835302
लोहरदगा नगर भवन में मंत्री ने कल्याण विभाग की योजनाओं का किया वितरण
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा नगर भवन में कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं और परिसंपत्तियों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक एवं मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही इस अवसर पर कब्रिस्तान घेराबंदी, वन पट्टा, रोजगार सृजन योजना और साइकल जैसी योजनाओं का वितरण किया गया और कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गजरौला में 10 रुपये को लेकर ई-रिक्शा चालक की पिटाई, VIDEO वायरल
Gajraula, Uttar Pradesh:Anchor: अमरोहा के गजरौला में चोपला चौराहे पर 10 रुपये को लेकर ई-रिक्शा चालक की पिटाई का मामला सामने आया है, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। *VO: गजरौला के चोपला चौराहे पर एक युवक सिगरेट लेने दुकान पर आया था, इसी दौरान सादल्लेपुर निवासी ई-रिक्शा चालक भी बीड़ी लेने पहुंचा। जेब से हाथ निकालते समय चालक का 10 रुपये का नोट नीचे गिर गया जिसे दूसरा युवक अपना बताने लगा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और दबंग युवक ने ई-रिक्शा चालक को दुकान से घसीट कर 3 सेकंड में 3 थप्पड़ जड़ दिए। चालक मिन्नत करता रहा लेकिन आरोपी पीट कर फरार हो गया। घटना के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
हथुनिया में अवैध ब्याज वसूली मामले में वांछित आरोपी अमान उर्फ कालू गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र में अवैध ब्याज वसूली और धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी अमान उर्फ कालू को प्रोडक्शन वारंट के जरिए जिला कारागृह नीमच, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। मामले में आगे जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त को मोखमपुरा निवासी शाबास खां ने गोवर्धनपुरा निवासी कुशाल खान से सात लाख रुपये उधार लिए थे, जिसके कारण आठ प्रतिशत ब्याज जोड़कर 22 लाख रुपये हो गए। रकम चुकाने के लिए दबाव और धमकियां दी गईं। 13 मई को कुशाल खान, उसका बेटा इलियास, उसके भाई के बेटे अमान, आमीर हमजा तथा अमान उर्फ कालू मकान में घुसे और अवैध वसूली के लिए डराया-धमकाया, घर का सामान बाहर फेंका और ताला लगा दिया। हथुनिया थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। जांच प्रतापगढ़ के एसपी के नेतृत्व में है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.2
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में शनिवार शाम भूकंप के झटके दर्ज किए गए। भारत सरकार के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के प्रारंभिक रिकॉर्ड के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.2 रही। भूकंप शाम 6 बजकर 54 मिनट 43 सेकंड पर दर्ज किया गया। इसकी गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे बताई गई है। NCS के रिकॉर्ड के अनुसार भूकंप का केंद्र 24.1374 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.7942 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा। सरकारी रिकॉर्ड में इस भूकंपीय घटना को प्रतापगढ़, राजस्थान क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज किया गया है। रिकॉर्ड के मुताबिक यह स्थान मध्य प्रदेश के उज्जैन से करीब 147 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित है। 3.2 तीव्रता के भूकंप को हल्के स्तर का माना जाता है। हालांकि भूकंप का केंद्र करीब 5 किलोमीटर की कम गहराई पर होने के कारण आसपास के क्षेत्रों में हल्के झटके महसूस किए जाने की संभावना रहती है। NCS की वेबसाइट पर फिलहाल इस भूकंपीय घटना को ‘Unscrutinized/Auto’ के रूप में दर्ज किया गया है। इसका अर्थ है कि यह प्रारंभिक ऑटोमेटिक रिकॉर्ड है। वैज्ञानिक समीक्षा के बाद भूकंंप से जुड़े कुछ विवरणों में मामूली बदलाव संभव है। फिलहाल उपलब्ध सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 3 अक्टूबर की शाम प्रतापगढ़ क्षेत्र में 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है।0
0
Report
Advertisement
लोनी, गाजियाबाद: मेडिकल स्टोर चोरी का CCTV वायरल, दो चोर मौके से फरार
Noida, Uttar Pradesh:chori गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर में चोरी का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 2 चोर हेलमेट लगाकर मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचता दिखाई दे रहा है। चोर पहले आसपास की स्थिति पर नजर डालता है और इसके बाद 1 चोर हेलमेट लगाकर दुकान के शटर को नीचे की तरफ से तोड़कर अंदर दाखिल हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोरी करने वाला युवक बेहद सावधानी से दुकान के अंदर प्रवेश करता है। वहीं, उसका एक साथी दुकान के बाहर बाइक पर बैठकर उसका इंतजार करता नजर आ रहा है। कुछ देर बाद चोरी करने वाला युवक दुकान से बाहर निकलता है और दोनों बाइक से मौके से फरार हो जाते हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी0
