822101
मेदिनीनगर में सागर के जान लेने के मामले का हुआ खुलासा
Medininagar, Jharkhand:पलामू के मेदिनीनगर में 30 जून को सागर कुमार के जान जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। आपको बता दें कि एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि मृतक के 2 दोस्तों ने ही सागर की जान ली थी। वहीं आरोपियों ने स्वीकार किया कि सागर के जिम जाने और शरीर को लेकर राजकुमार को चुनौती देने से नाराज होकर उन्होंने शराब पिलाकर धारदार हथियार से उसकी जान ले ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NTCA टीम की समीक्षा से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को रैंकिंग मिल सकती है
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा के लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी की तीन सदस्यीय टीम बूंदी पहुंची है। रिटायर्ड पीसीसीएफ आलोक कुमार के नेतृत्व में टीम टाइगर रिजर्व का निरीक्षण कर रही है। इस दौरान टाइगर मॉनिटरिंग, वन्यजीव सुरक्षा, वन चौकियों की व्यवस्था, उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों और एनटीसीए प्रोटोकॉल के अनुरूप किए जा रहे कार्यों का बारीकी से मूल्यांकन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएफओ अरुण कुमार डी सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। टीम की समीक्षा और मूल्यांकन के आधार पर रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को रैंकिंग दी जाएगी。0
0
Report
वैशाली में अर्णब तूफान के कारण मौसम बदला, बारिश ने गर्मी दी राहत
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से है, जहां अर्णब तूफान का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली है कि पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिले के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, वहीं हल्की-हल्की ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।अर्णब तूफान के प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है और कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के साथ चल रही हल्की हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है।हाजीपुर से लेकर महनार, महुआ, लालगंज, पातेपुर, जंदाहा, भगवानपुर और जिले के अन्य प्रखंडों में भी मौसम का असर महसूस किया जा रहा है। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। सड़कों पर निकलने वाले लोगों को भी पहले की अपेक्षा मौसम सुहाना महसूस हो रहा है।हालांकि, मौसम में आए इस बदलाव के बीच लोगों को सतर्क रहने की भी जरूरत है। खासकर किसानों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों की नजर मौसम के अगले रुख पर बनी हुई है।फिलहाल, वैशाली में बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।0
0
Report
हजारीबाग के AK इंटरनेशनल होटल में फायरिंग; 3–4 बदमाशों ने हमला, हताहत नहीं
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग शहर के मटवारी स्थित होटल AK इंटरनेशनल में अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी में होटल के मुख्य प्रवेश द्वार का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग के दौरान होटल का सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि 3 से 4 की संख्या में आए अपराधियों ने होटल को निशाना बनाकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। वारदात के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अमित कुमार, सदर SDPO रूपक कुमार सिंह, कोर्रा थाना प्रभारी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
लातेहार के जंगलों में हाथियों के आपसी संघर्ष से मौतों का सिलसिला जारी
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले में जंगली हाथियों के आपसी संघर्ष और उसके बाद हाथियों की मौत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है । इस क्रम में एक बार फिर लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर जंगल में एक हाथी मृत अवस्था में पाया गया है । मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंची जांच के बाद रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया गया कि प्रथम दृष्टया हाथियों के आपसी संघर्ष में ही जंगली हाथी की मौत का मामला प्रतीत हो रहा है । हालांकि उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा । बुधवार की शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र के बिशुनपुर जंगल में एक जंगली हाथी का शव बरामद हुआ था । हाथी की मौत की खबर मिलने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई हालांकि शाम होने के कारण बुधवार को शव का पोस्टमार्टम संभव नहीं हो पाया था । रेंजर नंदकुमार महतो के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची उनके साथ चिकित्सकों की पोस्टमार्टम टीम भी शामिल थी । इधर, घटनास्थल का मुआयना