835302
लोहरदगा एसपी ने ट्रक दुर्घटना पीड़ितों को दी आर्थिक मदद
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा के एसपी हारिश बिन जमां ने ट्रक दुर्घटना के तीन मामलों में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। सूचना के अनुसार दो परिवारों को दो-दो लाख और एक परिवार को तीन लाख रुपये का चेक सौंपा गया। साथ ही यह राशि ट्रक ऑनर वेलफेयर सोसाइटी से दी गई, जो बॉक्साइट ढुलाई से प्राप्त आय का एक हिस्सा है। साथ ही एसपी ने बताया कि ट्रक ऑनर एसोसिएशन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है और एक युवक की जान जाने के मामले सहित तीन पीड़ित परिवारों को यह सहायता भी दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SIR मामले में 13,150 नाम बदले गए; कांग्रेस के सुप्रिया श्रीनेत का बड़ा दावा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने SIR पर कहा, "127 नंबर असेंबली कंस्टीट्यूएंसी, पीलीभीत सदर है, जहाँ से योगी जी के मंत्री संजय गंगवारआते हैं। वहाँ पर बहुत बड़ी साजिश और षड्यंत्र सामने आई है। 10 अप्रैल को जब SIR का फाइनल ड्राफ्ट आ गया था, तो एडिशन-डिलीशन कुछ नहीं हो सकता था। लेकिन वहाँ पर एडिशन और डिलीशन का मामला तो सामने आया ही है, वहाँ पर एक बहुत बड़ा षड्यंत्र भी सामने आया है, जहाँ पर 13,150 लोगों के नाम, एपिक नंबर सेम रखा गया, नाम बदल दिया गया..."0
0
Report
फलोदी में डंपर की टक्कर से मजदूर की मौत
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी शहर मे बीती देर शाम को डंपर ने मजदूर को मारी टक्कर। मजदूर की मौके पर हुई मौत। सूचना पर फलोदी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर रखवाया मौर्चरी में। मृतक मजदूर हरियाणा का रहने वाला था0
0
Report
राजस्थान के गांवों में पंचायत राज चुनाव का पहला चरण शुरू, साख-राजनीति दांव पर
Jaipur, Rajasthan:एंकर- गांव की चौपाल से अब सत्ता का फैसला होगा... कहीं साख दांव पर है, तो कहीं सियासी विरासत... और कहीं नए चेहरों की किस्मत का इम्तिहान। राजस्थान में गांव की सरकार चुनने का पहला महासंग्राम कल होगा। 16 जिलों में 85 लाख से ज्यादा मतदाता 6 हजार 926 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत का फैसला करेंगे। जिला परिषद और पंचायत समितियों की 2081 सीटों के लिए मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। अब देखना होगा कि गांव की सरकार में पुराने चेहरों का दबदबा कायम रहता है या नई सियासी पीढ़ी बाजी मारती है... वीओ-1-राजस्थान में गांव की सत्ता का पहला संग्राम कल से शुरू होने जा रहा है। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के पहले चरण में प्रदेश के 16 जिलों के 85 लाख 7 हजार 306 मतदाता गांव की सरकार का भविष्य तय करेंगे। गांव की चौपाल से लेकर खेत-खलिहानों तक चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। जिला परिषद और पंचायत समितियों में अपनी सरकार बनाने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब फैसला मतदाताओं के हाथ में है। कल 16 जिलों अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, फलौदी, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर की 104 पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। पहले चरण में 16 जिलों में जिला परिषद के 293 वार्डों में 1693 और 104 पंचायत समितियों के 1788 वार्डों में 5233 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यानी कुल 2081 सीटों के लिए 6926 प्रत्याशी के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। इसके लिए 9886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पहले चरण में शामिल 3314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 28 हजार 682 वार्ड पंचों के चुनाव की प्रक्रिया भी होगी। इन पदों के लिए मतदान जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतदान के दो दिन बाद यानि 24 अक्टूबर को होगा......