822101
औरंगाबाद में वन मंत्री ने जारी किया 5 वर्षीय विजन डॉक्यूमेंट
Medininagar, Jharkhand:औरंगाबाद में वन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने विभाग का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया था। सूचना के अनुसार इसमें अगले 5 वर्षों में वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन क्षेत्र में होने वाले कार्यों का विवरण और डीपीआर शामिल है। वहीं मंत्री ने बताया कि राज्य के सभी 28 वन प्रमंडलों के लिए यह दस्तावेज तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसे विभाग के सभी स्तर के अधिकारियों के सहयोग से बनाया गया है। यह डॉक्यूमेंट आने वाले वर्षों में वन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा तय करेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, मतदान स्थलों का किया निरीक्षण
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव /उमेश त्रिवेदी बीएलओ को छूटे हुए मतदाताओं और नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के दिए निर्देश उन्नाव। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन सक्रिय नजर आया। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गौड़ समेत जिले के आला अधिकारियों ने विभिन्न मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने के साथ ही नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाए। प्रशासन ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए पुनरीक्षण कार्य में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। बाइट :- जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीणा0
0
Report
उत्तराखंड के नए राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ धाम में दर्शन-पूजा की
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे और दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बदरीनाथ मंदिर परिसर में बीकेटीसी के सदस्य ने उनका स्वागत किया और उन्होंने मंदिर में लगभग 15 मिनट तक पूजा की। उन्होंने धाम के विकास कार्यों की जानकारी ली और पवित्रता व सांस्कृतिक विरासत बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने एवं नशामुक्ति के लिए सहयोग की अपील की और देवभूमि की सुरक्षा व जनता की सेवा को प्राथमिकता बताया।0
0
Report
लखीमपुर ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं संयुक्त अभियान में पलिया पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामले में 41 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मनोज गुप्ता नाम का अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है जो स्थानीय पलिया का निवासी है और लगातार नेपाल बॉर्डर से तस्करी करने में लगा हुआ था। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस के तहत अभियोग दर्ज करते हुए मनोज गुप्ता को सलाखों के पीछे भेज दिया है अब तक डेढ़ दर्जन तस्करों को पलिया थाना इलाके से पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है0
0
Report
Advertisement
मतदाता पुनरीक्षण अभियान का राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में डीएम ने किया बूथ निरीक्षण
Gonda, Uttar Pradesh:मतदाता पुनरीक्षण अभियान का राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज (जीजीआईसी) में अधिकारियों के साथ बूथ निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश0
0
Report
गाजा पर ताजा खबर के लिए स्पष्ट इनपुट दें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
धान खरीदी पर सरकार की तैयारी शून्य, कांग्रेस नेता ने आरोप लगाए
Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, मुरिया दरबार को सरकार ने मजाक बनाकर रख दिया है, एक नवंबर को इंडिया गठबंधन की बहुत बड़ी रैली आयोजित होने जा रही है इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अवृहद तैयारी की जा रही है, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा सहित SIR के माध्यम से जो वोट कांटे जा रहे हैं, आज अक्टूबर खत्म होने जा रहा है धान खरीदी को लेकर सरकार की तैयारियां कुछ भी नहीं है। ना ही सरकार की तैयारी ना ही धान खरीदी के तारीख की घोषणा की जा रही है, दीपावली के पहले अगर धान खरीदी नहीं कर सकती तो एक किश्त दीपावली के पहले किसानों को देना चाहिए, किसानों का धान सरकार को 3358 रुपए प्रति क्विंटल के दर से खरीदना चाहिए। मुख्यमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस ने 50 साल में आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया तो कहना चाहता हूं कि विधानसभा लोकसभा आरक्षण सहित पेशा एक्ट और कई ऐसे चीज़ें हैं जिसे कांग्रेस ने किया और आज विष्णु देव साय मुख्यमंत्री हैं तो कांग्रेस की नीति के बदौलत हैं。0
0
Report
Advertisement
कोलंबिया से जुड़ी ताजा खबरें अब सामने
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
गाजीपुर में PET परीक्षा पर DM-SP का बड़ा एक्शन!,परीक्षा केंद्रों पर अचानक पहुंचे डीएम और एसपी...
