं आए हैं." ऋषिकेश, उत्तराखंड: मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, "मैंने कोई अपशब्द नहीं कहा। मैंने उनसे यही कहा कि आप बहुत बड़े नाम हैं, लेकिन आपसे बोला नहीं जा रहा है। कहीं मैंने शब्दों में तू-तड़ाके में नहीं कहा और अगर उनको ठेस पहुंचाने की मंशा होती, तो उनको बुलाया क्यों जाता..."
0
0
Report
Advertisement

बिसाऊ में पति-पत्नी के शव: हत्या-आत्महत्या का संदेह

Jhunjhunu, Rajasthan:बिसाऊ, झुंझुनूं बिसाऊ के वार्ड नंबर 23 में घर के अंदर मिले पति-पत्नी के शव पत्नी का गला कटा मिला, हाथ-पैर रस्सियों से बिस्तर पर बंधे थे पति अब्दुल रहीम का शव फंदे पर लटका मिला सीकर से एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके पर जुटाए साक्ष्य प्रारम्भिक जांच में गृह क्लेश की आशंका, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर और शुरू की जांच झुंंझुनूं जिले के बिसाऊ कस्बे के वार्ड नंबर 23 में पति-पत्नी से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर के अंदर पत्नी का गला कटा हुआ शव बिस्तर पर मिला। जबकि पति फंदे पर लटका हुआ मिला। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार पति पर पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अब्दुल रहीम और उसकी पत्नी के रूप में हुई है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि पत्नी के हाथ-पैर रस्सियों से बिस्तर पर बंधे हुए थे और उसका गला कटा हुआ था। घटनास्थल पर कुछ गोलियां भी पड़ी मिलीं, जो प्रथम दृष्टया नींद की दवा होने की आशंका है। हालांकि, दवाइयों की वास्तविक प्रकृति और घटना के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस के मुताबिक घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह देर तक पति-पत्नी के नहीं जागने पर परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने घर का गेट खोला तो अंदर दोनों के शव मिले। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीकर से एफएसएल टीम को बुलाया गया। मौके पर एमओबी टीम ने भी निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाधिकारी ने बताया प्रारम्भिक तौर पर पति-पत्नी के बीच गृह क्लेश को घटना की संभावित वजह बताया है। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी को नींद की दवा दी होगी और उसके हाथ-पैर बांधने के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पति ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, यह घटनाक्रम अभी जांच का विषय है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
0
0
Report

NIC सर्वर की धीमी रफ्तार से जयपुर में रजिस्ट्री पंक्तियाँ, घंटों खड़ा जनता

Jaipur, Rajasthan:त्योहारी सीजन में सपनों के घर और जमीन की रजिस्ट्री पर सर्वर का ग्रहण लग गया..नवरात्र के नौ दिनों में सरकार के खजाने में 429 करोड़ रुपए आए..लेकिन रजिस्ट्री करवाने पहुंचे लोग घंटों इंतजार करते रहे..जयपुर समेत प्रदेशभर में NIC सर्वर की सुस्त रफ्तार से रजिस्ट्रियां अटक गईं..हद तो तब हो गई जब जयपुर के दो सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में बिजली गुल होने पर मोबाइल की टॉर्च में दस्तावेज तैयार करने पड़े..यानी खजाना मालामाल, लेकिन जनता सुविधाओं से बेहाल... VO-1-त्योहारों के शुभ मुहूर्त में कोई सपनों का घर अपने नाम करवाने पहुंचा... तो कोई जमीन की रजिस्ट्री कराने... लेकिन सरकारी सिस्टम ने खरीददारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया... जयपुर समेत प्रदेशभर में NIC का सर्वर बार-बार ठप होने और धीमी रफ्तार से चलने के कारण रजिस्ट्री का काम अटक गया...लोग सुबह से शाम तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे...सर्वर कुछ देर चला भी तो कछुआ चाल से...हालात ऐसे रहे कि मोटी स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क चुकाने को तैयार लोगों को भी रजिस्ट्री के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा...जयपुर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय संख्या 9 और 10 में तो बदइंतजामी की इंतहा हो गई... यहां बिजली गुल होने से रजिस्ट्री का काम प्रभावित रहा... लोग मोबाइल की टॉर्च जलाकर दस्तावेज तैयार करते नजर आए...एक तरफ सर्वर ठप, दूसरी तरफ बिजली गुल... यानी रजिस्ट्री करवाने पहुंचे लोगों पर दोहरी मार...हैरानी की बात यह है कि नवरात के महज नौ दिनों में मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग को 429 करोड़ रुपए का राजस्व मिला... फिर भी आमजन को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है... VO-2-त्योहाही सीजन में घर, मकान और जमीन की खरीद-फरोख्त बढ़ रही है... लोग शुभ मुहूर्त में संपत्ति अपने नाम करवाने पहुंच रहे हैं... लेकिन सर्वर की सुस्त रफ्तार शुभ मुहूर्त पर भारी पड़ रही है... रजिस्ट्री के लिए खरीदार, विक्रेता और गवाहों को घंटों कार्यालयों में बैठना पड़ रहा है... अधिवक्ताओं और डीड राइटर्स का काम भी प्रभावित हो रहा है...आंकड़े भी सिस्टम की बदहाली पर सवाल खड़े करते हैं... नवरात्र के नौ दिनों में 429 करोड़ रुपए का राजस्व... यानी हर दिन औसतन करीब 47 करोड़ 67 लाख रुपए की कमाई... लेकिन करोड़ों का राजस्व देने वाले विभाग में निर्बाध सर्वर और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं भी सवालों के घेरे में हैं... ऑनलाइन रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया सर्वर पर निर्भर है... ऐसे में तकनीकी खामी का खामियाजा सीधे आमजन को भुगतना पड़ रहा है... BITE— रजिस्ट्री करवाने पहुंचे लोग BITE— रजिस्ट्री करवाने पहुंचे लोग BITE— रजिस्ट्री करवाने पहुंचे लोग बहरहाल, जिस विभाग से सरकार का खजाना भर रहा है, उसी विभाग में जनता का वक्त बर्बाद हो रहा है... त्योहार पर संपत्ति खरीदने वालों से सरकार को करोड़ों की कमाई हो रही है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर सर्वर की सुस्ती और बिजली की बदइंतजामी मिल रही है... सवाल यही है कि जब रजिस्ट्री का शुल्क पूरा लिया जाता है तो सुविधा अधूरी क्यों.. और आखिर कब तक सरकारी सिस्टम की खामी का खामियाजा आमजन भुगतता रहेगा..दीपक गोयल, जी मीडिया, जयपुर।
0
0
Report