गांव की सरकार बनाने में महिलाओं की भागीदारी भी निर्णायक रहेगी। पहले चरण में कुल 85.07 लाख मतदाताओं में 43 लाख 86 हजार 768 पुरुष और 41 लाख 20 हजार 511 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 27 थर्ड जेंडर मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या महज 2 लाख 66 हजार 257 कम है। कुल मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 48.44 प्रतिशत है। ऐसे में ग्रामीण सत्ता की तस्वीर तय करने में महिला मतदाताओं की भूमिका अहम होगी। वीओ-2-पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के चुनावी आंकड़ों में भीलवाड़ा जिला सबसे आगे है। यहां 8 लाख 94 हजार 918 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिले की 9 पंचायत समितियों में जिला परिषद के 28 और पंचायत समिति के 177 वार्डों में चुनाव होंगे। इसके बाद जयपुर में 7 लाख 43 हजार 640 और उदयपुर में 7 लाख 33 हजार 784 मतदाता हैं। बाड़मेर में 6 लाख 88 हजार 347 और नागौर में 6 लाख 53 हजार 641 मतदाता हैं। वहीं, पहले चरण में शामिल जिलों में बीकानेर में सबसे कम 2 लाख 67 हजार 602 मतदाता हैं। मतदान केंद्रों के लिहाज से भीलवाड़ा में सर्वाधिक 1110 और बीकानेर में सबसे कम 311 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाकों में भी गांव की सत्ता के लिए सियासी मुकाबला होगा। जिले की 8 पंचायत समितियों के 146 वार्डों और जिला परिषद के 22 वार्डों में मतदान होगा। इसके लिए 794 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 3 लाख 84 हजार 195 पुरुष और 3 लाख 59 हजार 445 महिला मतदाता शामिल हैं। जयपुर में चौमूं, दूदू, गोविंदगढ़, झोटवाड़ा, जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल, मौजमाबाद और सांभर पंचायत समितियों में मतदान होगा। जिले की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 2234 वार्ड पंचों के चुनाव की प्रक्रिया भी पहले चरण में शामिल है। जयपुर की आठ पंचायत समितियों में चौमूं में सबसे अधिक 1 लाख 38 हजार 595 मतदाता हैं, जबकि झोटवाड़ा में सबसे कम 58 हजार 648 मतदाता हैं। पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की कुल 2081 सीटों के लिए 6926 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इस हिसाब से औसतन एक सीट पर 3 प्रत्याशी हैं। जिला परिषद के 293 वार्डों में 1693 प्रत्याशी होने से औसतन छह प्रत्याशी प्रति सीट हैं। वहीं पंचायत समिति के 1788 वार्डों में 5233 प्रत्याशी होने से औसतन तीन प्रत्याशी प्रति सीट हैं。 जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्ड तथा मतदाता संख्या, निर्वाचन आंकड़ों के अनुसार जिला::::::::::::पंचायत समितियां::::::::::::जिला परिषद वार्ड::::::::::::पंचायत समिति वार्ड::::::::::::कुल मतदाता अजमेर::::::::::6::::::::::::15::::::::::::82::::::::::::4,08,289 अलवर::::::::::::6::::::::::::19::::::::::::112::::::::::::5,58,433 बाड़मेर::::::::::::10::::::::::::24::::::::::::160::::::::::::6,88,347 भीलवाड़ा::::::::::::9::::::::::::28::::::::::::177::::::::::::8,94,918 बीकानेर::::::::::::4::::::::::::8::::::::::::60::::::::::::2,67,602 डूंगरपुर::::::::::::7::::::::::::20::::::::::::119::::::::::::5,21,601 जयपुर::::::::::::8::::::::::::22::::::::::::146::::::::::::7,43,640 झालावाड़::::::::::::4::::::::::::16:::::::::::88:::::::::::4,55,263 जोधपुर::::::::::: 6::::::::::: 9::::::::::: 90:::::::::::2,74,416 कोटा:::::::::::4:::::::::::19:::::::::::84:::::::::::4,48,947 नागौर:::::::::::7:::::::::::21:::::::::::121:::::::::::6,53,641 पाली:::::::::::5:::::::::::18:::::::::::95:::::::::::5,87,256 फलौदी::::::::::9:::::::::::23::::::::::::::::141:::::::::::5,39,096 राजसमंद:::::::5:::::::::::13:::::::::::81:::::::::::3,68,917 सिरोही:::::::::::4:::::::::::13:::::::::::72:::::::::::3,63,156 उदयपुर:::::::::::10:::::::::::25:::::::::::160:::::::::::7,33,784 कुल:::::::::::104:::::::::::293:::::::::::1788:::::::::::85,07,3060