0
Report
कैंची धाम से हरियाणा जा रही कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल
Noida, Uttar Pradesh:Nainital (Uttarakhand): Tourists Returning From Kainchi Dham In Haryana-Bound Car Fall Into Gorge, One Killed And Three Injured / Visuals / Manish Bhakuni (SI, SDRF) S/B\n\n\Bनैनीताल (उत्तराखंड): कैंची धाम से हरियाणा जा रही कार खाई में गिरी, एक की मौत और तीन घायल / विज़ुअल्स / मनीष भाकुनी (SI, SDRF) का बयान\n\nकैंची धाम से हरियाणा जा रही कार के हादसे के संबंध में SDRF के SI मनीष भाकुनी ने बताया, "...हमें सूचना मिली की भूमिधार पर एक वाहन गिरी है और इसके बाद हमने तुरंत कार्रवाई की। हम मौके पर पहुंचे जहां नजर आया कि हरियाणा नंबर प्लेट की एक गाड़ी करीब 60-70 मीटर नीचे गिरी हुई है। उसमें 5 व्यक्ति सवार थे जिसमें से 4 घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। उसमें एक मृत पाया गया जिसे बाहर निकालकर कार्रवाई की जा रही है..."0
0
Report
गोमती जलस्तर बढ़ने से मरीन ड्राइव के फूड वैली बंद, प्रवेश रोक जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से मरीन ड्राइव के पास स्थित ‘फूड वैली’ अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है。 प्रवेश गेट पर बैरिकेडिंग लगाकर एलडीए का नोटिस चस्पा किया गया है。 जलभराव और सुरक्षा को देखते हुए फूड वैली में प्रवेश व अन्य गतिविधियां बंद रहेंगी。 जानकारी नहीं होने के कारण पहुंच रहे लोगों को गार्ड बंद होने की सूचना दे रहे हैं。 स्थिति सामान्य होने के बाद फूड वैली दोबारा खोलने की सूचना दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ के सूर्य मंदिर पोखरे में जिउतिया के दौरान 11 वर्षीय विशाल कुमार की मौत
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर- सूर्य मंदिर पोखरे में डूबने से 11 वर्षीय किशोर विशाल कुमार की मौत जिउतिया पर्व पर मां संग नहाने गया था बालक, घर न लौटने पर पोखर किनारे मिले कपड़े, क्षेत्र में पसरा मातम。 रामगढ़ नगर पंचायत स्थित सूर्य मंदिर पोखरे में जिउतिया (जीवितपुत्रिका) पर्व के स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोखरे में डूबने से 11 वर्षीय किशोर विशाल कुमार की अकाल मौत हो गई। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और त्यौहार की खुशियाँ मातम में बदल गईं。 मृतक के पिता रमेश राम ने बताया कि विशाल अपनी मां के साथ पोखरे पर नहाने गया था। दोनों अलग-अलग स्थान पर स्नान कर रहे थे। स्नान के बाद जब मां और अन्य परिजन घर पहुंचे, तब विशाल के न लौटने पर अनहोनी की आशंका हुई。 परिजन तुरंत खोजबीन करते हुए पोखरे के पास पहुंचे, जहाँ किनारे विशाल की साइकिल और कपड़े रखे मिले। पानी में काफी तलाश के बाद उसे अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया। परिजन और स्थानीय ग्रामीण उसे तत्काल रेफरल अस्पताल ले गए, जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर संजय ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। जिउतिया के पावन अवसर पर हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे रामगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।0
0
Report
मंडला में तेंदूपत्ता बोनस वितरण विरोध पर कांग्रेस ने प्रशासन को अपमान का आरोप
Mandla, Madhya Pradesh:0410ZMP_MANDLA_BREKING_R ब्रेकिंग न्यूज़ मंडला - सीएम के कार्यक्रम का विरोध तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम के प्रोटोकॉल को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रशासनिक कार्यक्रम में अपने विधायकों को न शामिल करने पर आपत्ति मंडला में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में कल तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने शासन-प्रशासन पर अपने विधायकों के अपमान का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि कार्यक्रम के प्रोटोकॉल में जिले के दोनों कांग्रेस विधायकों नारायण सिंह पट्टा और चैनसिंह वरकड़े का नाम शामिल नहीं किया गया। इसके विरोध में कांग्रेस ने आज सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई है। बैठक के बाद विरोध की रणनीति तय की जाएगी । लेकिन जानकारी है कि कांग्रेस कल काले झंडे दिखाकर विरोध करने जैसे किसी प्रदर्शन का प्रयास करेगी । जंहा जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले ने कल विरोध करने की पुष्टि की है वंही प्रशासन भी इस मसले को लेकर सतर्क है0