गडचिरोली में आदिवासी मातृभाषा शिक्षण अधिकार मोहीम शुरू, दस गांवों में जनसंवाद यात्रा

Gadchiroli, Maharashtra:आदिवासी भाषांना शिक्षणात स्थान देण्यासाठी गडचिरोलीत ‘शिक्षण हक्क मोहीम’, मोहिमेच्या पहिल्या टप्प्यात भामरागड, एटापल्ली, धानोरा आणि कुरखेडा तालुक्यांतील दहा गावांमध्ये 'जनसंवाद यात्रा' राबवली जात आहे. अँकर: गडचिरोली जिल्ह्यातील माडिया, गोंडी व इतर स्थानिक भाषा बोलणाऱ्या आदिवासी मुलांना त्यांच्या मातृभाषेतून प्राथमिक शिक्षण मिळावे, या मागणीसाठी जिल्ह्यात ‘आदिवासी मातृभाषा शिक्षण हक्क मोहीम’ सुरू करण्यात आली आहे. अपरिचित भाषेतून शिक्षण घेण्यास भाग पाडल्यामुळे आदिवासी बालकांना सुरुवातीच्या टप्प्यावरच भाषिक अडथळ्यांचा सामना करावा लागतो. हा प्रश्न शैक्षणिक नसून भाषिक समानता, सांस्कृतिक अस्मिता आणि घटनात्मक अधिकारांशी जोडलेला आहे. गडचिरोलीत बंगाली माध्यमासह राज्यात हिंदी, उर्दू, गुजराती, कन्नड आणि तेलुगू भाषांमधून शिक्षण देण्याची सोय उपलब्ध असताना, मूळ आदिवासींच्या भाषांना जिल्हा परिषदांच्या प्राथमिक शिक्षणव्यवस्थेत स्थान का नाही, असा मूलभूत प्रश्न या मोहिमेच्या माध्यमातून उपस्थित करण्यात आला आहे. इयत्ता पहिली ते चौथीपर्यंतचे शिक्षण माडिया व गोंडी भाषांतून देणाऱ्या शाळा सुरू कराव्यात, स्थानिक भाषांमध्ये पाठ्यपुस्तके व शैक्षणिक साहित्य तयार करून प्रशिक्षित शिक्षकांची नियुक्ती करावी आणि यासाठी भाषावार विद्यार्थ्यांचे सर्वेक्षण करून ठोस अंमलबजावणीचा आराखडा तयार करावा, अशा प्रमुख मागण्या शासनाकडे करण्यात आल्या आहेत. या मोहिमेच्या पहिल्या टप्प्यात भामरागड, एटापल्ली, धानोरा आणि कुरखेडा तालुक्यांतील दहा गावांमध्ये 'जनसंवाद यात्रा' राबवली जात आहे. ग्रामसभा, पालक व युवकांशी संवाद साधून मातृभाषेतील शिक्षणाचे महत्त्व आणि संवैधानिक तरतुदींबाबत जनजागृती केली जात आहे. असा इशारा ॲड. बोधी रामटेके यांनी दिला असून, या मोहिमेत ॲड. नभा शेंडे, विनोद मडावी, नितीन पदा यांच्यासह स्थानिक नागरिक व कार्यकर्ते मोठ्या संख्येने सहभागी झाले आहेत.
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली के डिडौली में स्कार्पियो खरीद-डिलीवरी विवाद में गोली चली, दो घायल

