822101
पलामू में उत्पाद सिपाही अभ्यर्थियों की जान जाने के बाद नशीली दवा की छापेमारी
Medininagar, Jharkhand:पलामू में उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान चार अभ्यर्थियों की जान जाने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। शारीरिक दक्षता बोर्ड अध्यक्ष IPS मुकेश कुमार के पत्र के आधार पर, नशीली दवाओं की बिक्री की आशंका पर पुलिस ने कार्रवाई की। एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर सोनू चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार रात बहाली कैंप स्थल के आसपास की दुकानों में छापेमारी की। हालांकि, अभी तक कोई नशीली दवा बरामद नहीं हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट: देहरादून की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आ चुका है। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं में भी खुशी देखी जा रही है। देहरादून के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर की छात्राओं ने ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए कहा कि उनका बेहतर परिणाम आया है और आप भविष्य के लिए वह तैयारी करेंगे। छात्राओं का कहना है कि उनकी मेहनत की बदौलत बेहतर परिणाम हासिल हुआ है। लेकिन अभी बहुत चुनौती बाकी है。0
0
Report
हिण्डोली में बाल विवाह- बाल श्रम के खिलाफ बड़े पैमाने पर जागरूकता रैली
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी: हिण्डोली में बाल विवाह, बाल श्रम व महिला उत्पीड़न के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली जिले के हिण्डोली में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एवं सचिव सरिता मीणा के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, द्वारा यह रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को बाल विवाह, बाल श्रम, महिला उत्पीड़न और दहेज प्रथा जैसे सामाजिक अपराधों के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। साथ ही लोगों को संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि इन कुप्रथाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। अधिकारियों ने अपील की कि यदि कहीं भी बाल विवाह या बाल श्रम जैसी घटनाएं सामने आती हैं तो तुरंत संबंधित विभाग या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 एवं 100 (पुलिस) जारी किए गए हैं। इसके अलावा महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता हेतु 15100 नंबर की जानकारी भी दी गई।0
0
Report
ओम बिरला-हीरालाल नागर सांगोद दौरे पर 150 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
Kota, Rajasthan:अध्यक्ष ओम बिरला एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शनिवार को सांगोद के दौरे पर रहेंगे। वे शाम चार बजे गायत्री चौराहा स्थित पुराना मेला ग्राउंड में आयोजित समारोह में 150 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। देहात अध्यक्ष मुरारी मेहता व नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने बताया कि समारोह में सांगोद में 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 100 बेड के नवीन काशीपुरी उप जिला चिकित्सालय भवन, आमली-कंदाफल स्थित कालीसिंध नदी पर 70 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली उच्चस्तरीय पुलिया एवं 45 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली कुराड़-ढोटी-कन्दाफल-मण्डाप-श्यामपुरा-सांगोद सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे।0
0
Report
Advertisement
बैतूल में पटवारी- प्रशासन टकराव के बीच हड़ताल की चेतावनी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में पटवारियों और प्रशासन के बीच टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। एक तरफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई,तो दूसरी तरफ पटवारियों का तीखा विरोध और अब हालात हड़ताल की दहलीज तक पहुंचते नजर आ रहे हैं। मप्र पटवारी संघ ने आज अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। दरअसल हाल ही में बैतूल तहसील में पदस्थ दो पटवारी संध्या शुक्ला और अजय कुमार जावलकर को मेटा डेटा कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। इसी कार्रवाई के बाद पटवारियों में नाराजगी बढ़ गई है। आमला तहसील के पटवारियों ने SDM और तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा कार्यप्रणाली,व्यवहार और अनावश्यक दबाव के कारण वे मानसिक और प्रशासनिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। पटवारियों का आरोप है कि उन्हें टारगेट कर परेशान किया जा रहा है। पटवारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर निलंबित साथियों की बहाली नहीं हुई और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो 28 से 30 अप्रैल तक सभी पटवारी अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं,तो 4 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी,जिससे जिले की राजस्व व्यवस्था पूरी तरह ठप हो सकती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते पटवारियों की मांगों पर ध्यान देगा या फिर बैतूल में राजस्व व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी।0
0
Report
स्मार्ट मीटर को लेकर सपाइयो का विरोध
