835302
लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र में पत्नी की पीट पीटकर ली जान, पति फरार
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा के पतलो गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान नरेश चिक की 50 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है। बता दें कि पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। शराब के नशे में नरेश अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। विगत रात भी एक बार फिर विवाद हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलिया: 45 किलो गांजे के साथ 22 लाख कीमत के दो तस्कर गिरफ्तार
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया पुलिस ने एक कार से 22 लाख रुपये कीमत का 45 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। दरअसल सिकंदरपुर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि गांजा तस्कर देवरिया से बिहार जाने की फिराक में है लिहाजा सिकंदरपुर पुलिस और गाजीपुर की एनटीएफ ने संयुक्त रूप से नगरा मोड़ पर चेकिंग के दौरान ब्रेजा कार को रोकने की कोशिश की। हालाँकि कार sवार तस्कर भागने की कोशिश में थे लेकिन पुलिस ने कार को चारों तरफ से घेर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 45 किलो गांजा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख रुपए बताई जा रही है। वही पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले विकास कुमार यादव और शुभम सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। वही पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।0
0
Report
चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा की शुरुआत, टैगोर-थीम पंडाल आकर्षण
New Delhi, Delhi:दिल्ली के मिनी बंगाल कहे जाने वाले चितरंजन पार्क इलाके में दुर्गा पूजा का शुरुआत हो गया है जहां महाषष्टि के अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल के अंदर मां दुर्गा की प्रतिमा का नेत्र खोल दिया गया है और आज से मां दुर्गा के प्रतिमा की पूजा की शुरुआत हो रही है. दुर्गा पूजा पंडाल में माता दुर्गा के दर्शन करने के लिए सुबह से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इस दौरान माता दुर्गा की पूजा ढोल नगाड़ों के साथ शुरू हो गई है. दिल्ली का मिनी बंगाल कहे जाने वाला चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा की विशेष महोत्सव देखने को मिलता है जहां बंगाली कम्युनिटी के द्वारा माता दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है. दिल्ली के चितरंजन पार्क बी ब्लॉक में एशिया के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के कोलकाता स्थित घर के थीम पर भव्य पूजा पंडाल तैयार किया गया है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जिसे देखने के लिए श्रद्धालु आज पूजा के शुरुआत होते ही सुबह से पहुंच रहे हैं. आज से माता दुर्गा का पूजा के बाद आंख खोल दिया गया है और दोपहर के बाद माता की विशेष पूजा शुरू हो जाती है जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलता है. यह पूजा 20 अक्टूबर तक महादशमी के दिन तक चलेगा.0
0
Report
नई प्रोमो लॉन्च: जानें क्या है नया
Noida, Uttar Pradesh:न्यू प्रोमो0
0
Report
Advertisement
पति को सांप से डसवाकर मारने वाली रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी: जज बोले- '3 बच्चों का ख्याल DM रखे
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ में एक बार फिर रिश्तों को तार-तार करने वाली खौफनाक वारदात पर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। पति अमित कश्यप की गला घोटकर हत्या करने और उसे सांप के डसने से हुई मौत का रूप देने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को मेरठ कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। सजा सुनते ही दोनों कोर्ट रूम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान फूट-फूटकर रोने लगे। मामले में अभियोजन पक्ष की पैरवी करते हुए सरकारी वकील (एडीजीसी) फरजाना खान ने कोर्ट के सामने पुख्ता सबूत रखे। अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह मामला 'अति से अति दुर्लभ' (Rarest of Rare) श्रेणी में आता है, क्योंकि इसमें गहरी साजिश के तहत न केवल हत्या की गई, बल्कि कानून और जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए एक बेकसूर सांप का इस्तेमाल किया गया।