Back
आजमगढ़ में गोवंश चोरी के आरोपियों के साथ मुठभेड़, दो गिरफ्तार
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 26, 2026 05:45:33
Azamgarh, Uttar Pradesh
पुलिस मुठभेड़ में गोवध व पशु क्रूरता की घटना में संलिप्त 2 शातिर घायल, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो अवैध तमंचा, चार कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
पुलिस ने मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौर में प्रतिबंधित पशु के बछड़े की चोरी कर गोवध कर मांस बेचने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं उनके पास से 2 अवैध तमंचा, 2 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट लगी बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार विगत 20/21 मार्च की रात को आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरा में एक बछड़े की चोरी कर उसका वध कर दिया गया था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान दो आरोपी इमरान और कासिद निवासीगण ग्राम बम्हौर का नाम प्रकाश में आया। जहां कल बीती देर रात मुबारकपुर थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल से क्षेत्र में आ रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र के बावन बीघा मैदान, गजहड़ा के पास घेराबंदी की, लेकिन संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर बाइक गिर गई और आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को उपचार के लिए मंडलीय/जिला चिकित्सालय में भेजा गया है। मौके से दो अवैध तमंचे, कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि संगठित तरीके से गोवंश चोरी एवं गोवध की घटनाओं को अंजाम देते थे। वह दिन में क्षेत्र में घूमकर पशुओं की रेकी करते थे तथा रात्रि में चोरी कर एकांत स्थान पर ले जाकर गोवध करते थे। इन मांस को 400-500 रुपये प्रति किलो की दर से बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। वह अपनी पहचान छुपाने हेतु चोरी की बाइक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर घटना करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित तरीके से पशु चोरी कर गोवध करते थे और मांस बेचकर लाभ कमाते थे। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 06:45:540
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 26, 2026 06:36:25234
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 26, 2026 06:36:11148
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 26, 2026 06:35:57382
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 26, 2026 06:35:18247
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 26, 2026 06:35:02139
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 06:34:51Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (UP): UP CM Yogi Adityanath Inaugurates Modern Van For Blood Bank
102
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 26, 2026 06:34:09131
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 26, 2026 06:34:01233
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowMar 26, 2026 06:33:51152
Report
RBRAMESH BALI
FollowMar 26, 2026 06:33:42209
Report
RBRAMESH BALI
FollowMar 26, 2026 06:33:3187
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 26, 2026 06:33:22163
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 26, 2026 06:32:49101
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 26, 2026 06:32:4067
Report