icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यूपी में भारी बारिश से 15 की मौत, 117 मकान क्षतिग्रस्त; राहत अभियान तेज

Lucknow, Uttar Pradesh:स्लग - यूपी के 63 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, राहत-बचाव तेज करने के निर्देश 48 घंटे में 15 लोगों की मौत, 117 मकान क्षतिग्रस्त राहत आयुक्त ने DM को प्रभावित परिवारों से सीधे मिलने के दिए निर्देश एंकर - उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटे से जारी भारी बारिश और खराब मौसम के बीच राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। प्रदेश के 63 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। राहत आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश और आंधी-तूफान से अब तक 15 लोगों की मौत, 4 पशुहानि और 117 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। वी ओ - उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सामान्य से करीब 19 गुना ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बारिश के आंकड़ों में फर्रुखाबाद में सामान्य से 200 गुना, कानपुर नगर में 160 गुना, जबकि कन्नौज, कानपुर देहात और हरदोई में करीब 130 गुना अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं बागपत, गाजियाबाद, मथुरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ में बारिश नहीं हुई। वी ओ - भारी बारिश और आंधी-तूफान से प्रदेश में बड़ा नुकसान हुआ है। 15 लोगों की जनहानि, 4 पशुहानि, 117 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इसके अलावा 5 लोग घायल हुए हैं। जनहानि के मामले में अमेठी, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई और कानपुर नगर में एक-एक मौत हुई है। अयोध्या में 2 और लखिमीपुर खीरी में 4 लोगों की मौत की सूचना है। वी ओ — मकानों का नुकसान बारिश और आंधी से कई जिलों में मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बस्ती में 32, जालौन में 21, सुल्तानपुर में 8, अयोध्या और पीलीभीत में 7-7, बहराइच में 5, जबकि गाजीपुर और कानपुर देहात में 3-3 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी मकानों को नुकसान पहुंचा है। वी ओ - राहत आयुक्त ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति के मामलों में प्रभावित परिवारों को नियमानुसार तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। घायलों के उपचार की व्यवस्था, बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे और प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता देने के भी निर्देश दिए गए हैं। फायर सर्विस, PAC, सिविल डिफेंस, होमगार्ड और SDRF की सेवाएं जरूरत के मुताबिक लेने को कहा गया है। वी ओ - प्रशासन को कच्चे मकानों के आसपास की स्थिति पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी जलभराव वाले क्षेत्रों का तत्काल संज्ञान लेंगे। जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। वी ओ - नेपाल में बारिश से बढ़ी चिंता नेपाल में जारी भारी बारिश को देखते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में नदियों के जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है। इसी को देखते हुए संबंधित जिलों में बाढ़ राहत और बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने और नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वी ओ - मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 36 घंटे में मौसम सामान्य होने की संभावना जताई गई है। राहत आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन एवं मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
0
0
Report

लिफ्ट के बहाने नाबालिग के साथ दुष्कर्म: तीन गिरफ्तार

Darbhanga, Bihar:लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा को बाइक पर ले जाकर ननिहाल ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में बिरौल थाना क्षेत्र में तीन गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी और उसके पिता जामुन मांझी और एक सहयोगी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने 25 सितंबर की देर शाम थाने में आवेदन दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों के ठिकानों पर छापा मारकर दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारियों के समय मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी के पिता जामुन मांझी को भी गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने पीड़ित परिवार को धमकाने और झूठे केस में फंसाने का धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्रा के लिफ्ट देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप मुख्य आरोपी पर है। आवेदन में जामुन मांझी पर भी पीड़िता के परिजनों को डराने-धमकाने और केस उठाने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी परिवार और पीड़ित परिवार के बीच पारिवारिक संबंध हैं और प्रविंद्र मांझी का प्रेम प्रसंग का एंगल दिख रहा है। लेकिन चूंकि पीड़िता नाबालिग है, मामला गंभीर है, नाबालिग को बाइक से ले जाकर ननिहाल में एक रात रकha गया है, दुष्कर्म से जुड़ा है, इसलिए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। पीड़िता के बयान, घटना की परिस्थितियों और आरोपों से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल दो दिन की रिमझिम बारिश ने नगर पंचायत करहल की व्यवस्थाओं की खोल दी पोल !

