822101
पलामू में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, भारी बारिश के बाद नदी किनारे से लोगों को हटाने में जुटी प्रशासन
Medininagar, Jharkhand:पलामू के कई हिस्सों में पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार मेदिनीनगर में कोयल नदी के किनारे पर जाने से पाबंदी लगा दी गई है। कोयल नदी के पास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सदर अंचलाधिकारी अमरदीप बलहोत्रा, नगर निगम के सिटी मैनेजर भी कोयल नदी तट पर माइकिंग करते हुए लोगों को नदी किनारे से हटाने की अपील की है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाबालिग के साथ दुष्कर्म: सतना में आरोपी को जेल भेजा गया
Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक 26 अगस्त को पीडि़ता अपनी मां और मौसी के साथ थाना कोलगवां पहुंची और मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह बगीचे की ओर गई थी। इसी दौरान आरोपी सुनील कोल उर्फ मोल्लू कोल 29 वर्ष निवासी ग्राम करसरा पीछे से आया और उसे पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी ने मारपीट करते हुए मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी मां और मौसी को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4 और बीएनएस की धारा 351(3), 64(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने बुधवार को आरोपी सुनील कोल उर्फ मोल्लू कोल को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।0
0
Report
दानापुर के बीबीगंज मार्ग पर जलजमाव से लोगों को परेशानी, स्थायी हल का इंतजार
Danapur, Bihar:खबर दानापुर के बीबीगंज मुख्य मार्ग से है, जहां थोड़ी सी बारिश के बाद ही सड़क पर जलजमाव होना आम बात हो गई है। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि सड़क पर जगह-जगह पानी जमा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही है। नालियां तो बनाई गई हैं, लेकिन इसके बावजूद बारिश का पानी सड़क से निकल नहीं पा रहा है। बीबीगंज इलाका दानापुर की प्रमुख किराना होलसेल और व्यावसायिक मंडियों में शामिल है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में व्यापारी, ग्राहक और आम लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और पैदल आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। बच्चे इसी जमा पानी के बीच से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, जबकि दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों के लिए भी यह जलजमाव परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा? नालियां बनने के बावजूद अगर सड़क पर पानी जमा रहता है, तो जल निकासी की व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर बीबीगंज मुख्य मार्ग से जलजमाव की समस्या को कब तक दूर करता है。0
0
Report
नया गांव बाइपास पर डिवाइडर से टकराई कार, फूलन देवी की मौत—हिंडस्टेबल हादसा
Jhajjar, Haryana:डिवाइडर कूदकर कार से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, एक महिला की मौत नया गांव बाइपास पर देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा。 डिवाइडर कूदकर दूसरी कार से जा टकराई तेज रफ्तार गाड़ी। हादसे में फूलन देवी की मौत, एक महिला समेत चार लोग घायल。 मृतका समेत छह लोग अर्टिगा कार में सवार होकर नांगलोई से जा रहे थे हिसार。 घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, 5 माह की गर्भवती लक्ष्मी दिल्ली रेफर。 मृतका का शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया。 परिजनों के बयान के बाद कराया जाएगा पोस्टमार्टम。0
0
Report
Advertisement
पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर अंधे कत्ल: 9 आरोपी गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में हत्या; 9 आरोपी गिरफ्तार. नरसिंहपुर जिले के पलोहा थाना क्षेत्र के ग्राम खकरिया में पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझाते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 28 वर्षीय मृतक (बड्डू गुर्जर) 14 तारीख से लापता था और उसके पिता ने 16 तारीख को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जांच में यह बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी सुरेंद्र जाटव को मृतक और आरोपी की पत्नि के बीच अवैध संबंधों को लेकर आपत्ति थी, जो हत्या का मुख्य कारण बना. मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने पूरी योजना के तहत खेत के उस रास्ते पर करंट फैलाने के लिए तार बिछाए, जहां से मृतक अक्सर गुजरता था. करंट लगाकर हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव को पास की नर्मदा नदी में फेंक दिया. एसपी के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और तकनीकी संसाधनों की मदद से इस पूरी घटना का खुलासा किया. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र जाटव समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक और डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
कोटा: तलवंडी सेक्टर-2 में चाकू दिखाकर चोरी, मकान मालिक की सुरक्षा पर सवाल
Kota, Rajasthan:कोटा के तलवंडी सेक्टर-2 में चोरी की वारदात के दौरान बदमाश ने मकान मालिक को ही चाकू दिखाकर धमका दिया। आरोपी छत के रास्ते मकान में घुसा। पानी की मोटर और मीटर समेत सामान चोरी किया। इतना ही नहीं, विद्युत वायरिंग भी काट दी। मकान मालिक कन्हैया लाल जब घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और अंदर पानी बह रहा था। जांच की तो पानी का मीटर गायब मिला। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। आरोपी अगले दिन दोबारा मकान में घुस आया। इस बार वह कैमरे की डीवीआर और बैटरी ले जाने की कोशिश कर रहा था। तभी मकान मालिक मौके पर पहुंच गए और बाहर से दरवाजा बंद करने का प्रयास किया। इसी दौरान अंदर मौजूद आरोपी ने चाकू निकाल लिया और धमकी देते हुए कहा- दूर रहो, मेरे पास चाकू है। चाकू की धमकी के बाद मकान मालिक पीछे हट गए और आरोपी दूसरे गेट से फरार हो गया। मामले में जवाहर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है。0
0
Report
दीपिका पाण्डेय की बेटी के हादसे पर कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिंहा की प्रतिक्रिया देखें
Ranchi, Jharkhand:मंत्री दीपिका पाण्डेय की बेटी का सड़क हादसे में निधन पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा की प्रतिक्रिया0
0
Report
Advertisement
नर्मदापुरम में नवजात के लिए पालना, 'फेंको मत, हमें दे दो' संदेश के साथ
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नवजात बच्चों को झाड़ियों, घाटों या सुनसान जगहों पर छोड़ने की घटनाओं के बीच मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से राहत भरी पहल सामने आई है। नर्मदापुरम प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां वन स्टॉप सेंटर के बाहर नवजातों के लिए पालना लगाया गया है। सड़क किनारे लगाए गए इस पालने के साथ एक ऐसा संदेश लिखा गया है, जो सीधे लोगों के दिल तक पहुंचता है। ‘फेंको मत, हमें दे दो।’ मकसद साफ है कि मजबूरी में کوئی मां अपने नवजात को असुरक्षित जगह पर छोड़ने के बजाय उसे सुरक्षित हाथों तक पहुंचाए। वेओ01- कई बार पारिवारिक दबाव, आर्थिक परेशानी, सामाजिक परिस्थितियों या अन्य कारणों से महिलाएं नवजात को अपने साथ रखने में सक्षम नहीं होतीं। ऐसी स्थिति में बच्चे को लावारिस छोड़ने के बजाय इस पालने का सहारा लिया जा सकता है। पालने को वन स्टॉप सेंटर के बाहर इस तरह लगाया गया है कि नवजात को छोड़ने वाली महिला की पहचान सार्वजनिक न हो। ऐसे मामले में महिला से पूछताछ करने या उसकी पहचान सामने लाने के बजाय सेंटर की प्राथमिकता बच्चे को सुरक्षित करना होगी। वेओ02- पालने में नवजात मिलने के बाद वन स्टॉप सेंटर की टीम तुरंत उसकी देखभाल करेगी। जरूरत पड़ने पर बच्चे को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाएगी। नवजात को लावारिस मानकर नहीं छोड़ा जाएगा। सेंटर की टीम बाल कल्याण समिति यानी CWC को मामले की जानकारी देगी। इसके बाद समिति निर्धारित प्रक्रिया के तहत बच्चे को संरक्षण में लेने और उसके भविष्य को लेकर आवश्यक निर्णय करेगी। बाइट- बाइट- प्रतिभा ( वाजपेई प्रशासक वन स्टाफ सेंटर )0
0
Report
