Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002

घरेलू व गैस कीमतों में वृद्धि से महंगाई चरम पर, कांग्रेस मोदी पर सवाल

UMUJJWAL MISHRA
Mar 12, 2026 10:33:19
Ranchi, Jharkhand
राजधानी रांची स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश की वर्तमान स्थिति से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता के सामने रखना है।रमा खलखो ने कहा कि देश में घरेलू और कमर्शियल गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। झारखंड में घरेलू गैस के दाम में करीब 60 रुपये और कमर्शियल गैस में करीब 115 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे महंगाई चरम पर पहुंच गई है। इसका असर आम जनता के साथ-साथ छोटे व्यवसायों और रेस्टोरेंट संचालकों पर भी पड़ रहा है। कई जगहों पर गैस की किल्लत के कारण लोगों को लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, गैस की किल्लत और अन्य मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए, लेकिन संसद सत्र के दौरान भी वे इन मुद्दों पर स्पष्ट बयान नहीं दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कथित एपस्टीन फाइल के मामले का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग की। महिला कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे को लेकर “Prime Minister is Compromised” टी-शर्ट कैंपेन चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है। महिला कांग्रेस ने कहा कि बढ़ती महंगाई का असर सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि किसानों पर भी पड़ेगा, क्योंकि ईंधन और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से खेती और परिवहन की लागत भी बढ़ेगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 12, 2026 11:46:09
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ 14 और 15 मार्च को होगी दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा。 पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से कराई जा रही है परीक्षा。 परीक्षा को लेकर किए गए सुरक्षा के सख्त इंतजाम。 पुलिस भर्ती बोर्ड ऑफिस में बनाया गया कंट्रोल रूम。 24 घंटे करेगा कंट्रोल रूम काम。 उत्तर प्रदेश के सभी केंद्र पर कंट्रोल रूम के जरिए अधिकारी और कर्मचारी रखेंगे नजर。 सभी सेंटर्स को पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से जोड़ा गया。 डीजी पुलिस भर्ती बोर्ड एस बी शिरोडकर ने अधिकारियों को सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश。 डीजीपी मुख्यालय से भी जारी किए गए निर्देश。 एसटीएफ, liu सहित पुलिस का रहेगा कड़ा पहरा。 परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई。
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 12, 2026 11:45:33
Begusarai, Bihar:एंकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समृद्धि यात्रा पर हैं। इसी कड़ी में 14 मार्च को मुख्यमंत्री का बेगूसराय दौरा प्रस्तावित है। जहां बरौनी प्रखंड के बियाड़ा मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। और कार्यक्रम को लेकर अंतिम चरण का काम चल रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 मार्च को समृद्धि यात्रा के तहत बेगूसराय पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बरौनी प्रखंड स्थित बियाड़ा मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सबसे पहले बियाडा कैंपस में लगाए गए जीविका दीदियों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। जनसंवाद के बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बेगूसराय जिले में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इधर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और 14 मार्च को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे इलाके में हलचल तेज हो गई है।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 12, 2026 11:35:46
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 12, 2026 11:35:39
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने गैस संकट को लेकर सरकार को घेरते हुए ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीसीसी चीफ और नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर गैस संकट को लेकर गंभीर आरोप लगाए और जल्द समाधान की मांग की। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि रसोई गैस की वजह से पूरे देश और प्रदेश में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और corona में जिस तरह से लाइन लगी थी, उसी तरह से गैस के लिए भी लाइन लग रही है। डोटासरा ने यह भी आरोप लगाया कि एपस्टीन फ़ाइल के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए अमेरिका ने युद्ध को भड़काया है। डोटासरा ने कहा कि गैस की किल्लत का असर सामाजिक कार्यक्रमों पर भी पड़ने लगा है। होटल और कार्यक्रम स्थलों पर खाने की प्लेट की रेट बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर गैस सिलेंडर की किल्लत एक-दो दिन और रही तो बिना खाने के ही शादियां करनी पड़ सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस में कालाबाजारी बढ़ गई है और हालात ऐसे बन गए हैं कि पर्यटन क्षेत्र पर भी असर पड़ रहा है। पर्यटकों ने आना बंद कर दिया है। वहीं खाड़ी देशों में फंसे हुए हमारे लोग आ नहीं पा रहे हैं और फ्लाइट की टिकट भी महंगी हो गई है। पीसीसी चीफ ने कहा कि गैस संकट का असर उद्योगों पर भी पड़ने लगा है। उत्पादन में कमी आई है और आने वाले दिनों में उद्योग बंद होने की स्थिति बन सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि डीजल-पेट्रोल की स्थिति भी खराब होने वाली है। डोटासरा ने कहा कि हमारी रिफाइनरी तैयार हो गई है लेकिन उसे शुरू नहीं किया जा रहा है। सरकार को बेरोजगार हुए लोगों को पैकेज देना चाहिए। शादियों के लिए सिलेंडर उपलब्ध कराने चाहिए और जिन उद्योगों का नुकसान हुआ है उनके बिजली के बिल माफ करने चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में लोग परेशान हैं और सरकार को जल्द स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। डोटासरा ने बताया कि गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन का निर्णय लिया है। आज और कल जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। इसके बाद ब्लॉक लेवल पर भी प्रदर्शन होंगे और प्रदेश स्तर पर भी जल्द प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार कह रही है कि गैस की कोई दिक्कत नहीं है, जबकि गैस की वजह से देश और प्रदेश में कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि उसके पास कितने सिलेंडर हैं और स्थिति से निपटने के लिए क्या तैयारी की गई है। जूली ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से इंडस्ट्रियल यूनिट बंद होने की कगार पर आ गई हैं और लोग बेरोजगार हो रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार आखिर कब काम आएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो कुछ दिन में बीजेपी नेता चूल्हे पर रोटी सेंकने के फायदे बताने लगेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता के सामने सारी चीजें आनी चाहिए और सरकार की क्या प्लानिंग है यह स्पष्ट होना चाहिए। कमर्शियल सिलेंडर बंद किए गए हैं तो उसका क्या विकल्प है, यह भी सरकार को बताना होगा। उन्होंने आशंका जताई कि घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी बढ़ेगी। इसलिए सरकार को श्वेत पत्र जारी कर के गैस की स्थिति बतानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर जवाब देना होगा और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी.
0
comment0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
Mar 12, 2026 11:35:31
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 12, 2026 11:34:36
Yamuna Nagar, Haryana:भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने यमुनानगर के कई गांवों का दौरा कर 23 मार्च को पिपली में होने वाली जन मजदूर क्रांति रैली का न्यौता दिया। इस दौरान गांव लबाण, जन्झेड़ा, खेड़ा, पाबनी कलां, चाहड़ो और ससोली में जनसभाएं आयोजित की गईं। सभाओं में किसानों और मजदूरों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की गई। चढ़ूनी ने केंद्र सरकार की नीतियों और अमेरिका के साथ होने जा रही ट्रेड डील पर भी कड़ा विरोध जताया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि अमेरिका के साथ होने वाली ट्रेड डील देश के किसानों के लिए नुकसानदायक साबित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते के तहत अमेरिका का अनाज भारत में आएगा, जिससे देश के किसानों को भारी नुकसान होगा और उनकी फसल की कीमतें गिर जाएंगी। चढ़ूनी ने कहा कि सरकार बड़े कॉर्पोरेट घरानों के हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर देती है, लेकिन किसानों और मजदूरों के कर्ज को लेकर कोई राहत नहीं देती। उन्होंने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो देश का किसान आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट जाएगा। उन्होंने किसानों और मजदूरों से आह्वान किया कि वे 23 मार्च को पिपली में होने वाली जन मजदूर क्रांति रैली में बड़ी संख्या में पहुंचकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। “गुरनाम सिंह चढ़ूनी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन) ... आज जो अमेरिका के साथ ट्रेड डील की बात हो रही है, उससे देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। अगर अमेरिका का अनाज भारत में आएगा तो हमारे किसानों की फसल की कीमत नहीं मिलेगी। सरकार हर साल कॉर्पोरेट घरानों के हजारों करोड़ रुपये माफ कर देती है, लेकिन किसान और मजदूर के लिए कोई राहत नहीं देती। इसलिए 23 मार्च को पिपली में जन मजदूर क्रांति रैली में किसान और मजदूर बड़ी संख्या में पहुंचें और अपनी आवाज बुलंद करें।”
