icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
822110
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow25 Jul 2024, 10:41 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भागलपुर कचहरी चौक पर ज्ञानेश कुमार के पुतले दहन, कांग्रेस ने देशद्रोह मुकदमे की मांग

Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर के कचहरी चौंक पर कॉंग्रेस पार्टी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कॉंग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओ ने ज्ञानेश कुमार का कोर्ट पेंट टाई से पुतला बनाकर कचहरी चौंक पहुँचे जहां उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग की गई साथ ही साथ कॉंग्रेस नेता अजीत शर्मा ने उनपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। भागलपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को तार तार करने का काम किया है राष्ट्रपति महोदय से मांग है कि उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर करवाकर करी कार्यवाही करते हुए उनको पद से बर्खास्त करे। इसके साथ ही बिहार, बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव रद्द कर एक बार फिर वहां चुनाव करवाया जाए और इस बार चुनाव वैलेट पेपर से करवाया जाए। वहीं अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी ज्ञानेश कुमार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने कहा कि जिस तरह ज्ञानेश कुमार कालाकोट पहनते हैं उसी तरह उन्होंने काले कारनामे किए।
0
0
Report

नारायणी नदी में उफान से बढ़ी चिंता, वाल्मीकिनगर बैराज से 2.80 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज

PKpawan kumar mishraFollowJust now
Padrauna, Uttar Pradesh:नारायणी नदी में उफान से बढ़ी चिंता, वाल्मीकिनगर बैराज से 2.80 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज नेपाल की पहाड़ियों में लगातार बारिश का असर—मदनपुर सुकरौली में ठोकर नंबर-3 के पास नदी का रौद्र रूप, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर लकड़ी छानते दिखे लोग कुशीनगर। नेपाल की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश के बाद नारायणी नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 26 सितंबर 2026 की सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से 2.80 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं नेपाल के देवघाट से सुबह 9:05 बजे करीब 3.76 लाख 800 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज होने की सूचना है।बड़ी मात्रा में पानी नदी में पहुंचने के साथ ही नारायणी का बहाव कई स्थानों पर बेहद तेज दिखाई दे रहा है। नदी के किनारे बसे इलाकों में जलस्तर बढ़ने की आशंका से लोगों की चिंता बढ़ गई है।मदनपुर सुकरौली में दिखा नदी का रौद्र खड्डा तहसील क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली स्थित ठोकर नंबर-3 के पास नारायणी नदी तेज बहाव के साथ उफनाती नजर आई। इसी दौरान कुछ लोग नदी के किनारे पहुंचकर जान जोखिम में डालकर लकड़ी छानते दिखाई दिए।तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के बीच लोगों की यह गतिविधि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में सवाल है कि नदी किनारे संवेदनशील स्थानों पर निगरानी, चेतावनी और लोगों को रोकने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है? नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की जरूरत बढ़ते पानी और तेज बहाव को देखते हुए नदी के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। प्रशासनिक स्तर पर भी संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाना और लोगों को नदी के किनारे जाने से रोकना महत्वपूर्ण होगा। नारायणी के बढ़ते जलस्तर ने खड्डा क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। नदी का रौद्र रूप देखते हुए लोगों से अपील है कि वे नदी के किनारे जाने, तेज बहाव के पास खड़े होने या किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। वाल्मीकिनगर बैराज से 2.80 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज—मदनपुर सुकरौली में तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालते दिखे लोग। नेपाल की पहाड़ियों में लगातार बारिश का असर—मदनपुर सुकरौली में ठोकर नंबर-3 के पास नदी का रौद्र रूप, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर लकड़ी छानते दिखे लोग । नेपाल की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश के बाद नारायणी नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 26 सितंबर 2026 की सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से 2.80 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं नेपाल के देवघाट से सुबह 9:05 बजे करीब 3.76 लाख 800 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज होने की सूचना है। बड़ी मात्रा में पानी नदी में पहुंचने के साथ ही नारायणी का बहाव कई स्थानों पर बेहद तेज दिखाई दे रहा है। नदी के किनारे बसे इलाकों में जलस्तर बढ़ने की आशंका से लोगों की चिंता बढ़ गई है। मदनपुर सुकरौली में दिखा नदी का रौद्र रूप खड्डा तहसील क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली स्थित ठोकर नंबर-3 के पास नारायणी नदी तेज बहाव के साथ उफनाती नजर आई। इसी दौरान कुछ लोग नदी के किनारे पहुंचकर जान जोखिम में डालकर लकड़ी छानते दिखाई दिए। तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के बीच लोगों की यह गतिविधि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में सवाल है कि नदी किनारे संवेदनशील स्थानों पर निगरानी, चेतावनी और लोगों को रोकने की व्यवस्था
0
0
Report

