icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
822101
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow30 Oct 2024, 05:33 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यमकेश्वर में स्वरोजगार मेले से रोजगार के अवसर बढ़े, राजनीतिक मायने साफ

Rishikesh, Uttarakhand:थलनदी में सजा स्वरोजगार मेला, 10 से 15 हजार लोगों की मौजूदगी से गर्माई यमकेश्वर की सियासत एंकर : ऋषिकेश के समीप यमकेश्वर ब्लॉक स्थित थलनदी मैदान में स्थानीय अर्थव्यवस्था को पंख लगाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 'स्वरोजगार मेले' का भव्य आयोजन किया गया। उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से आयोजित इस मेले में दुगड्डा, द्वारीखाल और यमकेश्वर ब्लॉक के कई गांवों से आईं महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौहान ने यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर संजीव चौहान ने क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं और स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग पर विशेष जोर दिया। वी.ओ.(1) : क्षेत्र में REAP, NRLM, पशुपालन, उद्यान और कृषि विभाग लगातार काम कर रहे हैं। अक्सर सरकारी योजनाओं की सब्सिडी और लाभ व्यक्तिगत स्तर तक ही सीमित रह जाते हैं, लेकिन जब काम स्वयं सहायता समूहों और संगठित माध्यम से होगा, तभी पहाड़ में बड़ा और स्थायी बदलाव संभव है। संजीव चौहान ने महिला शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ की महिलाओं में अपार क्षमता है। महिलाओं द्वारा तैयार बुके, हस्तनिर्मित उपहारों और स्थानीय उत्पादों को सीधे बाजार से जोड़ने के लिए ब्लॉक स्तर पर एक डिस्प्ले वैन की व्यवस्था की गई है, ताकि उनके उत्पादों को उचित पहचान और सही दाम मिल सके। उन्होंने यमकेश्वर के जामल गांव में चल रहे लगभग 1 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का उदाहरण देते हुए समझाया कि कैसे स्थानीय संसाधनों का सही इस्तेमाल कर रोजगार के बड़े अवसर पैदा किए जा रहे हैं। वी.ओ.(2) : वही दूसरी ओर, इस आयोजन के सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ यमकेश्वर की राजनैतिक सियासत भी गरमा गई है। भाजपा नेता संजीव चौहान और यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख द्वारा आयोजित इस स्वरोजगार मेले में जिस तरह जनसैलाब उमड़ा, उसने क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। मेले में पहुंची 10 से 15 हजार लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए संजीव चौहान की मजबूत दावेदारी साफ तौर पर नजर आ रही है। इतनी बड़ी तादाद में लोगों की मौजूदगी ने यमकेश्वर के सियासी हलकों में बड़ी हलचल पैदा कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रायसेन अस्पताल में नाबालिग ने 7 माह के मृत बच्चे को जन्म, जांच शुरू

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिला अस्पताल में एक 16 साल की मासूम बच्ची ने 7 माह के मृत बच्चे को जन्म दिया, ड्यूटी डॉक्टर दीपक गुप्ता द्वारा नाबालिग बच्ची के माँ बनने की जानकारी जिला अस्पताल प्रबंधन को दी गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस मामले की जानकारी तत्काल ही बाल कल्याण समिति (CWC) को दी गई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला और उनकी टीम की सदस्य ममता पटेल जिला अस्पताल पहुंचे और नाबालिग बच्ची से बातचीत की। बाल कल्याण समिति की टीम ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। आप को बता दे की पूरा मामला नाबालिक बच्ची के बाल विवाह का है और बच्ची भोपाल के बालमपूर की रहने बाली है और उसकी शादी गैरतगंज के हरदोट में 3 साल पहले हुई थी, और इसके पहले भी इस मासूम बच्ची का एक साल पहले 4 माह का गर्भ गिर चुका है। अब सवाल ये उठता है की बाल विवाह को रोकने के प्रसाशन के सारे दावे खोखले साबित हो रहे है। वहीं इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिल ओड ने कहा की जैसे ही ड्यूटी डॉक्टर द्वारा जानकारी दी गई हमारे द्वारा बिना देर किए बाल कल्याण समिति को जानकारी दे दी गई है अब आगे की कार्यबाही बाल कल्याण समिति के द्वारा की जाएगी। वहीं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला का कहना है कि जैसे ही जानकारी मिली हमारी टीम तत्काल ही जिला अस्पताल पहुंची और नाबालिग बच्ची से बातचीत की उसके बाद बाल विवाह का मामला सामने आया है इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जितने लोग भी दोषी होंगे उन सभी पर बाल विवाह, पाक्सो सहित कई अन्य धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report

