icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड के दल MMDR कानून के विरोध में सड़क-सभा प्रदर्शन की तैयारी

Ranchi, Jharkhand:झारखंड के सत्ताधारी दलों ने अब MMDR कानून के खिलाफ सड़क से सदन तक प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया और आने वाले दिनों में सड़क में विरोध प्रदर्शन दिखेगा इस मुद्दे पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार के सभी सहयोगी दलों पर निशाना साधा है। संजय सेठ ने कहा कि एमएमडीआर एक्ट झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने वाला कानून है, लोकसभा में चर्चा के बाद यह कानून बना, लेकिन राज्य सरकार को लीगल माइनिंग नहीं, बल्कि इललीगल माइनिंग चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पीछे के दरवाजे से आने वाला पैसा बंद हो जाएगा, इसलिए सरकार वैध तरीके से कोयला खरीदने के पक्ष में नहीं है। संजय सेठ ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य के खजाने की चिंता है, तो अवैध माइनिंग को बंद करवाएं。
0
0
Report

झारखंड में सीता सोरेन का सरकार पर निशाना: अवैध कारोबार और छात्र घोटाले के मास्टरमाइंड की तलाश

Dumka, Jharkhand:दुमका बीजेपी नेत्री सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड बने 26 साल हो गए, जनता ने सरकार से बड़ी उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन ये उम्मीदें अब निराशा में बदल गई हैं। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं चरमरा गई हैं। सीता सोरेन ने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध कोयला और बालू का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है और पुलिस विभाग को इसी काम में लगाया गया है। उन्होंने स्थानीय विधायक और सांसद पर भी जनता के सवालों से भागने का आरोप लगाया। वहीँ बीजेपी नेत्री सीता सोरेन ने JPSC-JSSC CGL मामले में सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्रों को CID जांच पर भरोसा नहीं है, क्योंकि CID सरकार के अधीन है और जांच सरकार के अनुसार कराई जा रही है। सीता सोरेन ने कहा कि कई गिरफ्तारियां हुईं, लेकिन अब तक पूरे मामले के मास्टरमाइंड का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े चेहरे शामिल हैं, लेकिन सरकार उन तक नहीं पहुंच पा रही है। CBI जांच होने से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने इसे छात्रों और अभ्यर्थियों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि झारखंड में 'खेला' हो रहा है और असली मास्टरमाइंड अब भी पर्दे के पीछे छिपे हैं。
0
0
Report

चांडिल में बालू आयशर दुर्घटनाग्रस्त, स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित बचाया

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला खरसावां के चांडिल क्षेत्र मे हादस से मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों की तत्परता से चालक को सुरक्षित निकाला गया चांडिल । सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र मे ं मंगलवार को गंगूडीह कैनल के पास एक सड़क हादसा हो गया। बाल ू लदा आयशर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीच े जा गिरा। हादस े के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया。 प्रत्यक्षदर्शियो ं के अनुसार, बालू लेकर जा रहा आयशर वाहन गंगूडीह कैनल के समीप पहुंचा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीच े जा गिरा। हादस े के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच े और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया。 स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन मे ं फंस े चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चालक की स्थिति को लेकर फिलहाल किसी गंभीर चोट की जानकारी सामन े नही ं आई है。 हादस े की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है。 गनीमत रही कि हादस े के समय आसपास कोई अन्य व्यक्ति वाहन की चपेट में नही ं आया, जिसस े एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से चालक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा सेक्टर-94 सुपरटेक सुपरनोवा में गंदे पानी में कीड़े, बिल न जमा का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:NOIDA गंदा बदबूदार और पानी में कीड़ा की बड़ी समस्या, नोएडा की सेक्टर 94 सुपरटेक सुपरनोवा बिल्डिंग में गंदे पानी की समस्या, कला पानी और वाटर सप्लाई में छोटे कीड़े आने की भी समस्या, तकरीबन 350 परिवार सोसाइटी में रहते हैं, करोड़ों रुपए के फ्लैट्स में मूलभूत सुविधाओं की कमी, सुपरटेक सुपरनोवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना, बिल्डर ने गंगलजल वाटर सप्लाई का बिल नहीं किया जमा, पानी की समस्या को रेजिडेंट्स करेंगे दूर, रेज़िडेंट्स के मुताबिक सुपरटेक बिल्डर पिछले 2 वर्षों से नहीं जमा किया वाटर बिल, AOA समस्या का जल्द करेंगी समाधान
0
0
Report

