Back
पाकुड़ के किसानों ने यूट्यूब से सीखकर स्ट्रॉबेरी खेती में सफलता पाई
SPSohan Pramanik
Feb 22, 2026 05:02:03
Pakur, Jharkhand
सलग - स्ट्रॉबेरी / 22 FEB एरिया - पाकुड़ रिपोटर - सोहन प्रमाणिक एंकर इंट्रो- पाकुड़ सदर प्रखंड के दो किसान इन दिनों स्ट्रॉबेरी की खेती कर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं... और आत्मनिर्भर बन रहे हैं... पाकड प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के इस्लामपुर गांव के किसान अब्दुल रहीम और बदरुल हक ने 1 बीघा जमीन पर स्ट्रॉबेरी लगाया है... इन दोनों किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग लगातार प्रयास कर रही है...दोनों किसानों ने यह दूसरा साल स्ट्रॉबेरी की खेती किया है...उद्यान विभाग की ओर से दोनों किसानों को स्ट्रॉबेरी के पौधे उपलब्ध कराए गए...दोनों किसान स्ट्रॉबेरी के पौधे को लेकर अपने खेत पहुंचे और लगभग 1 बीघा की जमीन में स्ट्रॉबेरी के पौधे को लगाया... अब थोड़ा-थोड़ा स्ट्रॉबेरी आ चुके हैं और कुछ दिन बाद इसे पकाकर किसान बाजार में बेचेंगे...
यहां गौर करने वाली बात है कि दोनों किसानों ने यूट्यूब यानी सोशल मीडिया के जरिए स्ट्रॉबेरी की खेती करने की जानकारी ली और इसके बाद सबसे पहले खेतों के मिट्टी में ऑर्गेनिक और रासायनिक दोनों खाद डाला और इसके बाद ट्रेच कटिंग करते हुए उसमें पॉलिथीन लगाया और फिर स्ट्रॉबेरी के पौधे को लगाते हुए लगभग हजारों रुपए खर्च कर डाला... जनवरी और फरवरी माह में खेतों में लगे पौधे में सबसे पहले फूल आया और इसके बाद हरा-हरा स्ट्रॉबेरी का फल छोटे छोटे अवस्था में पौधे में लगा पाया गया... इसके बाद दोनों किसान समय-समय पर सोशल मीडिया की मदद लेते हुए पौधे और फल की देखभाल करने लगे और धीरे-धीरे हरा फल लाल लाल होने लगा और इसके बाद किसान इसको देखकर काफी प्रसन्न हो गए... सोशल मीडिया को देखकर उचित मात्रा में खाद और कीटनाशक का प्रयोग किया इसके बाद पौधे में लगने वाले फंगस और किट में कमी आई....
किसान अब्दुल रहीम और बदरुल हक ने कहा कि हम लोग स्ट्रॉबेरी की खेती करने को उत्साहित थे और कृषि विभाग की मदद से हम लोगों ने स्ट्रॉबेरी की खेती की... स्ट्रॉबेरी काफी मात्रा में भी होती है लेकिन इसका उचित मूल्य प्राप्त नहीं हो पा रहा है... इसके साथ-साथ स्ट्रॉबेरी के पौधे में फंगस और किट का प्रकोप ज्यादा देखा जा रहा है जिससे नुकसान भी हो रहा है... उन्होंने कहा कि हम लोगों ने सोशल मीडिया खासकर यूट्यूब देखकर स्ट्रॉबेरी के पौधों के देखभाल का प्रयास किया लेकिन अभी भी बहुत सारा पौधा फंगस के कारण नष्ट हो रहे हैं... कृषि विभाग की ओर से कई जानकारी दी गई है... निश्चित ही आने वाले दिनों में स्ट्रॉबेरी के जरिए हमलोग ज्यादा आमदनी कमाएंगे... स्ट्रॉबेरी की खेती देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के किसान भी मौके पर पहुँच रहे हैं और दोनों किसानों की प्रशंसा भी कर रहे हैं... आने वाले दिनों में यह संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि इस क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की अच्छी खेती किसान करेंगे...
यहां गौर करने वाली बात है कि किसान बदरुल हक पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट कॉलेज से स्नातक पास है और वह खेती में खासा रुचि रखते हैं..
बाइट-1-2- बदरुल हक, किसान (गला में ग़मछा है)
बाइट-3-मुसाईद इस्लाम, कृषक मित्र (चश्मा पहने है)
बाइट-4- महफूज हसन, किसान (दाढ़ी है)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 22, 2026 06:34:300
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 22, 2026 06:33:330
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 22, 2026 06:33:160
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 22, 2026 06:33:02Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में आयोजित सम्मान-पुरस्कार-छात्रवृति समारोह में सीएम धामी 12 बजे होंगे शामिल
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 22, 2026 06:32:420
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 22, 2026 06:32:310
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 22, 2026 06:32:130
Report
RSR.B. Singh
FollowFeb 22, 2026 06:32:000
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 22, 2026 06:31:490
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 22, 2026 06:31:410
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 22, 2026 06:31:300
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 22, 2026 06:31:040
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 22, 2026 06:30:340
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 22, 2026 06:30:230
Report