icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
822101
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow28 Aug 2024, 06:43 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झुंझुनूं में कंबल ओढ़कर बदमाशों ने डेयरी बूथ से कैश-घी लूट, CCTV में कैद

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं – सर्दी की आहट के साथ झुंझुनूं शहर में चोरों ने दस्तक दी है। अब तक बड़े शोरूम और दुकानों को निशाना बनाने वाले चोरों ने इस बार सड़क किनारे संचालित डेयरी बूथ को अपना निशाना बनाया है। खास बात यह है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश कंबल ओढ़कर आए थे। महज 15 मिनट में बूथ का ताला तोड़ा और हजारों रुपए की नगदी के साथ 30 किलो सरस घी लेकर फरार हो गए। मामला राजकीय जेके मोदी स्कूल के समीप का है, जहां अणगासर निवासी अमित कुमार का सरस डेयरी बूथ संचालित है। जानकारी के अनुसार बीती रात तीन अज्ञात चोर बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे और उन्होंने कंबल ओढ़ रखे थे ताकि पहचान छिप सके। बदमाशों ने बूथ के ताले तोड़कर अंदर रखी नगदी और सामान पर हाथ साफ किया। पूरी वारदात मात्र 15 मिनट में हो गई। चोरी के बाद तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। पीड़ित अमित कुमार ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। खबर के अनुसार अज्ञात चोर डेयरी बूथ से लगभग 97 हजार रुपए की नगदी और 30 किलो सरस देशी घी के पैकेट चुरा ले गए हैं, जिससे पीड़ित को आर्थिक नुकसान हुआ है। CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें कंबल ओढ़े तीन बाइक सवार बदमाश बूथ के आसपास घूमते दिख रहे हैं। घटनास्थल शहर की मुख्य सड़क पर है, फिर भी बदमाश बेखौफ रहे। CCTV फुटेज के सामने आने के बाद शहर में पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सर्दी शुरू होते ही चोरों की सक्रियता बढ़ने लगी है, ऐसे में मुख्य सड़कों पर रात्रीकालीन गश्त की व्यवस्था पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। फिलहाल पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर रही है। अब देखना होगा कि कंबल ओढ़कर चोरी करने वाले इन बदमाशों तक पुलिस कब पहुंच पाती है।
0
0
Report
Advertisement

सलोनी कुमार ने ऐशियन रग्बी अंडर 20 में ब्रॉन्ज जीता, शहर में किया भव्य स्वागत

Barh, Bihar:बाढ़ की बेटी सलोनी कुमारी एशियन रग्बी अंडर 20 में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर आज बाढ़ लौटी। बाढ़ स्टेशन पहुंचने पर कई गणमान्य लोगों ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने रग्बी में पदक जीतकर पूरे देश का नाम रौशन किया है। सलोनी अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई रग्बी प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल कर चुकी हैं। बाढ़ रग्बी फुटबॉल क्लब के कई खिलाड़ी बालक और बालिका वर्ग में अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच खेल चुके हैं। बिहार के रग्बी कोच गौरव कुमार ने बताया कि सलोनी रग्बी की होनहार खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने ओडीसा में आयोजित एशियन रग्बी अंडर 20 में श्रीलंका की टीम को हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। उनके आज बाढ़ पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। रग्बी खिलाड़ियों ने उसे कंधे पर बिठाकर फूल माला से स्वागत किया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जमकर पटाखे भी फोड़े। सलोनी को लोगों ने तिरंगा ओढ़ाकर जयकारा लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण कराया। बाइट सलोनी, अंतर्राष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी गौरव कुमार, कोच, रग्बी
0
0
Report

पलवल में AQI 171, दिवाली के बाद प्रदूषण सुधरने लगा

Palwal, Haryana:दिवाली के दौरान पटाखों से बढ़े प्रदूषण और धान की कटाई के सीजन में पराली जलाने की घटनाओं के चलते पिछले दिनों पलवल सहित आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था। हालात ऐसे हो गए थे कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के पार पहुंच गया था, जिससे लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, अब पलवल में प्रदूषण की स्थिति में पहले के मुकाबले काफी सुधार देखने को मिल रहा है। आज दोपहर के समय पलवल में AQI करीब 171 दर्ज किया गया, जबकि तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम साफ है और शहर में अच्छी धूप खिली हुई है। वहीं, सरकार और प्रशासन की ओर से भी प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के बीच फिलहाल पलवल में वायु गुणवत्ता में सुधार नजर आ रहा है। पहले जहां प्रदूषण के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी, वहीं अब सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में विजिबिलिटी भी बेहतर दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर, पिछले दिनों के मुकाबले पलवल के लोगों को प्रदूषण से काफी राहत मिली है। हालांकि, प्रदूषण को पूरी तरह नियंत्रित रखने के लिए सावधानी और प्रशासनिक प्रयास जारी रखना जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement