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में विद्युत तार चोर गैंग से मुठभेड़; 2 घायल, एक गिरफ्तार

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस और विद्युत तार चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई. स्याना रोड पर चेकिंग के दौरान हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 2 शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके एक अन्य साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से करीब 6 कुंतल चोरी का तार, एक ऑटो लोडर, अवैध असलहा, कारतूस और तार काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं. गढ़मुक्तेश्वर सीओ राहुल यादव ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत तार चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्वाट टीम और अभिसूचना तंत्र को सक्रिय कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. 14 सितंबर को थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस टीम जब गढ़-स्याना रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी सामने से आ रहे एक संदिग्ध ऑटो लोडर को रुकने का इशारा किया गया. वाहन रुकते ही उसमें सवार बदमाशों ने नीचे उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी. पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उनके तीसरे साथी समेत दबोच लिया गया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र उर्फ सुंदर निवासी बुलंदशहर घायल, शेर उर्फ जयदीप चौधरी निवासी मेरठ/गाजियाबाद, घायल और दीपक निवासी गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक ऑटो लोडर में लदा 14 बंडल हाई टेंशन लाइन के तार वजन लगभग 6 कुंतल, 2 अवैध तमंचे 315 बोर, 2 जिंदा व 2 खोखा कारतूस और तार काटने के उपकरण बरामद हुए हैं. पूछताछ में आरोपियों ने गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़ और बाबूगढ़ क्षेत्र में तार चोरी की घटनाएं स्वीकार की हैं. अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है और इनके खिलाफ बुलंदशहर, गाजियाबाद व हापुड़ में गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और चोरी के करीब 5 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. सीओ ने बताया कि मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

उमरिया: एम्बुलेंस नहीं पहुंची, प्रसव पीड़ित महिला को परिजनों ने पिकअप से जिला अस्पताल पहुंचाया

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले में स्वास्थ्य विभाग की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, ग्राम बरतराई निवासी बैगा आदिवासी समुदाय की प्रसव पीड़ित महिला को जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए परिवारों ने जननी एक्सप्रेस को कॉल किया लेकिन दिन भर के इंतजार के बाद भी एम्बुलेंस प्रसूता को लेने नहीं पहुंची. इस बीच प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का दर्द बढ़ता गया लिहाज़ा परिवारों ने किराये का पिकअप वाहन लेकर प्रसव पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाए हैं जिसमें बाद महिला का उपचार शुरू हुआ. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, बैगा आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पूर्व भी ग्राम देवरा में एम्बुलेंस नहीं जाने के कारण परिजन प्रसव पीड़िता को कांधे पर उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे थे. देखना होगा स्वास्थ्य विभाग प्रबंधन आगे क्या कार्यवाही करता है।
0
0
Report

हरदोई मेडिकल कॉलेज: पुलिस सहायता केंद्र टॉर्चर रूम, ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट वायरल

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई मेडिकल कॉलेज में गार्डों की दबंगई का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि मामूली बात पर ई-रिक्शा चालक को पहले रिक्शे से नीचे खींचा गया और फिर जबरन पुलिस सहायता केंद्र के अंदर ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। यानी जिस जगह लोगों को सुरक्षा और मदद की उम्मीद होती है, उसी पुलिस सहायता केंद्र को मानो टॉर्चर रूम बना दिया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की मौजूदगी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के भूराटीकुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक विश्व मोहन बाजपेई से जुड़ा है। सोमवार देर शाम विश्व मोहन सवारियां लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। सवारियां उतारते समय गार्डों ने उससे ई-रिक्शा हटाने को कहा। विश्व मोहन ने कहा कि वह बस हटा रहा है।आरोप है कि इसी बात पर गार्ड भड़क गए।गार्डों ने युवक को रिक्शे से खींचकर नीचे उतारा और जबरन पुलिस सहायता केंद्र के अंदर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि अंदर उसकी पिटाई की गई। उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद उसे छोड़ दिया गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। पीड़ित ने गार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल बड़ा है—अगर पुलिस सहायता केंद्र के अंदर ही आम आदमी के साथ मारपीट हो जाए, तो पुलिस के इकबाल का क्या? क्या मेडिकल कॉलेज के गार्ड कानून से ऊपर हैं? अब निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। बाइट -- पीड़ित
0
0
Report

