835302
टाना भगत आवासीय विधालय में विधिक जागरूकता शिविर सह नशा मुक्ति अभियान का हुआ आयोजन
Bamandiha, Jharkhand:लोहरदगा के आदिवासी और आदिम जनजाति के बच्चों बच्चों के बीच कानूनी जानकारी दी गई। बच्चों को अधिवक्ता लाल दीपक कुमार ने बताया कि देश में नया कानून लागू हो गया है। जो न्याय संहिता है। अपराधियों को सजा के साथ साथ सोशल वर्क भी कराने का इजाज़त देता है। साथ ही सात साल से अधिक की सजा के मामले में फॉरेंसिक जांच को भी जोड़ा गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा स्कूलों में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतनगढ़ के वार्ड 37-38 में पानी की समस्या पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
Churu, Rajasthan:पानी समस्या को लेकर प्रदर्शन कर, सौंपा ज्ञापन रतनगढ़। शहर के वार्ड संख्या 37 व 38 में पिछले कई दिनों से पानी आपूर्ति नहीं होने की समस्या से लोग काफी परेशान है। इस समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को जलदाय विभाग के एक्सईएन महेंद्र कांटीवाल को ज्ञापन दिया, जिस पर उन्होंने शीघ्र ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। वार्ड के लोगों द्वारा दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सोडा बास में पिछले एक महिने से पानी की समस्या चल रही है, लेकिन 10 दिनों से तो पानी बिल्कुल भी नहीं आ रहा है। वार्ड के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए एक्सईएन ने मौके पर अधिकारियों को भेजकर शीघ्र ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पार्षद नरेश भार्गव, मुखत्यार खान, परमेश्वरलाल प्रजापत, कुंदनमल, मुकेश, गोविंद, विकास प्रजापत, रोहित प्रजापत, ओमप्रकाश प्रजापत, प्रेम भार्गव, झूमरमल भार्गव, रिद्धकरण बणसिया सहित कई लोग उपस्थित थे।0
0
Report
सुमेरपुर में मदन राठौड़ ने युवाओं से संवाद किया
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर में छात्रों के साथ मदन राठౌड़ का युवा संवाद, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ सोमवार को सुमेरपुर पहुंचे। जवाई बांध रोड स्थित निजी महाविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से संवाद किया。 कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत, पंचायत चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी。 इस दौरान पाली जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील भंडारी, सुमेरपुर नगर पालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा और तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष जय श्री नामा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
नोएडा में तापमान में अचानक गिरावट, गर्मी से राहत के साथ जीवनचर्या बदली
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा। बदलते मौसम के साथ नोएडा में तापमान में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आई ठंडक को लेकर नोएडा में लोगों से खास बातचीत की गई। लोगों ने बताया कि पिछले साल सितंबर के दौरान भीषण गर्मी का असर देखने को मिला था और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। वहीं इस बार सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। लोगों के मुताबिक सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। तापमान में गिरावट के चलते अब रात के समय एसी और कूलर का इस्तेमाल भी काफी कम हो गया है। कई लोगों ने देर रात कूलर और एसी बंद करना शुरू कर दिया है, जबकि पंखे की स्पीड भी धीमी रखी जा रही है। लोगों का कहना है कि रात में तेज पंखा चलाने पर अब ठंड महसूस होने लगी है और चादर या हल्का कंबल ओढ़ने की जरूरत पड़ रही है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं बदलते तापमान को देखते हुए लोग स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क नजर आ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
हांसी में छह महीने की सैलरी मांग, काम बंद
