Back
रांची: मतगणना स्थल की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए आवश्यक तैयारियाँ पूरी
KJKamran Jalili
Feb 19, 2026 02:48:34
Ranchi, Jharkhand
जिला प्रशासन द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 अंतर्गत मतगणना कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में उपायुक्त, रांची मंजुनाथ भजन्त्री ने ट्रांसपोर्ट नगर में बनाये गये मतगणना स्थल का निरीक्षण कर चल रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ट्रांसपोर्ट नगर में रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मेयर एवं 53 वार्डों के पार्षद पद के लिए तथा बुण्डू नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष एवं 13 वार्ड सदस्यों के लिए मतगणना की व्यवस्था की जाएगी।
उपायुक्त, रांची मंजुनाथ भजन्त्री द्वारा मतगणना हॉल की संरचना, टेबलों की क्रमवार व्यवस्था, वार्डवार/पदवार मतगणना कक्ष निर्धारण, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार की अलग-अलग व्यवस्था, प्रत्याशियों एवं उनके अधिकृत अभिकर्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था, मीडिया कक्ष, कंट्रोल रूम तथा वेटिंग एरिया की तैयारियों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि मतगणना प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की व्यवस्था करने तथा केवल वैध पासधारियों को ही प्रवेश देने का निर्देश दिया। दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, मतपेटियों के सुरक्षित भंडारण हेतु स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीलिंग की प्रक्रिया, प्रकाश एवं विद्युत आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता तथा साफ-सफाई बनाए रखने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त, रांची मंजुनाथ भजन्त्री द्वारा दिये गये। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस अनुसार स्ट्रॉन्ग रूम से मतपेटियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा घेरे में मतगणना कक्ष तक लाये जाने तथा अभ्यर्थियों एवं उनके अधिकृत एजेंटों की उपस्थिति में सीलों की जांच के उपरांत ही मतगणना प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने मतगणना कर्मियों की सुविधा के लिए वेलफेयर हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें महिला एवं पुरुष पदाधिकारी/कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अतिरिक्त प्राथमिक उपचार कक्ष, एंबुलेंस तथा अग्निशमन यंत्रों सहित आपातकालीन प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
वरीय पुलिस अधीधक राकेश रंजन द्वारा मतगणना स्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश दिये गये।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:46:030
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 11, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 11, 2026 18:18:070
Report