0
Report
छतरपुर में दंपती पर फायरिंग, CCTV में दो व्यक्ति पाए गए
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नारायणपुरा रोड पर शनिवार की रात एक दंपती पर खुलेआम कट्टे से फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गनीमत रही कि गोली सीधे नहीं लगी, जिससे दंपती बाल-बाल बच गए।,जानकारी के अनुसार नारायणपुरा रोड निवासी तालिब सौदागर अपनी पत्नी खुशनुमा सौदागर के साथ बाजार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने घर के नजदीक पहुंचे, घात लगाए बदमाशों ने उन पर जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर कर दिया। गोली चलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।,पीड़िता खुशनुमा सौदागर ने बताया कि फायर के दौरान पीछे से कोई गर्म छर्रे जैसी वस्तु आकर लगी, जिससे उनके कपड़े में छेद हो गया। अचानक हमले से दंपती दहशत में आ गए और शोर मचाते हुए जान बचाई। घटना के बाद आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए।,सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस पहुंची । पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवक दंपती का पीछा करते साफ नजर आ रहे हैं।,पीड़ित तालिब सौदागर ने पुलिस को बताया कि हमला अन्नी और टीपू करिया नाम के युवाओं ने किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
जालौन के उरई में महिला पर दबंगों का हमला, अस्पताल में भर्ती
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में मजदूरी करके घर लौट रही महिला को दबंगों ने पीटा, रास्ते में शराब पी रहे दबंगों को रास्ता मांगना पड़ा भारी, महिला को आई गंभीर चोटे, घायल महिला ने पुलिस से की शिकायत, घायल महिला को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल उरई में कराया भर्ती, घायल महिला का जिला अस्पताल उरई में चल रहा है उपचार, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के नया राजेंद्र नगर का मामला।0
0
Report
फारबिसगंज में सड़क निर्माण पर ग्रामीणों ने भारी विरोध जताया
Forbesganj, Bihar:अररिया के फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के झिरुआ पुरवारी में एक सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने भारी धांधली का आरोप लगाते हुए अपना विरोध जताया। कुडवा लक्ष्मीपुर से मिर्जापुर सिमराहा सड़क मार्ग तक 2 करोड़ 80 लाख की लागत से 3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क से सटे ही दुलानीया धार बहती है । जिस जगह पर धार बहती है उस जगह सड़क की ऊंचाई नहीं होने से ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में ऊंचाई नहीं होने के कारण धार का पानी बढ़ने के साथ पानी सड़क पर भर जाएगा और आवागमन बंद हो जाएगा । ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के लापरवाह रवैया के कारण सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करते हुए जम कर मनमानी हो रही है जिसके कारण सड़क का निर्माण होने के बाद भी ग्रामीणों को आवागमन में कोई फायदा नहीं होगा। सड़क निर्माण में ऊंचाई का ध्यान नहीं रखे जाने के कारण ढलान पर तीखा मोड़ बन गया है जिससे दुर्घटना का खतरा रहेगा जिसको देखते हुए ग्रामीणों ने सड़क निर्माण सही तरीके से कराए जाने की मांग की है。0
0
Report
शाहबाद डेरी में दो गुटों की चाकूबाजी, एक की मौत एक घायल
New Delhi, Delhi:शाहबाद डेरी में दो गुटों के बीच चाकूबाजी एक की मौत, एक घायल होने की सूचना मृतक की पहचान सचिन उर्फ काला के रूप में आपसी रंजिश को लेकर पहले से चल रहा था विवाद बहस के बाद स्थानीय पार्क के पास हुई चाकूबाजी मौके पर फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने की जांच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
बागमती-नारायणी जलस्तर घटने के बावजूद मुजफ्फरपुर में बाढ़ संकट बरकरार
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur, Bihar: बागमती और नारायनी गंडक का जलस्तर घटने के बावजूद गांवों में पानी जमा है और संकट बना हुआ है। जिलाधिकारी कुमार गौरव राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं और लोगों तक राहत सामग्री वितरण कर रहे हैं, साथ ही तटबंधों का निरीक्षण भी कर रहे हैं। NDRF टीम राहत और बचाव के लिए तैनात है; डॉक्टरों ने लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। नेपाल से पानी छोड़ने के कारण कटरा, गायघाट, पारू और साहेबगंज में बाढ़ ने त्रासदी मचाई थी और कई गांव डूब गए थे, जिसके चलते लोग ऊँचे स्थानों पर शरण ले रहे थे।0