रतलाम के पिपलियाजोधा गांव में पुलिस पर पथराव, 6 आरोपियों की गिरफ्तारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के पिपलियाजोधा गांव में एक दिन पहले रात के समय पुलिस पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की धरपकड़ के दौरान पुलिस को एक बार फिर विरोध और विवाद का सामना करना पड़ा। गिरफ्तारी के दौरान कई लोग पुलिस के सामने आ गए और काफी देर तक गहमागहमी और बहस की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व रात में गांव में धार्मिक आयोजन चल रहा था, इसी दौरान कुछ लोगों ने आयोजन को रोकने की कोशिश की और विवाद किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही पथराव कर दिया। इस घटना में 4 पुलिस जवान घायल हुए थे। फिलहाल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पथराव में और कितने लोग शामिल थे। बाइट - विवेक कुमार ( एडिशनल एसपी रतलाम रतलाम0
0
Report
उदाकिशुनगंज विवादित वीडियो पर पुलिस स्पष्टीकरण: JJ Act के तहत कार्रवाई की चेतावनी
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र स्थित उदा उत्क्रामित उच्च माध्यमिक (10 2) विद्यालय के बाहर छात्र-छात्राओं के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो 22 सितंबर 2026 का है और वीडियो को गलत संदर्भ में सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन चल रहा था। प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं विद्यालय से बाहर निकलकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान विद्यालय के बाहर सड़क पर एक युवक मोटरसाइकिल लगाकर खड़ा था। विद्यालय के कुछ नाबालिग छात्रों को संदेह हुआ कि वह किसी छात्रा से मिलने आया है। इसी बात को लेकर छात्रों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं भी वहां पहुंच गए और आपस में बहस होने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय के शिक्षक भी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर वहां से हटा दिया। पुलिस के अनुसार इस दौरान किसी प्रकार की छेड़खानी या अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई। एसडीपीओ ने बताया कि घटना से संबंधित वीडियो को कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर गलत मंशा से प्रसारित किया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे सभी नाबालिग बच्चों को चिह्नित कर लिया गया है तथा उनके परिजनों को नोटिस दिया गया है। पुलिस ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, वीडियो को गलत मंशा से सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी घटना से संबंधित अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा न करें और पूरे मामले की वास्तविकता जाने बिना किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें।0
0
Report
Advertisement
बेतिया के सरकारी स्कूलों में ट्रैफिक सिग्नल के पालन की मॉकड्रिल से बच्चों में जागरूकता
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ सरकारी स्कूल के बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया स्कूल में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया सड़क बनाई गई गोलंबर बनाया गया मॉकड्रिल के दौरान बच्चों को सड़क कैसे पार किया जाता है उसका तरीका बताया गया। मझौलिया के राजकीय मध्य विद्यालय गढ़वा में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान बच्चों के बीच चलाया गया। बच्चों को सिग्नल का पालन करने लाल बत्ती को देखकर रुकना पीली बत्ती पर चलने की तैयारी और हरि बत्ती पर आगे बढ़ने का संकेत समझाया गया। मॉकड्रिल में स्कूल में सड़क सिग्नल बाइक साइकिल गोलंबर सभी आकृतियों को बनाया गया था। शिक्षक राहुल राज ने बताया कि सड़क पर ट्रैफिक नियमों के लिए बच्चों को जागरूक किया गया है।0
0
Report
तूतीपुर में हथियारबंद हमला: आजम-साफ़ुद्दीन घायल, अस्पताल में इलाज
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तूतीपुर मोहल्ले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।जिसका वीडियो वारयल हो रहा है आजम और उनका बड़ा भाई सैफुद्दीन। निवासी कोतवाली थाना क्षेत्र के मुल्ला टोला बड़ी मस्जिद आज आजम और सैफुद्दीन किसी काम से आ रहे थे । तूतीपुर चौराहे के पास पहले से घात लगाए 15 से 20 अज्ञात/हमलावरों ने आजम पर धारदार हथियार ( अस्तुरा )से जानलेवा हमला कर दिया। बड़े भाई सैफुद्दीन को भी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल मे लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है और कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है0
