822124
झारखंड चुनाव: बिश्रामपुर से सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार रामचंद्र चंद्रवंशी का धुंआधार प्रचार
Bisrampur, Jharkhand:झारखंड विधानसभा चुनाव में बिश्रामपुर सीट से BJP के सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार रामचंद्र चंद्रवंशी लगातार तीसरी बार मैदान में हैं। वे दिन-रात धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने गुरी, भंडार, पंजरी कलां समेत कई गांवों का दौरा किया और जनता से प्यार और आशीर्वाद के रूप में वोट की अपील की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Ashoknagar Daughters Set Example of Female Empowerment with Sword Garba
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर में बेटियों ने दिखाया शौर्य, - गरबा पंडाल में तलवारबाजी और करतबों से दिया नारी शक्ति और आत्मरक्षा का संदेश, - नवरात्रि उत्सव में बेटियों का हैरतअंगेज प्रदर्शन, तलवार गरबा से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, - चलती गाड़ियों पर तलवारबाजी और करतब देख दंग रह गए दर्शक, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने की सराहना, एंकर -नवरात्रि के पावन पर्व पर जहां एक ओर पूरा देश मां दुर्गा की भक्ति में लीन है, वहीं मध्य प्रदेश के अशोकनगर से नारी शक्ति और आत्मरक्षा का एक प्रेरणादायी दृश्य सामने आया है। यहां गरबा पंडाल में बेटियों ने पारंपरिक डांडिया के साथ-साथ तलवारबाजी और हैरतअंगेज साहसिक करतब दिखाकर साबित कर दिया कि आज की बेटी केवल पूजनीय ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर खुद अपनी रक्षक भी है। अशोकनगर में अग्रवाल पैलेस में आयोजित राजबाड़ी रास भव्य गरबा महोत्सव के दौरान बालिकाओं और युवतियों द्वारा पेश किया गया 'तलवार गरबा' आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। पारंपरिक परिधानों में सजी इन बेटियों ने चलती गाड़ियों पर सवार होकर तलवारबाजी के ऐसे साहसिक करतब दिखाए कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और नारों से गूंज उठा। इस पूरे आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण, बेटियों में आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ भारी संख्या में मौजूद दर्शकों ने बेटियों के इस अदम्य साहस, संतुलन और अनुशासन की जमकर सराहना की। यह प्रस्तुति समाज को स्पष्ट संदेश देती है कि बेटियों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उन्हें आत्मरक्षा में सक्षम और सशक्त बनाना आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत है। जब बेटियाँ सशक्त होंगी, तभी समाज और देश आगे बढ़ेगा..!!0
0
Report
उमरिया जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, मरीज सुरक्षित बाहर निकाले गए
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिला अस्पताल में गुरुवार की देर सेन्ट्रल इलेक्ट्रिकल पैनल में शार्ट शर्किट होने से आग भड़क गई जिसके धुयें से पूरा अस्पताल परिसर भर गया आग लगने की घटना से दहशत में आये मरीज अस्पताल के बाहर निकल गए वहीं गंभीर भर्ती मरीजो को अस्पताल स्टॉफ ने खुद बाहर निकाला जिसमें गर्भवती एवं प्रसूता महिलाएं भी शामिल थी और इसी दौरान बिजली आपूर्ति बंद होने से पूरा परिसर अँधेरे में डूब गया दमकल ने आग पर काबू पाया और बिजली विभाग ने शार्ट शर्किट के कारणों की जाँच शुरू की है लेकिन इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बना रहा घंटो की मशक्कत के बाद भी बिजली आपूर्ति संचालित नहीं हो सकी है बिल्कुल कोई दुर्घटना नहीं हुई है0
0
Report
नवरात्र में गरबा पंडालों की सुरक्षा सशक्त, आस्था और उत्साह का मिलन
Agar, Madhya Pradesh:ऐंकर — नवरात्र का उल्लास… मां दुर्गा की आराधना… और गरबा-डांडिया की रंगत। आगर-मालवा में नवदुर्गा उत्सव के बीच आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां स्कंदमाता भक्तों को सुख, समृद्धि और संतान सुख का आशीर्वाद देती हैं। इसी भक्ति और शक्ति के माहौल में एसपी दिलीप कुमार सोनी पुलिस अधिकारियों के साथ गरबा पंडाल पहुंचे, जहां उन्होंने पूजन और आरती कर जिले में शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की। एसपी ने गरबा पंडाल में डांडिया रास का आनंद भी लिया। वहीं, उत्सव के उल्लास के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। एसपी ने बताया कि सभी गरबा पंडालों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में निगरानी कर रही हैं और लगातार गश्त की जा रही है, ताकि श्रद्धालु और गरबा खेलने वाले लोग सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें। इसी पंडाल में विधायक मधु गेहलोत ने केक काटकर अपना जन्मदिन भी मनाया। केक पर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को झांकी के रूप में दर्शाया गया, वहीं जन्मदिन के अवसर पर विधायक ने 51 हजार बच्चों को नोटबुक और पेन वितरित करने की पहल की। इस तरह नवरात्र की भक्ति, गरबा का उत्साह, सुरक्षा का भरोसा और जनसेवा का संदेश एक ही मंच पर नजर आया。0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ फिर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया
