लोहरदगा में BJP ने किया कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा के नगर भवन में भाजपा ने विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया। सूचना के अनुसार मुख्य अतिथि बोकारो विधायक बिरंची नारायण और विशिष्ट अतिथि बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव सहित कई नेता शामिल हुए। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने हेतु बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मंथन किया गया और उनका सम्मान किया गया। वहीं बिरंची नारायण ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और हम कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