0
Report
Advertisement
बिलासपुर: दोस्ती खत्म करने पर युवक ने छात्रा को पीछा कर तेजाब की धमकी दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती खत्म करना एक कॉलेज छात्रा के लिए मुसीबत बन गया। आरोप है कि बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने छात्रा का पीछा किया, रास्ते में उसका ऑटो रुकवाया और तेजाब फेंकने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कॉलेज छात्रा की करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए खुदीराम बोस चौक निवासी विजय चौधरी उर्फ बॉबी से जान-पहचान हुई थी। बाद में जब छात्रा को युवक के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मिली, तो उसने उससे बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि इसके बाद युवक उसे फोन पर डराने-धमकाने लगा और उसका पीछा करने लगा।आरोपी छात्रा का पीछा करते हुए उसकी क्लास तक पहुंच गया। घर लौटते समय रास्ते में उसका ऑटो रुकवाकर नीचे उतरने और बात करने का दबाव बनाया। छात्रा के इनकार करने पर आरोपी ने कथित तौर पर तेजाब फेंकने और अपहरण करने की धमकी दी। घटना के बाद छात्रा ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई।छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विजय चौधरी उर्फ बॉबी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर शुरू हुई जान-पहचान के बाद सामने आए इस मामले ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं।बाइट – पंकज पटेल, एएसपी बिलासपुर0
0
Report
रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात के लिए अखिलेश यादव का रामपुर प्रवास
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली, उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने रामपुर जेल में आजम खान से अखिलेश यादव की प्रस्तावित मुलाकात पर कहा, "सपा प्रमुख अखिलेश यादव अब रामपुर जा रहे हैं। वहाँ 370 दिनों से बंद रामपुर की जेल में आजम खान से मुलाकात करेंगे। दरअसल, इसकी हक़ीक़त ये है कि मेरे दबाव में हैं और मेरे दबाव की वजह से अखिलेश यादव को मजबूरन रामपुर जाना पड़ा। मैं विभिन्न मंचों से आजम खान के मुद्दे को उठाता रहा हूँ और कहता रहा हूँ कि मुश्किल के दौर में आजम खान के साथ अखिलेश यादव नहीं खड़े हुए, जबकि आजम खान वो शख्सियत हैं जिन्होंने समाजवादी पार्टी को खून-पसीने से सींचा..."0
0
Report
उदयपुर के हिरणमगरी में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और कार को टक्कर मारी; नशे का शक बदले जा रहा है?
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर-3 इलाके में स्थित 100 फीट रोड पर तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी और कार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने युवती पर शराब के नशे में कार चलाने का आरोप लगाया। कार में शराब और बीयर की बोतलें भी पड़ी हुई मिली। हालांकि नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
नागौर में पहले चरण के चुनाव की तैयारी अंतिम चरण तक पहुंची; मतदान कल
Nagaur, Rajasthan:नागौर एंकर - नागौर पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नागौर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। वहीं आज मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया। पहले चरण में गुरुवार को जिले के 739 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 743 मतदान दल गठित किए गए हैं। इन दलों के जरिए 7 पंचायत समितियों के 120 सदस्यों और जिला परिषद के 21 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। इस चरण में साढ़े 6 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिले में मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। मतदान दलों को प्रशिक्षण देने के साथ चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई है। वहीं, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए अधिकारियों की तैनाती भी की गई है。 