टोंक में RPSC सब इंस्पेक्टर पुनः परीक्षा-2021: पहली पारी में 77.73% उपस्थिति

Tonk, Rajasthan:टोंक टोंक में RPSC सब इंस्पेक्टर पुनः परीक्षा-2021: पहली पारी में 77.73% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1607 रहे अनुपस्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सब इंस्पेक्टर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 रविवार को टोंक जिले में कड़ी सुरक्षा और निगराणी के बीच आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए। जिले में परीक्षा के लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां सुबह की पारी में हजारों अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। पहली पारी के लिए कुल 7,217 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5,610 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,607 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इस तरह पहली पारी में कुल 77.73 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आई। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच की गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक निगराणी के विशेष इंतजाम किए गए। इस बार बायोमेट्रिक सत्यापन और वीडियोग्राफी के जरिए परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी गई। परीक्षा में किसी भी तरह की नकल या अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पहले की तुलना में अधिक सख्त रखा गया। अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा केंद्रों पर किए गए इन इंतजामों की सराहना की। प्रमुख केंद्रों पर इतनी रही उपस्थिति टोंक के पं. जेपी उपाध्याय टीटी कॉलेज में 81.67 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं सेंट अंसलम पब्लिक स्कूल में 81.60 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। राजीव गांधी लॉ कॉलेज में 74.17 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षार्थियों का कहना था कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक और वीडियोग्राफी सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इससे परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहने और नकल पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है। कई अभ्यर्थियों ने सरकार और प्रशासन की ओर से किए गए इंतजामों पर संतोष जताया। दूसरी पारी में सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा पहली पारी में सामान्य हिंदी की परीक्षा संपन्न होने के बाद अब दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरी पारी को लेकर भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगराणी के इंतजाम जारी रहेंगे। गौरतलब है कि 2021 में आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा से जुड़े मामले के बाद पुनः परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस बार परीक्षा प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा, अभ्यर्थियों के सत्यापन और निगराणी व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है। टोंक में पहली पारी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई。
0
0
Report
Advertisement

टोंक रसद कार्यालय में नकबजनी: 2 गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी निरुद्ध, सामान बरामद

Tonk, Rajasthan:टोंक जिला रसद कार्यालय में नकबजनी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार और 3 बाल अपचारी निरुद्ध, चोरी का सामान बरामद टोंक जिला रसद कार्यालय में 7 सितंबर की रात हुई नकबजनी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। शहर सीओ मृत्युंजय मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 7 सितंबर की रात अज्ञात बदमाश जिला रसद कार्यालय में रोशनदान तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद बदमाश कार्यालय में रखा सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सफलता मिली और मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, तीन बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से जिला रसद कार्यालय से चोरी किए गए 6 इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 2 प्रिंटर और 5 छत के पंखे बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल अन्य लोगों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस निरीक्षक भंवरलाल वैष्णव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों अमरसिंह, अशोक, मंजूर अली, गणेश, ओमप्रकाश और डालचंद की विशेष भूमिका रही। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
0
0
Report