Ajay KumarAjay KumarFollow10m ago
Rahan Kalan, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल में महज दो दिन की रिमझिम बारिश ने नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोटा माल मंदिर रोड पर बारिश का पानी इस कदर जमा हो गया कि सड़क और आसपास का क्षेत्र जलमग्न नजर आने लगा। हालात ऐसे हैं कि मोटा माल मंदिर महाराज का मंदिर परिसर भी नाले का गंदा पानी से भर गया,जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है- कि अगर दो दिन की बारिश में यह हाल है,तो लगातार बारिश होने पर स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है,लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए। अब सवाल यही है—जब रिमझिम बारिश में ही करहल की सड़कें पानी-पानी हो गईं, तो तेज बारिश में हालात क्या होंगे ?
0
0
Report

कानपुर के इटर्रा गांव में बंबा की पटरी कटने से पानी गांव में घुसना शुरू

Kanpur, Uttar Pradesh:इटर्रा गांव में बंबा की पटरी कटी, गांव में घुसा पानी ग्रामीण परेशान, रात में खुद संभाला मोर्चा; प्रशासन को दी गई सूचना कानपुर के घाटमपुर इटर्रा गांव में बंबा की पटरी कट जाने से पानी गांव की ओर बढ़ने लगा, जिससे ग्रामीणों में परेशानी और चिंता बढ़ गई। पानी का बहाव रोकने के लिए ग्रामीणों ने रात में ही मौके पर पहुंचकर किसी तरह मिट्टी और बोरियों की मदद से अस्थायी इंतजाम किया。 ग्रामीणों की माने तो गांव में पानी बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर तत्काल टीम भेजकर कटी हुई पटरी की मरम्मत कराने और पानी को गांव में घुसने से रोकने की मांग की है। फिलहाल ग्रामीण खुद ही स्थिति संभालने में जुटे हुए हैं。
0
0
Report
Advertisement

बागपत के गांव में Zee हेल्पलाइन ने तालाब खुदवाई कराते पानी निकासी शुरू की

Baghpat, Uttar Pradesh:लोकेशन :: बागपत एंकर : Zee helpline ने एक बार फिर बागपत के गांव के लोगों को राहत दिलाई है जहां बड़ा शिव मंदिर के पास तालाब गंदगी अटा हुआ है और पानी की निकासी नहीं होने के चलते गांव की गलियों में जलभराव है जिसकी वजह से गांव के लोगों को पिछले काफी समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था काफी शिकायत के बाद भी जब जिले के अधिकारी ने नहीं सुनी तो Zee helpline ने मदद की ओर अब गांव में पानी निकासी कार्य शुरू किया गया है और जल्द ही तालाब की खुदाई कराकर समस्या का निस्तारण कराने की भी बात कही है। दरअसल आपको बता दें कि मामला बड़ौत तहसील क्षेत्र में बिनोली ब्लॉक के पुसार गांव का है जहां पुसार गांव में स्थित बड़ा शिव मंदिर के पास एक तालाब है जो पिछले काफी समय से गंदगी से अटा हुआ है जिसकी वजह से गांव में पानी निकासी नहीं हो रही थी और लोग गंदगी के पानी से गुजरने को मजबूर थे जिसका कारण गांव के लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ब्लॉक से लेकर जिले के अधिकारियों से ग्रामीणों ने गुहार लगाई लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ इतना ही नहीं किसान समरपाल सिंह ने बताया कि तालाब में गंदगी होने की वजह से पानी निकासी नहीं हो रही है और तालाब के उनके खेतों में भी पानी भरा हुआ है फसल पूरी तरह खराब हो गई थी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है लेकिन समाधान नहीं हुआ और अब Zee हेल्पलाइन से उन्हें उम्मीद जागी है। वही गांव के शिकायतकर्ता अमरपाल सिंह ने बताया कि गांव मंदिर के पास तालाब की शिकायत कई बार अधिकारियों से की थी लेकिन समस्या का समाधान नहीं जी हेल्पलाइन पर फोन किया तो अधिकारी हरकत में आए हैं और पानी निकासी के लिए पंप भेजा गया है और जल्द ही तालाब की खुदाई कराने की बात कह रहे हैं. ग्रामीणों ने Zee Media का धन्यवाद किया। वही Zee हेल्पलाइन की टीम ने जिले के डीएमSDM व तहसीलदार से बात की तो उन्होंने ऑन कैमरा बोलने से इंकार कर दिया और-off-camera कहा कि जल्द ही तालाब की खुदाई कराकर समस्या का निस्तारण कर दिया जायेगा.
0
0
Report
Advertisement

ED ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से पूछताछ के लिए बुलाया; PMLA दुरुपयोग का मुद्दा