करने के बाद रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हाथियों के आपसी संघर्ष के कारण ही जंगली हाथी की मौत हुई है । घटनास्थल काफी बीहड़ जंगल है यहाँ दो-तीन किलोमीटर की परिधि में कोई गांव भी नहीं है । घटनास्थल भी घाटी के बीच है संभावना है कि जंगली हाथियों के आपसी संघर्ष में उक्त हाथी घायल हो गया होगा और उसकी मौत हो गई । उन्होंने बताया कि विभाग अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद विभाग आवश्यक कार्रवाई करेगा । यहाँ बताते चले कि 2 वर्ष के अंतराल में पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके में हाथियों के दो अलग-अलग आपसी संघर्ष के मामले में दो हाथियों की मौत हो गई थी । एक हाथी की मौत तो संघर्ष के बाद गंभीर रूप से घायल होने और बाद में उसके इलाज के दौरान फरवरी 2025 में हो गई थी. वहीं एक अन्य हाथी की मौत इसी प्रकार के हाथियों के आपसी संघर्ष में नवंबर 2025 में हुई थी । इतना ही नहीं बेतला नेशनल पार्क के एक पालतू हाथी को जंगली हाथियों ने मार डाला था। यह घटना वर्ष 2021 में हुई है, जब बेतला नेशनल पार्क के पालतू हाथी काल भैरव को जंगली हाथियों ने पलामू किला के पास मार डाला था ।0
0
Report
सरकारी नलकूप की 7 फीट गहरी हौज में गुलदार फँसा, रेस्क्यू सफल
Moradabad, Uttar Pradesh:नलकूप की सात फीट गहरी हौज में गुलदार गिरा मिला। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सामाजिक वानिकी विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद गुलदार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर वन विभाग के दरोगा विकास कुमार के नेतृत्व में टीम ने जाल से गुलदार को हौज से निकाला। टीम को सफलता मिली और गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। गुलदार नर है और उसकी उम्र लगभग एक वर्ष है। रेस्क्यू के बाद उसे जालपुर स्थित नर्सरी ले जाया गया, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा ताकि उसकी सेहत और चोट लगने की स्थिति का पता चल सके।0
0
Report
संभल में डेयरी मिलावट: 3 क्विंटल मिलावटी पनीर नष्ट
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. खाद्य सुरक्षा विभाग का डेयरी पर छापा । डेयरी में chलाई जा रही पनीर फैक्ट्री में मिला 3 क्विंटल मिलावटी पनीर । खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जE सी V से गड्ढा खुदवाकर मिलावटी पनीर को नष्ट कराया । पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गये ..पनीर फेक्ट्री संचालक की नोटिस जारी किया गया । नजारुल हसन नाम का शख्स चला रहा था मिलावटी पनीर की फैक्ट्री । खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही से पनीर फैक्ट्री संचालकों में हडकम्प मचा । असमोली थाना क्षेत्र के मातीपुर गाँव में भारत डेयरी का मामला ।0
0
Report
Advertisement
कानपुर: PET परीक्षा केंद्रों में तीन-स्तरीय चेकिंग, 21 केंद्रों में तैयारी पूरी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर PET Exam को लेकर परीक्षा केंद्र के बाहर उमरी परीक्षार्थियों की भीड़ बस्ती गोरखपुर आजमगढ़ महाराजगंज से आए परीक्षार्थी तीन लेयर पर हो रही चेकिंग नकल विहीन परीक्षा को लेकर पुलिसकर्मी तैनात कानपुर के 21 सेंटर को हो रही PET की परीक्षा मौसम गड़बड़ होने की वजह से परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर जल्दी जाने की दी गई हिदायत0
0
Report
पाकुड़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से मौसम बदल रहा, हल्की बारिश शुरू
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले में चक्रवाती तूफान अर्नब तूफान का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है... कल से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं... काले बादल, रुक रुक कर हल्की बारिश हुई है... कल देर शाम में झमाझम बारिश हुई है... उसके बाद से जिले के किसी किसी इलाके में बूंदा बूंदी हल्की बारिश रुक-रुक कर हो रहीं हैं... जिले में कल शाम से मौसम ने करवट ली है... आसमान में बादल छाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हुई है... बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है... फिलहाल जिले में हवा नहीं है... लेकिन जगह जगह बूंदा बूंदी हल्की बारिश हो रही है... खेतों में धान की फसल सुरक्षित दिख रहीं हैं... मौसम के इस बदलाव से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है... हालांकि, साइक्लोन अर्नब के कारण जिले में मौसम पर कितना असर पड़ेगा, इसे लेकर मौसम विभाग की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है...0
0
Report
बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, भारी बारिश और फसलों के नुकसान