पीपलखूंट में 70वीं जिला फुटबॉल-शतरंज प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Pratapgarh, Rajasthan:पीपलखूंट में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल एवं शतरंज प्रतियोगिता 2026-27 का रविवार को ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ हुआ। महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 20 से 23 सितंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में जिले की 62 टीमें हिस्सा ले रही हैं। फुटबॉल में 666 और शतरंज में 200 खिलाड़ी सहित कुल 866 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन के मौके पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोबनिया और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलखूंट के बीच फुटबॉल मुकाबला खेला गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मानशंकर निनामा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आरपी सीबीईओ पीपलखूंट दीपचंद निनामा ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सरपंच ग्राम पंचायत पीपलखूंट प्रभुलाल निनामा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पीपलखूंट कचरूलाल निनामा और भाजपा मंडल अध्यक्ष लम्बाडाबरा नवल निनामा मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

रायपुर में आरक्षण बचाओ रैली: टीएस सिंहदेव का नया बयान

Begun, Rajasthan:रायपुर इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की मिमिक्री.. बीजेपी ने उठाया सवाल..मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान- राजनीति या सार्वजनिक जीवन में मैं नहीं समझता कि ऐसे मुद्दे होना चाहिए कि व्यक्ति इतना संवेदनशील हो.. ये तो छात्रों की गूंज का कार्यक्रम था कवि सम्मेलनों में जाइए तो क्या रहता है.. अपशब्द स्वीकार नहीं है लेकिन हंसी मजाक चलता है.. आज से रायपुर संभाग में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर.. कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान- कांग्रेस गंभीरता से चाह रही है कि मुद्दे लोगों तक पहुंचे.. कई ऐसी बातें रहती है जो सामान्य रूप से कार्यकर्ता नहीं जानते.. प्रशिक्षण का मकसद ही यही रहता है कि जानकारियां उपलब्ध कराई जाए ताकि वह लोगों तक पहुंच सके.. झीरम मामले में कांग्रेस दिल्ली में करेगी प्रेसकॉन्फ्रेंस.. मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा- जिन बिंदुओं पर जांच हुई नहीं तो फिर न्याय कैसे होगा.. कांग्रेस शुरू से कह रही है कि झीरम की घटना कैसे होने दी गई.. परिवर्तन यात्रा के पहले दो दिन हमे पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई गई.. तीसरे दिन सुरक्षा में एक भी व्यक्ति तैनात नहीं था.. कुछ भी जांच करे शहीद वापस नहीं आ सकते.. लेकिन जवाबदारी तय होनी चाहिए.. जवाबदारी केवल बंदूक चलाने वालों की नहीं थी.. जवाबदारी उन व्यक्तियों की भी थी कि जिन्होंने परिस्थिति निर्मित होने दी.. लेकिन यह बात सामने नहीं आ रही है.. रायपुर में आज होगी आरक्षण बचाओ रैली.. पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान- आरक्षण को हटा दिया जाए अभी समय नहीं आया है.. समाज के वर्गों को सरकारी नौकरियों और चुनावों में आरक्षण की व्यवस्था उपलब्ध है.. आज समाज की स्थिति आरक्षण को भंग करके आगे जाने में नहीं है.. आने वाले कुछ समय के लिए आरक्षण तो लागू रहना ही चाहिए
0
0
Report

गोरखपुर में 18 महीने की बच्ची नाले में गिरकर मौत, गैप नहीं बंद

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ पर बीआर केमिकल चौराहे के पास घर के बाहर खेलते-खेलते लापता हुई 18 महीने की बच्ची का शव उसी की झोपड़ी के नीचे बने नाले से बरामद हुआ है। बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस ने चार टीमें लगाकर तलाश की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में नगर निगम की टीम के साथ नाले की जांच के दौरान बच्ची का शव बरामद हुआ। हालत: माँ-पिता ने कहा कि घटना से दो दिन पहले नाले की सफाई हुई थी और गैप को ठीक से नहीं ढका गया था, जिससे आशंका है कि खेलते समय बच्ची गैप से नाले में गिर गई होगी और डूबने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह सामने आएगी। मामले की जांच जारी है, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top