Dehradun, Uttarakhand:एंकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में हरीश रावत के साथ उनके अधिवक्ता और उत्तराखंड के पूर्व अपर महाधिवक्ता अवतार सिंह रावत भी पहुंचे। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए एडवोकेट अवतार सिंह रावत ने बताया कि PMLA एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं बनती है 10 साल पहले जिस मामले पर हरीश रावत ने ही कार्रवाई की हो उस पर 10 साल बाद छापेमारी हो रही है और वह भी तब जब मामलों में किसी भी मुद्दे पर चंदन सिंह जीना या हरीश रावत के खिलाफ कोई भी सबूत मिले हो या FIR में नाम दर्ज हो।
0
0
Report
Advertisement

विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान के स्मारकों में फ्री एंट्री—पर्यटकों के लिए खास तोहफा

Jaipur, Rajasthan:विश्व पर्यटन दिवस पर खास सौगात, राजस्थान के सभी स्मारकों- संग्रहालयों में फ्री एंट्री जयपुर- विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को राजस्थान आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को खास तोहफा मिलेगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग प्रदेश के संरक्षित सभी स्मारकों और संग्रहालयों में नि:शुल्क प्रवेश देगा। पर्यटक बिना टिकट शुल्क के राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार कर सकेंगे。 विश्व पर्यटन दिवस पर प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम भी किए जाएंगे। विभाग का फोकस राजस्थान के इतिहास, स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत से पर्यटकों को रूबरू कराने पर रहेगा。 आमेर महल और जंतर-मंतर पर खास गतिविधियां जयपुर के आमेर महल और जंतर-Mantar पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां पर्यटकों को राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला और संस्कृति से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। विशेष गतिविधियों के जरिए पर्यटन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व को भी सामने लाया जाएगा। फ्री एंट्री के साथ होने वाली ये गतिविधियां पर्यटकों के लिए राजस्थान की विरासत को करीब से जानने का अवसर होंगी। विभाग की ओर से पर्यटन स्थलों पर बेहतर व्यवस्था के साथ राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी。
0
0
Report

विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान के सभी स्मारकों में मुफ्त प्रवेश; आमेर-जंतर-मंतर पर कार्यक्रम

Jaipur, Rajasthan:विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों को खास सौगात, राजस्थान के सभी स्मारकों-संग्रहालयों में फ्री एंट्री जयपुर- विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को राजस्थान आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को खास तोहफा मिलेगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग प्रदेश के संरक्षित सभी स्मारकों और संग्रहालयों में नि:शुल्क प्रवेश देगा। पर्यटक बिना टिकट शुल्क के राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार कर सकेंगे。 विश्व पर्यटन दिवस पर प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम भी किए जाएंगे। विभाग का फोकस राजस्थान के इतिहास, स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत से पर्यटकों को रूबरू कराने पर रहेगा。 आमेर और जंतर-मंतर पर खास गतिविधियां जयपुर के आमेर महल और जंतर-मंतर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां पर्यटकों को राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला और संस्कृति से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। विशेष गतिविधियों के जरिए पर्यटन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व को भी सामने लाया जाएगा。 फ्री एंट्री के साथ होने वाली ये गतिविधियां पर्यटकों के लिए राजस्थान की विरासत को करीब से जानने का अवसर होंगी। विभाग की ओर से पर्यटन स्थलों पर बेहतर व्यवस्था के साथ राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी。
0
0
Report

बिलासपुर में बारिश से अरपा नदी उफान, एनीकट के पास मछली पकड़ने से जोखिम

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। अरपा नदी भी उफान पर है और दोमुहानी एनीकट में पानी का बहाव तेज हो गया है। इसके बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डालकर एनीकट के पास मछली पकड़ते नजर आए। तेज बहाव और फिसलन के बीच थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है। प्रशासन की ओर से लगातार सावधानी बरतने की अपील के बावजूद लोगों का इस तरह नदी के करीब पहुंचना चिंता बढ़ा रहा है।लगातार बारिश का असर अब बिलासपुर की अरपा नदी समेत आसपास के नदी-नालों में साफ दिखाई दे रहा है। दोमुहानी एनीकट में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद कुछ लोग यहां पहुंचकर मछली पकड़ते नजर आए। पानी का बहाव कब अचानक तेज हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। ऐसे में नदी और एनीकट के आसपास जाना जोखिम भरा हो सकता है। प्रशासन की ओर से भी लोगों को नदी, एनीकट और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग चेतावनी को नजरअंदाज करते दिखाई दे रहे हैं। बारिश का दौर जारी रहने के कारण आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की संभावना के बीच लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top