Back
कोडरमा गौशाला ने गोबर से गौ कास्ट बनाकर होलिका दहन के लिए विकल्प दिया
GSGajendra Sinha
Mar 01, 2026 04:47:25
Koderma, Jharkhand
कोडरमा में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्यों के साथ होलिका दहन मद्देनजर गौशाला समिति की ओर से इस बार भी बड़े पैमाने पर गौ कास्ट का निर्माण किया जा रहा है। लकड़ी का कम से कम इस्तेमाल हो और वायु प्रदूषण भी कम हो इसी सोच के साथ लकड़ी स्वरूप गाय के गोबर से तैयार गौ कास्ट तैयार किया जा रहा है, जिसकी डिमांड भी होलिका दहन मद्देनजर बढ़ गई है। झुमरी तिलैया स्थित गौशाला परिसर में गाय के गोबर से गौ कास्ट का निर्माण किया गया है, जो देखने में पूरी तरह से लकड़ी जैसा लगता है जलावन में इसका इस्तेमाल भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है और होलिका दहन के मद्देनजर कोडरमा गौशाला ने बड़े पैमाने पर गौ कास्ट का उत्पादन किया है। गौ कास्ट के लिए एक मशीन लगाई गई है जिसमें 80 प्रतिशत गोबर और 20 प्रतिशत लकड़ी या कोयले के चूर्ण का इस्तेमाल किया जाता है। दोनों के मिश्रण से इस मशीन में तकरीबन 6 इंच गोलाकार और चार फीट लंबी लकड़ी के शक्ल में गौ कास्ट तैयार होती है। गौशाला समिति के 8 से 10 लोग जुड़े हुए हैं। गौ कास्ट की कीमत भी महज 10 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है, जो लकड़ी की अपेक्षा में काफी कम है। अब तक परंपरागत जलावन के रूप में होटल, रेस्टोरेंट, घर और तमाम जगहों पर लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन लकड़ी के स्वरूप में बने इस गौ कास्ट से लकड़ी से निर्भरता भी लोगों की कम हो रही है। जिस तरह से वनों की कटाई बढ़ी है और ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी बढ़ रहा है, ऐसे में फिर से एक बार लोगों को प्रकृति के बीच वापस लौटने की जरूरत है। गौशाला समिति के उपाध्यक्ष ने बताया कि परंपरागत और धार्मिक रूप से गाय के गोबर का अपना ही महत्व है। गौ कास्ट के इस्तेमाल से धुएं का उत्सर्जन भी लकड़ी की तुलना में कम होता है और इसके इस्तेमाल से जंगलों की कटाई भी कम होगी। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से कोडरमा गौशाला में तैयार गौ कास्ट का इस्तेमाल तो बेहतर भी है और पूजा पाठ हवन में भी इसकी शुद्घता की कोई बानगी नहीं होगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowMar 01, 2026 06:03:510
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 01, 2026 06:03:400
Report
KSKashish Singh
FollowMar 01, 2026 06:03:110
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 01, 2026 06:02:550
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 01, 2026 06:02:170
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 01, 2026 06:01:490
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 01, 2026 06:01:250
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 01, 2026 06:01:180
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 01, 2026 06:01:050
Report
IKIsateyak Khan
FollowMar 01, 2026 06:00:520
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 01, 2026 06:00:370
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 01, 2026 06:00:250
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 01, 2026 05:46:420
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 01, 2026 05:46:230
Report
APAVINASH PATEL
FollowMar 01, 2026 05:46:110
Report