Patna, Bihar:बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर लगातार देखने को मिल रहा है। तूफान के प्रभाव से राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान का असर 1 नवंबर 2026 तक बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज सीतामढ़ी और मधुबनी में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में येलो अलर्ट जारी किया गया है तो खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई को ग्रीन जोन में रखा गया है। हालांकि, इन जिलों में भी तेज हवा और बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। राजधानी पटना में सुबह-सुबह बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। इसके बाद आसमान में काले बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक 31 अक्टूबर को भी बिहार के लगभग आधे जिलों में मौसम खराब रह सकता है। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती तूफान और खराब मौसम का असर अब खेती-किसानी पर भी दिखने लगा है। बारिश और तेज हवाओं के कारण बिहार के 21 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है, कई इलाकों में खेतों में लगी धान की फसल गिर गई है। इसके अलावा आलू, केला, पपीता और दूसरी सब्जियों की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए कृषि विभाग ने सभी संबंधित कृषि पदाधिकारियों को फसल क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर नुकसान का जायजा लेने और उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर फसलों को हुए नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से बिहार में मौसम के साथ-साथ खेती पर भी असर पड़ रहा है और आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।0
0
Report
Advertisement
दिवाली से पहले दिल्ली के 20 बाजार चक्का जाम का खतरा, CTI की चेतावनी
New Delhi, Delhi:CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा, "हम रैली का विरोध नहीं कर रहे, हम दिवाली के पीक सीजन में अपनी रोजी रोटी बचाने के लिए हाथ जोड़कर विनती कर रहे हैं। 6 नवंबर को धनतेरस है और 8 नवंबर को दिवाली है, 1 नवंबर उसकी तैयारी का सबसे पीक दिन है, अगर 1 नवंबर को 10 लाख लोग और 15 - 20 हजार वाहन मध्य दिल्ली में आए तो 20 ऐतिहासिक बाजारों में रोजाना होने वाला 10-12 हजार करोड़ का कारोबार ठप्प हो जाएगा।" CTI ने सोनिया गांधी जी को लिखे पत्र में 4 बड़े संकट गिनाए हैं: संकट 1 - रामलीला मैदान में पार्किंग का अभाव - 15-20 हजार वाहन कहां खड़े होंगे? CTI ने पत्र में लिखा है कि रामलीला मैदान में 200 बड़ी बसों की भी पार्किंग नहीं है। 10 लाख लोगों को लाने के लिए 15,000 से 20,000 बसें, कारें, टेम्पो की जरूरत पड़ेगी, ये सभी वाहन JLN मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, अजमेरी गेट, चांदनी चौक रोड़ और इन सभी बड़े बड़े बाजारों के इर्द गिर्द खड़े होंगे तब भी जगह थोड़ी पड़ जाएगी, इससे सेंट्रल दिल्ली और पुरानी दिल्ली में चक्का जाम और लाॅकडाउन जैसे हालात पैदा हो सकते हैं संकट 2 - 5 KM के दायरे में 20 ऐतिहासिक होलसेल एवं रिटेल बाजार जहां रोजाना 10-12 हजार करोड़ का कारोबार होता है: CTI ने बताया कि रामलीला मैदान के 5 KM दायरे में 20 बाजार आते हैं जो 300 साल पुराने हैं और पूरे भारत को माल सप्लाई करते हैं: चांदनी चौक, सदर बाजार, कनोट प्लेस, पालिका बाजार, जनपथ, भागीरथ पैलेस, खारी बावली, कश्मीरी गेट, नया बाजार, लाजपत राय मार्केट, चावड़ी बाजार, किनारी बाजार, दरीबा कलां, बल्लीमारान, फतेहपुरी, तिलक बाजार, करोल बाग, जामा मस्जिद, नबी करीम, गफ्फार मार्केट, अजमेरी गेट-पहाड़गंज, दरियागंज इन बाजारों में रोजाना नरेला, बवाना, ओखला, मायापुरी, मुंडका, उद्योग नगर, मंगोलपुरी, सहित 56 इंडस्ट्रियल एरिया से 5000 ट्रक-टेम्पो माल लाते हैं और यहां से 3000 ट्रक रोजाना गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत सहित NCR के 25 शहरों समेत देशभर के सभी राज्यों में माल ले जाते हैं । संकट 3 - 31 अक्टूबर से ही असर पड़ना शुरू हो जाएगा: 31 अक्टूबर दोपहर से ही बसें और गाडियां दिल्ली बॉर्डर - सिंघु, टिकरी, गाजीपुर, बदरपुर पर आना शुरू हो सकती हैं और शाम से ही बहादुर शाह जफर मार्ग, JLN मार्ग पर बैरिकेडिंग लग सकती है, ट्रांसपोर्टर 31 अक्टूबर से ही गाड़ी भेजने से मना कर रहे हैं। तो असर 1 नवंबर नहीं, 31 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगा। संकट 4 - 10 अक्टूबर का उदाहरण सामने है: 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर सिर्फ 5000 से 7000 लोग आए थे तो 8 घंटे तक सेंट्रल दिल्ली जाम रही थी। अब आ रहे हैं 10 लाख लोग。 CTI की सोनिया गांधी जी से 2 मांगें: 1. 1 नवंबर की रैली को दिवाली बाद - 10-11 नवंबर के बाद कर दिया जाए, ताकि धनतेरस और दीपावली पर कारोबार में कोई भी विघ्न ना पड़े। 2. अगर रैली करनी ही है तो रामलीला मैदान से हटाकर बुराड़ी मैदान में की जाए जहां 15,000 गाड़ियों की पार्किंग की जगह हो。 बृजेश गोयल ने कहा - ये 20 बाजार सिर्फ बाजार नहीं, दिल्ली की धड़कन हैं। यहां रोजाना 10 से 12 हजार करोड़ का कारोबार होता है और 6 नवंबर को धनतेरस है। व्यापारी डरा हुआ है कि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को मध्य दिल्ली में लॉकडाउन जैसा चक्काजाम लगेगा तो उसका धनतेरस का माल कैसे आएगा-जायगा? हमने सोनिया जी को पत्र लिखा है क्योंकि उन्होंने हमेशा छोटे व्यापारी की आवाज सुनी है। हमें उम्मीद है कि वो हमारी विनती सुनेंगी और रैली को दिवाली बाद कर देंगी। हमने राहुल गांधी जी से भी गुहार लगाई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। अब आखिरी उम्मीद सोनिया जी से है0