टौरिया पहाड़ी पर 51 फीट हनुमान प्रतिमा से छतरपुर की आस्था जागी

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर शहर के बीचों-बीच एक पहाड़ी है, जिसे लोग टौरिया कहते हैं। और उस टौरिया पर विराजे हैं बब्बा जू, पंचमुखी हनुमान जी। ये सिर्फ मंदिर नहीं, छतरपुर की पहचान है, छतरपुर की आस्था है। आज हम आपको ले चलेंगे हनुमान टौरिया मंदिर, जहां हर मंगलवार और शनिवार को भक्तों का सैलाब उमड़ता है। छतरपुर बस स्टैंड से महज 1 किलोमीटर दूर, किशोर सागर तालाब के ठीक सामने, शहर की सबसे ऊंची पहाड़ी पर स्थित है हनुमान टौरिया मंदिर। सीढ़ियों से चढ़िए या सड़क से सीधे पहाड़ी पर पहुंचिए, ऊपर से पूरा छतरपुर शहर नजर आता है। मंदिर में विराजमान हैं लगभग 350-400 साल पुराने पंचमुखी स्वयंभू हनुमान जी। सिंदूर से लिपटी, फूलों की मालाओं से सजी ये प्रतिमा, भक्तों के लिए साक्षात चमत्कार है। मान्यता है, यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। इसीलिए हर मंगलवार और शनिवार को यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। हनुमान जयंती पर तो यहां मेला ही लग जाता है। टौरिया पर सिर्फ बब्बा जू ही नहीं हैं, बिल्कुल सामने श्रीराम दरबार विराजमान है। परिसर में ही भगवान शंकर, पंचमुखी बब्बा जू, देवी मां और जिले की सबसे ऊंची अर्धनारीश्वर भगवान की प्रतिमा भी श्रद्धालुओं के बीच आस्था का केंद्र है। और अब टौरिया की पहचान और बड़ी हो गई है। जानराय टौरिया पर 51 फीट ऊंची, 171 क्विंटल वजनी अष्टधातु की विशाल हनुमान प्रतिमा स्थापित की गई है। सोने के श्रृंगार से सजे बब्बा जू को लोग स्वर्ण श्रृंगार भगवान भी कहते हैं। रात में जब ये प्रतिमा रोशनी से जगमगाती है, तो पूरा छतरपुर दमक उठता है। यहां टौरिया मंदिर ट्रस्ट की ओर से रोज जरूरतमंदों के लिए रसोई भी चलती है। भंडारे और धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। कहते हैं, जो एक बार टौरिया के बब्बा जू के दर पर आ गया, वो खाली हाथ नहीं लौटा।
0
0
Report

