Back
पाकुड़ में ईद, रामनवमी और सरहुल शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन की तैयारी
SPSohan Pramanik
Mar 17, 2026 04:35:07
Pakur, Jharkhand
पाकुड़ जिले में आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है... और इसी उद्देश्य को लेकर डीसी और एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई... इस दौरान नगर थाना में अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई... जिसमें नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र चौधरी और नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता सहित नगर परिषद की अध्यक्ष सबरी पाल, उपाध्यक्ष राणा ओझा, वार्ड पार्षद, रामनवमी समिति के अध्यक्ष व सदस्य, शांति समिति के सदस्य और अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे... जिसमें आगामी पर्वो को शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया... अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया ने बताया कि पाकुड़ जिले में सभी धर्मो और समुदायों के लोग हमेशा से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाते आए हैं... उन्होंने कहा कि आने वाले ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी... अंचल अधिकारी ने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पर्व-त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने के प्रयासों के प्रति आगाह किया और इन प्रयासों को विफल करने का आहान किया... उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से गलत जानकारी साझा किए जाने और इससे उत्पन्न होने वाली अफवाहों पर भी चिंता व्यक्त की... उन्होंने कहा कि यदि कोई विवादित पोस्ट सामने आती है, तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को दी जाए... प्रशासन सोशल मीडिया पर नजर रख रहा है... लेकिन नागरिकों की सतर्कता भी आवश्यक है... रामनवमी पर्व के संबंध में, अंचल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अखाड़ा जुलूसों के लिए प्रशासन को दिए गए रूट चार्ट का हर हाल में पालन किया जाए... उन्होंने सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है और शराब से दूरी बनाए रखना भी अनिवार्य है...
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 17, 2026 05:37:140
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 17, 2026 05:36:540
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 17, 2026 05:36:410
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 17, 2026 05:36:260
Report
MSManish Singh
FollowMar 17, 2026 05:36:120
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 05:35:530
Report
0
Report
ARAarti Rai
FollowMar 17, 2026 05:34:020
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 05:33:27Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BJP NATIONAL PRESIDENT & NEWLY ELECTED CANDIDATE FROM BIHAR RAJYA SABHA SEAT NITIN NABIN ARRIVES AT THE AIRPORT VISUALS NITIN NABIN
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 17, 2026 05:33:180
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 05:32:55Noida, Uttar Pradesh:DELHI: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नाबिन बिहार राज्यसभा सीट के उम्मीदवार बनकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 17, 2026 05:32:480
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 17, 2026 05:32:300
Report
KRKishore Roy
FollowMar 17, 2026 05:32:190
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 17, 2026 05:32:020
Report