Back
रामगढ़ में एसपी के निर्देश: रात्रि पेट्रोलिंग से चोरी-डकैती पर लगाम
JAJhulan Agrawal
Jan 08, 2026 04:48:25
Ramgarh Cantonment, Jharkhand
पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ ने सभी थाना/ओ०पी० प्रभारी को निर्देश दिया कि स्वयं उपस्थित रहकर अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर एंटी-क्राइम चेकिंग करें और प्रविष्टि रक्षक ऐप में दर्ज करें। स्वयं रात्रि में पेट्रोलिंग कर क्षेत्र में नजर रखें ताकि चोरी/गृहभेदन/लूट/डकैती की घटनाओं पर नियंत्रण हो सके और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी अभियान चलाए जाएं। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने खुद रात में रामगढ़ थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों कोठार, चट्टी बजार, झण्डा चौक, धाना चौक, सुभाष चौक में रुककर क्षेत्र का मुआयना किया और पु0नि0-सह-थाना प्रभारी, रामगढ़ को पेट्रोलिंग करने, टाईगर मोबाइल को रात्री में हुटर बजाकर भ्रमणशील रखने के निर्देश दिए। व्यापारी सुरक्षा, ज्वेलरी दुकान, अन्य व्यवसायिक संघों के लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा गया। गृहभेदन, चोरी, लूट, डकैती की घटनाओं पर अंकुश लगाकर घटनाओं का उद्भेदन करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के द्वारा कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अजय कुमार ने पिछले रात दिये गये निर्देशों के अनुपालन हेतु खुद गाँव गोला, रजरप्पा थाना क्षेत्र का औचक जाँच किया। जाँच के क्रम में गोला थाना क्षेत्र के हेमतपुर, धमनाटॉड, मगनपुर, डीबीसी चौक, गोला बाजार, रजरप्पा मोड़, नकटीगडा, तोयर, भेडा पुल एवं रजरप्पा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रजरप्पा मोड़, चितरपुर, मुरबंदा, रेलवे ओवरब्रिज के पास, न्यामोड़ चौक, बारलौंग चौक के पास जा रहे वाहनों को रोककर एंटी-क्राइम चेकिंग की गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVINOD KANDPAL
FollowJan 09, 2026 03:32:060
Report
PPPRASHANT PARDESHI
FollowJan 09, 2026 03:31:560
Report
SKSunny Kumar
FollowJan 09, 2026 03:31:350
Report
RKRohit Kumar
FollowJan 09, 2026 03:31:190
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowJan 09, 2026 03:31:070
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowJan 09, 2026 03:30:330
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 09, 2026 03:26:170
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowJan 09, 2026 03:26:060
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 09, 2026 03:25:380
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 09, 2026 03:24:570
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 09, 2026 03:24:430
Report
RSRajkumar Singh
FollowJan 09, 2026 03:24:250
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowJan 09, 2026 03:23:510
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowJan 09, 2026 03:21:540
Report
0
Report