सरकारी वकील ने कोर्ट से दोनों दोषियों के लिए सख्त से सख्त यानी मृत्युदंड की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव के रहने वाले अमित कश्यप की हत्या उसकी पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर 17 अप्रैल 2025 की रात की थी। अमरदीप मृतक अमित के साथ ही टाइल्स पत्थर लगाने का काम करता था, जिस कारण उसका घर आना-जाना था और इसी दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। हत्या को स्वाभाविक मौत या सर्पदंश दिखाने के लिए दोनों ने एक सपेरे से एक हजार रुपए में सांप खरीदा था। गला घोटकर मारने के बाद उसके बिस्तर पर सांप छोड़ दिया गया ताकि सबको लगे कि सांप के डसने से मौत हुई है। सुबह शरीर पर निशान देखकर घरवाले भी धोखे में आ गए थे। जब अमित के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ, तो असलियत सामने आई कि उसकी मौत दम घुटने (गला दबाने) से हुई थी। सपेरों ने भी गवाही दी कि जिस सांप को इस्तेमाल किया गया था, उसके दांत ही नहीं थे, जिससे किसी की मौत हो ही नहीं सकती। पुलिस ने वारदात के महज 60 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी थी। एसीजेएम-12 / विशेष अदालत में 551 दिनों तक चली सुनवाई के दौरान 87 तारीखें पड़ीं और 12 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज हुए, जिसके बाद 7 अक्टूबर को इन्हें दोषी करार दिया गया था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जब जज ने रविता और अमरदीप से पूछा कि उन्हें दोषी ठहराया गया है, वे सजा के तौर पर क्या कहना चाहते हैं, तो दोनों गिड़गिड़ाने लगे: रविता बोली: "मेरे 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं, उनका ख्याल रखा जाए।" इस पर जज ने स्पष्ट किया कि बच्चों की देखभाल अब मेरठ के जिलाधिकारी (DM) करेंगे। अमरदीप बोला: "मेरे मां-बाप बूढ़े हैं, उनकी सेवा करने वाला कोई नहीं है।"इसके बाद दोनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग स्क्रीन के सामने ही फफक फफक कर रो पड़े। मेरठ में हाल ही में चर्चित 'नीला ड्रम हत्याकांड' (मुस्कान और साहिल केस) में कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद, इस 'सांप कांड' ने यह साबित कर दिया है कि क्रूरता की हदें पार करने वाले अपराधियों को न्यायपालिका कतई बख्शने के मूड में नहीं है। समाज में अवैध संबंधों और संपत्ति या अन्य लालच के चलते अपनों को ही रास्ते से हटाने के जघन्य अपराध पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़े हैं। इसमें मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी थी और शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपा दिया था।0
0
Report
रायबरेली चुनाव: सपा के बगैर क्या कांग्रेस जीत पाएगी राहुल की राह?
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस अपनी पराजय का बदला देश से लेना चाहती है-हिंसा अराजकता में कांग्रेस देश को झोंकना चाहती है-बांग्लादेश जैसा माहौल कांग्रेस बनाना चाह रही है-राहुल गांधी क्या सपा के बगैर रायबरेली सीट भी जीत सकते हैं राजनाथ सिंह0
0
Report
डांग में 100 से अधिक आदिवासी घर वापसी कर सनातन धर्म में लौटे
ડાંગ બ્રેકિંગ નવરાત્રીના પવિત્ર દિવસોમાં ડાંગ જિલ્લાના 30થી વધુ આદિવાસી પરિવારોના 100 થી વધારે લોકોોએ કરી ‘ઘરવાપસી’ કિશન બાપુ ના સાનિધ્યમાં માયાદેવી મંદિર ખાતે પૂજન હવન સાથે શુદ્ધીકરણ, વર્ષો પહેલા ઘરમાં બીમારી અને દુઃખ આવતા ഖ્રિસ્તી પાદરીઓના સંસ્કરથી આવ્યા હતા, દુઃખ દૂર કરવાના બહાને આદિવાસી પરિવારો પાસે ખ્રિસ્તી ધર્મ અંગીકાર કરાવવામાં આવતો હતો, આજે ડાંગ તાપી જેવા આદિવાસી વિસ્તારોમાં ખુબ મોટો પ્રમાણમાં લોકો ઘર વાપસી કરી રહ્યા છે, ખ્રિસ્તી ધર્મ છોડી સનાતન ધર્મમાં ઘર વાપસી માટે કોઈ લોભ લાલચ આપવામાં આવતી નથી, હજારો લોકો વિચાર પરિવર્તન કરતા સનાતન ધર્મમાં પાછા વળી રહ્યા છે,0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ के मक्कासर में कुश्ती दंगल: 100 पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
Hanumangarh, Rajasthan:मक्कासर में कुश्ती दंगल, 100 पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच हनुमानगढ़ के मक्कासर गांव में शुक्रवार को तीसरा कुश्ती दंगल हुआ। सुखा सिंह पहलवान ने ग्रामीणों के सहयोग से इसका आयोजन किया। इसमें राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित देश के करीब 100 पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। विजेता को एक लाख रुपए का नकद इनाम मिला। पांच अन्य पहलवानों को 50-50 हजार रुपए के पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में आए मेहमानों ने दंगल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना आज की जरूरत है, खासकर जिले में बढ़ते नशे को देखते हुए। ऐसे आयोजन युवाओं को सही दिशा देंगे। आयोजकों ने बताया कि मक्कासर गांव का कुश्ती से पुराना जुड़ाव है। उस्ताद दर्शन सिंह यहां अखाड़ा चला रहे हैं। दंगल का मकसद युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ना और नशे से दूर रखना है।0