Hansi, Haryana:हांसी में फिर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल लंबी हड़تال के बाद दोबारा काम बंद, नगर परिषद परिसर में दिया धरना छह महीने की लंबित सैलरी, केस वापस लेने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन डीएमसी का घेराव कर कर्मचारियों ने जमकर की नारेबाजी मांगें पूरी होने तक सफाई कार्य बंद रखने का ऐलान हांसी। नगर परिषद हांसी में एक बार फिर सफाई कर्मचारियों का आक्रोश देखने को मिला। लंबी हड़ताल के बाद सोमवार दोपहर सफाई कर्मचारियों ने दोबारा सफाई कार्य बंद कर नगर परिषद परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने दरी बिछाकर धरना दिया और मांगें पूरी होने तक काम नहीं करने का ऐलान किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नगर परिषद के डीएमसी का घेराव किया और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच माहौल गरम नजर आया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया गया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सलवान सारसर ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, जिले में सफाई कार्य बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी कर्मचारी सफाई कार्य नहीं करेगा और कर्मचारी अपने हक के लिए आंदोलन जारी रखेंगे। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हड़ताल के दौरान दर्ज किए गए मामलों को वापस लेना, छह महीने की लंबित सैलरी का भुगतान, तेल-साबुन उपलब्ध करवाना और सफाई कार्य के लिए जरूरी उपकरण मुहैया करवाना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की मुख्यमंत्री की ओर से बात कही गई थी, लेकिन इसके बावजूद मामले वापस नहीं लिए गए हैं। फिलहाल सफाई कर्मचारियों के दोबारा काम बंद करने से हांसी शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। अब निगाहें नगर परिषद प्रशासन और कर्मचारियों के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी हैं कि आखिर इस विवाद का समाधान कब तक निकलता है।0
0
Report
हापुड़ में बदमाशों ने कैंटर लूटकर चालक समेत तीन को अगवा किया
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहाँ गढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित ब्रजघाट चौकी के पास देर रात कार सवार बेखौफ बदमाशों ने हथियारों के बल पर कपड़ों से लदे एक कैंटर को लूट लिया. बदमाशों ने कैंटर चालक और उसके साथियों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर अगवा किया और फिर अमरोहा जिले के जंगलों में फेंककर गाड़ी समेत फरार हो गए. लूटे गए कैंटर और उसमें भरे माल की कीमत करीब 40 से 50 लाख रुपये बताई जा रही है. इस बड़ी वारदात के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार कैंटर गाड़ी संख्या UP 23 एटी 2786 दिल्ली के शास्त्री पार्क/गांधी नगर से माल लादकर अमरोहा में नौगांवा/धनौरा की तरफ जा रही थी. कैंटर में लेदर की जैकेट बनाने का कपड़ा, चेन, बटन और पैकिंग सामग्री जैसी चीजें भरी हुई थीं. देर रात करीब 2:55 बजे टोल टैक्स बचाने के चक्कर में चालक मुख्य हाईवे छोड़कर सालारपुर-पलवाड़ा मार्ग से होते हुए बलवापुर की तरफ से गाड़ी निकाल रहा था. इसी दौरान ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में बलवापुर के पास पहले से घात लगाए कार सवार 7 से 8 बदमाशों ने कैंटर के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया. बदमाशों ने असलहों के बल पर मारपीट करते हुए चालक शकील और उसके साथियों को बंधक बना लिया. बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन और करीब 5 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली. इसके बाद वे पीड़ितों को अपनी कार में डालकर ले गए और अमरोहा जनपद के रहरा थाना/हसनपुर क्षेत्र के जंगलों में फेंककर कैंटर लेकर रफूचक्कर हो गए. जंगल में छूटने के बाद पीड़ितों ने किसी तरह खुद को संभालते हुए स्थानीय ग्रामीणों की मदद ली और फोन से गाड़ी मालिक व पुलिस को घटना की सूचना दी. पीड़ित कैंटर चालक शकील ने बताया कि वह दिल्ली से आ रहा था, तभी पलवाड़े रोड पर पीछे से गाड़ी आई और उसके कैंटर के आगे लगा दी. कार में 7 से 8 लोग सवार थे, जिन्होंने उन्हें मारपीट करते हुए बंधक बना लिया और अपनी गाड़ी में डालकर ले गए. बदमाशों ने उन्हें अमरोहा जिले के रहरा थाने के जंगलों में छोड़ा. शकील ने बताया कि गाड़ी में कपड़ा था. बदमाशों ने उन्हें बहुत मारा और फोन भी छीन लिया तथा 5000 रुपये भी छीनकर ले गए. वहीं, पीड़ित मोहम्मद अशरफ ने बताया कि कैंटर में हम तीन लोग थे, जो दिल्ली से अमरोहा जा रहे थे. बीच रास्ते में बदमाशों ने कान पर तमंचा रख दिया और गाड़ी में डालकर ले गए. बाद में रहरा थाने के पास जंगलों में फेंक दिया. वहीं, इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो सूचना मिलते ही हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक और गढ़ कोतवाली पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची. वारदात की जांच के लिए हाईवे और आसपास के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. सीसीटीवी फुटेज में बाबा फार्म हाउस के पास अर्टिगा कार सवार बदमाश कैंटर को ले जाते हुए नजर आए. अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीमों का गठन कर दिया गया है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और लूटा गया माल व कैंटर बरामद कर लिया जाएगा. बाइट - शकील, पीड़ित कैंटर चालक बाइट - अशरफ, कैंटर सवार0
0
Report
सीतापुर में चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन में भारी हंगामा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ...कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया...जिसके बाद कांग्रेसियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की शुरू हो गई। कलेक्ट्रेट तक पहुंचने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी और उन्हें रोकती पुलिस...यानी प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने से शुरू हुआ... लेकिन कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने की कोशिश के दौरान तस्वीरें टकराव तक पहुंच गई.0
0
Report
Advertisement
NPS से OPS की ओर एक ओर सफलता - NCRES
Jhansi, Uttar Pradesh:आज नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ के मंडल कार्यालय शुक्ल सदन मे मंडलीय परिषद सभा का आयोजन कियामंडल उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र परिहार जी की अध्यक्षता मे किया गया । इस सभा मे NCRES के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री वी जी गौतम जी मुख्य अतिथि के रूप मे एवं केन्दीय उपाध्यक्ष श्री इंद्रविजय सिंह जी भी उपस्थित रहे ।इस दौरान मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2004 के बाद दयाधार नियुक्ति पर आये ऐसे कर्मचारियों जिनकी लिखित परीक्षा वर्ष 2003 मे हो गई थी तथा प्राशसनिक देरी के कारण उनको ओ.पी.एस का लाभ नही मिल पा रहा था ऐसे कर्मचारियों के लिये NCRES की माॅग पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये गये है । NCRES के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री वी जी गौतम जी ने बताया कि 8th वे पे कमीशन के NFIR के कोषाध्यक्ष ओर NCRES के महामंत्री जी ने सभी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन ओर भत्तों को बढ़ाने के लिए फिटमेंट फैक्टर को 2.86 से बढ़ाकर 3.83 गुना रखने की मांग की हैं इसलिए सभी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18000/- से बढ़ाकर 69000/- किया जाए । इसी क्रम में HRA को 30% तक बढ़ाया जाए । श्री वी जी गौतम जी बताया कि महामंत्री श्री आर पी सिंह जी सभी वर्ग के कर्मचारियों को मिलने वाले रिस्क अलाउंस को 30% तथा पटरियों ओर यार्डों की सफाई जैसे कठिन कार्यों के लिए बेसिक वेतन का 15% को बढ़ाए जाने की मांग की । श्री वी जी गौतम जी ने यह भी बताया कि पूरे भारतीय रेलवे मे ऐसे कई कर्मचारी थे जिनकी लिखित परीक्षा तो वर्ष 2003 मे पूरी हो गई थी लेकिन प्राशसनिक देरी के कारण उनके नियुक्ति आदेश वर्ष 2004 के बाद जारी किये गये थे । पूरे भारतीय रेलवे मे ऐसे कई कर्मचारी ओ.पी.एस के लिये परेशान हो रहे थे । ऐसे कर्मचारियों की समस्या को NFIR के कोषाध्यक्ष एवं NCRES के महामंत्री श्री आर पी सिंह जी ने दिनांक 06/07 मई 2025 को रेलवे बोर्ड की पी.एन.एम मे चेयरमेन रेलवे बोर्ड के समक्ष बहुत ही मजबूती से रखा और रेलवे बोर्ड द्वारा इसपर सहमति प्रदान कर प्रस्ताव को डी.ओ.पी.टी भेजा दिया गया। केंद्रीय महासचिव श्री इंद्रविजय सिंह ने OPS के बारे में विस्तार से बताया कि डी.ओ.पी.