0
Report
इटावा में पुरानी रंजिश के कारण घर पर फायरिंग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में पुरानी रंजिश के चलते देर रात एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिससे इलाके में डर फैल गया और गोलीबारी की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी निशांत चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता पिंकी ने पुलिस को तहरीर में आरोप लगाया कि कुछ लोग शराब के नशे में उनके घर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने तीन नामजद समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और वीडियो सामने आने के बाद मामले में कार्रवाई तेज हो गई है।0
0
Report
उन्नाव PET परीक्षा: CCTV सुरक्षा के बीच दो पाली में शांतिपूर्ण आयोजन
Unnao, Uttar Pradesh:PET परीक्षा केंद्र से Zee Media की ग्राउंड रिपोर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम. PET परीक्षा आज उन्नाव के 13 केदो पर कराई जा रही है. परीक्षा को पारदर्शी, नकल विहीन, और शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए उन्नाव में तगड़ी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. CCTV की निगरानी में दो पारियों में परीक्षा कराई जाएगी. पहली पाली सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी जो कि दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी. इसके साथ-साथ दूसरी पाली शाम को 3:00 से 5:00 तक चलेगी. उन्नाव के परीक्षा केंद्र पर गोरखपुर आजमगढ़ के छात्र और लखनऊ और आसपास के जनपदों की छात्राएं परीक्षा देने आई हैं. दोनों पालियों में आज 9072 परीक्षार्थी शामिल होंगे. 25 अक्टूबर को शुरू हुई है परीक्षा आज और 1 नवंबर को दो पालियों में कराई जाएगी. कल 27616 परीक्षार्थी भाग लेंगे.0
0
Report
Advertisement
दमोह में करवा चौथ: चंद्र दर्शन के बाद सुहागिनों ने खोला व्रत
Damoh, Madhya Pradesh:छाये रहे बादल छिपा रहा चाँद, कम नहीं हुई सुहागिनों की आस्था.. एंकर/ एमपी में भी अर्नब तूफान का असर देखने को मिल रहा है तो इस तूफान के असर से करवा चौथ का त्यौहार भी अछूता नहीं रहा। दमोह में सुहागिन स्त्रियों को देर रात तक चांद के दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा और रात 11 बजे के बाद थोड़ी देर को आसमान में चंद्रमा नजर आया और व्रत धारण किए हुए महिलाओं ने दर्शन कर अपना व्रत खोला। आस्था के इस त्यौहार में पूरे दिन से निर्जला रहने वाली सुहागिनों की श्रद्धा और भक्ति में कहीं कोई कमी देखने को नहीं मिली और शहर भर के प्रसिद्ध मंदिरों ने महिलाओं ने विधि विधान से करवा चौथ की पूजा अर्चना की। बाइट/ वंदना ( व्रत धारी महिला) बाइट/ पंडित महिमानन्द शास्त्री ( पुजारी राम मंदिर दमोह)0
0
Report
अर्नब चक्रवात का असर घट, रायपुर समेत कई इलाकों में आज भी बारिश
Begun, Rajasthan:रायपुर चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर कमजोर, आज भी बारिश के आसार चक्रवात के असर से लगातार दूसरे दिन जनजीवन प्रभावित बारिश के चलते स्कूलों में बंद रही पढ़ाई, कामकाज भी प्रभावित रायपुर में 24 घंटे में 4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज अवदाब के रूप में दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा में सक्रिय रहा सिस्टम आज से चक्रवात का असर कमजोर पड़ने की संभावना रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश के आसार उत्तर छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी0
0
Report
अंबाला न्यू मॉडल कॉलोनी में शर्ट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने 2 घंटे बाद रखा काबू
Ambala, Haryana:अंबाला शहर की न्यू मॉडल कॉलोनी में आज सुबह एक शर्ट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई। आग लगने से फैक्ट्री मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अंबाला शहर और अंबाला कैंट से बुलाई गई दमकल की कुल 8 गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। फैक्ट्री मालिक ने पटाखे या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने भी आग बुझाने में मदद की। मौके पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि रोहित शर्मा विशु ने राहत कार्यों में सहयोग किया। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई।0
0
Report
Advertisement