Noida, Uttar Pradesh:गुरूवार को प्राधिकरण ने की थी कारवाई BULLDOZER अवैध कॉलोनियों के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की कार्रवाई लगातार जारी है। प्राधिकरण की टीम ने एक बार फिर बुलडोजर चलाकर अवैध कॉलोनी के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। जोन-3 के अंतर्गत कल्लू गढ़ी-डासना क्षेत्र में करीब 30 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही कॉलोनी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। संबंधित जमीन पर बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने का काम किया जा रहा था। मामले में जीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी विकसित करने के लिए किए जा रहे निर्माण को हटाया गया。 जीडीए की इस कार्रवाई से अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया। प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है。0
0
Report
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क हॉस्टल में छात्र की आत्महत्या, जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:छात्र ने की आत्महत्या ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क के एक हॉस्टल के कमरे में एक छात्र का शव पंखे से लटका मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि छात्र ने खुदकुशी की है, हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कन्नौज के सोरिक का रहने वाला 21 निशांत शाक्य नॉलेज पार्क स्थित एक हॉस्टल में रहता था, छात्र गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बीसीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को छात्र का रूम पार्टनर कमरे पर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था। छात्र ने खिड़की से झांक कर देखा तो निशांत पंखे लटका हुआ था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतारा। पुलिस ने कमरे की जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने कमरे से छात्र का मोबाइल लैपटॉप आदि सामान कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सैम्पल लिए। मौके से कुछ एलोपैथिक दवाइयां भी मिली हैं। इस मामले में एसीपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि छात्र ने खुदकुशी की है, हालांकि खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने पर बातचीत की जाएगी। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
जमशेदपुर के सब्जी मार्केट में देर रात आग, 20 से अधिक दुकानों को नुकसान
Noida, Uttar Pradesh:Jamshedpur (Jharkhand): Fire Breaks Out At Vegetable Market In Teen Plate Area Late At Night / Over 20 Shops Gutted / Three Fire Tenders Brought In To Douse The Fire / Extent Of Damage Yet To Be Ascertained / Visuals0
0
Report
Advertisement
NSG स्थापना दिवस पर वीर जवानों को हार्दिक बधाई और सम्मान
Noida, Uttar Pradesh:NSG के सभी वीर जवानों एवं उनके परिवारजनों को NSG के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। 'सर्वत्र-सर्वोत्तम-सुरक्षा' के पावन ध्येय के साथ NSG के वीरों ने पूर्ण निष्ठा और अनुशासन से देश की रक्षा व नागरिकों की सुरक्षा में अपनी अतुलनीय भूमिका निभाई है। माँ भारती की गौरव की रक्षा में अडिग खड़े सभी वीर जवानों पर हमें गर्व है।0
0
Report
सीतामढ़ी में नवरात्रि डांडिया नाइट्स ने उत्साह का माहौल बना दिया
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में शारदीय नवरात्र के अवसर पर नवरात्रि डांडिया नाइट्स का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला डांडिया नाइट्स के दौरान नवरात्रि के रंगों और पारंपरिक संगीत की खूबसूरत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में लोगों को मनोरंजन के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ने का अवसर मिला। डांडिया की धुनों पर उत्सव का आनंद लेते लोगों के बीच पूरे आयोजन में उमंग और उत्साह का माहौल बना रहा।0
0
Report
नवरात्र के छठे दिन माँ कात्यायनी के चरणों में भक्तों की भोली श्रद्धा और शक्ति