3,715 मतदानकर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी पहले चरण के चुनाव के लिए गठित 743 मतदान दलों में कुल 3,715 मतदानकर्मियों को शामिल किया गया है। प्रत्येक दल में पांच कार्मिकों के हिसाब से यह व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 30 प्रतिशत रिजर्व व्यवस्था के तहत 223 अतिरिक्त मतदान दलों के करीब 1,115 कार्मिक तैयार रखे गए हैं। जरूरत पड़ने पर इनकी सेवाएं ली जा सकेंगी。 7 पंचायत समितियों के 120 वार्डों में चुनाव पहले चरण में जिले की 7 पंचायत समितियों के 120 वार्डों और जिला परिषद के 21 वार्डों के लिए मतदान होगा। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी और व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए 89 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इसके अलावा 18 जोनल मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं, ताकि आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सके。 24 अक्टूबर को 195 ग्राम पंचायतों में मतदान पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के दो दिन बाद, 24 अक्टूबर को जिले की 195 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। इसके लिए 195 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि 35 अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है। पंच-सरपंच चुनाव की प्रक्रिया के तहत 25 अक्टूबर को उपसरपंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा。 प्रशासन की ओर से दोनों चरणों की चुनावी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। मतदान दलों की तैनाती, रिजर्व कार्मिकों की उपलब्धता और निगरानी व्यवस्था के जरिए चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराने की तैयारी है।0
0
Report
साई बाबा 108वीं पुण्यतिथि के three-day उत्सव के दौरान दहीहंडी कार्यक्रम का शानदार समापन
Shirdi, Maharashtra:Anc -साईबाबांच्या 108 व्या तीन दिवसीय पुण्यतिथी उत्सवाची पारंपरिक दहीहंडी फोडून सांगता करण्यात आली.काल्याच्या कीर्तनानंतर समाधी मंदिरात पारंपरिक पद्धतीने दहीहंडी फोडण्याचा कार्यक्रम उत्साहात संपन्न झाला.साईबाबांचे समकालीन भक्त बायजाबाई कोते आणि तात्या पाटील कोते यांच्या वंशज परिवारातील अभिराज मिलिंद कोते यांच्या हस्ते ही दहीहंडी फोडण्यात आली.यावेळी साई संस्थानचे मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी भिमराज दराडे यांच्यासह मंदिर पुजारी, शिर्डी ग्रामस्थ आणि साईभक्त मोठ्या संख्येने उपस्थित होते.परंपरा, श्रद्धा आणि भक्तिभावाचा अनोखा संगम असलेल्या या सोहळ्याने श्री साईबाबा पुण्यतिथी उत्सवाची सांगता झाली.मोठ्या संख्येने देशविदेशातील साईभक्तांनी तीन दिवसीय उत्सव कालावधीत साईबाबांची समाधीचे दर्शन घेतले...0
0
Report
उत्तराखंड में सत्ता के 5 साल, नफरत की राजनीति तेज़
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड मुस्लिम सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नईम कुरैशी का कहना है कि 5 साल की हुकूमत पर इतना घमंड है और वे सदियों से सुल्तान है उनका कहना है कि चुनाव आ गया है 20 तरह से नफरत फैलाई जा रही है जुम्मे का एक दिन बचा हुआ था अब उसको लेकर के भी सियासत की जा रही है। उनका कहना है कि उत्तराखंड की हुकूमत ने जिस तरह का पैगाम दिया है यह नफरत भरा पैगाम है। मदरसे तो पहले ही बंद हो चुके हैं आप चाहे वह जुम्मे की छुट्टी ना हो या वह संडे की हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।0
0
Report
Advertisement
JDU ने MLC Neeraj के समर्थन के लिए वोट की अपील की; विपक्ष पर हमला
Patna, Bihar:JDU कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जदयू ने MLC नीरज के समर्थन में वोट की अपील की वही विरोधी गुट और अफवाह फैलाने वालो पर जमकर हमला बोला. वही छोटू सिंह और अन्य लोगों के द्वारा लगाए गए आरोप का भी जवाब दिया. मीडिया में बने रहने के लिए बयान बाजी कर रहे हैं.0
0
Report
