Back
रामगढ़ कृषि मेले में 8.79 करोड़ परिसंपत्तियों का वितरण, मंत्री नेहा तिर्की
JAJhulan Agrawal
Mar 24, 2026 09:31:48
Ramgarh Cantonment, Jharkhand
रामगढ़ में कृषि मेले सह प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ। राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया, लाभुकों के बीच 8.79 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया और मंत्री ने उपस्थित लोगों से सरकार की योजनाओं से लाभ उठाने की अपील की। रामगढ़ जिले के सिद्धू कान्हु जिला मैदान में जिला कृषि कार्यालय (हजारीबाग/रामगढ़) एवं आत्मा कार्यालय, रामगढ़ के सौजन्य से जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार की मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि रहीं। सोमवार देर शाम तक चले इस मेले में विभिन्न विभाग द्वारा लाभुकों के बीच कुल 8 करोड़ 79 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक के अलावे जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि (हजारीबाग) और 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में कृषि विभाग द्वारा 80 से अधिक जन-कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने अपील भी की कि अधिक से अधिक किसान जागरूक होकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं। इस क्रम में उत्कृष्ट फसल और उत्पादों के लिए प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही पात्र लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। मेले में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए थे जहाँ किसानों को आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि इस कृषि मेले में कई किसानों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और कई किसान यहां से कृषि के आधुनिक जानकारी लेकर गए। साथ में परिसंपत्तियों का विवरण किया गया। रामगढ़ में धान अधिप्राप्ति का टारगेट 2 लाख टन था जिसमें 1 लाख 14 हजार क्विंटल का उठाव हुआ है, मैंने निर्देश दिया है कि बचे हुए आंकड़े को भी जल्द पूरा किया जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSanjay Prakash
FollowMar 24, 2026 10:37:350
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 24, 2026 10:37:190
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 24, 2026 10:36:000
Report
MPManish Purohit
FollowMar 24, 2026 10:35:460
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 24, 2026 10:35:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 24, 2026 10:35:040
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 24, 2026 10:34:350
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 24, 2026 10:34:180
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 24, 2026 10:31:090
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 24, 2026 10:30:190
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 24, 2026 10:23:49607
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 24, 2026 10:23:11655
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 24, 2026 10:22:48651
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 24, 2026 10:22:05655
Report
BSBhabananda Singha
FollowMar 24, 2026 10:21:54728
Report