कानपुर देहात में कपड़ा व्यापारी की मौत के बाद हंगामा, 208 पर FIR

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कपड़ा व्यापारी की मौत के बाद हंगामा, 33 नामजद समेत 208 पर FIR कानपुर देहात। अमन भदौरिया की मौत के बाद हुए हंगामे और सड़क जाम के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गजनेर थाने के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की तहरीर पर 33 नामजद समेत 208 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस शिकायत में सड़क पर शव रखकर करीब 16 घंटे तक यातायात बाधित करने, राहगीरों और एंबुलेंस की आवाजाही रोकने और पुलिस-प्रशासन के सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। शव सड़क पर रखकर लगाया था टेंट अमन भदौरिया की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को गजनेर-रायपुर मुख्य सड़क पर रख दिया था। पुलिस की शिकायत के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टेंट लगाकर रास्ता बंद कर दिया। करीब 16 घंटे तक जाम रहने से आम लोगों, राहगीरों और एंबुलेंस वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस-प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया जाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जाम खत्म कराने के लिए अलग-अलग थानों और पुलिस शाखाओं से फोर्स बुलाए जाने की बात भी पुलिस की तहरीर में कही गई है। सोशल मीडिया पर हत्या की खबर फैलाने का आरोप पुलिस की तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए बिना जांच के अमन भदौरिया की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर प्रसारित की गई। पुलिस का कहना है कि इससे क्षेत्र में तनाव और अशांति की स्थिति बनी। शिकायत में सरकारी कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर गलत भाषा के इस्तेमाल और दुर्व्यवहार का भी उल्लेख है। फोटो-वीडियो समेत जुटाए जा रहे साक्ष्य पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के लिए मौके के फोटो और वीडियो, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का विवरण, तैनात फोर्स और अन्य उपलब्ध साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर नामजद और अज्ञात लोगों की भूमिका तय की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

चुनाव आयोग से दावे और आपत्तियों की समीक्षा एक महीने बढ़ाने की मांग

Ranchi, Jharkhand:SIR को लेकर दावों और आपत्ति का आज आखरी मौका है। इसके बाद दावों और आपत्ति पर निपटारे का काम शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि अभी तक काफी संख्या में आवेदन मिले हैं।जिनमें अब त्रुटि में सुधार और अधूरे दस्तावेज को लेकर निपटारे का काम किया जाएगा झारखंड कांग्रेस ने चुनाव आयोग से दावे और आपत्ति के लिए एक महीने वक्त बढ़ाने की मांग की है। कांग्रेस नेता किशोर शाह देव ने कहा कि चुनाव आयोग पहले यह समीक्षा कर ले की कितनी आपत्तियों का निपटारा कर लिया गया है । दावे और आपत्ति के निपटारे के लिए आज आखिरी दिन है। यह सुनिश्चित होना चाहिए कि किसी भी पत्र मतदाता का मतदान अधिकार समाप्त न हो इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पिछले दिनों मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर तारीख बढ़ाने की मांग की थी। कांग्रेस ने कहा कि अगर तारीख नहीं बढ़ती है तो बड़ी संख्या में पत्र मतदाता का नाम कट जाएगा। इसीलिए कांग्रेस ने चुनाव आयोग से एक महीने समय बढ़ाने की मांग की है। इधर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के समान पर कटाक्ष किया कि आज अंतिम दिन है यह बहुत पहले से सबको पता था। आखिर फिर से यह समय बढ़ाने की मांग क्यों कर रहे हैं। सभी राजनीतिक दल के लिए काफी समय था। चुनाव आयोग को फाइनल कॉल लेना है अगर वह तिथि बढ़ाते हैं तो भी हम ठीक हैं नहीं बढ़ते हैं तो भी हम ठीक हैं।
0
0
Report

