Back
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में हिन्दू टाइगर फोर्स का प्रदर्शन
JAJhulan Agrawal
Dec 22, 2025 04:19:31
Ramgarh Cantonment, Jharkhand
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा के विरोध में हिन्दू टाइगर फोर्स ने किया आक्रोश प्रदर्शन, फूंका इस्लामिक कट्टरता का पुतला
बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथी तत्वों द्वारा लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा हैं
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध बढ़ती हिंसा और अत्याचार की घटनाओं के विरोध में हिन्दू टाइगर फोर्स ने रविवार को आक्रोश प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान HTF कार्यकर्ताओं ने उग्र इस्लामिक कट्टरता के प्रतीकात्मक पुतले का दहन कर आक्रोश जताया।
हिन्दू टाइगर फोर्स के सुप्रीमो दीपक सिसोदिया ने कहा कि बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथी तत्वों द्वारा लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिला में दीपु चंद्र दास नामक युवक की नृशंस हत्या की घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है।
और कहा ईशनिंदा के आरोप में की गई हत्या। दीपु एक गारमेंट फैक्ट्री में कार्यरत था और किराए के मकान में रहता था। आरोप है कि पैगंबर मुहम्मद के अपमान के झूठे आरोप में भीड़ ने उसके घर में घुसकर पहले बेरहमी से पिटाई की और फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेड़ से बांधकर आग के हवाले कर दिया गया गया।
इस घटना के विरोध में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन में बड़ी संख्या में HTF कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। HTF ने आरोप लगाया कि वामपंथी संगठन इस तरह की घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर लगातार प्रदर्शन करते रहते हैं। जिला अध्यक्ष मानिष पासवान ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार मानवता के विरुद्ध अपराध हैं और इस पर मौन रहना भी अपराध के समान है। वहीं जिला प्रभारी पंकज भारती ने कहा कि पुतला दहन धार्मिक कट्टरता और हिंसा को बढ़ावा देने वाली विचारधाराओं के विरुद्ध चेतावनी है। उन्होंने कहा कि हिन्दू टाइगर फोर्स पीड़ितों की आवाज़ उठाती रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AOAjay Ojha
FollowDec 22, 2025 05:46:490
Report
Bageshwardham panditDhirendraSashtriji's Hanumant katha in Andheri east Mumbai Maharashtra completes
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 22, 2025 05:46:090
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 22, 2025 05:45:380
Report
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 22, 2025 05:39:370
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 22, 2025 05:39:240
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowDec 22, 2025 05:38:320
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 22, 2025 05:38:050
Report
AKAshwani Kumar
FollowDec 22, 2025 05:37:480
Report
VCVikash Choudhary
FollowDec 22, 2025 05:37:150
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 22, 2025 05:37:040
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 22, 2025 05:36:500
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowDec 22, 2025 05:36:360
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 22, 2025 05:36:140
Report