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में स्मार्ट मीटर लगने से लोगों को देना पड़ रहा है दुगना बिल इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन, गोरखपुर में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर बहुत तेजी से चल रहा है जिससे आम लोगों का बिजली का बिल कई गुना बढ़ गया है। प्रीपेड मीटर होने के कारण बिजली कट जा रही है रिचार्ज करने के बाद भी वापस नहीं आ रही है। सरकार सिर्फ दावे कर रही है, अगर व्यवस्था नहीं बदल गया तो समाजवादी पार्टी बड़ा प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में बैनर लिए हुए थे जिस पर लिखा था स्मार्ट मीटर खून चुसवा है।0
0
Report
राकेश सिंह ने सिलावद में तीन निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने तीन निर्माण कार्यों का ग्राम सिलावद में किया भूमि पूजन आज मंत्री राकेश सिंह ने सिलवाद से होलगांव मार्ग पर गोई नदी पर बनने वाले पुल लागत करीब 1039.88 लाख का भूमि पूजन किया इसके साथ ही दोनदवाड़ा से मालकतर मार्ग के निर्माण कार्य 510.56 लाख रुपये की लागत का भूमि पूजन कर सेंधवा-वरला रोड ब्रिज के पास 253.38 लाख रुपये के निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश सिंह ने लोकपथ ऐप के वर्जन 2 की जानकारी दी और कहा कि इससे सड़क निर्माण और रख रखाव कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस के कार्यकाल में विकास नाम मात्र रहा,जबकि भाजपा सरकार में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं0
0
Report
Advertisement
जलगांव में पानी सप्लाई एक दिन आगे टली; मुख्य विद्युत लाइन मरम्मत के कारण
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव ब्रेक 2504ZTJALG_MNPA_WATER_SUPPLY जळगाव शहराचा पाणीपुरवठा एक पुढे ढकलला मुख्य विद्युत वाहिनीच्या दुरुस्तीच्या कामासाठी पाणी पुरवठ्याचे वेळापत्रक एक दिवस पुढे ढकलण्यात आले वाघूर पम्पिंग स्टेशन ते उमाळा जलशुद्धीकरण केंद्रापर्यंतच्या मुख्य विद्युत वाहिनीची देखभाल दुरुस्तीची कामे आज होणारा पाणीपुरवठा उद्या २६ एप्रिल रोजी केला जाईल तर उद्याचा पाणी पुरवठा २७ एप्रिल रोजी केला जाणार आहे सर्व भागांचा पाणीपुरवठा नियमित दिवसापेक्षा एक दिवस उशिराने होणार असल्याचे महापालिकेच्या पाणीपुरवठा विभागाने कळवले आहे नागरिकांनी जपून तसेच काटकसरीने पाण्याचा वापर करावा असे आवाहन देखील महापालिकेच्या वतीने करण्यात आले आहे0
0
Report
ग्रेटर नोएडा दादरी में दबंगों ने वर्कशॉप में घुसकर मारपीट, चार घायल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- दादरी में दबंगो के हौसले बुलन्द ,वर्कशाप में घुसकर जमकर की मारपीट ,कार का एसी दूसरी जगहा ठीक कराने को कहने पर हुई मारपीट ,मारपीट में चार लोग हुए घायल ,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ,पीड़ित ने दादरी कोतवाली पुलिस को दी लिखित शिकायत,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी。0
0
Report
CBI कोर्ट में दायर दस्तावेज़: 200 करोड़ सोना खरीदा, अफसरों की मिलीभगत का संकेत
Noida, Uttar Pradesh:सीबीआई कोर्ट में जमा कराया गया दस्तावेज जिसमें बैंक घोटाले के दौरान 200 करोड रुपए का सोना खरीदने की बात कही गई है। दस्तावेज में लिखा गया है कि यह सोना आरोपी विभव ऋषि से जुड़े लोगों को सौंपा गया। अवैध पैसों से चल अचल संपत्तियां खरीदी गई। जिन बैंकों में सरकारी अकाउंट खोले गए उसमें कई सरकारी अधिकारियों की मिली भगत है0
0
Report
Advertisement
चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए देहरादून प्रशासन हरबर्टपुर पहुंचा
Dehradun, Uttarakhand:चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए देहरादून प्रशासन ने यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी देहरादून कृष्णकांत मिश्रा ने हरबर्टपुर बस अड्डे पर पहुँचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और यात्रा के हर चरण को सुगम बनाने के निर्देश दिए। हरबर्टपुर बस अड्डे को यात्रियों के लिए अहम पड़ाव के रूप में तैयार किया गया है और यात्रा के लिए E-Pass और पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। यमुनोत्री धाम यात्रा के लिए शिमला रोड के नयागांव से यात्रियों का पड़ाव बनाते हुए हरबर्टपुर स्टॉपेज पर सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। परिवहन विभाग की ओर से ग्रीन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इस पड़ाव पर खाने-पीने, मेडिकल और सुरक्षा के इंतजाम भी बेहतर हैं। ADM देहरादून ने हरबर्टपुर नवनिर्मित बस अड्डे पर अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। विकासनगर के हरबर्टपुर में यह पड़ाव बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए खास है और अब रोजana यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है।0
0
Report
नारी वंदन अधिनियम: विपक्ष का विरोध तेज, बीजेपी आक्रामक दिखी सम्मेलन में
Lakhimpur, Uttar Pradesh:नारी वंदन अधिनियम पर विपक्ष के विरोध जिसके चलते बिल पास न होने को लेकर बीजेपी आक्रामक होती नजर आ रही है। इसी के तहत आक्रोश सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे अल्संख्यक मंत्री ने विपक्षी दलों पर सीधा निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए दानिस अंसारी ने कहा कि जिस तरीके से मोदी सरकार महिलाओं को शक्ति देने के लिए ऐसा अधिनियम लेकर आई थी लेकिन बिल गिरने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने जिस कदर जश्न मनाया वह कही न कही उनके महिला विरोधी होने का चरित्र दिखाता है। बिल को लेकर महिलाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।0
0
Report
इंदौर में Indigo फ्लाइट लैंड के बाद टेकऑफ; मिस लैंडिंग के पीछे क्या कारण?
