Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pilibhit262001

पीलीभीत जिला पंचायत बैठक में अधिकारी गैरहाजिरी, 2047 विकास योजना पर सवाल उठे

MTMD. TARIQ
Oct 18, 2025 17:31:29
Pilibhit, Uttar Pradesh
एंकर-पीलीभीत में आज आयोजित जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति ने न केवल सदस्यों का गुस्सा भड़काया, बल्कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'विकसित भारत 2047' पर भी सवाल खड़े कर दिए। यह बैठक, जिसका उद्देश्य भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में ठोस कदमों पर चर्चा करना था, अधिकारियों की गैरहाजिरी के कारण अधूरी रह गई। धर्मेंद्र कुमार अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने सफाई दी कि सभी अधिकारियों को 15 दिन पहले ही बैठक की सूचना दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद एक दो अधिकारी को छोड़कर कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा, "हमने पहले ही सूचित कर दिया था, फिर भी अधिकारी नहीं आए। कुछ ने बाद में अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन अब हम क्या कर सकते हैं?" यह बयान न केवल उनकी लाचारी को दर्शाता है, बल्कि अधिकारियों की गैरजिम्मवारी को भी उजागर करता है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य राजेश गंगवार, जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद की बाइट जिला पंचायत सदस्यों में इस घटना को लेकर भारी रोष देखा गया। सदस्यों का कहना है कि जब मुख्य विकास अधिकारी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी ही बैठक में शामिल नहीं होंगे, तो ऐसी बैठकों का कोई औचित्य नहीं रह जाता। हम इसकी शिकायत शासन से करेंगे और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। गौरतलब है कि पिछली board बैठक में कृषि अधिकारी को एक व्यक्ति ने थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके बाद से अधिकारियों के बीच डर का माहौल बताया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद यही वजह रही होगी कि अधिकारियों ने इस बार बैठक से दूरी बनाई। लेकिन सवाल यह है कि क्या डर के नाम पर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ सकते हैं? क्या 'विकसित भारत 2047' जैसे राष्ट्रीय महत्व के एजेंडे को इस तरह नजरअंदाज करना उचित है? यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि यह भी सवाल उठाती है कि क्या पीलीभीत के अधिकारी सरकार की योजनाओं को गंभीरता से ले रहे हैं?
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVIPIN SHARMA
Nov 16, 2025 12:02:51
Kaithal, Haryana:कैथल कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री अनिल विज ने शिकायतकर्ता को फोन कर कहा यह बात। कैथल में मंत्री अनिल विज ने की फोन पर सुनवाई, बोले—‘आप जानते हैं मेरा नाम अनिल विज है’। कैथल में हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक मामला उस समय चर्चा का केंद्र बन गया जब गृह मंत्री अनिल विज ने स्वयं शिकायतकर्ता को फोन कर बात की। दरअसल, शिकायतकर्ता इस बैठक में उपस्थित नहीं हुआ था, लेकिन उसका मामला बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। स्थिति स्पष्ट करने के लिए मंत्री विज ने मौके पर ही शिकायतकर्ता को फोन लगाकर कहा—"आप जानते हैं मेरा नाम अनिल विज है"—और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। यह मामला विदेश भेजने के नाम पर हुए एक वित्तीय विवाद से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने चंडीगढ़ के एक एजेंट को पैसे दिए थे, लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ और न ही वहां उसकी किसी स्तर पर सुनवाई हुई। इसके बाद पीड़ित ने कैथल में जीरो एफआईआर दर्ज करवाने की कोशिश की, मगर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। तब उसने अपनी शिकायत जिला कष्ट निवारण समिति के माध्यम से प्रस्तुत की। पिछली बैठक में मंत्री अनिल विज ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। मगर इस बीच शिकायतकर्ता ने लिखित में दे दिया कि वह कार्रवाई कैथल की बजाय चंडीगढ़ में करवाना चाहता है। इस पर मंत्री विज ने फोन कर कहा कि "आपने ऐसा क्यों लिखा? कार्रवाई तो कहीं भी हो सकती है।" विज ने आगे कहा, "आप जानते हैं मेरा नाम अनिल विज है?" जिस पर शिकायतकर्ता ने जवाब दिया कि वह जानता है। मंत्री विज ने स्पष्ट किया कि मामला जब कैथल समिति में सुना जा रहा है, तो एफआईआर यहीं दर्ज होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरोपी एजेंट के खिलाफ कैथल में ही एफआईआर दर्ज की जाए ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।
