Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Latehar829206

लातेहार के गौशाला: वृद्ध और लाचार मवेशियों के लिए मुफ्त सेवा

SGSANJEEV GIRI
Nov 09, 2025 03:33:28
Latehar, Jharkhand
लातेहार सदर प्रखंड के कैमा गांव में मवेशियों का वृद्धाश्रम संचालित हो रहा है, जहां वृद्ध और लाचार मवेशियों की पूरी तरह मुफ्त में सेवा की जाती है। टाना भगत समुदाय के झन्त्री टानाभगत इसका संचालन करते हैं। मवेशी जब वृद्ध और लाचार हो जाते हैं, तो कुछ मालिक इन्हें बोझ समझते हैं; ऐसी स्थिति में इनकी जिंदगी अत्यंत कष्टकारी हो जाती है। गौप्रेमी टाना भगत समुदाय कुछ लोगों के सहयोग से लाचार मवेशियों के लिए गोरक्षण कार्यक्रम के तहत गृहस्थ गौशाला चला रहा है और वृद्ध व लाचार पशुओं का पालन-पोषण कर रहा है। झन्त्री टाना भगत ने बताया कि यह परंपरा उनके पूर्वजों ने वर्ष 1912 में शुरू की थी और अब उनके बेटे भी इसमें सहयोग करते हैं। आश्रम में वृद्ध, शारीरिक रूप से लाचार मवेशियों को रखा जाता है और उनकी पूरी देखभाल होती है; मवेशी की मृत्यु के बाद विधि-विधान से दफनाई भी जाती है। सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। रमेश टाना भगत ने कहा कि जब भी किसी पशुपालक के घर में वृद्ध या लाचार पशु हो और उसे रखना संभव न हो, वे सूचना मिलते ही उनसे संपर्क कर पशु को आश्रम में ले आते हैं और यहां बीमार पशुओं की भी सेवा होती है। ग्रामीण रामधारी टाना भगत ने कहा कि यह मानवों के वृद्धाश्रम के समान है और सभी मवेशियों की सेवा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। पिछले वर्षों से इस आश्रम को सरकारी सहायता नहीं मिलती; झन्त्री टाना भगत और उनके परिवार मिलकर मवेशियों की देखभाल करते हैं।
13
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSundram Kumar
Nov 09, 2025 05:47:37
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग आरक्षण पर कोई बात नहीं कर रहे हैं इस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सारी खुशियां बिहार की खाने वाले महागठबंधन और लालटेन पार्टी हाथ छाप. बिहार का चारा खाने वाले बिहार के लोगों का हक खाने वाले यह सब महागठबंधन का परिचय है. अभी देश में कोई ऐसी कास्ट नहीं है जो रिजर्वेशन के अंतर्गत में आती हो. मोदी जी की देन है. आप में से एससी एसटी रिजर्वेशन ओबीसी रिजर्वेशन उसके बाद भी बचा है ब्राह्मण ठाकुर भूमिहार मुस्लिम समाज से सभी को 10% आरक्षण देने वाला वह नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार है. यह लोग चुनाव हार चुके हैं इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए मैं विश्वास के साथ कर सकता हूं की आखिरी चरण में कुछ भी कहेंगे बिहार की जनता और फैक्ट पर जा रही है किसी के जुबानी बात सुनकर के तैयार नहीं है. VVPAT की पर्ची मिलने पर मनोज तिवारी ने कहा कि हर जगह आपको कंप्लेंट करने का पूरा सिस्टम मौजूद है इसलिए कृपया केवल मीडिया को बोल करके सनसनी ना फैलाये. चुनाव में छोटी-मोटी दिक्कत आती है और उसके लिए चुनाव आयोग ने संज्ञान भी लिया. RJD के नेता ने कहा कि अश्लील गाना गाने वाले बीजेपी में ही है इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि हमने इतना असली गाना गा दिया कि गाना गाते हुए मनोज तिवारी ने कहा बिहारी, है संस्कारी है, जब बिहार के गौरव की बात करोगे तो इसको अश्लील बोलेंगे. हमारा गाना चल रहा है जियो हो बिहार के लाला. राजा जी एकरे त रहल है जरूरत. आपके मन का गाना नहीं होगा तो आप अश्लील कह दोगे. राष्ट्रवाद नहीं राष्ट्रवाद की बात करना इसका नाम है एनडीए. अगर इसको आशलील समझते हैं तो वह अपनी संस्कृति बनाए रखें जो महागठबंधन की कट्टा संस्कृति है उसमें बिहार विश्वास रखता है. आरजेडी के नेता कह रहे हैं कि पीएम मोदी शिकायत करते-करते खुद गायब हो गए हैं इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी गरीबों के वह सहायक है जिसमें सारे गरीब दुखिया शोषित पीड़ित सशक्त महसूस कर रहे हैं. बिहार में अब पहले चरण में ही प्रचंड बहुमत दे करके एनडीए की सरकार का रास्ता साफ कर दिया है. 11 तारीख को सब लोग वोट करें हमको है कि बिहार के आभारी है जी हम.
