गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज में 96 राउंड में होगी मतगणना, 8 टेबल पर होगी पोस्टल बैलेट की गिनती
Medininagar, Jharkhand:गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में आगामी शनिवार को पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 96 राउंड में मतों की गणना की जाएगी। इनमें डालटनगंज में 20 राउंड, पांकी, विश्रामपुर, छत्तरपुर और हुसैनाबाद में 19 राउंड में मतों की गिनती होगी। इसके अलावा, पांकी में 18, डालटनगंज में 22, विश्रामपुर में 20, छत्तरपुर में 18 और हुसैनाबाद में 18 टेबल बनाए गए हैं। पोस्टल बैलेट से प्राप्त मतों की गिनती के लिए 8-8 टेबल बनाए गए हैं, जबकि ईटीबीपीएस से प्राप्त मतों की गणना के लिए 12 टेबल होंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदोई: दुकान में कारीगर की पिटाई का सीसीटीवी वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह: हरदोई के एक मिठाई की दुकान में कारीगर की पिटाई सीसीटीवी में कैद
-मिठाई की दुकान पर दबंगई कारीगर की पिटाई
-पाली थाना के पाली कस्बे में दुकान में घुसकर मारपीट
-गुप्ता स्वीट्स के कारीगर संदीप कुमार को बनाया निशाना
-मकान मालिक पुनीत गुप्ता समेत 6 पर मारपीट का आरोप
-दुकान में हुई पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद
-पीड़ित की पत्नी रामा देवी की तहरीर पर 6 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
हरदोई में पिता का कातिल बेटा गिरफ्तार, मां से विवाद के बाद चाकू से गोदकर की थी हत्या
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह: हरदोई में मां के साथ विवाद के दौरान बेटे ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि अपने ही पिता की जान ले ली। पिता और मां के बीच हो रहे झगड़े में बेटे ने विरोध किया तो विवाद पिता-पुत्र के बीच पहुंच गया। गुस्से में आकर बेटे ने चाकू से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया था। पुलिस ने दो दिन तक तलाश करने के बाद गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल दहला देने वाली यह वारदात कोतवाली शहर क्षेत्र के राधानगर की है। पुलिस के मुताबिक, 24 नवंबर को रामेन्द्र सिंह का अपनी पत्नी अंजू सिंह से विवाद हो रहा था। इसी दौरान बेटे सत्यम सिंह ने मां के साथ मारपीट का विरोध किया। इस बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान सत्यम ने धारदार चाकू से पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते रामेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू की थी। मृतक की पत्नी अंजू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार 26 नवंबर को पुलिस ने नामजद आरोपी सत्यम सिंह पुत्र रामेन्द्र सिंह निवासी राधानगर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश यादव, कांस्टेबल नितेश और कांस्टेबल महेन्द्र मौर्य शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tilhar, Uttar Pradesh:तिलहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस के द्वारा 7 वर्षीय नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी रामौतार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी क्षेत्र के गांव बंधा रोड स्थित नहर के पास से कर ली गई है। सनद रहे कि क्षेत्र की निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि लखौआ गांव के निवासी रामौतार के द्वारा उसकी बच्ची के साथ इस घृणित घटना को अंजाम दिया गया है।कोतवाली प्रभारी प्रभाष चंद्र के निर्देश पर तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया था।कोतवाली पुलिस की टीम ने आरोपी को नहर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही शुरू करती है।'अखिलेश यादव यह समझते है कि मुसलमान सपा का बंधुआ मजदूर है', समाजवादी पार्टी के जारी मेनिफेस्टो पर बरेलवी की प्रतिक्रिया
Lucknow, Uttar Pradesh:बरेली: आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के जारी मेनिफेस्टो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए की इस घोषणा पत्र से मुसलमान गायब है। मुसलमानों की आर्थिक सामाजिक शैक्षिक पिछड़ेपन पर कुछ भी नहीं कहा गया है। अखिलेश यादव यह समझते है कि मुसलमान सपा का बंधुआ मजदूर है। अब यह बात उनको 2027 के चुनाव में बहुत अच्छे से समझ में आ जाएगी।
सेंट्रल दिल्ली में स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, 29 महिलाएं रेस्क्यू, 15 गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली/राजू राज: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 26 नवंबर 2026 को स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार पर बड़ी कार्रवाई की। नबी करीम, पहाड़गंज और करोल बाग इलाके में 4 स्पा सेंटरों पर छापा मारा गया। इसमें 29 महिलाएं रेस्क्यू की गई और
15 आरोपी गिरफ्तार किए गए जिसमें स्पा सेंटर के मालिक, मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट और ग्राहक शामिल है।
नबी करीम के A-One Spa & Saloon, राम नगर, पहाड़गंज
डिकॉय कस्टमर भेजकर पुष्टि के बाद छापा मारा गया। जहां से 6 महिलाएं रेस्क्यू की और 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए । इसके बाद पहाड़गंज के Organic Spa पर एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर देह व्यापार कराने का आरोप लगा और 3 महिलाएं रेस्क्यू की।
करोल बाग के Maurya Spa, WEA से 10 महिलाएं रेस्क्यू हुई और 6 गिरफ्तार किए जिसमें 2 मैनेजर शुभंकर और निधि सोनी, 4 ग्राहक प्रदीप शर्मा, आयुष माहेश्वरी, मानव सोनी और गगन कैलाशनंद प्रजापति है।
करोल बाग के ही Heritage Spa, टैंक रोड पर भी छापा मारा जिसमें 10 महिलाएं रेस्क्यू की और रिसेप्शनिस्ट ,मैनेजर गिरफ्तार किए।
पटेल नगर में अलग कार्रवाई
द पैलेस स्पा और द गैलेक्सी स्पा, ईस्ट पटेल नगर में कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था। इस पर 2 FIR दर्ज की गईं।
पुलिस का कहना है कि बरामद सबूतों की जांच की जा रही है और अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल हो रही है।