चूरू चुनावी रण में राठौड़ परिवार की कलमा-सलाम वालेकुम से शुरू हुई प्रचार गाथा

Churu, Rajasthan:वोट के लिए कुछ भी करेगा! सात बार के विधायक राजेंद्र राठौड़ ने पढ़ा कलमा, पुत्रवधू कनिका ने 'सलाम वालेकुम' से किया संबोधन. चूरू की सियासत में धार्मिक अभिवादन बना चुनावी चर्चा का केंद्र, डोटासरा ने भी ली चुटकी; अब चुनाव परिणाम बताएंगे कि राठौड़ की यह चुनावी रणनीति कितनी कारगर रही. चूरू की राजनीति में इन दिनों भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ और उनके परिवार की चुनावी सक्रियता कुछ इसी वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है. राजेंद्र राठौड़ चूरू ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं. सात बार विधायक रह चुके राठौड़ की पहचान एक अनुभवी और प्रभावशाली राजनेता के रूप में रही है. लेकिन इस बार जिला परिषद के चुनाव में उनके परिवार के सदस्यों की उम्मीदवारी ने उन्हें एक बार फिर स्थानीय चुनावी मैदान में सक्रिय कर दिया। इसी दौरान उनका गांव पिथिसर में मुस्लिम मतदाताओं के बीच कलमा पढ़ना राजनीतिक चर्चा का बड़ा विषय बन गया. राठौड़ का कलमा पढ़ना केवल चूरू तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रदेश की राजनीति में भी इस पर चर्चा शुरू हो गई। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस घटनाक्रम पर चुटकी लेकर इसे राजनीतिक बहस का मुद्दा बना दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. लेकिन इस चुनावी तस्वीर में एक और दिलचस्प पहलू सामने आया। राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह की पत्नी कनिका सिंह भी चुनाव प्रचार में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने पिथिसर गांव में ही अपने संबोधन की शुरुआत 'सलाम वालेकुम' कहकर की। उनके इस अंदाज की भी सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा होने लगी। एक तरफ ससुर राजेंद्र राठौड़ का कलमा पढ़ना और दूसरी तरफ पुत्रवधू कनिका सिंह का सलाम वालेकुम से संबोधन शुरू करना, चूरू के चुनावी माहौल में चर्चा का नया विषय बन गया. छोटे चुनाव में भी बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर. दरअसल, राजेंद्र सिंह राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह जिला परिषद के वार्ड संख्या 39 से और पुत्रवधू कनिका सिंह वार्ड संख्या 23 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में दोनों की जीत को लेकर राठौड़ परिवार की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है। यही वजह है कि राजेंद्र राठौड़ स्वयं भी चुनाव प्रचार में सक्रिय नजर आए और अपने राजनीतिक अनुभव तथा प्रभाव का इस्तेमाल परिवार के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए करते दिखाई दिए. सवाल यह भी है कि प्रदेश की राजनीति में बड़ा कद रखने वाले राजेंद्र राठौड़ को जिला परिषद जैसे स्थानीय चुनाव में भी इतनी सक्रियता क्यों दिखानी पड़ रही है? इसका एक जवाब परिवार के सदस्यों की राजनीतिक साख और स्थानीय स्तर पर चुनावी जीत की अहमियत में छिपा है। स्थानीय चुनाव भले ही आकार में छोटे हों, लेकिन इनके परिणाम क्षेत्रीय राजनीतिक प्रभाव, संगठन की पकड़ और नेताओं की जमीनी स्वीकार्यता का संकेत भी देते हैं. डोटासरा के निशाने पर आया मुद्दा. राठौड़ के कलमा पढ़ने का मामला कांग्रेस के लिए भी राजनीतिक टिप्पणी का अवसर बन गया। गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पर चुटकी लेकर भाजपा और उसके नेताओं की चुनावी राजनीति पर सवाल उठाने का प्रयास किया। अब यह मुद्दा केवल एक चुनावी संबोधन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भाजपा-कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा भी बन गया है. हालांकि, किसी नेता का किसी समुदाय के बीच जाकर उनके धार्मिक अभिवादन या परंपराओं के अनुरूप संवाद करना अपने आप में असामान्य नहीं है। लेकिन जब ऐसा घटनाक्रम चुनावी माहौल में सामने आता है तो उसके राजनीतिक मायने निकाले जाने लगते हैं। यही वजह है कि राठौड़ और कनिका सिंह के संबोधनों को लेकर अलग-अलग राजनीतिक व्याख्याएं सामने आ रही हैं. अब परिणाम बताएंगे, कितना चला चुनावी दांव. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि राजेंद्र राठौड़ का कलमा पढ़ना और कनिका सिंह का 'सलाम वालेकुम' से संबोधन शुरू करना चुनावी लिहाज से कितना प्रभावी साबित हुआ? क्या इससे मुस्लिम मतदाताओं के बीच कोई सकारात्मक संदेश गया या फिर यह केवल चुनावी प्रचार का एक चर्चित घटनाक्रम बनकर रह जाएगा? इसका वास्तविक जवाब चुनाव परिणाम आने के बाद ही मिलेगा। पराक्रम सिंह वार्ड 39 और कनिका सिंह वार्ड 23 से जीत दर्ज कर पाते हैं या नहीं, यह तो मतगणना तय करेगी, लेकिन फिलहाल चूरू की सियासत में राठौड़ परिवार के इन चुनावी अंदाजों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. कुल मिलाकर चूरू की राजनीति में इस बार मुकाबला केवल जिला परिषद की दो सीटों का नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रभाव, सामाजिक समीकरण और चुनावी रणनीति की परीक्षा का भी बन गया है। अब देखना यह है कि सात बार के विधायक राजेंद्र राठौड़ का सियासी अनुभव और परिवार के पक्ष में उनकी सक्रियता कितनी काम आती है। आखिरकार राजनीति में दांव तो कई चलते हैं, लेकिन जनता का फैसला ही अंतिम होता है.
0
0
Report