0
Report
बेमौसम बरसात से चूरू-रतनगढ़ में जनजीवन प्रभावित, किसानों को फसलों की चिंता
Churu, Rajasthan:क्षेत्र में बेमौसम बरसात से जनजीवन प्रभावित चूरू। जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। रतनगढ़ में रात भर हुई को बेमौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। चूरू मुख्यालय पर भी हल्की बारिश हुई। आज सुबह मौसम में ठंडक महसूस देखी गई。 रतनगढ़ में 23 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, बरसात के कारण शारदीय नवरात्रों में सालासर यात्रियों के भंडारे, दुर्गा पंडाल और रामलीलाएं प्रभावित ہوئیं। मुख्य सड़क मार्ग, सरदारशहर बाईपास, चूरू व देराजसर सड़क मार्ग पर पानी जमा होने से पैदल व बाइक सवार यात्रियों को दिक्कत हुई。 पानी भरने से लोग परेशान हाल ही में शुरू हुए ड्रेनेज सिस्टम के बावजूद घंटों बाद भी पानी नहीं निकल पाया, जिससे किसानों को फसल निकालने में परेशानी हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के किसानों को खुले में रखी फसलों और मंडियों में अनाज भीगने से बचाने के उपाय करने की सलाह दी।0
0
Report
चलाया जन जागरुकता अभियान, गंगा को साफ रखने के लिए दिलाई कसम
Khuchama, Uttar Pradesh:जलीय जन्तुओ की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य ह़ै चहनिया (चंदौली) जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देशन मे शुक्रवार क़ो बलुआ मे नमामि गंगे के तहत वन विभाग चहनिया द्वारा नदी में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम एवं जलीय जीवों के संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गयी ।इस दौरान वाल्मीकि इंटर कालेज बलुआ के छात्रों के द्वारा गंगा निर्मलीकरण प्रभात फेरी विद्यालय से बाजार होते हुए गंगा तट पर पहुंचकर पर गोष्ठी के रूप में आयोजित की गई। कार्यक्रम मे मुख्यवक्ता गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि डाल्फ़िन व मनुष्य दोनों स्तनधारी हैं, जो हवा में सांस लेते हैं, बच्चे पैदा करते हैं और गर्म खून वाले होते हैं लेकिन डाल्फ़िन पानी में रहती हैं, उनके पास ब्लोहोल होता है । वे सामाजिक और बुद्धिमान होती हैं। और इंसानों से अलग कई शारीरिक, संवेदी क्षमताएं रखती हैं, जबकि मनुष्य जमीन पर रहते हैं और जटिल भाषा ,संस्कृति विकसित कर चुके हैं। दोनों के बीच समानताएं (बुद्धि, भावनाएं) और अंतर (पर्यावास, शारीरिक संरचना) हैं । डॉल्फ़िन अपनी बुद्धिमत्ता और मददगार स्वभाव के कारण इंसानों के लिए खास मानी जाती हैं। वहीं संचालन कर रहे वन विभाग के क्षेत्राधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने लोगों को गंगा स्वच्छ की शपथ भी दिलाया ।इस अवसर पर वन विभाग के दरोगा फिरोज गांधी, वनरक्षक जितेंद्र यादव,अभिषेक यादव विश्वनाथ, विजय लाल, तेजबली पांडेय राजेश साहनी,जुगनू पासवान, एवं मुहम्मद शकील आदि लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
डीआरएम की मॉक ड्रिल से आपदा प्रतिक्रिया परखी; डीडीयू जंक्शन पर प्रभावी अभ्यास
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - डीडीयू रेल मंडल में संयुक्त आपदा रेल राहत एवं बचाव मॉक ड्रिल का आयोजन - रेल दुर्घटना के दौरान राहत और बचाव की तैयारियों को परखा गया - 11वीं एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लिया हिस्सा - घायलों को निकालने, तत्काल चिकित्सा सुविधा देने और बचाव उपकरणों की कार्यक्षमता की हुई जांच - आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई का किया गया अभ्यास। - डीआरएम उदय सिंह मीना ने कहा— मॉक ड्रिल का उद्देश्य दुर्घटना के समय जान-माल के नुकसान को कम करना और लोगों की जान बचाने की तैयारी को परखना है - डीआरएम के मुताबिक, रेलवे समय-समय पर ऐसे अभ्यास आयोजित करता है, ताकि सभी टीमें आपदा की स्थिति में तेजी से कार्रवाई कर सकें। - डीडीयू जंक्शन के समीप यार्ड में किया गया मॉक ड्रिल.0
0
Report
अंकिता भंडारी केस में हाईकोर्ट वकीलों ने दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति रोकने की मांग
