NEET पेपर लीक पर पलामू के छात्र बनायेंगे शॉर्ट फिल्म, छात्रों और अभिभावकों का दर्द करेंगे बयां
Chainpur, Jharkhand:नीट परीक्षा में पेपर लीक को लेकर पूरे भारत में चर्चा हो रही है, पेपर लीक होने से कई छात्रों और अभिभावकों को झटका लगा है। पेपर लीक विषय पर पलामू के छात्र एक शॉर्ट फिल्म बनाएंगे और छात्रों के साथ अभिभावकों के दर्द को बयां करेंगे। पूरे मामले को लेकर छात्रों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि इस शॉर्ट फिल्म में पलामू के दर्जनों छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। पूरे फिल्म की शूटिंग पलामू क्षेत्र में ही होगी जो अगले महीने रिलीज होगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने का महादान
Tirupati, Andhra Pradesh:तिरुमला। भगवान श्री वेंकटेश्वर के प्रति आस्था और श्रद्धा का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। एक अज्ञात भक्त ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान करने का संकल्प लिया है। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सोने के इन आभूषणों में कुल 45 आभूषण शामिल हैं, जिन्हें 9 सेट में तैयार किया गया है। इनमें भगवान श्री वेंकटेश्वर का स्वर्ण मुकुट और पद्म पादालु (स्वर्ण चरण पादुकाएं) भी शामिल हैं। आभूषणों का औपचारिक हस्तांतरण आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में TTD के कार्यकारी अधिकारी (EO) को किया जाएगा।
121 किलो सोने के इन आभूषणों का दान TTD के इतिहास में किसी एक भक्त की ओर से किए जाने वाले सबसे बड़े व्यक्तिगत स्वर्ण दानों में से एक माना जा रहा है।
