icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीएम ग्रेड सड़क में घटिया सामग्री पर AB इंफ्राटेक को 80 लाख जुर्माना

Aligarh, Uttar Pradesh:सीएम ग्रेड की सड़क निमार्ण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री लगाने पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने लगाया 80 लख रुपए का जुर्माना, संस्था़ AB इंफ्राटेक पर तीन बार में लगाया गया 80 लाख रुपए का जुर्माना, सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने पर की गई जुर्माने की कार्यवाही, नगर आयुक्त ने बड़ी कार्यवाही करते हुए संस्था से घटिया सड़क के लगभग 11 सो मीटर सड़क को तोड़कर दोबारा बनाने के दिए निर्देश, दौदपुर रोड पर ख्वाजा गार्डन से केला नगर चौराहे तक कराया गया था सीएम ग्रेड की सड़क का निर्माण, कार्य में सुधार न लाने पर संस्था के खिलाफ कार्यवाही करने की कही गई बात
0
0
Report

राप्ती नदी खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर, दर्जनों गांव बाढ़ के खतरे में

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर राप्ती ने पार किया खतरे का निशान: 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, करीब एक दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश और नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश का असर अब राप्ती नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। राप्ती नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह 9 बजे नदी का जलस्तर 104.820 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 104.620 मीटर से 20 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में करीब 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी है, जबकि करीब एक दर्जन गांव बाढ़ के खतरे की जद में बताए जा रहे हैं। दुर्गापुर समेत कई गांवों पर मंडरा रहा खतरा राप्ती के बढ़ते जलस्तर से दुर्गापुर, गैंजहवा, रेहर सोनार, झउहना समेत आसपास के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी का पानी लगातार बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई ग्रामीण अब अपने जरूरी सामान और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसी रफ्तार से बढ़ा पानी तो शाम तक बढ़ सकती है परेशानी राप्ती के जलस्तर में यदि इसी तरह लगातार बढ़ोतरी जारी रही तो शाम तक तटवर्ती क्षेत्रों के कई और गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने की आशंका है। निचले इलाकों में जलभराव पहले से ही लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। कुछ दिन पहले तक जिस राप्ती नदी का जलस्तर सामान्य स्थिति में था, अब वही नदी खतरे के निशान को पार कर तेज रफ्तार से बढ़ रही है। नदी का बढ़ता जलस्तर और तेज बहाव तटवर्ती गांवों के लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर और तटवर्ती इलाकों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

झाड़ियों में नवजात बच्ची: ग्रामीणों ने बचाई जान

Baran, Rajasthan:झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, ग्रामीणों ने बचाई जान बारां जिलें के कस्बाथाना क्षेत्र के कुजाए गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। गांव के बाहर झाड़ियों में एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक नवजात बच्ची झाड़ियों में पड़ी हुई है। आगर सरपंच प्रतिनिधि पर्वत सिंह मेहता को ग्रामीणों ने सूचना दी। सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्ची के रोने की आवाज झाड़ियों से आ रही थी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को झाड़ियों से बाहर निकाला और इसकी सूचना कस्बा थाना पुलिस को दी。 सूचना पर थानाधिकारी योगेश शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा और बच्ची को तत्काल शाहबाद के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची का जन्म संभवतः बीती रात हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए बारां जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंपने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में अज्ञात परिजनों के खिलाफ आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

किसान का चोरी हुआ ट्रोला केलामोड से बरामद, आरोपी का चालान

Ajay GargAjay GargFollow4m ago
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी (बुलंदशहर)। एक सितंबर को थाना नरसैना क्षेत्र के गांव घुंघरावली में किसान के घेर से ट्रोला चुराने वाले अज्ञात चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है। ट्रोला भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी चोर ट्रोला को अपने ट्रैक्टर में चला रहा था। चौकी इंचार्ज नीटू मलिक ने बताया कि एक सितंबर को गांव घुंघरावली निवासी किसान नवनीत के घेर से अज्ञात चोर ट्रैक्टर का ट्रोला चुरा ले गए थे। पीड़ित किसान ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अज्ञात चोर को केलामोड से गिरफ्तार किया है। थाना खानपुर थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर नगला निवासी सौरभ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बुगरासी-स्याना रोड पर था। केलामोड के पास ट्रैक्टर की जांच की तो उसमें लगा ट्रोला पीड़ित किसान नवनीत का था। पुलिस ने ट्रोला जब्त कर आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
0
0
Report

