Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002

रांची की नई मेयर रोशनी खलको भाजपा समर्थित, रोड शो आज

KCKumar Chandan
Feb 28, 2026 08:17:42
Ranchi, Jharkhand
रांची रांची नगर निगम से मेयर चुनाव जीतने के बाद बीजेपी समर्थित मेयर रौशनी खलको का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत किया। रांची से लगभग 15 हजार मतों से मेयर चुनाव जीती हैं रोशनी खलको। 2 बजे बीजेपी नेता रोड शो निकालेगें
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
UJUmesh Jadhav
Feb 28, 2026 09:45:33
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरातील 'निलेश डाईंग' ला भीषण आग. ३ मजली इमारत जळून खाक... अग्निशमन दलाकडून आगीवर नियंत्रण... सध्या कुलिंगच काम सुरू... भिवंडी शहरातील खोका कंपाउंड परिसरात असलेल्या निलेश डाईंग या धाग्यावर रंग प्रक्रिया करणाऱ्या कंपनीला मध्यरात्रीच्या सुमारास भीषण आग लागल्याची घटना घडली आहे. ही आग इतकी भयानक होती की, काही वेळातच कंपनीची संपूर्ण तीन मजली इमारत आगीच जळून खाक झाली आहे. आगी मुळे परिसरात एकच खळबळ उडाली होती. घटनेची माहिती मिळताच भिवंडी आणि कल्याण अग्निशमन दलाच्या पाच गाड्या तातडीने घटनास्थळी दाखल होत त्यांनी केलेल्या शर्थीच्या प्रयत्नानंतर या आगीवर पाच तासांनी यश मिळाले आहे. आग लागण्याचे कारण अजून अस्पष्ट असून प्राथमिक माहिती नुसार शॉर्ट सर्किटमुळे आग लागल्याचे बोलले जात आहे. या आगीत मोठ्या प्रमाणावर कच्चा माल व यंत्र सामुग्री जळून खाक झाली असली तरी सुदैवाने कोणतीही जीवितहानी झाली नाही. मात्र अजून कुलिंगचे काम सुरू असून घटनास्थळी अग्निशमन दलाच्या तीन गाड्या दाखल आहेत.
0
comment0
Report
MMMahendrakumar Mudholkar
Feb 28, 2026 09:45:19
Beed, Maharashtra:बीड़: मुस्लिम समाजाला देखील आरक्षण द्या, मुस्लिम समाज आक्रमक, रमजानपूर्व आरक्षणाची मागणी, रमजान नंतर मुस्लिम समाजाचा बीड़ ते मुंबई पायी मोर्चा निघणार... ANC - 2014 नुसार जे आरक्षण होते तेच आरक्षण मुस्लिम समाजाला कायम ठेवावे या मागणीला घेऊन आता मुस्लिम समाज आक्रमक झाला आहे. सध्या पवित्र रमजान महिना सुरू आहे. रमजान ईदच्या आधी राज्य सरकारने मुस्लिम समाजाला आरक्षण द्यावे अन्यथा रमजान ईद नंतर आमचा मुस्लिम आरक्षण आक्रोश मोर्चा मुंबईकडे कूच करण्यात येईल असा गंभीर ईशारा मुस्लिम समाजाने दिला आहे. मुंबईला भव्य पायी मोर्चा काढण्यात येईल असेही मुस्लिम समाजाने सरकारला अल्टिमेटम दिले आहे. त्यामुळे राज्य सरकारची डोकेदुखी वाढण्याची शक्यता आहे. आता सरकार यावर काय निर्णय घेईल याकडे लक्ष लागले आहे. राज्यातील सर्व लघु व्यावसायिक विद्यार्थी मुंबईकडे निघतील या दरम्यान कायद्या सुव्यवस्थेचा प्रश्न निर्माण झाल्यास याची जबाबदारी राज्य सरकारची राहील असेही मुस्लिम समाजाने स्पष्ट केले आहे.