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Nov 09, 2025 05:46:45
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके और उसके साथी जो कि अभी-अभी फरार हुआ है दोनों ने मिलकर एक हत्याकांड को अंजाम दिया था इससे पहले भी वह वाहन लूट के दौरान भी एक युवक की हत्या कर चुके हैं इन दोनों आरोपियों के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी थी मुखबिर की सटीक जानकारी पर इन दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची तो इन दोनों ने अपने आप को पुलिस से घीरता हुआ देखकर पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया हालांकि पुलिस पूरी तरह से सतर्क थी पुलिस ने अपने आप को बचाते हुए जब गोली चलाई तो गोली सीधा बदमाश के पैर में लगी है वहीं उसका साथी मौके से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने बाद में काम्बिंग के जरिए हिरासत में ले लिया है फिलहाल घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भेजा गया है जहां से इन दोनों को जेल भेजा जाएगा इनके पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा जिंदा कारतूस खोखा कारतूस और चाकू बरामद किया है
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Nov 09, 2025 05:45:49
Noida, Uttar Pradesh:थानागाजी में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजनों ने जताई जहर देकर हत्या की आशंका अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र के मेजोड़ गांव में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसे ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के धोली घाटी निवासी 24 वर्षीय राजकुमार मीणा पुत्र रामजीलाल मीणा सीजीएल और पृथ्वी विज्ञान परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह करीब 15 दिनों से अपनी मौसी के घर मेजोड़ गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार शाम राजकुमार ने परिजनों को फोन पर बताया कि किसी ने उसे ड्रिंक में जहरीली दवा पिला दी है, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घबराए परिजनों ने तुरंत उसकी मौसी को फोन कर स्थिति की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर राजकुमार को थानागाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे राजीव गांधी अस्पताल, अलवर रैफर किया गया। लेकिन देर रात इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि चार अज्ञात लोगों ने मिलकर राजकुमार को जहर देकर उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद मृतक के गांव और परिवार में गहरा शोक फैल गया है।
0
comment0
Report
Nov 09, 2025 05:44:02
0
comment0
Report
ABArup Basak
Nov 09, 2025 05:40:58
Mal Bazar, West Bengal:অবশেষে বন্য বিধস্ত নাগরাকাটার বামনডাঙ্গা চাবাগান এলাকা থেকে খাচা বন্দি হল চিতাবাঘ। উল্লেখ্য কিছুদিন আগে এলাকার এই চাবাগানের বাসিন্দা রাজু মাহালির গৃহ পালিত গরুকে মেরে ফেলেছিলো একটি চিতাবাঘ। অবশেষে সেই চিতাবাঘ খাচা বন্দি হয় গতকাল রাতে। বমনডাঙ্গার বিচ লাইনের বাসিন্দা রাজু মাহালির কয়েকটি গরু গত ৫ অক্টবর বন্যায় ভেসে যায়। শুধু একটি গরুই বেচে ছিলো কিন্তু বন্যার তিন দিন পর সেই গরুও খেয়ে নেয় চিতাবাঘ। এরপর খুনিয়া বন দপ্তর ওই এলাকায় ছাগলের টোপ দিয়ে খাচা পাতে। আর তাতেই গতকাল রাতে খাচা বন্দি হয় এই চিতাবাঘ। খুনিয়া রেঞ্জের বন কর্মিরা রাতে চিতাবাঘটিকে গরুমারায় নিয়ে যায়。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top