0
Report
चंपारण डाकुओं के आतंक से मुक्ति देने वाले विकास वैभव अब IG
Patna, Bihar:एक दौर में चंपारण की धरती जब डाकुओं के आतंक से त्राहि त्राहि कर रही थी तब उस इलाके में पदस्थापना हुई थी, आईपीएस अफसर विकास वैभव की जो की पुलिस कप्तान के तौर पर उस इलाके में पदस्थापित किए गए थे, लोगों की उम्मीद पर पूरी तरह से खड़ा उतारते हुए आईपीएस विकास वैभव ने उस इलाके को डाकुओं के आतंक से मुक्ति दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई आज विकास वैभव आरक्षी महानिरीक्षक बन चुके है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास वैभव पर विश्वास दिखाते हुए उन्हें गया जी जैसे अति संवेदनशील प्रमंडल का जिम्मा दिया विकास वैभव यहाँ जितना सामाजिक कार्य में जुड़े दिखते हैं उतना ही policeिंग को पीपुल्स फ्रेंडली और मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में आईजी विकास वैभव जा पहुंचे छकरबंधा के उस थाने में जहां कभी बड़ी नक्सली घटना हुई थी इस थाने में जाने के लिए दुर्गम जंगली इलाकों को पार कर जाना होता है विकास वैभव थाने में तकरीबन 4 घंटे तक रुके आसपास के इलाकों का मुआयना किया थाने के बगल में ही सीमा सशस्त्र बल की तैनाती भी है ig विकास वैभव ने सीमा सशस्त्र बल के कैंप का भी निरीक्षण किया साथ ही थाने के लगभग सभी कर्मचारियों से मुलाकात की विकास वैभव के दौरे से पुलिस कर्मियों का हौसला काफी बढ़ा है तो वही पुलिस के प्रति लोगों का इकबाल भी मजबूत हुआ है। यह एक्सक्लूसिव तस्वीरें आप Zee मीडिया के माध्यम से देख रहे हैं किस पैनेपन के साथ आईजी विकास वैभव एक-एक चीज की मॉनिटरिंग कर रहे हैं0
0
Report
मकेर में बाढ़ राहत सुस्त, लाखों नुकसान के बाद भी लोग छतों पर
Chapra, Bihar:सारण के मकेर प्रखंड में बाढ़ का पानी भले ही धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन दर्जनों गांवों के लोगों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। पानी घटने के बाद कुछ लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, खासकर उन परिवारों को जिनके मकान ऊंचे स्थानों पर हैं। लेकिन बड़ी संख्या में लोग आज भी अपने घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं या फिर सड़क किनारे प्लास्टिक का टेंट लगाकर जिंदगी गुजार रहे हैं। Zee Media की टीम जब मकेर प्रखंड की फुलवरिया पंचायत के सहर गांव पहुंची, तो यहां बाढ़ की तबाही का मंजर साफ नजर आया। गांव में नहर का बांध टूटने के बाद नहर के दोनों तरफ की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई लोगों के घर पानी में धंस गए हैं, तो कई मकान पूरी तरह बिखर चुके हैं। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को अपने घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी राहत के नाम पर अब तक सिर्फ एक बार सूखा राशन मिला है। उनका कहना है कि इस समय उन्हें सिर्फ राशन ही नहीं, बल्कि इलाज, जरूरी सामान और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आर्थिक मदद की भी जरूरत है। बाइट — बाढ़ पीड़ित कई ग्रामीणों का दर्द यह भी है कि इतनी बड़ी तबाही के बाद भी उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। लोगों का कहना है कि बाढ़ में उनका घर, सामान और खेती-बाड़ी सब बर्बाद हो गया और उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है。 मकेर प्रखंड की करीब आठ पंचायतों में फसलें बर्बाद होने से किसानों के सामने एक और बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि आने वाले दिनों में खाद्यान्न और रोजगार का संकट बढ़ सकता है। हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में जलस्तर में करीब एक-दो फीट की गिरावट जरूर दर्ज की गई है। पानी घटने के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी धीरे-धीरे अपने संसाधन समेटने की तैयारी में हैं। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से कम पानी में चलने वाली नावों की व्यवस्था पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि पानी कम होने के बावजूद जिन इलाकों में सड़क संपर्क बहाल नहीं हुआ है, वहां लोगों तक राहत और जरूरी सामान पहुंचाया जा सके। लेकिन सहर गांव के ग्रामीणों के लिए संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। पानी भले घट रहा हो, लेकिन टूटे घर, बर्बाद फसल और उजड़ी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने की चुनौती उनके सामने खड़ी है। फुलवरिया पंचायत के सहर गांव में जल कैदी बने लोगों से बातचीत की हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने।0
0
Report
Advertisement