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 28, 2026 09:33:55
Jaspur, Uttarakhand:स्लग रामनगर की महिलाओं ने बदली होली की तस्वीर: सब्जियों-फूलों से बन रहा सुरक्षित हर्बल गुलाल,4 कुंतल तक पहुंची मांग शहर रामनगर एंकर.-होली का त्योहार नजदीक है और रंगों की बाजार में भरमार है,लेकिन अगर आप केमिकल वाले रंगों से त्वचा को होने वाले नुकसान से परेशान हैं, तो नैनीताल जीले के रामनगर के पास स्थित कानियां ग्रामसभा की महिलाओं ने इसका बेहतरीन विकल्प तैयार किया है, यहां महिलाएं पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से हर्बल गुलाल बना रही हैं,जिसकी मांग स्थानीय स्तर से लेकर महानगरों तक पहुंच चुकी है,होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशियां बांटते हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षों में बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंगों ने कई लोगों को परेशानी में डाला है, त्वचा पर एलर्जी, आंखों में जलन और बालों को नुकसान जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में लोग अब सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प तलाश रहे हैं,इसी मांग को समझते हुए रामनगर की कानियां ग्रामसभा में वुमेन रिसोर्सेज सेंटर (WRC) समूह की महिलाओं ने हर्बल गुलाल तैयार करने की अनोखी पहल शुरू की है,यह समूह देहरादून से संचालित पद्मश्री से सम्मानित पर्यावरणविद् डॉ. अनिल जोशी के संस्थान हिमालयन एनवायरनमेंटल स्टडीज़ एंड कंजरवेशन ऑर्गनाइजेशन (HESCO) के अंतर्गत कार्य कर रहा है,इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद तैयार करना है。
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Feb 28, 2026 09:33:42
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के हर्रैय्या सतघरवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गुगौली कला में स्थित लगभग 200 वर्ष प्राचीन श्री शंकर शिवालय मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शुभारंभ 27 फरवरी 2026 को प्रातः 8:00 बजे पूजा-अर्चना एवं प्रतिष्ठा के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम गुगौली कला का यह प्राचीन शिवालय वर्षों से क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। आसपास के लगभग 20 गांवों के लोग यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने आते हैं और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों ka आयोजन करते हैं। इस मंदिर का धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व है。 समय के साथ मंदिर की स्थिति जर्जर हो गई थी, जिसके चलते ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं ने इसके जीर्णोद्धार का संकल्प लिया। मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य की अगुआई वीरेंद्र मिश्रा द्वारा की जा रही है। उनके नेतृत्व में इस पुनीत कार्य की शुरुआत हुई, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है。 इस कार्य में आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष धीरू सिंह का भी विशेष योगदान रहा है। मंदिर निर्माण हेतु कई संस्थाओं और श्रद्धालुओं ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया है, जिससे कार्य को गति मिल रही है。 ग्रामवासियों का कहना है कि यह मंदिर केवल पूजा का स्थल नहीं, बल्कि उनके पूर्वजों की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। जीर्णोद्धार के बाद इसे भव्य स्वरूप देने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ी रह सकें। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सभी से इस पुण्य कार्य में तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की। मंदिर के जीर्णोद्धार पर लगभग 2.5 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है, जिससे यह प्राचीन शिवालय फिर से अपने गौरवशाली स्वरूप में स्थापित हो सकेगा।
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Feb 28, 2026 09:33:29
Panipat, Haryana:पानीपत–जींद स्टेट हाईवे के निर्माण का शुभारंभ, 184.40 करोड़ रुपए होंगे खर्च: कृष्ण लाल पंवार ‘वंदे मातरम्’ पर पंवार का कांग्रेस पर निशाना सीबीआई और कोर्ट पर बोले पंवार—अदालत सर्वोपरि, फैसले का सम्मान जरूरी पानीपत। हरियाणा के वरिष्ठ नेता कृष्ण लाल पवार ने पानीपत से जींद तक लंबे समय से जर्जर पड़े स्टेट हाईवे के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और लोक निर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पानीपत से जींद तक की यह सड़क लंबे समय से टूटी हुई थी, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अन्य ग्रामीण सड़कें बेहतर स्थिति में थीं, लेकिन इस स्टेट हाईवे की खराब हालत के कारण क्षेत्रवासी लगातार असुविधा झेल रहे थे। अब इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए कुल 184.