बेरमो-जारंगडीह मार्ग पर भीषण हादसा: खड़ी हाईवा से टकराकर दो किशोर गंभीर घायल

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के जारंगडीह-कथारा मुख्य मार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा। खड़ी हाईवा से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो किशोर गंभीर रूप से घायल, बोकारो के बड़े अस्पताल में रेफर। बोकारो के बेरमो में देर रात जारंगडीह से कथारा जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गायत्री कॉलोनी के समीप सड़क किनारे खड़े हाईवा में पीछे से तेज रफ्तार स्कूटी के टकरा जाने से स्कूटी पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद खड़ा हाईवा चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना देर रात करीब की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए समाजसेवी जीतू वर्णवाल को फोन कर एम्बुलेंस मंगवाया। एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान कथारा गायत्री कॉलोनी निवासी प्रीत सिंह उर्फ धर्मप्रीत सिंह (17 वर्ष), और जारंगडीह निवासी विशाल रजवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीत अपने दोस्त विशाल को घर छोड़ने कथारा जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

नेपाल की बारिश से मोतिहारी में बाढ़, नावों के सहारे स्कूल पहुंचते बच्चे

Motihari, Bihar:नेपाल में हुई लगातार बारिश और बाल्मीकि नगर गंडक बैराज से छोड़े गए लगभग साढ़े नौ लाख क्यूसेक पानी के कारण मोतिहारी में संग्रामपुर प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। निचले इलाके के कई घरों में बाढ़ का पानी पूरी तरह प्रवेश कर गया है तो वहीं दूसरी तरफ अरेराज खजुरिया स्टेट हाईवे 74 पर दो से तीन फीट पानी बह रहा है। हाईवे पर पानी चढ़ने के कारण वाहनों का परिचालन लगभग थम सा गया है। भारी गाड़ियां धीरे-धीरे आ जा रही है जबकि छोटी गाड़ियों का परिचालन लगभग बंद हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है वहीं जिनके घरों में पानी प्रवेश किया है वे लोग अपने घरों के छत पर या चंपारण तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। नाव के सहारे स्कूली बच्चे स्कूल जा रहे हैं। प्रशासन के द्वारा 18 नाव का पंजीकरण कर किनारे लगाया गया है ताकि बाढ़ पीड़ितों को लाने और ले जाने में कोई परेशानी ना हो। एक तरफ जहां पानी के बढ़ने से लोगों में परेशानी का माहौल कायम है तो वहीं दूसरी तरफ लोग वहां पहुंचकर सेल्फी लेने में भी लगे हुए हैं। बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह कमर कसे हुए हैं.
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ के सरोला थाना इलाके में ट्यूबवेल केबल चोरी के आरोपित गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:सारोला (झालावाड़) झालावाड़ जिले के सरोला थाना पुलिस ने बीते दिनों थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के एक खेत से ट्यूबवेल में लगी तांबे की केबल चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से खेत से चुराई तांबे की केबल भी बरामद कर ली गई है। सारोला थाना पुलिस ने बताया कि उमरिया गांव के एक खेत मालिक ने रिपोर्ट दी थी, कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति उसके खेत में लगे ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन की तांबे की केबल काट कर ले गया। इस दौरान आसपास के दो-तीन अन्य खेतों में भी केबल चोरी की शिकायत सामने आई थी। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और अनुसंधान के बाद आरोपी राजेंद्र सिंह निवासी असनावर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब ढाई सौ फीट लंबी तांबे की केबल भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खानपुर, पनवाड़ और असनावर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर तांबे की केबल और पानी की मोटर चोरी करना भी कबूला है।
0
0
Report
Advertisement

FDA ने Kayani दुकान सील कर दिया; भारी खाद्य सुरक्षा कमियाँ सामने आईं

Noida, Uttar Pradesh:FDA ने Kayani नाम की एक दुकान पर छापा मरकर उसे सील कर दिया हैl FDA के मुताबिक खाना बनाने और स्टोर करने की जगह पर बिल्लियाँ, चूहों की गंदगी, ज़िंदा मक्खियाँ और मरे हुए कॉकरोच पाए गए; रेफ्रिजरेटर में काफी मात्रा में खून जमा हो गया था, और प्रोसेसिंग सेक्शन में सीवेज का एक खुला मैनहोल मिला। गंभीर कमियाँ भी पाई गईं, जैसे कि ज़मीन पर खाना रखा होना, कच्चे आटे को छपे हुए अख़बार से ढका होना, स्टाफ़ का साफ़-सफ़ाई या PPE का इस्तेमाल न करना, और कच्चे व खाने के लिए तैयार खाने को ठीक से अलग न रखना. लाइसेंस सस्पेंड करना और दुकान बंद करना: यह देखते हुए कि खाने की सुरक्षा और साफ़-सफ़ाई से जुड़ी ये गंभीर कमियाँ ग्राहकों की सेहत के लिए तुरंत खतरा पैदा कर रही थीं, FSSAI लाइसेंस नंबर 11517001000318 को 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006' की धारा 32(3) के प्रावधान के तहत तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. संस्थान को खाने-पीने की चीज़ों की खरीद, निर्माण, प्रोसेसिंग, स्टोरेज, बिक्री और वितरण तुरंत रोकने का निर्देश भी दिया गया है. आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए संस्थान पर नजर रखी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top