Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna801503

बिहटा चीनी मिल परिसर से 88 परिवारों को मकान खाली कराने का सरकारी फरमान: हाईकोर्टPending पर विवाद

IKIsateyak Khan
Mar 01, 2026 06:00:52
Danapur, Bihar
बिहटा चीनीमिल की 23 एकड़ भूमि पर रह रहे 88 परिवारों को खाली करने का सरकारी फरमान. पटना के बिहटा स्थित चीनीमिल परिसर की 23 एकड़ जमीन पर रह रहे 88 परिवारों को अंचल अधिकारी, बिहटा द्वारा मकान खाली करने का फरमान जारी किया गया है। जारी किए गए फरमान में प्रशासन का कहना है कि संबंधित भूमि पर अवैध कब्जा है; यह फरमान पटना के जिलाधिकारी के आदेश के तहत 23 एकड़ में बने आवासों को खाली कराया जाना है। फरमान जारी होने के बाद चीनी मिल पर रह रहे कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई है। बताया जाता है कि जिन परिवारों को नोटिस दिया गया है, वे सभी चीनीमिल के पूर्व कर्मचारी हैं और वर्षों से उक्त परिसर में रह रहे हैं। अंचल अधिकारी का स्पष्ट कहना है कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार यह कब्जा वैध नहीं है, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस पहल के बाद प्रभावित परिवारों में चिंता का माहौल है। इस मामले को लेकर स्थानीय राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने विधानसभा में प्रश्न उठाते हुए कहा कि चीनीमिल की उक्त 23 एकड़ भूमि से जुड़ा मामला वर्तमान में हाईकोर्ट में लंबित है। ऐसे में जब तक न्यायालय का अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक परिवारों को बेदखल करना उचित नहीं होगा। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि चीनीमिल के पूर्व कर्मचारियों का बकाया वेतन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनका बकाया पैसा नहीं मिल जाता, वे मकान खाली नहीं करेंगे। हाल के दिनों में इन परिवारों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज भी उठाई थी। फिलहाल प्रशासनिक सख्ती और राजनीतिक दबाव के बीच यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। चीनी मिल कर्मचारियों का कहना है कि हम लोग बिहटा चीनी मिल में कार्यरत थे; सरकार के द्वारा वर्षों से हम लोग को अपना कमाया हुआ वेतन भी नहीं मिला है; चीनी मिल भी बंद हो गया है; हम लोग किसी तरह अपने परिवार को पोस पाल रहे हैं; अगर सरकार जबरन हमारे मकान को खाली करावेगी तो हम बुलडोजर के नीचे चले जाएंगे; हम लोगों के पास और कोई दूसरा विकल्प नहीं है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABDUL SATTAR
Mar 04, 2026 05:48:49
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवन में बेकाबू हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक हार्वेस्टर लेकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि मृतक संजू नाम का युवक सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने हार्वेस्टर नहीं रोका और करीब 50 किलोमीटर तक भागता रहा। ग्राम रूपाधमना में ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने रफ्तार और बढ़ा दी। इस दौरान सड़क किनारे खड़े कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। जिसमें ई-स्कूटी, बाइक, ट्रैक्टर और कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य हताहत नहीं हुआ। बाद में चालक ग्राम भिटौरा में हार्वेस्टर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हार्वेस्टर के अलावा क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। होली पर हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 04, 2026 05:46:03
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top