Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002

14 दिसंबर की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली कांग्रेस की बड़ी चुनौती

UMUJJWAL MISHRA
Dec 12, 2025 03:34:29
Ranchi, Jharkhand
क Congress की सियासत इस वक्त 14 दिसंबर की उस रैली पर टिकी है, जिसे पार्टी अपनी अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक शक्ति-प्रदर्शन बता रही है। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ नाम से होने वाली इस रैली के लिए देशभर से लोग दिल्ली रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड की राजधानी रांची से भी पूर्व कांग्रेसी मंत्री बंधु तिर्की की अगुवाई में ताना भक्तों की एक बड़ी टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई है। टीम में रांची सहित आसपास के इलाकों से सैकड़ों समर्थक शामिल हैं। बंधु तिर्की ने कहा कि देखिए, देश की राजधानी दिल्ली में 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली आयोजित की जा रही है। झारखंड प्रदेश से, विशेषकर ताना भगत समुदाय के लगभग 300 लोग इस रैली में शामिल होने के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। ताना भगतों का इतिहास स्वतंत्रता आंदोलन में बेहद महत्वपूर्ण रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ ताना भगतों ने कदम से कदम मिलाकर आज़ादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई थी। आज भी ताना भगत महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानते हैं और तिरंगे राष्ट्रीय ध्वज को पूजते हैं। उनका सरल जीवन, शाकाहार, नशा-मुक्ति और सत्य-अहिंसा का मार्ग अपने आप में प्रेरणा देने वाला है। महात्मा गांधी भी ताना भगतों से अत्यंत प्रभावित थे। अपने झारखंड प्रवास के दौरान उन्होंने कई स्थानों पर जाकर ताना भगतों के जीवन, सिद्धांत और संघर्ष को समझने का प्रयास किया था। देश को आज़ादी मिले दशकों बीत चुके हैं, लेकिन ताना भगत आज भी असली देशभक्त के रूप में निरंतर संघर्ष करते आ रहे हैं। अब जब दिल्ली के रामलीला मैदान में यह बड़ी रैली हो रही है, ताना भगत वहाँ पहुँचकर इसे सफल बनाएंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि उनकी मुलाकात आदरणीय राहुल गांधी और अन्य शीर्ष नेताओं से हो, ताकि वे संदेश लेकर वापस आएं और संविधान की रक्षा तथा वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन को और मजबूत कर सकें। आज देश को दूसरी आज़ादी की जरूरत है। ऐसे लोगों को सत्ता से हटाने के लिए ताना भगत और झारखंड के लोग संकल्प लेते हैं। हमें विश्वास है कि आने वाले दिनों में हमें सफलता जरूर मिलेगी। बाइट: बंधु तिर्की (पूर्व मंत्री कांग्रेस)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HSHITESH SHARMA
Dec 12, 2025 06:49:12
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के शनिचरा बाजार में देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां स्कार्पियो चालक ने तीन लोगों को टक्कर मार कर उन्हें घायल कर दिया सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई आपको बता दे की शनिचरी बाजार में अचानक एक स्कॉर्पियो रफ्तार से आ रही थी और अनियंत्रित होकर तीन लोगों को ठोकर मार दी इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस कों दी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्कार्पियो चालक को हिरासत में लिया गया जब गाड़ी की छानबीन की गई तो गाड़ी में शराब की बोतल और अन्य सामग्री पड़ी हुई थी जांच करने पर पता चला कि वाहन चालक शराब के नशे में था इसके बाद दुर्ग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Dec 12, 2025 06:48:34
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Dec 12, 2025 06:47:41
0
comment0
Report
JPJai Pal
Dec 12, 2025 06:47:26
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी में ED की सुबह से बड़ी कार्रवाई जारी है। ED ने मुख्य आरोपी शुभम और उसके कई सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। यह छापेमारी वाराणसी के खोजवां, बादशाह बाग, प्रहलाद घाट समेत कई प्रमुख स्थानों पर चल रही है। ED की टीम शुभम और उसके मुख्य सहयोगी देवेश जायसवाल के आवास पर मौजूद है। देवेश जायसवाल के घर पर ED की टीम गहन पूछताछ कर रही है। शुभम के घर पर ED के साथ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान भी तैनात हैं ताकि कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की बाधा न हो। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई किसी बड़े मामले से जुड़ी हो सकती है, जिसके तार कई और लोगों से जुड़े होने की आशंका है। ED की यह बड़ी कार्रवाई से वाराणसी में हड़कंप मच गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top