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 12, 2026 11:34:05
Jaipur, Rajasthan:बस्सी में ACB की बड़ी कार्रवाई, ACB की टीम ने पटवारी विक्रम और दलाल को दबोचा, 30 हजार की रिश्वत लेते किया ट्रेप, कार्रवाई के चलते कार्मिकों में मचा हड़कंप, तकासमा रिपोर्ट को लेकर मांगी थी रिश्वत, ACB ने 2 दिन पहले शिकायत का किया था सत्यापन, सत्यापन होने के बाद टीम ने बिछाया जाल, ASP सुनील सिहाग के नेतृत्व में हुई कार्रवाई। बस्सी(जयपुर ग्रामीण), एंकर— जयपुर ग्रामीण के बस्सी में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और उसके दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, एसीबी की टीम ने पटवारी विक्रम और उसके दलाल को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया, बताया जा रहा है कि तकासमा रिपोर्ट तैयार करने के एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी, शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने दो दिन पहले मामले का सत्यापन किया था और पुष्टि होने के बाद जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया, कार्रवाई के दौरान सरकारी कार्मिकों में हड़कंप मच गया, एसीबी की यह कार्रवाई एएसपी सुनील सिहाग के नेतृत्व में की गई, फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है, बाइट- सुनील सिहाग, ASP
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 12, 2026 11:32:56
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर गोबिंदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा पुलिस ने चोरी गए 2 लाख 60 हजार के सोने के गहनो का खुलासा किया है, इस मामले मे पुलिस ने एक महिला समेत एक स्वर्ण व्यपारी को गिरफ्तार किया है, दोनों के पास से पुलिस ने सभी सोने के गहनो की बरामदगी की है, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि वादी ने गोबिंदपुर थाना मे एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई की, जिस लड़की से उसके भाई की शादी तय हुई थी, उसी लड़की ने उनके घर मे चोरी की है, जिसके बाद पुलिस ने ेज टीम का गठन किया, पुलिस टीम ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार किया, उसके बाद उसके निशांदेही पर स्वर्ण व्यपारी की साकची से गिरफ्तार किया, जिनके पास से चोरी गए सभी सोने के सामान की बरामदगी कर ली गईं है, फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है。
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Mar 12, 2026 11:32:38
Jamui, Bihar:जमुई: नक्सली सिद्धू कोड़ा उर्फ मुंशी दा की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी פעולה की है। स्वास्थ्य विभाग ने जमुई सदर अस्पताल में कार्यरत उपाधीक्षक डॉ. सैयद नौशाद अहमद समेत तीन चिकित्सकों को निलंबित कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार चकाई थाना क्षेत्र के नेहालडीह निवासी सिद्धू कोड़ा की 22 फरवरी 2020 को पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इस मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी जमुई के निर्देश पर अन्य परीक्षण की वीडियोग्राफी कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तथ्यों का सही तरीके से उल्लेख नहीं किया गया था。 रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि चिकित्सकीय दल द्वारा बाहरी व्यक्तियों को स्वतंत्र गवाह के रूप में दर्ज नहीं किया गया तथा मृत्यु के कारण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को स्पष्ट रूप से अंकित नहीं किया गया। साथ ही मृतक के नाक, कान और मुंह से खून निकलने एवं शरीर पर चोट के निशान का भी उल्लेख रिपोर्ट में नहीं किया गया था。 मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली में भी विचाराधीन था। आयोग ने 29 अक्टूबर 2025 को पारित आदेश में अन्य परीक्षण रिपोर्ट तैयार करने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था。 इसी आदेश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग ने जमुई सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सैयद नौशाद अहमद, डॉ. नागेंद्र कुमार तथा डॉ. देवेंद्र कुमार को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान तीनों चिकित्सकों का मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग, बिहार पटना निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि लगाए गए आरोपों की विस्तृत जांच के लिए संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 12, 2026 11:32:16
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के गांव हीरापुर से सीकरी में देर रात आई एक बारात के दौरान जमकर हंगामा हो गया। मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस झगड़े में करीब दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top