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में PET परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है! परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी, लापरवाही या अव्यवस्था को रोकने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अचानक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बता दें कि गाजीपुर में PET परीक्षा के दौरान प्रशासन की पैनी नजर! उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सनबीम स्कूल महराजगंज और एवरग्रीन स्कूल परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग यानी तलाशी प्रक्रिया और अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करने दिया जाए। वहीं, सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के जरिए परीक्षा की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। डीएम और एसपी ने केंद्र व्यवस्थापकों, मजिस्ट्रेटों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने को कहा। साथ ही अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम के अधिकारी-कर्मचारी, संबंधित मजिस्ट्रेट और परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य व व्यवस्थापक मौजूद रहे। फिलहाल, PET परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए गाजीपुर प्रशासन सतर्क है। अब देखना होगा कि प्रशासन की इस सख्ती के बीच परीक्षा की पूरी प्रक्रिया कितनी शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होती है।0
0
Report
औरैया यूपी सीएम की औरैया के लिए सौगात ,दीपावली से जनता के लिए खुला जायेगा लगभग 5 करोड़ लागत का पार्क
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की औरैया जनपद वासियों को एक बड़ी सौगात , लगभग 5 करोड़ की लागत से 15 एकड़ जगह में बनाया गया है खिलमिल पार्क , जनपद औरैया में नगर पालिका द्वारा कबाड़ (वेस्ट मटेरियल) से बेहद खूबसूरत 'खिलमिल पार्क' तैयार किया गया है। इस पार्क में दुनिया के सात अजूबों (ताजमहल, एफिल टावर, पीसा की झुकी मीनार, मिस्र के पिरामिड, कोलोसियम, क्राइस्ट द रिडीमर और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी) की शानदार कलाकृतियाँ कबाड़ से बनाई गई हैं , इस पार्क से जहां औरैया जनपद पर्यटन स्थल में शुमार हो जायेगा वही , यूपी में औरैया जनपद का 3सरा स्थान भी इस पार्क के जरिए प्राप्त कर लिया है । यूपी के औरैया जनपद में सदर नगर पालिका क्षेत्र के यमुना नदी किनारे नगर पालिका के द्वारा लगभग 15 एकड़ जमीन में बनाया गया है खिलमिल पार्क इस पार्क की खूबी है कि इस पार्क में विश्व के सात अजूबे एक ही स्थान पर है , आम जनमानस के लिए इन सभी सात अजूबों को अलग-अलग स्थान पर जाकर देखना शायद संभव न हो पाए लेकिन उत्तर प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा इन सभी सात अजूबों को एक पार्क में स्थापित करके जहां औरैया जनपद वासियों को पांच करोड़ की लागत के साथ यह एक अजूबा पार्क दिया है जिससे औरैया जनपद वासी ही नहीं बल्कि आसपास के जनपद वासी भी इससे लाभान्वित होंगे । नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह खिलमिल पार्क माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा जनपद वासियों को एक सौगात प्राप्त हुई है जिसकी लागत लगभग 5 करोड़ है और यह 15 एकड़ जमीन में बना हुआ है इसमें सात अजूबों के साथ-साथ औरैया जनपद के ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर जैसे देवकली बाबा , माता मंगला काली, भरेह का मंदिर , संकट मोचन मंदिर आज भी यहां पर स्थापित किए गए हैं यह सभी कलाकृतियां वेस्ट से बनाई गई हैं और यह दीपावली तक जनता के लिए खोल दिया जाएगा इसका निर्माण कार्य विगत डेढ़ साल से चल रहा है और यह काम अब अंतिम चरण में है और युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है ।0
0