0
Report
अमरोहा में धार्मिक स्थल घूमने के बहाने युवती से गैंगरेप: चार गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से खाकी को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य के फतेहाबाद जिले की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने हसनपुर क्षेत्र में उत्तराखंड के एक विधायक से जुड़े फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में अमरोहा जनपद की हसनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा संजय टोमर, हेड कांस्टेबल प्रमोद और सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर लालाराम यादव व हेड कांस्टेबल मोहित को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमरोहा के पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने दरोगा संजय तोमर और हेड कांस्टेबल प्रमोद को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सीआरपीएफ के दोनों जवानों के खिलाफ उनके विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के अनुसार पीड़ित युवती फतेहाबाद जिले की रहने वाली है। युवती का आरोप है कि 20 सितंबर को उसकी एक परिचित महिला ने फोन कर उसे मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरंग निवासी मोहित से मिलने और अमरोहा में धार्मिक स्थलों पर घूमने के लिए कहा था। मोहित सीआरपीएफ में तैनात है। 21 सितंबर को युवती सोनीपत में मोहित से मिली और वहां से उसके साथ मेरठ पहुंची। मेरठ में मोहित ने अपने साथी सीआरपीएफ के लालाराम यादव को भी साथ ले लिया। आरोप है कि 22 सितंबर की शाम दोनों युवती को कार से हसनपुर लेकर पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात हसनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा संजय तोमर से हुई। आरोप के मुताबिक दरोगा भी कार में बैठ गया और चारों लोग अतरаси-हसनपुर मार्ग क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस पहुंचे। फार्म हाउस में दो कमरे किराये पर लिए गए। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह फार्म हाउस उत्तराखंड के एक विधायक से जुड़ा बताया जा रहा है। युवती का आरोप है कि रात में हसनपुर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोद उनके लिए शराब और खाना लेकर फार्म हाउस पहुंचा। इसके बाद मोहित, लालाराम यादव और दरोगा संजय तोमर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि बाद में हेड कांस्टेबल प्रमोद भी कमरे में पहुंचा और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने विरोध करते हुए उसे धक्का देकर कमरे से बाहर कर दिया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद युवती ने गूगल के माध्यम से अमरोहा पुलिस का नंबर तलाशकर सुबह करीब छह बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही हसनपुर और रजबपुर पुलिस के साथ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवती को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक युवती की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरोगा संजय तोमर और हेड कांस्टेबल प्रमोद को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। वहीं सीआरपीएफ के दोनों जवानों के खिलाफ उनके विभागीय मुख्यालय को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जा रहा है। पुलिस मामले में पीड़िता के बयान, घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
नालंदा में आवारा कुत्तों का आतंक, अस्पतालों में डॉग बाइट मरीज बढ़े
Nalanda, Bihar:एंकर:नालंदा में स्ट्रीट डॉग का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक लोग आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिहारशरीफ सदर अस्पताल में रोजाना करीब 60 से 70 लोग डॉग बाइट के बाद इलाज और वैक्सीन के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले छह महीने में 13 हजार 212 लोग डॉग बाइट के शिकार हो चुके हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए अब प्रशासन ने प्रभावित इलाकों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।