सीकर में SP की जनसुनवाई: बिना नंबर गाड़ियों के खिलाफ अभियान का निर्देश

Sikar, Rajasthan:सीकर दादिया थाने में एसपी की जनसुनवाई, 10 परिवादी पहुंचे, ज्यादातर शिकायतें जमीनी विवाद से जुड़ी बिना नंबर और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर जल्द चलेगा पुलिस का अभियान, एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश ग्रामीणों ने चौराहों पर ब्रेकर बनाने और रघुनाथगढ़-सीकर के बीच नया थाना खोलने की मांग उठाई साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव सीकर जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक ने शनिवार को दादिया पुलिस थाने में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 10 परिवादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें ज्यादातर शिकायतें जमीनी विवाद से जुड़ी थीं। एसपी ने संबंधित इन्वेस्टिगेशन अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान दादिया क्षेत्र में बिना नंबर और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के घूमने का मुद्दा भी ग्रामीणों ने उठाया। इस पर एसपी प्रवीण नायक ने कहा कि ऐसी गाड़ियों के खिलाफ जल्द अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान बिना नंबर और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों ने चौराहों पर आने वाले रास्तों पर ब्रेकर बनाने का सुझाव भी दिया, ताकि तेज रफ्तार वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके साथ ही रघुनाथगढ़ से सीकर के बीच नया पुलिस थाना खोलने की मांग रखी गई। साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव भी दिया गया।एसपी ने ग्रामीणों से घरों के बाहर सड़क किनारे मलबा नहीं डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है। साथ ही आसपास साफ-सफाई रखने और सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण व मलबे से मुक्त रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति प्रो. बी.पी. सारस्वत; शिक्षण और पेंशन पर जोर

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय को नया कुलगुरु मिल गया है। कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु रहे प्रो. बी.पी. सारस्वत ने आज राजस्थान विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रो. सारस्वत ने यह जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और कर्मचारी मौजूद रहे。 कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. सारस्वत ने विश्वविद्यालय के विकास, शिक्षकों की पदोन्नति, पेंशन व्यवस्था और छात्र हितों को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय प्रदेश का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है और इससे उनका पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने अपनी प्रथम वर्ष से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा इसी विश्वविद्यालय से पूरी की है। ऐसे में यहां कुलगुरु के रूप में कार्यभार संभालना उनके लिए सौभाग्य की बात है。 नए कुलगुरु ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता विश्वविद्यालय में लंबे समय से लंबित प्रोफेसरों की डीपीसी करवाकर उन्हें पदोन्नति दिलाना होगी। प्रो. सारस्वत ने कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था को लेकर भी अपनी मंशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बातचीत कर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए सरकार के कर्मचारियों के समान पेंशन व्यवस्था लागू करने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। छात्र हितों को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए हमेशा खुले रहेंगे। विश्वविद्यालय से जुड़े विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