Report
Advertisement
जयपुर एयरपोर्ट: विंटर शेड्यूल में 72 फ्लाइट्स, दिल्ली-मुम्बई लाइनें मजबूत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार से नया फ्लाइट शेड्यूल लागू हो रहा है। जयपुर एयरपोर्ट से विंटर फ्लाइट शेड्यूल में रोजाना कुल 72 फ्लाइट्स संचालित होंगी। DGCA ने नया फ्लाइट शेड्यूल फाइनल कर दिया है। नए शेड्यूल में प्रमुख मेट्रो शहरों के लिए अधिक फ्लाइट मिल सकेंगी। अक्टूबर माह के अंतिम रविवार से देश-विदेश के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स के शेड्यूल में बदलाव होता है। अब सभी एयरपोर्ट्स पर विंटर शेड्यूल के मुताबिक फ्लाइट संचालित होंगी। जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस ने तैयारी पूरी कर ली हैं। एयरलाइंस के प्रस्तावों को DGCA ने अंतिम रूप दे दिया है। विंटर शेड्यूल में इस बार जयपुर एयरपोर्ट से नए शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी तो नहीं बढ़ेगी। लेकिन प्रमुख मेट्रो एयरपोर्ट्स के लिए अधिक संख्या में फ्लाइट मिल सकेंगी। ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद से एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी विमानों के ईंधन की दरें 40 फीसदी से ज्यादा महंगी हो चुकी हैं। ऐसे में एयरलाइंस नए रूट्स पर फ्लाइट शुरू करने का जोखिम लेने से बच रही हैं। हालांकि इसके बावजूद जयपुर एयरपोर्ट से कुल फ्लाइट संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।0
0
Report
वाराणसी एयर शो: हजारों लोगों के बीच लड़ाकू विमान ने सबको चकित किया
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में एयर शो का दूसरा दिन. नमो घाट पर हजारों लोग मौजूद. लड़ाकू विमान का अद्भुत प्रदर्शन.0
0
Report
नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर के माइक्रो इरिगेशन परियोजना का उद्घाटन
Dhar, Madhya Pradesh:सरदारपुर, जिला धार में नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का उदघाटन0
0
Report
Advertisement
JJM में सिक्योरिटी डिपॉजिट में छूट: 2026-27 के लिए शर्तों के साथ रिफंड संभव
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-JJM में सिक्योरिटी डिपॉजिट का विवाद सुलझा गया है। पीएचईडी ने सिक्योरिटी में छूट के आदेश जारी कर दिए हैं। जेजेएम में वित्तीय संकट के कारण सरकार ने सिक्योरिटी डिपॉजिट (SD) की छूट दी थी ताकि करोडों के प्रोजेक्ट्स पर असर न पड़े। लेकिन जलदाय विभाग ने ये आदेश रोक रखा था, जिससे करोड़ों के प्रोजेक्ट्स प्रभावित हो रहे थे। जी मीडिया की खबर के बाद छूट के आदेश जारी हुए। खबर का दमदार असर- एक बार फिर जी मीडिया की खबर का दमदार असर हुआ है। जलदाय विभाग ने सिक्योरिटी डिपॉडिट में छूट के आदेश जारी कर दिए। शर्तों के पालन के आधार पर परफॉर्मेंस सिक्योरिटी की आंशिक राशि लौटाई जा सकेगी। इसके तहत 50 प्रतिशत या अधिक काम पूरा होने पर कुल परफॉर्मेंस सिक्योरिटी की अधिकतम 25 प्रतिशत राशि, 75 प्रतिशत या अधिक काम पूरा होने पर अधिकतम 50 प्रतिशत और 100 प्रतिशत काम पूरा होने पर अधिकतम 60 प्रतिशत राशि लौटाई जा सकेगी। JJM चीफ इंजीनियर भवानी सिंह सिंह शेखावत ने आदेश जारी किए हैं। वित्तीय संकट के चलते वित्त विभाग ने छूट दी थी। लेकिन जलदाय विभाग ने छूट आदेश अटका रखा था, जिससे पेयजल प्रोजेक्ट्स में वित्तीय राहत नहीं मिल पा रही थी। लेकिन दावा किया जा रहा है कि अब इस छूट के आदेश से करीब 2600 करोड़ की सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि मिल सकेगी। क्या होती है सिक्योरिटी डिपॉजिट टेंडर में सिक्योरिटी डिपॉजिट (SD) वह गारंटी राशि होती है जो रनिंग बिल में कंपनी या फर्मों द्वारा जमा करवाई जाती है। विभाग द्वारा यह इसलिए ली जाती है ताकि फर्म समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ काम पूरा करे। यदि काम