Back
कटिहार में पति ने ही पत्नी की हत्या का खुलासा, सबूतों से हुआ उजागर
RKRANJAN KUMAR
Feb 28, 2026 09:32:41
Katihar, Bihar
हत्याकांड का हुआ खुलासा, पति ही पत्नी का निकला हत्यारा\n\nबीमारी,पैसा और साजिश - आधी रात को पत्नी को मारी गोली,\n65 हजार में पिस्टल खरीदी, सिर में गोली मारकर दिया पत्नी के हत्या का अंजाम\nजी मीडिया ने इसे बहुत प्रमुखता से दिखाया था\nमहिला के नाम पर पिकअप लोन और कैंसर के इलाज में अधिक खर्च होने के कारण पति ने दिया वारदात को अंजाम\nपत्नी के नाम पर खरीदी गई पिकअप का करीब 8 लाख रुपये का बोझ बन गया था। इसी आर्थिक तंगी और बीमारी से छुटकारा पाने के लिए एहतेशाम ने यह खौफनाक रास्ता चुना\nदस दिन पहले 16-17 फरवरी मध्य रात्रि हुए शरीफा खातून की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश\nपुलिस की पैनी नजर ने महज 11 दिनों में इस फुलप्रूफ कत्ल का किया राजफाश\nजिसे समाज और परिवार मजबूर पति समझकर\nसांत्वना दे रहा था, वही अपनी पत्नी का निकला असली कातिल\nपुलिस ने हथियार सप्लायर विकास महलदार को भी गिरफ्तार कर लिया और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा \nपुलिस को गुमराह करने के लिए तीन नकाबपोश अपराधियों के घर में घुसने की झूठी कहानी सुनाई\nसेमापुर थानाध्यक्ष की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर जब जांच की, तो पति के बयानों में विरोधाभास मिला।और कड़ाई से पूछताछ में सारा राज उगल दिया\nकटिहार जिले के सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर गांव में 16-17 फरवरी की मध्य रात्रि हुई,शरीफा खातून की हत्या का सनसनीखेज मामला अब पूरी तरह से खुल चुका है। इस हत्याकांड का महज़ 11 दिनों में उद्भेदन कर कटिहार पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस पति ने अपनी पत्नी की हत्या पर आंसू बहाए, खुद ही उसका कातिल निकला। मृतका शरीफा खातून को गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद उसके पति एहतेशाम हुसैन ने एक लंबी कहानी गढ़ी कि तीन नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया, और मेरे विरोध करने पर हथियार छोड़ फरार हो गए। इतना ही नहीं, उसने पारिवारिक रंजिश का एंगल जोड़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए पुलिस ने उसकी झूठी स्क्रिप्ट का पर्दाफाश कर दिया। जांच में सामने आया कि शरीफा खातून लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, जिसके इलाज में काफी खर्च हो रहा था। साथ ही उनके नाम पर करीब आठ लाख रुपये की पिकअप वैन भी खरीदी गई थी। इस आर्थिक दबाव और निजी स्वार्थ ने एहतेशाम को इतना अंधा बना दिया कि उसने अपनी ही पत्नी को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि एहतेशाम ने मंसाही निवासी विकास कुमार से पैसे देकर अवैध हथियार खरीदा था। जिसके बाद 16 फरवरी की रात को उसने पूर्व नियोजित तरीके से अपनी पत्नी को गोली मार दी और इसे पारिवारिक रंजिश में अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या का रूप देने की कोशिश की।लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच, साक्ष्यों के मिलान और कड़ी पूछताछ के आगे एहतेशाम हुसैन की फिल्मी स्क्रिप्ट फेल हो गई। आखिरकार में एहतेशाम हुसैन ने पूरे प्री-प्लान मर्डर का कबूलनामा कर लिया,, जिसमें पुलिस ने अवैध हथियार बेचने वाले विकास कुमार और हत्यारे पति एहतेशाम हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराध कितना भी शातिर तरीके से क्यों न रचा जाए,कानून के हाथ लंबे होते हैं।\nबाइट -- रंजन कुमार सिंह , डीएसपी -2, कटिहार\n-- विजुअल --\nरिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 28, 2026 11:06:090
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 28, 2026 11:05:440
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 28, 2026 11:05:300
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 28, 2026 11:05:100
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 28, 2026 11:04:540
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 28, 2026 11:04:410
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 28, 2026 11:04:280
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 28, 2026 11:04:140
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 28, 2026 11:03:240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 28, 2026 11:03:000
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowFeb 28, 2026 11:02:450
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 28, 2026 11:02:330
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 28, 2026 11:02:23Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के आज लखीमपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ों गाड़ी के काफिले के बीच एल आर पी चौराहे पर पहुंचे जिला अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ता उत्सुक नजर आए।
0
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 11:02:060
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 28, 2026 11:01:470
Report