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर..रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव में स्कॉर्पियो की खरीदारी और डिलीवरी को लेकर विवाद में गोली चलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब आधा दर्जन गाड़ियों से दबंगों के गांव पहुंचने की चर्चा है। सूचना पर त्रिपुला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। फिलहाल, गोली चलने की वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है。
0
0
Report
Advertisement

JK सरकार MBBS/BDS इंटर्न के मानदेय को 12,300 से बढ़ाकर 25,000 रुपए करेगी

Aram Pora, Ganderbal, The Jammu and Kashmir Government has enhanced the monthly stipend payable to MBBS and BDS interns, including Foreign Medical Graduates (FMGs), from ₹12,300 to ₹25,000 per month, with effect from October 1, 2026 According to Government Order No. 747-JK(HME) of 2026, issued by the Health and Medical Education Department on October 21, the sanction has been accorded for the enhancement of the monthly stipend for interns pursuing medical and dental training across the Union Territory. The order, issued from the Civil Secretariat, Jammu and Kashmir, follows a reference to the Finance Department’s communication bearing U.O. No. FD-Code/69/2026-AO-1068, dated October 20, 2026. As per the government order, the revised stipend of ₹25,000 per month will be applicable to MBBS and BDS interns, including Foreign Medical Graduates, with the enhanced rate taking effect retrospectively from October 1, 2026. The order has been issued by the Health and Medical Education Department under the signature of Saugat Biswas, IAS, Commissioner/Secretary to the Government, Health and Medical Education Department. Copies of the order have been forwarded to the concerned authorities, including the Finance Department, Accountant General, Jammu and Kashmir, principals of Government Medical Colleges across the Union Territory, the principals of Government Dental Colleges in Srinagar and Jammu, the Directorate of Health Services Kashmir/Jammu, and other concerned departments for information and necessary action.
0
0
Report

Spotlight Circle पंजाब ने मोहाली में डिजिटल एडवर्टाइजमेंट की शुरुआत की; 150+ रजिस्ट्रेशन

Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:Spotlight Circle (Chapter Punjab) ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ Homeland Regalia ਵਿਖੇ ਡਿਜੀਟਲ ਐਡਵੋਟਾਈਜਮੈਂਟ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੁਣ ਤੱਕ 150 ਤੋਂ ਵੱਧ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨਾਂ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਦਾ ਮੁੱਖ ਉਦੇਸ਼ ਵਿਗਿਆਪਨ ਅਤੇ ਮੀਡੀਆ ਇੰਡਸਟਰੀ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਏਜੰਸੀਆਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮੰਚ 'ਤੇ ਲਿਆ ਕੇ ਆਪਸੀ ਸਹਿਯੋਗ, ਨਵੇਂ ਵਿਚਾਰਾਂ ਅਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਮੌਕਿਆਂ 'ਤੇ ਚਰਚਾ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੰਪਨੀ ਨੇ ਆਪਣਾ ਸਫ਼ਰ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਸੀਪੀ-67 ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਅੱਜ ਇਸ ਦਾ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਫੈਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਵੇਲੇ ਕੰਪਨੀ ਕੋਲ ਭਾਰਤ ਦੇ 101 ਸਿਨੇਮਾਘਰਾਂ, 63 ਤੋਂ ਵੱਧ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਅਤੇ 500 ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਕ੍ਰੀਨਾਂ ਦਾ ਨੈੱਟਵਰਕ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੰਪਨੀ ਸਿਰਫ਼ ਡਿਜ਼ਿਟਲ ਸਕ੍ਰੀਨਾਂ ਤੱਕ ਸੀਮਿਤ ਨਹੀਂ ਰਹਿਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ, ਸਗੋਂ ਨਵੀਆਂ ਟੈਕਨੋਲੋਜੀਆਂ, ਟ੍ਰਾਂਸਪੇਰੈਂਸੀ ਅਤੇ "ਪ੍ਰੂਫ ਆਫ਼ ਪਲੇ" ਵਰਗੀਆਂ ਸੁਵਿਧਾਵਾਂ ਵੀ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਜੋ ਇਸ ਨੂੰ ਹੋਰ ਕੰਪਨੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਖਰਾ ਬਣਾਉਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਲੇ ਕੁਆਰਟਰ ਤੱਕ ਕੰਪਨੀ ਦਾ ਟੀਚਾ 1000 ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਕ੍ਰੀਨਾਂ ਦਾ ਨੈੱਟਵਰਕ ਖੜ੍ਹਾ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦੋ ਤੋਂ ਤਿੰਨ ਮਹੀਨਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕੰਪਨੀ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ ਵੀ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ.
0
0
Report

