पलामू क्षेत्रीय पुलिस ने किया खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
Medininagar, Jharkhand:मेदिनीनगर पुलिस लाइन स्टेडियम में तीन दिवसीय पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। सूचना के अनुसार कार्यक्रम में पलामू रेंज डीआईजी और तीनों जिलों के एसपी उपस्थित थे। साथ ही दौड़, कब्बड्डी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों में पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। वहीं समग्र प्रदर्शन में पलामू प्रथम और लातेहार द्वितीय स्थान पर रहा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