जलपाईगुड़ी बेलाक़ोबा पुलिस के अभियान में नागपुर चाय बागान से चोलाई शराब बनाने का धंधा पकड़ा गया

Jalpaiguri, West Bengal:জলপাইগুড়ি BELAKOBA পুলিশ অভিযান। নাগপুর চা বাগানে মাটি খুঁড়ে চোলাই মদ উদ্ধার। চোলাই মদের কারবারে পুলিশের অভিযান, উদ্ধার সরঞ্জাম। গোপন সূত্রে খবর পেয়ে নাগপুর চা বাগানে চোলাই মদ তৈরির বিরুদ্ধে অভিযান চালাল পুলিশ। জানা গিয়েছে, জলপাইগুড়ি BELAKOBA ফাঁড়ির পুলিশের কাছে খবর আসে, নাগপুর চা বাগান এলাকায় কয়েকজন দুষ্কৃতী বেআইনিভাবে চোলাই মদ তৈরির কাজে যুক্ত রয়েছে। খবর পেয়ে BELAKOBA ফাঁড়ির এএসআই জয় রায়ের নেতৃত্বে পুলিশের একটি দল ওই এলাকায় অভিযান চালায়। তবে পুলিশকে দেখতে পেয়ে ঘটনাস্থল থেকে পালিয়ে যায় অভিযুক্তরা। আশপাশের ঘন জঙ্গল ও গাছপালার সুযোগ নিয়ে তারা পালিয়ে যায় বলে পুলিশ সূত্রে খবর। অভিযানের সময় ঘটনাস্থল থেকে দুটি হাঁড়ি এবং দুটি ফানেল উদ্ধার করা হয়। পাশাপাশি প্রায় ২০০ লিটার গাঁজন করা মদ তৈরির উপকরণ বা ফারমেন্টেড ওয়াশ পাওয়া যায়। নিয়ম মেনে ঘটনাস্থলেই ওই উপকরণ নষ্ট করে দেয় পুলিশ। ঘটনার সঙ্গে কারা জড়িত, তা খতিয়ে দেখা হচ্ছে। পলাতকদের চিহ্নিত করে তাদের বিরুদ্ধে আইনানুগ ব্যবস্থা নেওয়ার প্রক্রিয়া শুরু হয়েছে।
0
0
Report

पटना एयरपोर्ट पर पक्षी झुंड से उड़ान प्रभावित, 6E2453 वाराणसी डायवर्ट

Patna, Bihar:पटना एयरपोर्ट पर कल शाम रनवे के पास पक्षियों का झुंड मंडराने से विमान परिचालन प्रभावित हो गया,सुरक्षा कारणों से दिल्ली-पटना-दिल्ली सेक्टर की इंडिगो फ्लाइट 6E 2453 को पटना पहुंचने के बाद वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। विमान में केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह समेत दिल्ली से पटना आ रहे 176 यात्री सवार थे, करीब 4:15 बजे पटना पहुंचने के बाद विमान को वाराणसी भेज दिया गया। करीब 6:20 बजे विमान वाराणसी से वापस पटना पहुंचा। इस दौरान पटना से दिल्ली जाने वाले करीब 167 यात्रियों को लगभग तीन घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा,यात्रियों को विमान के डायवर्ट होने और देरी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, रनवे के आसपास से पक्षियों को हटाने के लिए पटाखे छोड़े गए, जिसके बाद विमान परिचालन सामान्य किया गया।
0
0
Report
Advertisement

