icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
835302
Gautam LeninGautam LeninFollow23 Jul 2024, 08:26 am

लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन में शिवभक्तों के साथ मारपीट, विशेष समुदाय दल ने मारपीट कर किया लूटपाट

Lohardaga, Jharkhand:

लोहरदगा से रांची लौट रहे कांवरियों के साथ ट्रेन में मारपीट कर लूटपाट की घटना पर आक्रोशित शिवभक्तों ने लोहरदगा के मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन कर जाम कर दिया। इस प्रदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी व उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कांवरियों के साथ ऐसा कुछ हुआ, पहले भी कई बार ऐसे हमले होते आए हैं। जहां रांची के पहाड़ी मंदिर शिवालय में पहली सोमवारी का जलार्पण कर ट्रेन से वापस लौट रहे कांवरियों के साथ विशेष समुदाय के लोगों ने ट्रेन में चढ़ कर मारपीट की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बांसवाड़ा में मीटर रीडिंग गड़बड़ी, हजारों बिलों पर उठे सवाल

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:एंकर - बांसवाड़ा शहर के उदयपुर मार्ग स्थित सिया राम मार्ग कॉलोनी में जलदाय विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि करीब छह माह पहले लगाए गए नल कनेक्शन के बावजूद उपभोक्ताओं को सालभर पहले की अवधि का बिल थमा दिया गया। कई उपभोक्ताओं के घरों में पानी की आपूर्ति शुरू तक नहीं हुई, लेकिन हजारों रुपये के बिल पहुंच गए। मामले में सबसे बड़ा सवाल मीटर रीडिंग को लेकर है। उपभोक्ताओं के अनुसार मौके पर मीटर में जीरो यूनिट दर्ज है, जबकि जारी बिल में 180 यूनिट की खपत दर्शाई गई है। कॉलोनी के करीब 150 घरों में बिल पहुंचने से लोगों में नाराजगी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब कनेक्शन करीब छह माह पहले लगे हैं तो सालभर पहले की अवधि का बिल किस नियम के तहत जारी किया गया? लोगों ने आरोप लगाया कि पानी की आपूर्ति और मीटर रीडिंग की उचित मॉनिटरिंग किए बिना कार्यालय में बैठकर बिल जारी कर दिए गए। मोहल्लेवासियों ने जलदाय विभाग से मामले की जांच कर गलत बिलों को दुरुस्त करने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है。
0
0
Report

जन्मदिन पर राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह का बयान

Manish AwasthiManish AwasthiFollowJust now
Piyarepur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले रायबरेली और प्रदेशवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में बच्चों और नाती-पोतों का जन्मदिन मनाने की परंपरा है, लेकिन वह और उनके भाई अपना जन्मदिन उत्सव के रूप में नहीं मनाते। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि रायबरेली की जनता की दुआएं उनके जीवन सफर में हमेशा महत्वपूर्ण रही हैं और वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे। वहीं, विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के भरोसे की बात कही। सपा के PDA को लेकर उन्होंने विपक्ष के राजनीतिक नारों और समीकरणों पर तंज कसा। उन्होंने भाजपा की विचारधारा को ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।
0
0
Report

तिंवरी की बंद दूध फैक्ट्री से 200 बैटरियाँ बरामद, चोरी की आशंका

Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर एंकर-तिंवरी में बंद पड़ी दूध फैक्ट्री पर पुलिस ने दबिश देकर बड़ी संख्या में मोबाइल टावर की बैटरियां बरामद की हैं। फैक्ट्री से करीब 200 बैटरियां मिलने के बाद पुलिस को इनके चोरी की होने की आशंका है। साथ ही, बंद पड़ी फैक्ट्री को गोदाम के रूप में इस्तेमाल किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। बैटरियों की कीमत लाखों रुपए की बताई जा रही है। तिंवरी चौकी प्रभारी प्यारेलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। सूचना मिलने पर CI तुलसी भी मौके पर पहुंचीं। फिलहाल पुलिस ने बैटरियों को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

मोतीपुर में पूर्व वार्ड सदस्य के घर पर हमला, वीडियो वायरल

Muzaffarpur, Bihar:मोतीपुर के चक्की जमालाबाद गांव में रात के समय पूर्व वार्ड सदस्य के घर पर लाठी-डंडे और हथियार से लैस करीब 25 लोगों द्वारा हमला किया गया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पीड़ित हिरालाल सहनी ने मोतीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित का आरोप है कि वह जमीन संबंधी काम को लेकर स्थानीय मुखिया नागेंद्र सहनी के साथ मोतीपुर गए थे. इसी बात से नाराज होकर गेहुआचक गांव के एक युवक ने 25 लोगों के साथ लाठी-डंडे और हथियार लेकर उनके घर पर हमला कर तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ गाली गलौज की. किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता. मोतीपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आगे की कार्रवाई जाँच के आधार पर की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top