Prayagraj, Uttar Pradesh:अंकिता भंडारी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने खोला मोर्चा, राज्यपाल नामित किए गए दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग को लेकर वकीलों ने खोला मोर्चा, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग, हाईकोर्ट के वकीलों ने कहा अंकिता भंडारी मामले की जांच को प्रभावित करने का किया जा रहा प्रयास। अंकिता भंडारी मौत मामले को लेकर प्रयागराज में हाईकोर्ट के वकीलों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा है। हाईकोर्ट के वकीलों का कहना है कि अंकिता भंडारी मौत मामले के आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में शामिल अधिवक्ता राजवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि अंकिता भंडारी के मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस दुष्यंत गौतम पर अंकिता भंडारी के शोषण का आरोप है, उसे राज्यपाल के रूप में नियुक्ति देकर जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। हाईकोर्ट के वकीलों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में मांग की है कि दुष्यन्त गौतम की राज्यपाल की नियुक्ति को रद्द किया जाए और मामले की चल रही सीबीआई जांच जल्द से जल्द पूरी की जाए, ताकि अंकिता भंडारी के आरोपियों को समय रहते सजा मिल सके।0
0
Report
मुरशिदाबाद में कांग्रेस नेता चौधरी ने नेहा बोरा, OCI-खान और CEC पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:MURSHIDABAD (WEST BENGAL): ADHIR RANJAN CHOWDHURY (CONGRESS) ON NEHA BORAH’S BANGLADESH SOLIDARITY / IMRAN KHAN’S OCI STATUS / MOVEMENT AGAINST CEC0
0
Report
Advertisement
अमरदीप और रविता को फांसी: अमित हत्याकांड में बड़ा फैसला
पति की गला दबाकर हत्या कर शव के पास सांप छोड़ने वाले अमरदीप और रवीता को फांसी की सजा मेरठ। मेरठ की ADJ कोर्ट ने चर्चित अमित हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अभियुक्त अमरदीप और उसकी प्रेमिका रवीता को फांसी की सजा सुनाई है। फैसले के बाद सरकारी पक्ष के अधिवक्ता ने मीडिया को जानकारी दी। अधिवक्ता ने बताया - माननीय न्यायालय ने अमरदीप और रवीता दोनों को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अपने फैसले में स्मृति और सावित्री देवी का उदाहरण दिया। जिस तरह सावित्री देवी ने अपने पति के मरने के बाद यमराज से उसके प्राण वापस लाए थे, जहां पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की पूजा करती है, इस महिला ने उस पूरे रिश्ते को कलंकित किया है। इसने खुद अपने हाथों से अपने पति की जान ले ली। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने कहा है कि ये मुकदमा विरल से विरलतम की श्रेणी में आता है। अभियुक्ता ने सारे रिश्तों को कलंकित किया है। फैसले में मनुस्मृति का भी उदाहरण दिया गया। क्या कहा वकील ने - ये देश भर में एक बड़ा संदेश जाएगा। इससे अपराध रुकेगा, अपराध की पुनरावृत्ति रुकेगी। क्या था मामला - अमित की पत्नी रवीता के अमरदीप से अवैध संबंध थे। दोनों ने मिलकर 12/13 अप्रैल की रात अमित की गला दबाकर हत्या कर दी थी और हत्या को सांप के काटने से हुई मौत दिखाने के लिए शव के पास घोड़ा पछाड़ सांप लाकर छोड़ दिया था। कोर्ट में सपेरे, कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम सबूत बने थे।0
0
Report
चंदौली के युवक की पिकअप लूट के विरोध पर गोली मारकर हत्या
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - बिहार के समस्तीपुर में पिकअप लूट का विरोध करने पर चंदौली के युवक की गोली मारकर हत्या - मृतक की पहचान खगवल गांव निवासी 26 वर्षीय अवनीश कुमार मौर्य के रूप में हुई - अवनीश पिकअप पर मिर्च लादकर बिहार जा रहा था, तभी बदमाशों ने वाहन लूटने की कोशिश की - विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी, घटना की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम - भाई सुनील कुमार के मुताबिक, रात 10:44 बजे अवनीश से फोन पर बात हुई थी। उसने देर रात पहुंचने की बात कही थी - सुबह करीब 4:30 बजे फोन करने पर अवनीश ने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में समस्तीपुर पुलिस की ओर से घटना की सूचना मिली - अवनीश सभी भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से खगवल गांव में शोक की लहर - बिहार पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की पहचान में जुटी है - सदर कोतवाली क्षेत्र के खगवल गांव का मामला.0
0
Report
तिरुवनंतपुरम: ED समन पर केरल गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने पिनारयि विजयन से पूछताछ
Noida, Uttar Pradesh:THIRUVANANTHAPURAM (KERALAM): RAMESH CHENNITHALA (KERALA HOME MINISTER) ON ED SUMMONS TO FORMER CM PINARAYI VIJAYAN FOR QUESTIONING IN CMRL PAYOFF CASE0
0
Report
Advertisement
