Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chatra825401

चतरा में अफीम फसल हटाने के दौरान ट्रैक्टर पर हमला, पुलिस पैदल लौटी

DPDharmendra Pathak
Mar 01, 2026 06:01:18
Chatra, Jharkhand
चतरा : अफीम विनष्ट करने गए पुलिस बल के ट्रैक्टर पर अपराधियों ने बोला हमला। ट्रैक्टर का टायर किया छतिग्रस्त, बैटरी खोलकर ले गए अपने साथ। अभियान चलाने के बजाय पैदल लौटने को विवश हुई पुलिस। घटना चतरा जिले के घोर नक्सल प्रभावित प्रखंड कुंदा थाना क्षेत्र के कोडहास गांव के मोरहा टोला का है। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोरहा में अफीम का फसल लहलहा रहा है। पुलिस टीम ट्रैक्टर और हल लेकर फसल रौंदने पहुँची और अभियान भी शुरू किया। लेकिन इसी बीच घटना स्थल से कुछ ही गज की दूरी पर खड़े ट्रैक्टर को तस्करों ने कुल्हाड़ी औऱ धारदार हथियार से हमला करकबाड़ में तब्दील कर दिया। बात यहीं नहीं रुकी पुलिस के सामने ही तस्कर ट्रेक्टर की बैटरी खोलकर चले गए और पुलिस मूक दर्शक बनकर देखती रह गई। और पैदल लौटी। इस मामले में थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह कह रहे हैं कि बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है। लेकिन जनता पूछ रही है कि जब हाथ में बंदूकें थीं, साथ में पूरी टीम थी, तो अपराधी कुल्हाड़ी लेकर ट्रैक्टर तक पहुँच कैसे गए? क्या पुलिस की लापरवाही ने उन्हें यह मौका दिया? या फिर माफिया को पता है कि उनका बाल भी बांका नहीं होगा?
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 04, 2026 06:04:10
Tonk, Rajasthan:पीपलू टोंक धूमधाम से मनाई गई धूलंडी, रंग-गुलाल से सराबोर रहा शहर एंकर..पीपलू शहर सहित आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को धूलंडी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग रंग-गुलाल लेकर सड़कों पर निकल पड़े और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। शहर के मुख्य चौराहों और मोहल्लों में युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर थिरकती नजर आईं। महिलाओं ने भी समूह बनाकर होली गीत गाए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा ठंडाई और मिठाइयों की व्यवस्था की गई। प्रशासन की ओर से भी शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे दिन शहर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा。
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 04, 2026 06:01:44
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से रायपुर नेशनल हाई वे 53 में खारुन नदी के पुल पर देर रात रायपुर कि तरफ़ एक टैंकर के पलट जाने से दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लग गया यह टैंकर पुल के बीचो बीच अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे टैंकर में मौजूद आइल सड़क पर फैलने लगा इस घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग और रायपुर की यातायात पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुल के ऊपर फैले हुए तेल और टैंकर की स्थिति को देख पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया लंबे जाम को देखते हुए पुलिस ने रूट को भी डायवर्ट किया और इधर पुल के ऊपर रेस्क्यू शुरू किया क्रेन के आने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने टैंकर को बड़ी मशक्कत के बाद वहां से हटाया तो वही पुल पर ऑइल पूरी तरह फैल जाने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम ने केमिकल छिड़क कर 2 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 2 बजे टैंकर हटला लिया गया तो वही अल सुबह तक ट्रैफिक वन वे ही चलता रहा.
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 04, 2026 06:01:00
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन。 धार्मिक नगरी उज्जैन में होली का उत्सव पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, वैसे-वैसे शहर रंगों में सराबोर होता नजर आ रहा है। सुबह से ही लोग अपने घरों से बाहर निकलकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं。 इसी कड़ी में मालीपुरा स्थित विश्वकर्मा समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से होली उत्सव की शुरुआत की। समाजजन एकत्रित होकर पहले पारंपरिक तरीके से होली खेलते दिखाई दिए, इसके बाद वे समाज के अन्य घरों की ओर रवाना हुए。 विश्वकर्मा समाज में वर्षों पुरानी एक मान्यता का पालन आज भी किया जा रहा है। परंपरा के अनुसार जिन परिवारों में बीते समय में गमी (शोक) हुई हो, उनके घर समाज के लोग स्वयं पहुंचकर रंग लगाते हैं। इसका उद्देश्य यह होता है कि शोक की छाया से बाहर निकलकर वह परिवार भी आने वाले त्योहारों को खुशियों और सामाजिक अपनत्व के साथ मना सके। समाज के बुजुर्गों का कहना है कि यह परंपरा केवल रंग खेलने की नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, संवेदना और साथ निभाने का प्रतीक है। होली जैसे पावन पर्व पर यह संदेश दिया जाता है कि दुख की घड़ी में समाज साथ खड़ा है और खुशियों में भी सबको सहभागी बनाना ही सच्ची होली है। शहर में दिन चढ़ने के साथ होली की रौनक और बढ़ने की संभावना है, वहीं विभिन्न मोहल्लों और समाजों में पारंपरिक ढंग से रंगोत्सव मनाया जा रहा है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top