राम के आशीर्वाद से BJP 2027 में सत्ता के लिए तैयार, PDA सच उजागर
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या | उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप कहते हैं, "...भगवान श्री राम की कृपा हमेशा बनी रहती है, इसीलिए भारतीय जनता पार्टी 2027 के चुनावों में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाने के लिए तैयार है। अखिलेश यादव के ‘PDA’ का असली रूप सामने आ गया है। राज्यसभा की उम्मीदवारी के लिए अपने परिवार के सदस्यों और अमीरों को प्राथमिकता देकर, समाजवादी पार्टी की असलियत राज्य के लोगों के सामने आ गई है। इसलिए, 2027 का रास्ता BJP के लिए काफी आसान होगा।"0
0
Report
अकोला में सड़क नक्शे के विवाद के चलते किसान ने आत्मदहन का प्रयास; गिरफ्तार
Akola, Maharashtra:अकोला जिल्हाधिकारी कार्यालय समोर एका शेतकऱ्याने आत्मदहनाचा प्रयत्न केल्याची घटना समोर आली आहे. अनिल रामदास अंबलकार, रा. अकोली जहागीर, असे या शेतकऱ्याचे नाव आहे. शेतजमिनीतून जाणाऱ्या रस्त्याच्या नकाशावरून निर्माण झालेल्या वादातून त्यांनी हे पाऊल उचललंय. दरम्यान, पोलिसांनी वेळीच हस्तक्षेप करत त्यांना ताब्यात घेतले. अनिल अंबलकार यांची अकोट तालुक्यातील अकोली जहागीर परिसरात दोन एकर शेती आहे. त्यांच्या शेतातून जाणाऱ्या रस्त्याची मूळ रुंदी अडीच फूट असल्याचे सांगण्यात येत आहे. मात्र, नवीन नकाशात रस्त्याची लांबी वाढल्याने आपल्या शेतजमिनीचा काही भाग रस्त्यात जात असल्याचा दावा अंबलकार यांनी केला आहे. याच प्रकरणातून त्यांनी अकोला जिल्हाधिकारी कार्यालय समोर आत्मदहनाचा प्रयत्न केला. या घटनेनंतर पोलिसांनी त्यांना ताब्यात घेतले असून, परिसरात काही काळ खळबळ उडाली. या प्रकरणी पुढील कार्यवाहीकडे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
Advertisement
नवनियुक्त कलेक्टर अंकित अस्थाना ने सिंगरौली में कमान संभाली
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... नवनियुक्त कलेक्टर अंकित अस्थाना ने संभाली सिंगरौली जिले की कमान... पदभार ग्रहण करते ही एसडीएम, तहसीलदार और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक... जिले में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की ली जानकारी... कलेक्टर अंकित अस्थाना का ऐलान, जीरो टॉलरेंस नीति पर करेंगे काम... सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता... प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाकर हर सुविधा आम लोगों तक पहुंचाने पर रहेगा जोर... बाइट अंकित अस्थाना, कलेक्टर,सिंगरौली0
0
Report
IAF एयर शो: वाराणसी नमो घाट पर 22–25 अक्तूबर, 12,000 सुरक्षा कर्मियों के साथ तैयारी
Varanasi, Uttar Pradesh:IAF ग्रैंड एयर शो रिहर्सल | उत्तर प्रदेश: स्क्वाड्रन लीडर अंकिता सिंह, पायलट सारंग डिस्प्ले टीम, कहती हैं, "कुछ ही मिनटों में, आप वाराणसी के नमो घाट पर सारंग 5 एयरक्राफ्ट डिस्प्ले टीम का डिस्प्ले देखेंगे। हम इंडियन एयर फ़ोर्स की अकेली 5-हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम हैं, सिर्फ़ यहाँ ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया में। हम HAL द्वारा बनाए गए भारत में बने हेलीकॉप्टर ALH ध्रुव को उड़ाते हैं..." वाराणसी, उत्तर प्रदेश | पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और सीनियर अधिकारियों ने आज 22, 24 और 25 अक्टूबर को नमो घाट पर होने वाले IAF एयर शो की तैयारियों का रिव्यू किया। आज एयर शो की पूरी रिहर्सल भी हुई। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल कहते हैं, "वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को तीन दिन का एयर शो होने वाला है। इसकी पूरी रिहर्सल आज यहाँ हो रही है। यह एयर शो सुबह 11:40 बजे शुरू होगा और दोपहर 2 बजे तक चलेगा। बीच में 20 मिनट का ब्रेक भी होगा। सभी दर्शकों से रिक्वेस्ट है कि वे सुबह 10 बजे तक अपनी सीट ले लें। इसके लिए यहाँ पुलिस का बड़ा इंतज़ाम किया गया है। यहाँ करीब 12,000 पुलिस वाले तैनात किए गए हैं, जिसमें हमारी ATS टीमें, NDRF के जवान, PAC, SDRF, जल पुलिस और फायर सेफ्टी टीमें शामिल हैं। इसके अलावा ट्रैफिक के लिए भी काफी इंतज़ाम किए गए हैं। हमने बैरिकेडिंग के साथ करीब 500 एनक्लोजर बनाए हैं, जहां हर एनक्लोजर में करीब 4,000 लोग इस एयर शो का मज़ा ले सकते हैं। पार्किंग का इंतज़ाम इस तरह से किया गया है कि लोगों को कम से कम पैदल चलना पड़े। हमने 500 से लेकर 1000 तक के एरिया में करीब 70 पार्किंग स्पॉट बनाए हैं। घाटों से 1.5 से 2 किलोमीटर की दूरी पर, इसलिए लोगों को केवल आधा किलोमीटर से 1.5 किलोमीटर तक चलना पड़ता है।"0