टी के द्वारा NCRES के महामंत्री श्री आर पी सिंह जी की माॅग को स्वीकार करते हुये दिनांक 22.06.26 को पत्र जारी कर दिया गया सभी कर्मचारियों ने NCRES के महामंत्री श्री आर पी सिंह जी को धन्यवाद अर्पित किया । इस सभा मे मुख्य वक्ता के रूप मे श्री महेन्द्र सेन, श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, श्री इमरान बेग, श्रीमती प्रिसी सिंह तोमर, श्री गौरव श्रीवस्तव, श्री नरेन्द्र त्रिपाठी, श्री राघवेन्द्र तिवारी, श्री के एस शुक्ला, श्री अनुप अग्रवाल, श्री अंशुमण चव्हाण, श्री सुधीर सक्सैना, श्री संजय सोनकर, श्री कामता साहू, श्री सुरेश मीना, श्री ए के चिश्ती, श्री चेतन शर्मा, श्री प्रफुल खरे आदि ने अपने विचार रखे । इस दौरान पूरे झांसी मंडल से लगभग 300 पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने इस सभा मे भाग लिया । अध्यक्षता कर रहे श्री राजेन्द्र परिहार जे ने सभी को इस नियम की विस्तृत जानकारी देते हुये धन्यवाद अर्पित किया । इस सभा का संचालन श्री संजीव नायक एवं श्री मधुर पांडे ने किया एवं अंत मे NCRES के मंडलीय मीडिया प्रभारी मो शाहनवाज ने सभी का आभार व्यक्त किया ।0
0
Report
खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।0
0
Report
धनबाद गैंगस्टर फहीम खान केस: तीनों दोषी करार, सजा 3 अक्टूबर तय
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में गैंगस्टर फहीम खान के घर वर्ष 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग के चर्चित मामले में करीब दो दशक बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने मामले में शाहिद आलम, शहादत हुसैन और कथित शूटर तनवीर आलम को दोषी करार दिया है। अब तीनों आरोपियों की सजा के बिंदु पर अदालत 3 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी। मामला 29 जनवरी 2004 का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, धनबाद के वासेपुर में गैंगस्टर फहीम खान के घर पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। अचानक हुई इस गोलीबारी के दौरान फहीम खान ने पड़ोसी की छत से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी। इस अंधाधुंध फायरिंग में फहीम खान के बॉडीगार्ड बिहार के अरवल निवासी विनोद शर्मा की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं, घटना के दौरान शाहिद आलम के पैर में भी गोली लगी थी। इस मामले में साबिर आलम के भाई शाहिद आलम, वासेपुर निवासी शहादत हुसैन और पटना निवासी कथित शूटर तनवीर आलम के खिलाफ अदालत में लंबे समय तक ट्रायल चला। करीब दो दशक तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने तीनों को दोषी करार दिया। अब अदालत के इस फैसले के बाद सभी की नजरें 3 अक्टूबर पर हैं, जब जिला एवं सत्र न्यायालय तीनों दोषियों की सजा की अवधि को लेकर अपना फैसला सुनाएगा।0
0
Report
Advertisement
बोकारो अस्पताल में बच्चा चोरी अफवाह पर हंगामा; CCTV से बच्चा परिसर में मिला
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर बोकारो सदर अस्पताल परिसर में गहमागहमी देखने को मिला जहां सिटी डीएसपी के साथ सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। CCTV की जांच की गई तो बच्चा परिसर में ही रोता मिला तो पुलिस द्वारा बच्चा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया और पुलिस ने इसे अफवाह बताते हुए लोगों को आगाह किया कि इस तरह के अफवाह से बचें। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के रहनेवाले लोकनाथ पंडित अपने 5 वर्षीय बच्चे और पत्नी के साथ बोकारो सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंचे थे। बच्चे के पिता बाथरूम के लिए जाते हैं इस दौरान बच्चा अचानक कहीं गुम हो जाता है। जब वापस आकर पत्नी से बच्चे के बारे में पूछती है तो वो भी कुछ बता नहीं पाती है। सदर अस्पताल में काफी खोजबीन के बाद जब बच्चा नहीं मिलता है तो बच्चे के पिता सीधे सिटी थाना पहुंचते हैं जहां सिटी डीएसपी और सिटी थाना डलबल के साथ पहुँचते हैं और बच्चे की खोजबीन सदर अस्पताल परिसर में की जाती है जहां CCTV की मदद ली जाती है तो पाया जाता है कि बच्चा अस्पताल परिसर में है और रास्ता भटक जाने की वजह से रो रहा है ऐसे में सिटी थाना पुलिस के द्वारा बच्चे को माता-पिता को सुपुर्द कर दिया जाता है। सिटी डीएसपी ने कहा कि बच्चा चोरी केवल अफवाह है। उन्होंने कहा कि बच्चा भटक कर अस्पताल परिसर में ही था जहां पुलिस ने खोजकर दे दिया है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि बच्चा चोरी की अफवाह से बचें इस तरह की घटना भ्रामक होती है और भय का माहौल पैदा करता है। वहीं पिता ने कहा कि बच्चा कहीं अस्पताल परिसर में भटक गया था जहां हम बाथरूम गए थे। बच्चा को नहीं पाकर सिटी थाना पुलिस को सूचना दी और अभी बच्चा मिल गया है।0