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। पहले चरण में 86.96 करोड़ की स्वीकृति पंवार ने बताया कि परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में पानीपत से दरियापुर मोड़ तक के हिस्से के लिए 86.96 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसका नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। यह हिस्सा फोरलेन बनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि फॉरेस्ट विभाग से एनओसी न मिलने के कारण प्रारंभ में कुछ अड़चनें आईं, लेकिन प्रढाना गांव की पंचायत से आवश्यक भूमि लेकर समस्या का समाधान किया गया। इसके एवज में लगभग 11.32 करोड़ रुपये पंचायत को प्रदान किए गए, जिसके बाद फॉरेस्ट विभाग की एनओसी मिलने पर कार्य शुरू हो सका। सफीदों से जींद तक 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क उन्होंने बताया कि सफीदों से जींद तक सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। जमीन संबंधी मुद्दों के कारण वहां फोरलेन नहीं बन सकेगी। सौधापुर, मतलौडा और नारा क्षेत्र में सड़क के किनारों पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जाएंगी तथा जल निकासी के लिए सीसी नालों का निर्माण किया जाएगा, ताकि वर्षा के दौरान पानी सड़क पर जमा न हो और आवागमन बाधित न हो। विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी परियोजना के सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागों को अलग-अलग बजट आवंटित किया गया है। HT लाइन शिफ्टिंग का कार्य HVPN को, LT लाइन का कार्य UHBVN को और जनस्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक धनराशि दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे और निर्धारित 24 माह की अवधि में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। वंदे मातरम् पर कांग्रेस पर साधा निशाना अपने संबोधन के दौरान कृष्ण लाल पंवार ने ‘वंदे मातरम्’ के मुद्दे पर कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक ‘वंदे मातरम्’ को सलाम करता है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शहीदों ने इसी उद्घोष के साथ अपने प्राणों की आहुति दी। ऐसे में शहीदों को नमन करना हर भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता ‘राम’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे मुद्दों पर हिचकिचाते हैं और सदन से वॉकआउट कर जाते हैं। केजरीवाल व भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मामले में सीबीआई और न्यायिक प्रक्रिया पर बोले सीबीआई और अदालती प्रक्रिया पर अपने विचार रखते हुए पंवार ने कहा कि सीबीआई एक जांच एजेंसी है और कानून से ऊपर कोई नहीं है। चाहे वह केंद्र या राज्य सरकार हो, या कोई बड़ा नेता या आम नागरिक—जांच और न्यायिक प्रक्रिया अपनी स्वतंत्रता से कार्य करती है। उन्होंने कहा कि जब मामला न्यायालय में होता है तो वह सब-जुडिस होता है और अंतिम निर्णय कोर्ट का होता है। अदालत किसी व्यक्ति को दोषी ठहरा सकती है या बरी भी कर सकती है, इसलिए न्यायालय के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Feb 28, 2026 09:32:41
Katihar, Bihar:हत्याकांड का हुआ खुलासा, पति ही पत्नी का निकला हत्यारा\n\nबीमारी,पैसा और साजिश - आधी रात को पत्नी को मारी गोली,\n65 हजार में पिस्टल खरीदी, सिर में गोली मारकर दिया पत्नी के हत्या का अंजाम\nजी मीडिया ने इसे बहुत प्रमुखता से दिखाया था\nमहिला के नाम पर पिकअप लोन और कैंसर के इलाज में अधिक खर्च होने के कारण पति ने दिया वारदात को अंजाम\nपत्नी के नाम पर खरीदी गई पिकअप का करीब 8 लाख रुपये का बोझ बन गया था। इसी आर्थिक तंगी और बीमारी से छुटकारा पाने के लिए एहतेशाम ने यह खौफनाक रास्ता चुना\nदस दिन पहले 16-17 फरवरी मध्य रात्रि हुए शरीफा खातून की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश\nपुलिस की पैनी नजर ने महज 11 दिनों में इस फुलप्रूफ कत्ल का किया राजफाश\nजिसे समाज और परिवार मजबूर पति समझकर\nसांत्वना दे रहा था, वही अपनी पत्नी का निकला असली कातिल\nपुलिस ने हथियार सप्लायर विकास महलदार को भी गिरफ्तार कर लिया और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा \nपुलिस को गुमराह करने के लिए तीन नकाबपोश अपराधियों के घर में घुसने की झूठी कहानी सुनाई\nसेमापुर थानाध्यक्ष की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर जब जांच की, तो पति के बयानों में विरोधाभास मिला।