Back
लातेहार के चतरा में एयर एंबुलेंस विमान क्रैश, सात लोगों की मौत की पुष्टि
SGSANJEEV GIRI
Feb 24, 2026 00:45:37
Latehar, Jharkhand
लातेहार रेड बर्ड एविएशन का एक विमान Ranchi से Delhi जाने के क्रम में चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में क्रैश हो गया. सोमवार शाम एअर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया है. जानकारी के अनुसार यह विमान एक एयर एम्बुलंस है, जो राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. इसी दौरान विमान का संपर्क शाम 7.34 बजे पर अचानक टूट गया. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में कुल सात लोग सवार थे. विमान रांची से दिल्ली की ओर जा रहा था. संपर्क टूटने के तुरंत बाद विमानन अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. लापता विमान की लोकेशन का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है. संबंधित एजेंसियां रडार डेटा और अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर विमान को ढूंढने का प्रयास कर रही हैं. ED CAP (Emergency Data Centralized Action Plan) इस पूरे मामले की निगरानी कर रहा है और पल-पल की जानकारी इकट्ठा की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना की पुष्टि या राहत कार्य में तेजी लाई जा सके। एयर एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। मरने वालों में एंबुलेंस पर सवार डॉक्टर, नर्स व क्रू मेंबर के अलावे पायलट बताए जा रहे हैं। इस बाबत बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथरिटी नें भी एयर एम्बुलेंस में सवार डॉक्टर, मेडिकल स्टॉफ, पेशेंट, एटेंडेंट व पायलट के नाम की पुष्टि की है। एयरपोर्ट अथरिटी के अनुसार दुर्घटना में एम्बुलेंस के पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत, पायलट सबराजदीप सिंह, मरीज संजय कुमार, परिजन अर्चना देवी व धुरु कुमार के अलावे डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता व नर्स सचिन कुमार मिश्रा की मौत हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowFeb 24, 2026 01:46:48Noida, Uttar Pradesh:Meerut (UP): Fire Breaks Out In Lisadi Gate Area
0
Report
AGAyan Ghosal
FollowFeb 24, 2026 01:45:14Kolkata, West Bengal:শহরে এখনও পর্যন্ত ঝোড়ো হাওয়ার গাছ পড়ে ১০ থেকে ১২ টি রাস্তায় যান চলাচল আংশিক বন্ধ। সল্টলেক সেক্টর ফাইভে গাছ পড়ে রাস্তা বন্ধ ওয়েবেল মোড়ের কাছে।
0
Report
1
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowFeb 24, 2026 01:30:200
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 24, 2026 01:30:070
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 24, 2026 01:16:120
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 24, 2026 01:15:560
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 24, 2026 01:15:150
Report
0
Report
PSPrince Suraj
FollowFeb 24, 2026 01:01:080
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 24, 2026 00:17:130
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 24, 2026 00:16:590
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 24, 2026 00:16:400
Report