0
Report
कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेरा प्रदर्शन, सुखदेव भगत-दीपक बैज के नारों से राजनीतिक दंगल तेज
Raipur, Chhattisgarh:वोट चोरी और एसाईआर के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आला नेता घेराव में हुए शामिल, बैरिकेड पर चढ़कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सुखदेव भगत और मोहन मरकाम ने की नारेबाजी, भाजपा ने कसा तंज0
0
Report
बयाना हाईवे पर लेपर्ड दिखा, ग्रामीणों में दहशत, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:बयाना (भरतपुर) बयाना में हाईवे पर देर रात दिखा लेपर्ड, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, बांध बारैठा पुलिस चौकी के पास हाईवे पर घूमता नजर आया लेपर्ड, बोलेरो चालक ने मोबाइल कैमरे में कैद किया लेपर्ड का मूवमेंट, रिहायशी इलाके के नजदीक लेपर्ड की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, लेपर्ड के मूवमेंट का वीडियो सामने आने से इलाके में बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने वन विभाग से लेपर्ड को पकड़ने और निगरानी बढ़ाने की मांग की0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन; मुख्यमंत्री के सलाहकार ने किया शुभारम्भ
Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी बाराबंकी में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, पुलिस लाइंस में प्रतियोगिता का हुआ आगाज, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने किया शुभारंभ, डीएम ईशान प्रताप सिंह समेत अधिकारी रहे मौजूद, एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी कार्यक्रम में रहे मौजूद, प्रदेशभर से करीब 450 बालक-बालिका खिलाड़ी पहुंचे, खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन, बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं.0
0
Report
श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट में खेत से 1.53 किलो heroin बरामद, 21 वर्षीय मलकीत सिंह गिरफ्तार
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में खेत से 1 किलो 530 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में चूनावढ़ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपए आंकी गई थी। मामले की जांच सीआई संजय सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शुरू की गई। एएसआई कृष्ण चन्द्र के नेतृत्व में गठित टीमों ने लगातार तलाश करते हुए महज दो दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मेघाराम उताड़, थाना गुरहरसहाय निवासी 21 वर्षीय मलकीत सिंह उर्फ छिदी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस हेरोइन तस्करी और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।0
0
Report
यूपी मेले में Star Max 32 पिस्टल और KAAL ड्रोन का प्रदर्शन
Greater Noida, Uttar Pradesh:दुनिया की अनोखी पिस्टल यूपी इस मेले में यूपी के डिफेन्स इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में लगी फैक्ट्रियों के कई प्रॉडक्ट का प्रदर्शन किया गया है. इसी में एक पिस्टल है Star Max 32. इस पिस्टल की खास बात है इसका हल्का होना और एक साथ 24 फायर करना. 32 बोर में Star max 32 दुनिया की सबसे अनोखी ये पिस्टल कानपुर में बन रही है. यही कंपनी मार्क वन 9 MM की पिस्टल बनाती है. जो डिफेंस और पुलिस की सप्लाई होती है. दुनिया की बेहतरीन पिस्टल में से एक ग्लॉक के पास भी इतने राउंड की पिस्टल नहीं है. यही इसे खास बनाती है. सिर्फ पिस्टल ही नहीं KAAL नाम के एक अत्याधुनिक ड्रोन को भी यहां प्रदर्शित किया गया है ये ड्रोन एक वॉटर के मदद से उड़ता है और 1000 किमी तक 500kg का पेलोड लेकर सटीक जगह पर गिरा सकता है. इसका वीडियो काफी वायरल हुआ था इसका अंतिम परीक्षण हो चुका है.0
0
Report
Advertisement