दलेर मेहंदी के स्टेज शो पर विवाद, उत्तराखंड मंत्री बोले—लिप-सिंक से सवाल

Noida, Uttar Pradesh:ऋषिकेश, उत्तराखंड: गायक दलेर मेहंदी के स्टेज शो को लेकर हुए विवाद पर मंत्री सुबोध उनियाल कहते हैं, 'देखिए, दलेर मेहंदी एक बहुत बड़ा नाम और जाने-माने गायक हैं, इसीलिए हमने उन्हें आमंत्रित किया था। लेकिन, उनके आने के बाद जब स्टेज पर ऐसा लगा कि वे सिर्फ लिप-सिंक कर रहे हैं और गा नहीं रहे हैं, तो लोगों ने उनसे सवाल-जवाब करने की मांग शुरू कर दी। चूंकि मैं स्थानीय प्रतिनिधि होने के साथ-साथ मेला समिति का अध्यक्ष भी हूं, इसलिए मुझे जनता की चिंताओं पर जवाब देना पड़ा। इसलिए, मैंने एंकर को बुलाया और उससे कहा, हम सब यहां दलेर मेहंदी को सुनने आए हैं, उनकी टीम को नहीं...'
0
0
Report
Advertisement

केदारनाथ धाम में बर्फबारी से ठंड बढ़ी, तीर्थयात्रियों ने देखी अद्भुत नज़ारे

Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में मौसम एक बार फिर बदल गया है, बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के बीच, मंदिर में आए तीर्थयात्रियों ने खूबसूरत नज़ारे का खूब आनंद लिया। बर्फ से ढके पहाड़ और मंदिर के खूबसूरत नज़ारों ने आने वालों का मन मोह लिया। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण केदारनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है। रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के DM विशाल मिश्रा कहते हैं, "यात्रा ठीक चल रही है। पिछले कुछ दिनों में तापमान गिरा है और बर्फबारी हुई है। इसे देखते हुए, सभी ज़रूरी सुविधाएं मौजूद रखने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा अस्पताल भी पूरी तरह से चालू है। मैं तीर्थयात्रियों से आग्रह करता हूं कि तापमान में गिरावट को देखते हुए वे अपनी दवाएं खुद लाएं। कृपया सही गर्म कपड़े साथ लाएं क्योंकि कभी-कभी बर्फबारी या बारिश हो सकती है, इसलिए रेनकोट लेना भी सही रहेगा। सभी संबंधित विभागों—जिसमें मेडिकल, हेल्थ, नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय प्रशासनिक निकाय शामिल हैं—को अलग-अलग जगहों पर अलाव जलाने और अच्छी तरह साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं..."
0
0
Report

दिवाली से पहले हांसी में मिलावट रोकने को खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

Hansi, Haryana:हांसी दिवाली से पहले हांसी में फूड एंड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई, सोमवार को लिए थे 3 सैंपल,आज 6 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए पनीर, देसी घी और चार तरह की मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे चंडीगढ़, 14 दिन में आएगी रिपोर्ट; सैंपल फेल होने पर नियमानुसार होगी कार्रवाई हांसी। दिवाली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के बीच फूड एंड सेफ्टी विभाग ने हांसी शहर में कार्रवाई करते हुए छह खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। विभाग की टीम ने पनीर, देसी घी और चार प्रकार की मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। विभाग के अनुसार, सैंपल की रिपोर्ट करीब 14 दिन में आने की उम्मीद है। फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिवाली के मद्देजर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग की टीम शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाकर सैंपलिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि दिवाली तक यह अभियान जारी रहेगा, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें। विभाग की टीम ने छह खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, जिनमें पनीर और देसी घी के अलावा बेसन की बर्फी, मोतीचूर के लड्डू, खोया बर्फी और गुलाब जामुन शामिल हैं। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरता है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की प्रकृति और संबंधित प्रावधानों के अनुसार जुर्माना लगाने या न्यायालय में मामला चलाने की कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशों के अनुरूप लोगों तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ पहुंचाना विभाग की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से दिवाली तक विशेष अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की लगातार सैंपलिंग की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top