ये तस्वीरें बिहारशरीफ सदर अस्पताल की हैं। जहां आवारा कुत्तों के आतंक से मरीज और उनके परिजन परेशान हैं। अस्पताल परिसर में भी आवारा कुत्तों की मौजूदगी लगातार चिंता का कारण बनी हुई है। इसे देखते हुए बिहारशरीफ नगर निगम की टीम ने अस्पताल परिसर से आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की।सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन के मुताबिक, इन दिनों रोजाना करीब 60 से 70 लोग डॉग बाइट के बाद अस्पताल पहुंच रहे हैं। पिछले छह महीने में 13 हजार 212 लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन दिया जा चुका है।आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च में करीब 2500, अप्रैल में 1900, मई में 2096,जून में 2468, जुलाई में 2094 और अगस्त में 2154 लोगों को डॉग बाइट के बाद वैक्सीन दिया गया।बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने नगर निगम से आवारा कुत्तों और सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग की है। साथ ही सड़क किनारे चलने वाली नॉनवेज दुकानों को भी दूसरी जगह शिफ्ट करने की जरूरत बताई गई है, ताकि कुत्तों का जमावड़ा कम हो सके।वहीं, जिलाधिकारी के निर्देश पर अब डॉग बाइट के मरीजों का मोबाइल नंबर लेकर उनकी लोकेशन दर्ज की जा रही है। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि जिले के किन-किन इलाकों में डॉग बाइट के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं।फिलहाल बिहारशरीफ सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और डॉग बाइट के मरीजों को 24 घंटे वैक्सीन की सुविधा दी जा रही है।0
0
Report
अजमेर दरगाह में उर्स की शाही महफिल: चिल्ला शरीफ में सुफियाना कलाम का समां
Ajmer, Rajasthan:हजरत शेख अब्दुल क़ादिर जिलानी रज़ियल्लाहु ताअला अन्हु के उर्स की शाही महफिल अजमेर की बड़े पीर पहाड़ी पर मुनाकिद हुई। जहां जहां देर रात जायरीन का हुजूम नजर आया और बड़े पीर साहब के चिल्ला शरीफ पर नजरों नियाज का सिलसिला बरकरार रहा। इस मौके पर दरगाह को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया था और दरगाह के शाही कव्वाल पार्टी ने सूफियाना कलाम पेश किया। इसी तरह मुल्क भर के खानाबदोश समाज के लोगों की एक अनोखी अदालत भी लगी, जहां पूरे साल के मनमुटाव के फैसले हुए। गौर तलब है कि इस समाज के पूरे साल होने वाले मामलात की साल में एक मर्तबा ही अजमेर में अदालत लगती है। जहां पर समाज के पंच पटेल मिलकर समाज के छोटे बड़े तमाम मसलों को हल करते है। अजमेर दरगाह के खादिम सैयद सुल्तान चिश्ती उर्फ रोमी बाबा ने बताया कि अजमेर की ऊंची पहाड़ी पर बड़े पीर साहिब का चिल्ला शरीफ है जहां हजरत गौस पाक रज़ियल्लाहु तआला अन्हो का उर्स मुबारक़ हर साल मनाया जाता है। इस मौके पर कुल की रस्म साथ उर्स ए कादरिया का जश्न मनाया जाता है। उर्स का कुल और फातेहा के साथ शजरा ए कादरिया भी पढ़ा जायेगा। उर्स का इख़्तताम 11 रबी उस्सानी को शाही महफिल से होगा जिसमें बड़ी तादाद में जायरीन शिरकत करेंगे।0
0
Report
गंदरबल के लिए Ladli Beti योजना लागू कराने की मांग: इश्फाक जबार ने मुख्यमंत्री से अपील
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal,: Former MLA Ganderbal and JKUM president Sheikh Ishfaq Jabbar has urged Chief Minister Omar Abdullah, who is also the MLA from Ganderbal, to implement the Ladli Beti Scheme in Ganderbal district. Jabbar said the scheme is currently being implemented in eight districts of Jammu and Kashmir and provides financial assistance to eligible girls from economically weaker sections. He appealed to the Chief Minister and the UT administration to implement the scheme in other districts, particularly Ganderbal, so that eligible families in the district can also benefit from the government initiative. Jabbar said Ganderbal has a significant population belonging to economically disadvantaged and marginalised sections, including BPL families, Gujjar and Bakerwal communities, fishermen, boatmen and daily-wage labourers. He said implementing the Ladli Beti Scheme in Ganderbal would provide financial support to vulnerable families and help ease the economic burden on parents of eligible girls.0
0
Report
Advertisement