NSUI का हंगामा: राज ऋषि कॉलेज का मुख्य गेट बंद, कुछ कार्यकर्ताओं की हिरासत

Alwar, Rajasthan:**राज ऋषि कॉलेज में NSUI का हंगामा, छात्रों ने मुख्य गेट बंद कर किया प्रदर्शन; पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया** **अलवर।** राज ऋषि महाविद्यालय में छात्रहित से जुड़ी मांगों को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। छात्र नेता अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ छात्रों को पकड़कर पुलिस की बोलेरो गाड़ी में बैठाया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के बावजूद छात्रों का विरोध जारी रहा। हिरासत में लिए जाने के दौरान भी छात्र अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कहते नजर आए। छात्र नेता अभिषेक जायसवाल ने आरोप लगाया कि पूर्व में उनके अनशन के दौरान कॉलेज प्रशासन ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद अनशन समाप्त करवाया गया। लेकिन डेढ़ से दो महीने बीत जाने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज की लाइब्रेरी में पिछले डेढ़ से दो महीने से इंटरनेट सेवा बंद है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई और ऑनलाइन कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा महाविद्यालय के जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण, छात्रों और स्टाफ के बीच चार विद्यार्थियों की मौजूदगी में बैठक कराने के निर्णय तथा गर्ल्स वॉशरूम की उचित व्यवस्था जैसी मांगें भी अब तक पूरी नहीं हुई हैं। अभिषेक जायसवाल ने कॉलेज प्रशासन पर विद्यार्थियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रिंसिपल कार्यालय की सफाई पर तो प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन विद्यार्थियों के कक्षों और बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से महाविद्यालय परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की जा रही है, ताकि बाहरी असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। प्रदर्शन के दौरान प्रिंसिपल के अवकाश पर होने की जानकारी मिलने पर भी छात्र नेता ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल के छुट्टी पर होने की बात कहकर छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अभिषेक जायसवाल ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर सुनवाई नहीं होगी, कॉलेज का मुख्य गेट बंद रहेगा। साथ ही, जल्द समाधान नहीं होने पर अगली बार प्रिंसिपल के आवास के बाहर धरना देने की चेतावनी भी दी। **बाइट : अभिषेक जायसवाल, छात्र नेता**
0
0
Report
Advertisement

आसमान से झूला, लड़की ने सेल्फी-वीडियो के साथ खौफनाक छलांग मारी—देखें चौंकाने वाला रोमांच

Noida, Uttar Pradesh:झूले तो आपने बहुत झूले होंगे, लेकिन ऐसा आसमानी झूला देखकर अच्छे-अच्छों के भी होश उड़ जाएं! इतनी ऊंचाई पर झूलना ही अपने आप में किसी बड़े रोमांच से कम नहीं है, लेकिन इस लड़की को देखिए, जरा भी डर नहीं रही। बल्कि आराम से सेल्फी ले रही है, वीडियो बना रही है और इस खतरनाक झूले का पूरा मजा उठा रही है। इतना ही नहीं, पीठ पर पैराशूट बांधकर ये ऊपर से छलांग भी लगा देती है। इसका हौसला देखकर तो यही लगता है कि इसे डर नहीं, बल्कि खतरों से खेलने का शौक है! ऊंचाई से छलांग लगाकर लड़की ने सबको चौंका दिया! झूले का मजा लेते-लेते लगा दी आसमान से छलांग! हिम्मत ऐसी कि खतरनाक झूला भी लगे बच्चों का खेल!
0
0
Report