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर ब्रेकिंग इंडिगो फ्लाइट का इंदौर में लेंड कर फिर टेक ऑफ किया मिस लैंडिंग बताया जा रहा कारण दिल्ली से इंदौर आई थी इंडिगो की फ्लाइट0
0
Report
Advertisement
गुवाहाटी एयरपोर्ट पर हज सुविधाओं की कमी; असम गोरिया परिषद ने कार्रवाई की मांग
Guwahati, Assam:असम के इंडीजीनस मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन गोरिया जातीय परिषद नॉर्थ ईस्ट हज रिसेप्शन कमेटी पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं क्योंकि इस बार हाजियों को कोई भी सुविधा नहीं मिली, खास तौर पर एयरपोर्ट के हाजी में नमाज पढ़ने की जगह नहीं थी और बारिश में भीगते हुए हाजी दिखे थे और 18 घंटे तक फ्लाइट लेट रहा था। नॉर्थ ईस्ट और असम के हाजी 18 से 21 तारीख के बीच गुवाहाटी एयरपोर्ट से मक्का मदीना पहुंच रहे हैं। पर हाजियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, खासकर गुवाहाटी एयरपोर्ट के पंडाल में नमाज की जगह नहीं थी, बारिश के कारण हाजियों को परेशानी उठानी पड़ी, कुछ वीडियो में बारिश में नमाज पढ़ते हाजियों को दिखाया गया। इसी बारे में असम के इंडीजीनस मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन गोरिया जातीय परिषद ने नॉर्थ ईस्ट हज रिसेप्शन कमेटी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एडवोकेट मीर आरिफ इकबाल Hussain से बातचीत में कहा गया कि इस बार हाजियों को कई तकलीफों का सामना करना पड़ा; पहले दिन की फ्लाइट 18 घंटे लेट रही, दूसरे हाजियों के लिए एयरपोर्ट पंडाल में नमाज की जगह नहीं थी, तीसरे हाजियों को बारिश में भीगना पड़ा और सामान भी भीग गया। ऐसे कई मुद्दों के कारण हज रिसेप्शन कमेटी ने दावा किया था कि आधुनिक सुविधाएं दी गईं, पर हाजियों को नमाज और बारिश से जुड़ी सुविधाएं नहीं मिलीं। इसलिए कानूनी कार्रवाई की मांग उठी।0
0
Report
दौसा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों का निस्तारण कर आग लगा दी: कड़ा संदेश
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पुलिस ने जब्त अवैध मादक पदार्थो का किया निस्तारण एनडीपीएस एक्ट में जब्त माल को किया आग के हवाले जिले के विभिन्न थानों की कार्रवाई में जप्त किया गया था माल जहां प्रकरणों का निस्तारण होने का बाद किया आग के हवाले करोड़ो रुपए की कीमत का था जप्त माल स्मैक,गांजा, डोडा चूरा सहित अन्य माल का निस्तारण एसपी सागर राणा की मौजूदगी में किया निस्तारण पुलिस लाइन परिसर में खड्डे में डालकर लगाई आग दौसा जिला पुलिस ने पिछले दिनों एनडीपीएस एक्ट के अंदर जप्त किए 18 प्रकरणों के अवैध मादक पदार्थों को न्यायालय के आदेश के बाद आग के हवाले किया गया अवैध मादक पदार्थ एसपी सागर राणा की मौजूदगी में पुलिस लाइन परिसर में एक खड्डे में डालकर आग के हवाले किया एसपी सागर राणा ने कहा अवैध नशे के क्रेता और विक्रेताओं को कड़ा संदेश है और उसके लिए हम लगातार कार्रवाई भी कर रहे हैं साथ ही एसपी ने कहा जो अवैध नशे का कारोबार करते हैं उनमें से कुछ लोग चिन्हित किए गए हैं जिनकी आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी भी सीज होगी करीब 3 करोड रुपए कीमत का अवैध मादक पदार्थ का निस्तारण किया गया जिसमें 1502 किलो ग्राम डोडा चूरा,4.8किलोग्राम गांजा 293 ग्राम चरस,325 ग्राम स्मैक सहित अन्य मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया पिछले लंबे समय से थानों के माल खाने में जमा अवैध मादक पदार्थ के निस्तारण से माल खाने भी खाली हुए हैं ।0
0
Report
नाबालिक लड़की से दुष्कर्म: फरार आरोपी के तलाश जारी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर के गोयरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 21 अप्रैल की बताई जा रही है; घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने थाने जाकर एफआईआर दर्ज करवाई है, तो वही आरोपी घटना वाले दिन से ही फरार है। आरोपी के फरार होने पर, पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं; आरोपी पीड़िता का पड़ोसी बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
