Back
लोहरदगा: कार से 68 किलोग्राम गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
GLGautam Lenin
Oct 18, 2025 15:18:34
Lohardaga, Jharkhand
लोहरदगा - नशे के खिलाफ अभियान में कुडू थाना पुलिस को लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कार से एक क्विंटल 68 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। लोहरदग़ा पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिज़वी ने कुडू थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से बिहार की ओर गांजे की बड़ी खेप कार से लाई जा रही है। सूचना के आधार पर कुडू थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने शंख–लुकैया मार्ग पर घेराबंदी की। इसी दौरान बिहार नंबर की फोर्ड फिएस्टा कार रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर11जेड– 3556 पुलिस को देख भागने लगी। पीछा करने पर कार बढ़की चांपी के पास कलवा ढोढा पुल के समीप पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार की तलाशी में 42 पैकेट गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान ओडिसा के झालसुगड़ा जिला अंतर्गत बेलपहाड़ निवासी अमिश कुमार लाल पिता संजय लाल बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना अंतर्गत नरौला निवासी आकाश राय पिता ओसियर राय के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि बरामद गांजे का सटीक वजन एक क्विंटल 68 किलोग्राम है और इसकी अनुमानित बाज़ार कीमत 70 लाख है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पूर्व गुरुवार को भी कुडू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 413 पेटियों में करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की थी। लगातार दो दिनों में हुई इन कार्रवाइयों से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है, वहीं कुडू पुलिस की तत्परता और कार्रवाई की व्यापक सराहना की जा रही है.
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
4
Report
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowOct 18, 2025 17:32:38Noida, Uttar Pradesh:Unreserved passenger threw chai on TTE
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowOct 18, 2025 17:32:290
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowOct 18, 2025 17:32:110
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 18, 2025 17:31:550
Report
ASARUN SINGH
FollowOct 18, 2025 17:31:440
Report
MTMD. TARIQ
FollowOct 18, 2025 17:31:290
Report
NSNivedita Shukla
FollowOct 18, 2025 17:31:16Noida, Uttar Pradesh:पहाड़ी इलाकों में अक्सर ऐसा होता है।
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowOct 18, 2025 17:31:08Noida, Uttar Pradesh:काऊ वॉश एक ऐसा घोल है जो मवेशियों से टिक और अन्य परजीवियों को हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कुछ देशों में इसे कैटल डिप भी कहा जाता है। यह मवेशियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है。
0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowOct 18, 2025 17:30:590
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 18, 2025 17:30:450
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 18, 2025 17:30:33Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAILWAY MINISTER ASHWINI VAISHNAW REACHES NEW DELHI RAILWAY STATION & INSPECT THE SITUATION AHEAD OF UPCOMING FESTIVALS/ VISUALS
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowOct 18, 2025 17:30:220
Report