0
Report
जयपुर एयरपोर्ट में विंटर शेड्यूल लागू: रोज 72 उड़ानें, कनेक्टिविटी बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इस बार सर्दियों में रोजाना 72 फ्लाइट संचालित होंगी। एविएशन टरबाइन फ्यूल के वैश्विक संकट के बावजूद फ्लाइट संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। एयरलाइंस के प्रस्तावों पर डीजीसीए ने फ्लाइट्स के फाइनल शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से फ्लाइट्स का नया शेड्यूल लागू होने जा रहा है। विंटर शेड्यूल में फ्लाइट्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। विंटर शेड्यूल 25 octubre 2026 से 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। शेड्यूल में जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना 144 फ्लाइट्स का संचालन होगा, यानी कुल 72 फ्लाइट्स का डिपार्चर रहेगा। इसके तहत हर सप्ताह 1010 उड़ानों का संचालन प्रस्तावित है। यह संख्या समर शेड्यूल की तुलना में अधिक है। समर शेड्यूल में जयपुर एयरपोर्ट से 811 फ्लाइट्स का प्रस्ताव था। ईरान-अमेरिका युद्ध के हालातों के शुरू से ही वैश्विक स्तर पर एविएेशन टरबाइन फ्यूल का संकट बना हुआ है। इस कारण जयपुर एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट्स की संख्या में कटौती रही है। लेकिन अब सर्दियों में विंटर शेड्यूल में फ्लाइट संख्या बढ़ने की संभावना है। विंटर शेड्यूल में क्या होंगे प्रमुख बदलाव - जयपुर से घरेलू फ्लाइट्स की संख्या हर सप्ताह 900 होगी - यानी रोज औसतन 64 घरेलू फ्लाइट संचालित होंगी - लखनऊ, नवी मुंबई, नोएडा, पुणे, दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट्स बढ़ेंगी - राज्य के जोधपुर और बीकानेर के लिए नई फ्लाइट शुरू होंगी - हालांकि इस बार जैसलमेर की फ्लाइट नहीं मिलेगी - वाराणसी, अमृतसर, धर्मशाला, आगरा, भोपाल की फ्लाइट भी शुरू नहीं होंगी - 11 अक्टूबर से अकासा एयर ने मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट्स शुरू की थी इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी - अभी 68 फ्लाइट, विंटर में हर सप्ताह 110 फ्लाइट चलेंगी - यानी रोज औसतन 8 इंटरनेशनल फ्लाइट संचालित होंगी - बैंकॉक की फ्लाइट अभी बंद, नवंबर में फिर से शुरू होगी - बैंकॉक की यह फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन होगी संचालित - दुबई और मस्कट के लिए फ्लाइट्स रोजाना उपलब्ध होंगी दिल्ली के बाद उत्तर भारत का प्रमुख एयरपोर्ट है जयपुर जयपुर एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों का दावा है कि एटीएफ के बढ़ते दामों के बावजूद भी सर्दियों में जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विंटर शेड्यूल 2026 के दौरान समर शेड्यूल 2026 की तुलना में फ्लाइट संख्या में करीब 7 प्रतिशत वृद्धि होने की उम्मीद है। पिछले विंटर शेड्यूल की तुलना में भी उड़ानों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। जयपुर एयरपोर्ट पर रात्रिकालीन पार्किंग सुविधा और लैंडिंग-टेक ऑफ में किए गए तकनीकी सुधारों के चलते विमानों के संचालन की क्षमता बढ़ी है। इससे जयपुर एयरपोर्ट उत्तर भारत में दिल्ली के बाद एक भरोसेमंद एयरपोर्ट और प्रमुख डायवर्जन हब के रूप में उभरा है। नए शेड्यूल में यात्रियों को प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए हवाई यात्रा के अधिक विकल्प मिल सकेंगे।0
0
Report
Advertisement