और कड़ाई से पूछताछ में सारा राज उगल‌ दिया\nकटिहार जिले के सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर गांव में 16-17 फरवरी की मध्य रात्रि हुई,शरीफा खातून की हत्या का सनसनीखेज मामला अब पूरी तरह से खुल चुका है। इस हत्याकांड का महज़ 11 दिनों में उद्भेदन कर कटिहार पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस पति ने अपनी पत्नी की हत्या पर आंसू बहाए, खुद ही उसका कातिल निकला। मृतका शरीफा खातून को गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद उसके पति एहतेशाम हुसैन ने एक लंबी कहानी गढ़ी कि तीन नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया, और मेरे विरोध करने पर हथियार छोड़ फरार हो गए। इतना ही नहीं, उसने पारिवारिक रंजिश का एंगल जोड़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए पुलिस ने उसकी झूठी स्क्रिप्ट का पर्दाफाश कर दिया। जांच में सामने आया कि शरीफा खातून लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, जिसके इलाज में काफी खर्च हो रहा था। साथ ही उनके नाम पर करीब आठ लाख रुपये की पिकअप वैन भी खरीदी गई थी। इस आर्थिक दबाव और निजी स्वार्थ ने एहतेशाम को इतना अंधा बना दिया कि उसने अपनी ही पत्नी को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि एहतेशाम ने मंसाही निवासी विकास कुमार से पैसे देकर अवैध हथियार खरीदा था। जिसके बाद 16 फरवरी की रात को उसने पूर्व नियोजित तरीके से अपनी पत्नी को गोली मार दी और इसे पारिवारिक रंजिश में अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या का रूप देने की कोशिश की।लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच, साक्ष्यों के मिलान और कड़ी पूछताछ के आगे एहतेशाम हुसैन की फिल्मी स्क्रिप्ट फेल हो गई। आखिरकार में एहतेशाम हुसैन ने पूरे प्री-प्लान मर्डर का कबूलनामा कर लिया,, जिसमें पुलिस ने अवैध हथियार बेचने वाले विकास कुमार और हत्यारे पति एहतेशाम हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराध कितना भी शातिर तरीके से क्यों न रचा जाए,कानून के हाथ लंबे होते हैं।\nबाइट -- रंजन कुमार सिंह , डीएसपी -2, कटिहार\n-- विजुअल --\nरिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Feb 28, 2026 09:32:27
Ranchi, Jharkhand:प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशव्यापी एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान की शुरुआत राजस्थान के Ajmer से की, जिसके तहत विभिन्न राज्यों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। झारखंड की राजधानी Ranchi के सदर अस्पताल में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम चल रहा था और प्रधानमंत्री का संबोधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारित हो रहा था। इसी दौरान प्रधानमंत्री के भाषण में मुस्लिम लीग और कांग्रेस का जिक्र होने पर मंच पर मौजूद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने आपत्ति जताई और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चल रही भाषण को mute करवा दिया और नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यक्रम से बाहर निकल गए। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने का स्वास्थ्य कार्यक्रम है, इसलिए इसमें राजनीतिक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए; जब कार्यक्रम महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए है तो इसमें कांग्रेस और मुस्लिम लीग की बात क्यों, स्वास्थ्य मंच से राजनीति ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी स्थिति रही तो झारखंड अपने संसाधनों से टीकाकरण खरीदेगी, “हम गाली सुनने के लिए मुफ्त टीका नहीं लेंगे, हमारी बेटियों का स्वास्थ्य सबसे पहले है,” और प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति से परहेज किया जाए। बाइट: इरफान अंसारी (स्वास्थ्य मंत्री झारखंड) वहीं मंच पर मौजूद रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि कोई यह कहता है कि झारखंड सरकार केंद्र से टीका नहीं लेगी और अपने पैसे से खरीदेगी, तो यह राजनीति से प्रेरित बयान है; उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की बेटियों और देशवासियों के स्वास्थ्य की चिंता कर रहे हैं और 14 वर्ष की बच्चियों को महंगी वैक्सीन मुफ्त दी जा रही है, ऐसे समय में राजनीति नहीं होनी चाहिए। संजय सेठ ने यह भी कहा कि कोरोना काल में भारत ने 118 देशों को वैक्सीन देकर वैश्विक स्तर पर सम्मान बढ़ाया और प्रधानमंत्री का भाषण म्यूट करना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है; जब देश के प्रधानमंत्री संबोधित कर रहे हों तो मंच से दूसरी गतिविधि शुरू करना उचित नहीं, और यदि किसी अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बोल रहे हों तो क्या विपक्ष भी इसी तरह मंच छोड़ देगा。 बाइट: संजय सेठ (رक्षा राज्य मंत्री)
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Feb 28, 2026 09:31:46