0
comment0
Report
HNHARENDRA NEGI
Nov 16, 2025 12:01:46
:राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर जनपद रुद्रप्रयाग में हुआ पत्रकार गोष्ठी का आयोजन “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर हुई सारगर्भित वार्ता दिनांक 16 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में जिला सूचना कार्यालय, रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में एक पत्रकार गोष्ठी का आयोजन जी.एम.वी.एन रुद्रप्रयाग (रुद्रा कॉम्प्लेक्स) में प्रातः 11:00 बजे से किया गया。 गोष्ठी का मुख्य विषय— “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण”— वर्तमान समय में मीडिया जगत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक रहा。 वर्तमान समय में मीडिया जगत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक रहा। वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल सुंद्रियाल ने सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में समय के साथ व्यापक परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिस दौर में उन्होंने पत्रकारिता प्रारंभ की थी, उस समय सूचना प्रसारण की गति आज जैसी नहीं थी, किंतु अब सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के कारण भ्रामक सूचनाओं का प्रसार भी अत्यधिक तेजी से होने लगा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार की भूमिका केवल समाचार प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पत्रकार समाज में जागरूकता लाने तथा आम लोगों की आवाज को प्रभावी रूप से सामने रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है。 वरिष्ठ पत्रकार बृजेश भट्ट ने कहा कि “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” अत्यंत गंभीर विषय है। आज के सोशल मीडिया युग में बिना पुष्टि के सूचनाएँ साझा किए जाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिससे वास्तविक एवं जिम्मेदार पत्रकारों के सामने बड़ी चुनौती उत्पन्न हो रही है। इसी माध्यम से अधिकांश भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाएँ तेज़ी से प्रसारित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्तियों द्वारा केवल सनसनी फैलाने और टीआरपी बढ़ाने के उद्देश्य से बिना खबरों की पुष्टि करें खबरें प्रसारित की जाती हैं, जो समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। ऐसे मामलों पर रोक लगाने हेतु कठोर नियम तथा प्रभावी कानूनी प्रावधानों की आवश्यकता है, ताकि प्रेस की सत्यता एवं विश्वसनीयता को सुरक्षित रखा जा सके。 वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र चमोली ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से समाज की आवाज और उसके मुद्दों को दृढ़ता के साथ उठाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकार का मुख्य कर्तव्य जनता से संवाद स्थापित करना और सत्ता से सवाल करना है। श्री चमोली ने कहा कि आज के समय में भ्रामक खबरें पत्रकारिता की सत्यता के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई हैं, इसलिए सभी पत्रकारों को जागरूक रहकर कार्य करना चाहिए। इस युग में आवश्यक है कि किसी भी सूचना को प्रसारित करने से पूर्व उसकी पूर्णतः पुष्टि की जाए, तभी पत्रकारिता अपनी विश्वसनीयता बनाए रख सकेगी। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी रुद्रप्रयाग वीरेश्वर तोमर ने सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मीडिया आम जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। अतः आवश्यक है कि हर जानकारी को सत्यापन की कसौटी पर परखकर ही प्रसारित किया जाए, जिससे प्रेस की विश्वसनीयता और अधिक सुदृढ़ हो सके। उन्होंने भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकने, तथ्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा जनहित में जिम्मेदार रिपोर्टिंग के लिए सभी पत्रकारों से सहयोग एवं जागरूकता की अपील की。 कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी पत्रकारों ने प्रेस की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखने हेतु साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल सुंद्रियाल, देवेंद्र चमोली, बृजेश भट्ट , बद्री नौटियाल, हरेंद्र नेगी, रोहित डिमरी, कुलदीप राणा आजाद, प्रवीण सेमवाल, रवि कप्रवाण, भूपेंद्र भंडारी, प्रकाश रावत, दीपक सिंह मानवेंद्र सिंह बर्तवाल, पंकज नेगी सहित अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी के.एल.टम्टा, सहायक लेखाकार नीतीश फ़रासी, कनिष्ठ सहायक अरुण भरतरी व कैमरामैन भुवनेश नेगी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Nov 16, 2025 11:56:11
Uttar Pradesh:नायब तहसीलदार ने 4 सुपरवाइजर और 40 बीएलओ को प्रशिक्षण दियाः मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के लिए घर-घर सत्यापन हेतु अमेठी के जायस में नायब तहसीलदार तिलोई अमीषा यादव ने रविवार को विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत घर-घर सत्यापन के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया। यह प्रशिक्षण नगर के मालिक मोहम्मद भारतीय इण्टर कॉलेज परिसर में 4 सुपरवाइजर और 40 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों की शुद्धता, पूर्णता और समयबद्ध अद्यतन सुनिश्चित करना है। नायब तहसीलदार अमीषा यादव ने बताया कि इस पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के भारतीय नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों में जन्म
0
comment0
Report
Nov 16, 2025 11:53:39
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी मां शबरी सहरिया आदिवासी कल्याण समिति के तत्वावधान में दिनांक 15 नवंबर 2025 को महाविद्यालय स्वर्ण जयंती भवन में भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं राष्ट्रीय आदिवासी गौरव दिवस का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहरिया आदिवासी समुदाय के सैकड़ों बहन-भाइयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप सरावगी एवं बुंदेलखंड कॉलेज के प्रोफेसर की अध्यक्षता में इस ऐतिहासिक आयोजन को गरिमा प्राप्त हुई। समिति के अध्यक्ष गोपाल सहरिया ने मंच से सभी आदिवासी समाज को नमन करते हुए बिरसा मुंडा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष आदिवासी समाज के लिए नई दिशा और नई जागरूकता प्रदान करता है।समिति सदस्य सियाराम भाई ने कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे वीर योद्धा और समाज सुधारक हैं।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Nov 16, 2025 11:50:05
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Nov 16, 2025 11:49:12
Malda, West Bengal:সূত্র: কেন্দ্রীয় শিক্ষা দপ্তরের রাষ্ট্রমন্ত্রী তথা প্রখ্যাত বিজেপির রাজ্য সভাপতি সুকান্ত মজুমদারকে ‘কান কাটা খলিল’ বলে কটাক্ষ করলেন মালদা জেলা তৃণমূল কংগ্রেসের সভাপতি তথা মালতিপুর বিধানসভার বিধায়ক আব্দুল রহিম বক্সি। শুধু তাই নয় বিজেপি নেতারা এলাকায় ঘোরাফেরা করলে তাদের কান কাটারও নিদান দিলেন। রবিবার বিকেলে মালদার মালতিপুর বিধানসভায় আয়োজিত তৃণমূল কংগ্রেসের ডিজিটাল যোদ্ধাদের সভায় এমনই বিতর্কিত মন্তব্য করলেন মালদা জেলা তৃণমূলের সভাপতি তথা মালতীপুরের বিধায়ক আব্দুর রহিম বক্সিকে।তাঁর দাবী বিজেপির নেতা এলাকার সম্প্রীতি নষ্ট করছেন। মানুষের মধ্যে বিভাজন সৃষ্টি করছেন ।মূলত শনিবার সন্ধ্যায় বিরসা মুন্ডার ১৫০তম জম্ম শতবর্ষে মালতীপুর বিধানসভা জিতারপুর গ্রামে আয়োজিত এক মেলালে যান কেন্দ্রীয় মন্ত্রী সুকান্ত মজুমদার। আর তার সফরকে ঘিরেই এমন বিতর্ক মন্তব্য করেন জেলাসভাপতি। পরে সাংবাদিকদের প্রশ্নের উত্তরে আব্দুল রহিম বক্সি বলেন পূর্বে এলাকায় কেউ অপরাধ করলে, সমাজে তাকে চিহ্নিত করে কান কেটে নেওয়ার প্রচলন ছিল। ঠিক একই ভাবে এলাকায় গিয়ে সাম্প্রদায়িক বিষ ছড়াচ্ছে বিজেপির নেতারা।তাদের যাতে চেনা যায়, তাই সাধারণ মানুষকে সেই অপরাধীদের কান কেটে নেওয়ার কথা বলেছি। পাল্টা বিজেপির মালদা উত্তরের সাধারণ সম্পাদক অভিষেক সিংহনিয়া বলেন, ভোটের মুখে বাজার গরম করতেই এমন অবাঞ্ছিত বক্তব্য রাখছেন রহিম। তিনি অস্থিত্ব সঙ্কটে রয়েছেন।
92
comment0
Report
Advertisement
Back to top