तेज़ आंधी-बारिश से ट्रेन के इंजन पर पेड़ की टहनी गिरने पर रुकी ट्रेन

Masaurhi, Bihar:तेज आंधी और बारिस का असर। सवारी गाड़ी के इंजन पर गिरी पेड़ की टहनी। स्टेशन पर रुकी ट्रेन。 मसौढ़ी।। मौसम में बदलाव के साथ तेज आंधी बारिश के कारण एक पेड़ की बड़ी टहनी ट्रेन के इंजन पर गिर पड़ी। जिससे ट्रेन स्टेशन पर खड़ी हो गई। घटना शनिवार दोपहर गया पटना रेलखंड के पुनपुन घाट स्टेशन की है। इस्लामपुर से चलकर पटना जाने वाली सवारी गाड़ी 63391 जैसे ही पुनपुन घाट स्टेशन पहुंची। तभी अचानक से स्टेशन के समीप लगे एक बड़े पेड़ की टहनी इंजन पर गिर पड़ा। जिससे ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही। बाद में रेल पुलिस द्वारा ईसकी सूचना तकनीकी विभाग को दी गईं। रेल विभाग के तकनीकी टीम के पहुंचने पर इंजन से पेड़ की टहनी को हटाया गया।
0
0
Report
Advertisement

पटना के ऑक्सफोर्ड कैंपस में कविता सम्मेलन, युवा कवियों ने चमत्कारिक प्रस्तुति दी

Patna, Bihar:पटना के ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सिटी कैंपस में शनिवार को साहित्य समारोह के तहत भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा साहित्यकार नीलोत्पल मृणाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ प्रसिद्ध हास्य कवि चंदन द्विवेदी और जानी-मानी कवयित्री डॉ. ज्योतिमा शुक्ला ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों की रचनाओं और प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद छात्रों और श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। साहित्य, समाज और जीवन से जुड़े विषयों पर प्रस्तुत कविताओं को श्रोताओं ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान परिसर का माहौल साहित्यिक और सांस्कृतिक रंग से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशनों के निदेशक ई. सुधांशु कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने प्रतिभाशाली और होनहार छात्रों को सम्मानित भी किया। निदेशक ई. सुधांशु कुमार ने कहा कि ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का उद्देश्य केवल तकनीकी शिक्षा देना नहीं है, बल्कि छात्रों को साहित्य और संस्कृति से भी जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सामाजिक चेतना का विकास होता है। समारोह में संस्थान के शिक्षक, छात्र और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

आज रविवार को भी खुलेगा बैंक, सोमवार से बुधवार तक रहेगी हड़ताल

Ajay GargAjay GargFollow6m ago
Bugrasi, Uttar Pradesh:बैंकिंग सेवाओं को लेकर ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। लगातार छुट्टियों के बीच रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे। ग्राहक आज रविवार को बैंक पहुंचकर अपने जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा सकेंगे। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक तीन दिन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहेगा। आज रविवार को बैंक खुलने का मौका मिलने से उन ग्राहकों को राहत मिलेगी, जिनके जरूरी बैंकिंग कार्य लंबित हैं। ग्राहक नकद जमा-निकासी, खाते से संबंधित जरूरी कार्य और अन्य शाखा संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। जानकारी के लिए कुछ बैंक उपभोक्ताओं को मैसेज भी भेज रहे हैं। वहीं, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित रहेगा। इस दौरान ग्राहकों को बैंक शाखाओं में किसी भी तरह का नियमित काम कराने में परेशानी हो सकती है। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से चेक क्लीयरेंस, नकद लेनदेन समेत अन्य बैंकिंग कार्यों पर भी असर पड़ने की संभावना है। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे रविवार को बैंक खुलने का लाभ उठाते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं उपलब्ध रहने की संभावना है, लेकिन हड़ताल के दौरान कुछ सेवाओं पर अप्रत्यक्ष असर पड़ सकता है। तीन दिन की हड़ताल समाप्त होने के बाद गुरुवार से बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज शुरू होने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

बारिश से जलभराव वाले क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण प्रभावित लोगों से ली जानकारी, जल निकासी क

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow11m ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:बारिश से जलभराव वाले क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण प्रभावित लोगों से ली जानकारी, जल निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाने के निर्देश उन्नाव। लगातार हो रही बारिश के चलते जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने शनिवार को बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्थानीय लोगों से प्राकृतिक आपदा एवं बारिश से उत्पन्न समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों से पानी की तत्काल निकासी सुनिश्चित कराने तथा आवश्यकता के अनुसार पंपिंग सेट लगवाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि लगातार बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या पर तत्काल कार्रवाई की जाए और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं जल निकासी की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।
0
0
Report

