पलामू में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो का संवाद कार्यक्रम
Palamu, Jharkhand:पलामू के मेदिनीनगर स्थित नगर भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री रामेश्वर उरांव और अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मंच पर बैठाया और खुद नीचे बैठकर उनकी बातें सुनीं। कार्यकर्ताओं ने जिले की सभी 5 सीटों पर चुनाव लड़ने का आग्रह किया और SC रिजर्व छतरपुर सीट पर कांग्रेस को लड़ने की अपील की। एक महिला नेत्री को बोलने का मौका नहीं मिलने पर वह भावुक हो गईं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिकंदरा राव में अहेरिया समाज 2027 में सजाएगा पीडीए का गुलदस्ता -राकेश बघेल
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ हाथरस-जीटी रोड स्थित सपा कैंप कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल के नेतृत्व में अहेरिया समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों को फूलमाला, पटका और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी सूबेदार टीका सिंह अहेरिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए राकेश बघेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में अहेरिया समाज पीडीए का गुलदस्ता सजाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने भाजपा पर अहेरिया समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर पहली बैठक में ही समाज के प्रमाण पत्र बनवाने का निर्णय कराया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें मुफ्त राशन के बजाय मुफ्त शिक्षा चाहिए, ताकि समाज के बच्चे पढ़-लिखकर बड़े पदों पर पहुंच सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा सिंह रावल ने की तथा संचालन सुशील यादव ने किया। इस दौरान ओमशांति रावल, ओमवीर सिंह रावल, अर्जुन सिंह नेताजी, बीके सिंह रावल, प्रेमचंद रावल, जयपाल रावल, महेश कुमार, राम खिलाड़ी रावल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।28-29 नवंबर को मथुरा के सभी बूथों पर लगेंगे वोटर पंजीकरण कैंप
Vrindavan, Uttar Pradesh:मथुरा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 35 जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने सभी 2263 बीएलओ को सक्रिय कर घर-घर संपर्क करने और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं एवं पात्र महिलाओं का फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। आगामी 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित होंगे, जहां फॉर्म-6, 7 और 8 प्राप्त किए जाएंगे। जनपद में वर्तमान में कुल 17,05,238 मतदाता हैं। इनमें 9,30,757 पुरुष, 7,74,443 महिला और 38 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधावल्लभ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी गोवर्धन संजय सिंह, उप जिलाधिकारी मांट चंद्रभूषण प्रताप, उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार, उप जिलाधिकारी महावन प्राजक्ता त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी छाता साक्षी शर्मा, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन राजकुमार चौधरी, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति सहित समस्त अन्य जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहेसपा सरकार में जो कारसेवकों पर गोलियां चली थीं उसके लिए माफी कब मांगेंगे?डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
Gonda, Uttar Pradesh:सपा सरकार में जो कारसेवकों पर गोलियां चली थीं उसके लिए माफी कब मांगेंगे?डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गोंडा राम कथा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा के अखिलेश यादव पर करारा हमला करते हुए कहा कि सपा सनातन संस्कृति की घोर विरोधी पार्टी है वह अयोध्या, कृष्ण जन्मभूमि, चाहे काशी विश्वनाथ जाएं, उनको यह स्पष्ट करना पड़ेगा कि सपा सरकार में जो कारसेवकों पर गोलियां चली थीं उसके लिए माफी कब मांगेंगे? वास्तव में समाजवादी पार्टी यदि अपने चरित्र में परिवर्तन ला रही है और प्रभु राम की शरण में जाना चाहती है, यह सनातन संस्कृति का स्वभाव परंपरा है, हम सबको स्वीकार करके गलतियों को माफ करते हैं प्रभु श्री राम की शरण में जो भी आया है, प्रभु श्री राम ने उन्हें अपनाया है वह जाकर प्रभु श्री रामलला के दरबार में कान पकड़ कर माफी मांगें, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सपा केवल बहुरूपिए का रूप रख कर के वोट हासिल करने के लिए तरह-तरह के असफल प्रयास कर रही है पूरा प्रदेश जानता है कि समाजवादी पार्टी गुंडों को प्रश्रय देकर आगे बढ़ाती है यूपी को गुंडा ,अराजक स्टेट बनाने का काम किया था आज उत्तर प्रदेश में एक भी गुंडा-माफिया नहीं है। सब जेल में सड़ रहे हैं या अपने ठिकाने लग गए हैं उत्तर प्रदेश पूरी तरह से प्रगति के पथ पर अग्रसर है मंत्री बृजेश पाठक ने बाबा रामदेव के बयान पर पूछे गए सवाल से बचते नजर आए उन्होंने आजम खान के बयान पर कहा कि आजम खान हों या ओवैसी , अब उत्तर प्रदेश में इनकी दाल गलने वाली नहीं है उत्तर प्रदेश बदल चुका है, निकल चुका है, रफ्तार पकड़ चुका है।प्रतापगढ़ : दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले ईंट-पत्थर
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ : दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले ईंट-पत्थर
➡️सड़क पर युवकों की लाठी-डंडे से भी हुई पिटाई
➡️मारपीट के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी
➡️पुलिस के आने पर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार
➡️नगर कोतवाली के चिलबिला पावर हाउस का मामला
गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव जनपद के बारासगवर थाना क्षेत्र के डोडिया खेड़ा में गंगा स्नान के दौरान एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, किसुनी खेड़ा निवासी गुड्डू त्रिपाठी पुत्र शिव कुमार त्रिपाठी गंगा स्नान के लिए डोडिया खेड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते युवक गंगा की धारा में लापता हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार और बारासगवर थाना पुलिस पहुंच गई। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।एनडीआरएफ के जवान गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। घटना के बाद घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई है और परिजन युवक के मिलने की आस लगाए हुए हैं।हालांकि, खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। एनडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल डोडिया खेड़ा में एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सीओ बीघापुर प्रदीप कुमार और बारासगवर थाना पुलिस मौके पर मौजूद हैं। युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।घाघरा नदी में चचेरे भाई को डूबता देख लगाई छलांग, खुद की जान देकर बचाया
Mau, Uttar Pradesh:मऊ/जाहिद इमाम: मऊ जिले के मधुबन थाना अंतर्गत कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर घाघरा नदी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। चाचा के बेटे को नदी में डूबता देख उसे बचाने के लिए युवक ने पानी में छलांग लगा दी। इस दौरान तीनों युवक तो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन युवक गहरे पानी में फंस गया और खुद की जान देकर चचेरे भाई जान बचाई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। संयोग से परिवार में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
जानकारी के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नूरलाहपुर के राजू चौक के पास निवासी गिरधारी चौहान का पुत्र अंबुज चौहान मंगलवार को घाघरा नदी घाट पर पहुंचा था। बताया जाता है कि वह शुरुआत में नदी किनारे बैठा था, जबकि परिवार के तीन युवक नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान उसके चाचा का बेटा गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अंबुज ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद तीनों युवक तो बाहर निकल आए, लेकिन अंबुज नदी की तेज धारा और गहरे पानी की चपेट में आ गया।
वहीं, मृतक युवक अंबुज की बुआ ने गांव में ही मकान बनवाया था। उनके बेटे की शादी बुधवार को होनी थी। इसी समारोह में शामिल होने के लिए अंबुज भी आया हुआ था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था। इसी बीच हुए हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।