Noida, Uttar Pradesh:चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना। कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी। शारदीय नवरात्रि के षष्ठ दिवस पर आदिशक्ति माँ जगदम्बा के षष्ठ स्वरूप माँ कात्यायनी के चरणों में कोटि-कोटि नमन。 धर्म की रक्षा का संदेश देने वाली माँ कात्यायनी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से सभी भक्तों को साहस व संकल्पों को सिद्ध करने का सामर्थ्य प्राप्त हो। जय माँ कात्यायनी।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में सिंघम स्टाइल घुड़सवार SP City ने सुरक्षा चाकचौबंद की
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी सिटी निमिष पाटिल घुड़सवार पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख इलाकों में गश्त करते नजर आए। गोलघर से लेकर घंटाघर, नखास और बक्शीपुर तक पुलिस ने गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एसपी सिटी के इस अंदाज को देखकर लोग इसे पुलिस का ‘सिंघम स्टाइल’ बता रहे हैं। आखिर त्योहारों से पहले पुलिस की इस गश्त का क्या है मकसद। इस गश्त का उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करते हुए एसपी सिटी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। घुड़सवार पुलिस की तैनाती से ऐसे क्षेत्रों में भी निगरानी करने में मदद मिल सकती है, जहां भीड़ के बीच वाहनों की आवाजाही मुश्किल होती है। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट, क्षेत्राधिकारी कोतवाली समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस की इस गश्त के जरिए प्रमुख बाजारों और संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की निगरानी और सतर्कता महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फिलहाल, गोरखपुर पुलिस त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। एसपी सिटी निमिष पाटिल की घुड़सवार पुलिस के साथ गश्त इसी तैयारी का हिस्सा रही। अब देखना होगा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की यह सक्रियता किस तरह जारी रहती है।0
0
Report
बहराइच में बोरे से युवक का शव, अवैध संबंध के चलते प्रेमिका-पति गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. बोरे में बरामद लाश का खुला राज, अवैध संबंध में युवक को उतारा गया था मौत के घाट, प्रेमिका और पति गिरफ्तार, खबर बहराइच से है, जहां थाना मटेरा इलाके में बोरे में मिली एक अज्ञात युवक की पहचान और उसकी हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में श्रावस्ती के रहने वाले एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई थी। मृतक की पहचान बस्ती जिले के गंधरिया बुजुर्ग निवासी आकाश गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बिजली का तार, दो डंडे और बोलेरो गाड़ी बरामद की है। मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। तस्वीर देखकर भाई ने की थी पहचान. पुलिस के अनुसार, मटेरा थाना क्षेत्र में पीपरहवा नहर पुल के पास प्लास्टिक के बोरे में युवक का शव मिला था। मृतक के भाई विकास कसौधन ने तस्वीर देखकर उसकी पहचान आकाश गुप्ता के रूप में की। परिजनों ने बताया कि आकाश से आखिरी बार 9 अक्टूबर की रात बात हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में सामने आया कि मुंबई में काम करने वाले आकाश का पूनम देवी से अवैध संबंध था। पूनम के पति राजकुमार गुप्ता को इसकी जानकारी थी। इस संबंध को लेकर करीब डेढ़ साल पहले मल्हीपुर थाने और महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत भी की गई थी। पुलिस का कहना है कि इसके बावजूद आकाश द्वारा पूनम पर मिलने के लिए दबाव बनाए जाने की बात सामने आई। इसी विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। घर बुलाकर हत्या करने का आरोप. पुलिस की जांच के अनुसार, बीते 10 अक्टूबर को राजकुमार ने अपनी पत्नी पूनम के जरिए आकाश को श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र स्थित शिकारी चौड़ा में अपने घर बुलाया था। इसके बाद आरोपी राजकुमार, पूनम, पूनम के पिता फूलचन्द और भाई अनुज ने कथित तौर पर बिजली के तार से गला दबाकर और डंडों से मारपीट कर आकाश की हत्या कर दी। बोलेरो से बहराइच लाकर फेंका शव. पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर बोलेरो से बहराइच लाया गया। इसके बाद मटेरा थाना क्षेत्र में पीपरहवा नहर पुल के पास शव फेंक दिया गया, ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके। छंगा चौराहे से पति-पत्नी गिरफ्तार. मटेरा पुलिस ने 15 अक्टूबर को छंगा चौराहे से पूनम देवी (25) पत्नी राजकुमार गुप्ता और राजकुमार गुप्ता (28) को गिरफ्तार किया। दोनों श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिकारी चौड़ा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक बिजली का तार, दो डंडे और बोलेरो गाड़ी (नंबर UP46E2773) बरामद की है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी. पुलिस के मुताबिक, विवेचना में फूलचन्द गुप्ता पुत्र रामजियावन और अनुज कुमार गुप्ता पुत्र फूलचन्द गुप्ता के नाम भी सामने आए हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई है। बाइट... मृतक का भाई, बाइट... SP ग्रामीण, दुर्गा प्रसाद तिवारी0