आजादी के 78 साल बाद भी शियालगोड़ा आदिवासियों ने 3 किमी सड़क बनाकर जताई चेतावनी

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला खरसावां आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंची विकास की रोशनी, शियालगोड़ा के आदिवासियों ने खुद बनाया 3 किमी सड़क, चुनाव में बैरिकेटिंग की चेतावनी। बाड़ेदा पंचायत के शियालगोड़ा, काशीडीह, रापकाड़ा, भूषणडीह टोला में करीब 200 आदिवासी परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। पड़ता हे पुरुलिया-जमशेदपुर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र। सांसागडीह होते शियालगोड़ा तक जाने वाली मुख्य सड़क आजादी से अब तक कच्ची है। नाराज ग्रामीणों ने निजी स्तर पर श्रमदान कर 3 किमी सड़क का निर्माण किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि आगामी चुनाव में हर गांव में बैरिकेटिंग कर सांसद, विधायक और अधिकारियों को घुसने नहीं देंगे और वोट मांगने से रोकेंगे। क्षेत्र में संथाल, भूमिज, मुंडा समुदाय के लोग कृषि और दलमा जंगल पर निर्भर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि झारखंड अलग हुए 26 वर्ष हो गए, लेकिन पक्की सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिली। बाड़ेदा स्वास्थ्य केंद्र 3-4 किमी दूर है, कीचड़ भरे रास्ते में एंबुलेंस नहीं पहुंचती। बरसात में हाथी, भालू, सांप-बिच्छू का खतरा रहता है। ईचागढ़ विधायक सविता महतो को लिखित शिकायत देने के बाद भी कोई पहल नहीं हुई। सोमवार को मुखिया वरुण कुमार सिंह सरदार के नेतृत्व में 200 से अधिक ग्रामीण कुदाल, गैंता लेकर सड़क निर्माण में जुटे। ट्रैक्टर से 10 हजार CFT मुरुम लाकर सड़क को चलने लायक बनाया गया। इस दौरान बलराम मंडी, श्याम प्रसाद हांसदा, जीतू बेसरा, राजू सोरेन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट: सहिया शांतिमय मार्डी ने कहा, “मैं सहिया का काम करती हूं, बोल-बोलकर थक गई, फिर भी रोड नहीं बना। समय पर एम्बुलेंस नहीं आती, महिलाओं का प्रसव घर में ही हो जाता है। विधायक और मुख्यमंत्री दोनों आदिवासी हैं, फिर भी हमारी कोई नहीं सुनता।” राजू सोरेन ने कहा, “आजादी की लड़ाई आदिवासियों ने लड़ी, लेकिन ہمیں सच्ची आजादी नहीं मिली। न रास्ता, न पानी, न बिजली। मरीज को 3 किमी कंधे पर ढोना पड़ता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते।” ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क साधु महतो के कार्यकाल में 3 किमी तक शिलान्यास हुई थी, उसके बाद से कोई काम नहीं हुआ।
0
0
Report

सिंघाना में वार्ड 33 विवाद: पार्षद के बेटे पर मारपीट और धमकी के आरोप

Jhunjhunu, Rajasthan:सिंघाना, झुंझुनूं गुजरवास वार्ड में मतदान परिणाम के बाद हुए विवाद भाजपा की निर्वाचित पार्षद के बेटे के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का आरोप घटना के बाद पीड़ित पक्ष पहुंचा सिंघाना पुलिस थाने पीड़ित पक्ष का आरोप पिस्तौल दिखाकर की मारपीट पीड़ित पक्ष ने थाने में पहुंचकर की कार्रवाई की मांग सिंघाना नगरपालिका के वार्ड न 33 गुर्जरवास की घटना झुंझुनूं जिले के सिंघाना नगरपालिका चुनाव परिणाम के बाद वार्ड नंबर 33 स्थित गुर्जरवास में वोट नहीं देने को लेकर विवाद सामने आया है। एक पक्ष ने विजयी पार्षद के बेटे प्रीतम सहित अन्य लोगों पर एक युवक के घर में घुसकर मारपीट करने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गुर्जरवास में तनाव का माहौल बन गया। आरोप है कि चुनाव में वोट नहीं देने से नाराज भाजपा की निर्वाचित पार्षद के बेटे प्रीतम व अन्य लोग युवक के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना से भयभीत पीड़ित पक्ष रात में ही सिंघाना थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने धरने पर बैठे ग्रामीणों को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top