अधूरा छोड़ दिया جاتا है या तय मानकों के अनुसार नहीं होता तो हर्जाना वसूलने के लिए इस राशि का उपयोग किया जाता है। पीएचईडी ने रनिंग बिल के साथ 10 प्रतिशत SD ली जाती है। आम तौर पर SD वर्क कम्पलीशन के 1 साल बाद लौटाई जाती है, लेकिन वित्तीय संकट के बीच पीएचईडी में पहले ही लौटने की छूट दी गई थी। SD के लिए ये शर्तें जरूरी- विभाग ने स्पष्ट किया है कि काम की प्रगति की गणना केवल उन कार्यों के आधार पर होगी, जिनके बिलों का भुगतान हो चुका है। जिन कार्यों के बिल लंबित हैं या जिनका संबंधित टीपीआई एजेंसी अथवा विभागीय टीम ने सत्यापन नहीं किया है, उन्हें कार्य की प्रगति की गणना में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, संबंधित अनुबंध में शर्तों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए और ठेकेदार के खिलाफ कोई बकाया वसूली, पेनल्टी या लिक्विडिटी डैमेज लंबित नहीं होना चाहिए। रिफंड का रिकॉर्ड अनुबंध फाइल और परफॉर्मेंस सिक्योरिटी रजिस्टर में दर्ज करना भी अनिवार्य होगा。 शेष 40 प्रतिशत राशि काम पूरा होने पर- आदेश के मुताबिक, परफॉर्मेंस सिक्योरिटी की शेष 40 प्रतिशत राशि काम पूरा होने और अनुबंध की सभी शर्तें पूरी होने के बाद ही लौटाई जाएगी। यह छूट केवल वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लागू होगी। यह प्रावधान जल जीवन मिशन के तहत संचालित ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) अनुबंधों पर लागू नहीं होगा। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
भोपाल: सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से मुलाकात, विकास व निवेश जानकारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात लोक भवन भवन में राज्यपाल मंगू भाई पटेल हुई मुलाकात सरकार के विकास कार्यों और निवेश की दी जानकारी 1 नवम्बर स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की दी जानकारी किसान कल्याण वर्ष और बिरसा मुंडा जयंती पर होने वाले आयोजनों की दी जानकारी0
0
Report
महिला से आपत्तिजनक वार्ता के मामले में दुबारी चौकी प्रभारी निलंबित, जांच शुरू
Mau, Uttar Pradesh:महिला से मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक वार्ता मामले में शनिवार को मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर महिला के साथ आपत्तिजनक वार्ता का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर کرتے हुए मामले की जांच की जा रही थी। जांच के बाद दोषी पाए जाने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी के रूप में तैनात उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया साथ ही साथ पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के लिए क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना को सौंपा। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी चौकी प्रभारी के रूप में एक सप्ताह पूर्व उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को तैनात किया गया था। चौकी प्रभारी के रूप में तैनाती के साथ ही दो दिन पूर्व एक महिला के साथ आपत्तिजनक वार्ता करते हुए आडियो सोशल मीडिया परviral हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल आडियो में चौकी प्रभारी किसी महिला से आपत्तिजनक वार्ता कर रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस की छवि धूमिल करने पर लाइन हाजिर कर दिया गया था। लाइन हाजिर करने के साथ ही मामले का जांच का आदेश जारी किया था। जांच के दौरान प्रथम दृष्टयता दोषी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही साथ पूरे मामले में विभागीय जांच का आदेश क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना को सौंपा। पुलिस अधीक्षक के सख्त रुख के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया.0
0
Report
Advertisement