जन्मदिन पर युवराज अनन्त विक्रम सिंह ने की पूजा-अर्चना

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी। युवराज अनन्त विक्रम सिंह ने जन्मदिन के अवसर पर अपने घर के कुलदेवी-देवताओं और पूर्वजों का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने पिता महाराज डॉ. संजय सिंह और माता महारानी गरिमा सिंह का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद युवराज अनन्त विक्रम सिंह रामगढ़ पहुंचे। यहां अमेठी रियासत से जुड़े स्वर्गीय बाबा राम विलास सिंह के परिजनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने धर्मपत्नी, समर्थकों और बाबा राम विलास सिंह के परिजनों के साथ केक काटकर सादगी से जन्मदिन मनाया। मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों सती महारानी मंदिर, कालिकन धाम और टीकरमाफी आश्रम में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय बुढ़ऊ महाराज राजर्षि रणंजय सिंह के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराते हुए अमेठी के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
0
0
Report

पंजाब भाजपा में नए सहयोगी शामिल, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी में पंजाब भाजपा में विभिन्न कार्यकर्ताओं को करवाया शामिल *अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन* श्री हरमंदिर साहिब की पावन धरती अमृतसर को शीश झुकाकर करता हूं नमन- मुख्यमंत्री इस धरती ने हमेशा सेवा का संस्कार दिया अन्याय के सामने डटकर खड़े होने का साहस दिया आज इसी पवित्र भूमि पर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे सभी साथियों का हृदय से स्वागत- मुख्यमंत्री आपका अनुभव, आपका परिश्रम और पंजाब के प्रति आपका समर्पण हमारे संकल्प को देगा नई ताकत आज आपका यह निर्णय पंजाब में भाजपा के प्रति बढ़ती आशा को देगा बल- मुख्यमंत्री अब हम सबको मिलकर आशा को सेवा में और सेवा को जन विश्वास में है बदलना पंजाब को बार-बार अधूरे वादों और जवाबदेही से बचने वाली राजनीति का सामना क्यों करना पड़े आज पंजाब को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो जनता की बात सुने, समय पर निर्णय ले और अपने काम का हिसाब दे- मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी की सरकार बताएं उसके वादों का जमीन पर कितना असर हुआ अपनी उपलब्धियां बताने के साथ पंजाब सरकार को अपनी अधूरी जिम्मेदारियां का भी देना होगा हिसाब पंजाब में सबसे गंभीर सवाल नशे का- मुख्यमंत्री पंजाब को आरोपी की अदला बदली से आगे बढ़कर ठोस समाधान चाहिए पंजाब और हरियाणा दो अलग-अलग राज्य जरूर है लेकिन हमारी जड़ें और हमारी संस्कृति एक आज पंजाब विकास की दौड़ में पीछे है तो कमी प्रदेश को सही दिशा ना देने वाली सरकार की नीति, नीयत और नेतृत्व में- मुख्यमंत्री वर्ष 2025 26 में हरियाणा की वास्तविक आर्थिक विकास दर 9.5% रहने का अनुमान पंजाब की विकास दर केवल 6.1%, यानी हरियाणा पंजाब से 3.4% अधिक तेजी से बढ़ रहा है आगे यह अंतर सही नीति, साफ नियत और जवाबदेह नेतृत्व का अंतर आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को काम से अधिक प्रचार और परिणाम से अधिक विज्ञापन दिए हरियाणा अपने गांव को भी बजट में पंजाब से लगभग तीन गुना अधिक प्राथमिकता दे रहा है हरियाणा में पिछले लगभग 12 वर्षों में 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हरियाणा में बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को 3200 रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है आज पंजाब का प्रत्येक परिवार नशे को लेकर चिंतित- मुख्यमंत्री पंजाब की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास की गति से जोड़ना हमारी प्राथमिकता पंजाब को ऐसी सरकार चाहिए इसके फैसले पंजाब की धरती पर हो, पंजाब के लोगों के लिए हों और पंजाब के भविष्य को ध्यान में रखकर हों आज भाजपा में शामिल होने वाले साथियों का निर्णय बताता है कि पंजाब की राजनीति बदल रही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top