0
Report
पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल /महराजगंज। श्यामदेउरवां कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय युवक की बृहस्पतिवार रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात जयकिशन ने अपनी बाइक संदीप कुमार के घर के सामने खड़ी कर दी थी। संदीप की मां ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे संदीप कुमार (18) अपने छोटे भाई शिवम (14) के साथ श्यामदेउरवां गया था। इसी दौरान जयकिशन ने अपने साथियों के साथ दोनों भाइयों को घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में संदीप, शिवम और जयकिशन घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां संदीप और शिवम की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे संदीप ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। संदीप तीन भाइयों में से एक था। घटना की जानकारी मिलने पर श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने मामले में जयकिशन, रंजीत और अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
पंजीकरण नवीनीकरण न होने पर राज डायग्नोस्टिक सेंटर सील, संचालकों में हड़कंप
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। परतावल कप्तानगंज मार्ग पर स्थित राज डायग्नोस्टिक सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनियमितताएं मिलने पर सील कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अन्य पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। प्राइवेट अस्पतालों के नोडल अधिकारी वीरेंद्र आर्या ने राज डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान सेंटर के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं होने की बात सामने आई। इसके अलावा पंजीकरण में दर्ज चिकित्सक भी नौकरी छोड़ चुके थे। इसके बावजूद सेंटर का संचालन किया जा रहा था। निरीक्षण में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटर को सील कर दिया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के अन्य पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे जांच केंद्रों के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है।0
0
Report
सीतामढ़ी में शराब तस्करी के बड़े मामले: 1350 लीटर नेपाली सौफी बरामद
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र में पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरसंड डायल 112 पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गश्ती के दौरान एक दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन से भारी मात्रा में नेपाली सौफी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में बुरी तरह जख्मी पिकअप चालक को भी पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती कराया है। पूरा मामला सुरसंड थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव का है। डायल 112 पर मिली गुप्त सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस ने देखा कि एक ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पिकअप के भीतर चालक जख्मी और बेहोशी की हालत में फंसा हुआ था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले जख्मी ड्राइवर को गाड़ी से निकाला और तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद जब पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप वैन की तलाशी ली, तो उसमें से 30 प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखी गई कुल 1350 लीटर नेपाली सौफी शराब बरामद हुई। पुलिस ने पिकअप और अवैध शराब को जब्त कर लिया है और उसे थाने ले आई है। इलाज के दौरान जख्मी चालक की पहचान सीतामढ़ी जिला के मेहसौल थाना क्षेत्र के मेहसौल वार्ड नंबर 27 निवासी मो. निजाम के रूप में हुई है।0
0
Report
नवरात्र पर फारबिसगंज के मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भक्तों की भीड़
Forbesganj, Bihar:नवरात्र के पावन मौके पर अररिया के फारबिसगंज प्रखंड के शहवाजपुर स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर की रौनक देखते ही बनती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मां छिन्नमस्तिका के शरीर का मध्य भाग इसी जगह पर है और मस्तक झारखंड के रजरप्पा में तो कमर से नीचे का हिस्सा नेपाल के मां शखरा स्थान में है। मंदिर के पुजारी बताते हुए यहां देश विदेश से हजारों श्रद्धालुओं का आना होता है और माता के दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी मन्नत मांगते हैं वो जरूर पूरी होती है।0
0
Report
Advertisement