बाराबंकी: CCTV में कीटनाशक चुराने वाला पकड़, 28 हजार बकाये पर मारपीट की धमकी

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- CCTV में कैद हुई कीटनाशक की बोतल चोरी, 28 हजार रुपये मांगने पर दुकानदार से अभद्रता और मारपीट की कोशिश बाराबंकी में सफदरगंज थाना क्षेत्र के जकरिया गांव में बीज भंडार की दुकान से कीटनाशक की बोतल उठाकर पॉलिथीन में रखते युवक का CCTV फुटेज सामने आया है। वहीं, 28 हजार रुपये के पुराने बकाये और दवा की कीमत मांगने पर दुकानदार व उसकी पत्नी से गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश का मामला भी सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जकरिया गांव निवासी संजय कुमार पुत्र बाबू लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई अजय कुमार गांव में बीज भंडार की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि 26 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10 बजे गांव का मोहित कुमार पुत्र रामचंदर दुकान पर दवा लेने आया था। दुकानदार ने उसकी मांग के अनुसार दवा पॉलिथीन में रख दी। इसी दौरान मोहित ने काउंटर पर रखी कीटनाशक की दूसरी बोतल भी कथित तौर पर पॉलिथीन में रख ली और बिना भुगतान किए चला गया। बाद में CCTV फुटेज देखने पर इसकी जानकारी हुई। आरोप है कि दुकानदार ने जब बोतल की कीमत और पुराने 28 हजार रुपये के बकाये का भुगतान मांगा तो विवाद शुरू हो गया। 30 अक्टूबर को मोहित कुमार, उसके पिता रामचंदर पुत्र गजोधर और पत्नी रूबी वर्मा एकराय होकर दुकान पर पहुंच गये। तीनों ने दुकानदार अजय कुमार और उनकी पत्नी से गाली-गलौज व अभद्रता की। विरोध करने पर कॉलर पकड़कर खींचने, मारपीट की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना से जुड़े दो CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। एक में युवक कीटनाशक की बोतल उठाकर पॉलिथीन में रखता दिख रहा है, जबकि दूसरे में दुकान पर विवाद का दृश्य है। हालांकि, फुटेज की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सफदरगंज पुलिस ने मोहित कुमार, रामचंदर और रूबी वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के रोशनारा रोड की जर्जर इमारतें: बड़े हादसे का खतरा बना रहता है

New Delhi, Delhi:देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ महीनों से लगातार एक के बाद एक हादसे हो रहे है कहीं पुरानी जर्जर इमारतों के गिरने की वजह से कई मौत हो गई तो कही निर्माण कार्य के दौरान इमारत गिरने की वजह से मौतें हुई हाल की घटना में एक पुरानी जर्जर इमारत गिरने से दो की मौत हो गई ऐसी दिल्ली में एक नहीं अनेक इमारतें जो जर्जर हालत में है कभी भी किसी भी समय हादसा हो सकता है इसी का रियलिटी चेक करने के लिए हम पहुंचे दिल्ली के रोशनारा रोड पर तो यहां हमने कहीं ऐसी जर्जर इमारत नजर आई जिसमें कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ऐसी जर्जर इमारत में या तो कुछ लोगों रह रहे हैं या कुछ लोगों ने अपनी दुकान खोली हुई है हमने उनसे बात की तो उनका यह कहना है कि डर लगता है बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है लेकिन इसको लेकर हमने मालिक मकान से शिकायत की है मालिक मकान ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इसको रिपेयर कराया जाएगा लेकिन सवाल यही है कि आखिर कब जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा तब
0
0
Report

सोनभद्र में यातायात माह के अंतर्गत जागरूकता रैली जारी

Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में यातायात माह नवंबर के तहत पुलिस लगातार लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में जुटी है। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे से यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के जरिए वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही न सिर्फ खुद की, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल सकती है। VO-1: यातायात जागरूकता रैली में यातायात पुलिस, डायल-112 और मिशन शक्ति की टीम ने स्कूटी और मोटरसाइकिल के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय मानक हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाने और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने की अपील की गई। VO-2: इस मौके पर एसपी अभिषेक वर्मा ने यातायात नियमों के पालन को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने लोगों से खुद यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। दरअसल, यातायात नियमों की अनदेखी और वाहन चलाते समय बरती जाने वाली लापरवाही कई बार गंभीर हादसों की वजह बनती है। ऐसे में पुलिस का यह जागरूकता अभियान लोगों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने की एक पहल है। VO-3: रैली के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर कुमार सिंह, यातायात प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यातायात माह के तहत सोनभद्र पुलिस की ओर से जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा मिल सके.
0
0
Report

जालौन: नहर में डूबे दो युवक, SDRF ने 21 घंटे बाद दूसरा शव बरामद

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में अंतिम संस्कार के बाद नहाने गए दो युवकों के नहर में डूबने का मामला, एसडीआरएफ की टीम ने 21 घण्टे तलाश के बाद दूसरा शव बरामद किया, एसडीआरएफ टीम ने दूसरे 19 वर्षीय युवक राजा का शव किया बरामद, नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबे थे दोनों युवक, बीती मंगलवार की शाम 35 वर्षीय मोहन का शव किया गया था बरामद, रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने परैथा गांव में आये थे दोनों युवक, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के परैथा नहर का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top