Gaya, Bihar:गया अभियंत्रण महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन,नेशनल साइंस डे पर मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित। गया अभियंत्रण महाविद्यालय , गया में नेशनल साइंस डे के अवसर पर एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गया जिले भर के कक्षा 6 से 12 तक के रैंक 3 से 10 प्राप्त करने वाले कुल 56 मेधावी छात्रों को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. आलोक मिश्रा, प्रो. रंजीत चौधरी, प्रो. मृणाल रंजन, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. प्रतीक रंजन एवं प्रो. हृषिकेश कुमार आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आतिथ्य डॉ. प्रलयंकर कुमार सिंह द्वारा किया गया। सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र , मेडल एवं सम्मानित राशि प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। वक्ताओं ने छात्रों को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि वर्तमान समय विज्ञान और नवाचार का युग है। उल्लेखनीय है कि प्रथम एवं द्वितीय रैंक प्राप्त छात्रों को पटना में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा अलग से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की और इसे विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Feb 28, 2026 09:31:27
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पर 7 साल की एक मासूम बच्ची गंगा में बहकर जा रहे नारियल को पकड़ने के प्रयास में एक नाव से दूसरी नाव पर जाते समय अचानक से पैर फिसल जाने के कारण गंगा के गहरे जल में गिर गई. इसकी जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई, तो उनमें हड़कंप मच गया और बच्ची की तलाश करनी शुरू कर दी गई. बताया जा रहा है कि बच्ची का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. इस हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है की बच्ची नाव से किस तरह से गंगा के गहरे जल में गिर रही है. जानकारी के अनुसार हापुड़ में बृजघाट के कुष्ठ आश्रम में रहने वाले हेतराम की 7 वर्षीय बेटी शीतल गंगा के घाट पर श्रद्धालुओं को मछलियों के लिए आटे की गोलियां बेचने का काम करती है. बताया जा रहा है कि शीतल ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं को जब आटे की गोलियां देने का काम कर रही थी, तभी उसे इसी दौरान एक बड़ा सा नारियल गंगा में बहकर जाता हुआ दिखाई दिया. इस पर मासूम बच्ची नारियल को पकड़ने के लिए एक नाव से दूसरी नाव पर कूदती फांदती हुई जा रही थी, तभी अचानक से उसका पैर फिसल गया और मासूम बच्ची शीतल गंगा के गहरे जल में गिर गई. काफी देर तक बच्ची के ब्रजघाट पर दिखाई ना देने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई, तो उन्होंने बच्ची की तलाश करनी शुरू कर दी. बृजघाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाने पर पता चला की बच्ची गंगा के गहरे जल में एक नाव से दूसरी नाव पर जाते समय गिर गई है. इस घटना के बाद से बच्ची की गंगा के जल में तलाश की जा रही है. गोताखोर और पुलिस की टीमें बच्ची को ढूंढने के लिए जी जान से जुटी हुई है. लेकिन अभी तक शीतल का कहीं कोई पता नहीं चला है. बच्ची के गंगा के गहरे जल में डूबने की वजह से परिवार के लोगों में हाहाकार मचा हुआ है.
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 28, 2026 09:31:14
Haldwani, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज़ हल्द्वानी में 147 करोड़ की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, मुख्यमंत्री ने कहा की आज लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं से नैनीताल जिला विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार, उत्तराखंड को विकसित उत्तराखंड बनाने की ओर तीव्रता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमन्त्री घोषणा के अनुपालन में विशेष योजनांतर्गत सहायता (SPA) कार्यक्रम में स्वीकृत, हल्द्वानी-काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना" कार्य कुल लागत रू० 15443.00 लाख है जिसका भी भूमि पूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।CM धामी आज़ हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में HPV वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल हुए, उन्होंने कहा बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार बेहद सजग है, वनभूलपुरा रेलवे जमीन अतिक्रमण मामले पर भी पुष्कर सिंह धामी ने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया, उन्होंने कहा कि इस मामले का निस्तारण पहले ही हो जाना चाहिए आए था लेकिन अन्य राजनीतिक दल मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले गए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम निर्णय आने के बाद अब जिला प्रशासन अपनी आगे की कार्यवाही करेगा,
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top