Back
सोनाहातू में वीर बुली महतो की प्रतिमा का अनावरण, पुलिस-जएलकेएम तनाव शांतिपूर्ण अंत
BKBRAJESH KUMAR
Nov 28, 2025 01:05:26
Khunti, Jharkhand
क्षेत्र - बुण्डू , राँची।
स्लग - सोनाहातू में JLKM समर्थकों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक,राजनीतिक विवाद की आशंका के बीच वीर बुली महतो की प्रतिमा का अनावरण।
एंकर—रांची के सोनाहातू में वीर नायक बुली महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण और इसी कार्यक्रम के दौरान जेएलकेएम समर्थकों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक की स्थिति भी देखने को मिली। राजनीतिक खींचतान और दो स्थानीय समूहों के बीच जारी तनाव की पृष्ठभूमि में प्रशासन पहले से पूरी तरह सतर्क था।
प्रतिमा स्थापना को लेकर पिछले कुछ दिनों से दो राजनीतिक पक्ष सक्रिय थे। विवाद के कारण कल बुंडू एसडीपीओ और प्रखंड प्रशासन ने वंशजों, जेएलकेएम और जेएमएम तीनों पक्षों के साथ बैठक की थी। बैठक में एक संयुक्त कमिटी मौजूद थी और यह तय किया गया कि अनावरण वंशजों की उपस्थिति में शांतिपूर्वक सम्पन्न होगा, और किसी तरह की राजनीतिक नारेबाजी या विवाद को जगह नहीं दी जाएगी।
लेकिन आज स्थिति थोड़ी बदली। जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में बाजार टांड़ से तिरंगा पदयात्रा निकली। जैसे ही जुलूस प्रतिमा स्थल से करीब 100 मीटर पहले पहुंचा पुलिस ने जुलूस को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान नोकझोंक और हल्की खींचातानी भी हुई। भीड़ की संख्या बढ़ी नारेबाजी तेज हुई और समर्थक धीरे-धीरे पुलिस की रुकावट पार करते हुए प्रतिमा स्थल तक पहुंच गए।
प्रतिमा स्थल पर पहले से ही अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों की टीम उपस्थित थे। रात से लेकर दिन तक पुलिस बल लगातार तैनात रहा ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। नोकझोंक के बावजूद कार्यक्रम प्रभावित नहीं हुआ और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखा।
विवाद और भीड़ दोनों के बीच—कार्यक्रम अपने मुख्य मकसद पर पहुंचा। वंशजों, ग्राम प्रधान और पाहन ने परंपरागत विधि से प्रतिमा और शिलापट्ट का अनावरण किया। JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो भी पूरे समय प्रतिमा स्थल पर रहे और वंशजों के साथ प्रक्रिया में शामिल दिखाई दिए। पूरे स्थल को फूल-मालाओं और पारंपरिक सजावट से सजाया गया था। लोगों में खासा उत्साह दिखा, क्योंकि आज ही के दिन—27 नवंबर, 1785—वीर बुली महतो का जन्म हुआ था।
ब BulI महतो कोल विद्रोह और भूमिज विद्रोह के प्रमुख नेतृत्वकर्ता ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ संघर्ष का बड़ा नाम और आज भी इस क्षेत्र की पहचान। सोनाहातू के कोडाडीह में उनके नाम पर संचालित निजी प्राथमिक विद्यालय उनकी स्मृति के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाता है।
राजनीतिक आरोप–प्रत्यारोप के बीच दो गुटों की सक्रियता JLKM कार्यकर्ताओं का उत्साह और पुलिस प्रशासन की सतर्कता—इन सबके बीच वीर नायक की प्रतिमा का अनावरण शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।
शाम होते-होते भूमिज नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के साथ आयोजन का समापन किया गया।
जेएलकेएम नेता और कार्यक्रम आयोजक देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि भूमिका और कोल विद्रोह के नेता वीर स्वतंत्रता सेनानी बुली महतो का प्रतिमा लगाकर हम गर्व महसूस कर रहे हैं। ऐसे वीर स्वतंत्रता सेनानी जिन्हें अंग्रेजी हुकूमत में अंडमान निकोबार में काला पानी का सजा दिया गया था। लेकिन आज मूर्ति अनावरण करने की क्रम में प्रशासन द्वारा रुकावट पैदा करने की कोशिश की गई मंच में कुर्सी वगैरा लगाने नहीं दिया गया ऐसा लगा कि कोई अच्छा काम करने के लिए या तपस्या करने के लिए राक्षस विघ्न बाधा पहुंचाते हैं।
वीर स्वतंत्रता सेनानी बुली महतो के वंशज मोहिनी महतो ने बताई कि उनके पूर्वज बुली महतो देश और समाज के लिए अपने आप को बलिदान दिए थे। जिनका प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस कार्यक्रम में पुलिस जुलूस को रोकना चाहा था लेकिन हम लोग रुके नहीं और फिर उनके बिना बात माने कार्यक्रम में स्थल पर आकर कार्यक्रम किये।
बाईट - देवेन्द्र नाथ महतो।
बाईट - मोहिनी महतो , वंशज。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRaj Kishore Soni
FollowNov 28, 2025 01:05:3737
Report
CDChampak Dutta
FollowNov 28, 2025 01:04:0043
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowNov 28, 2025 01:02:01101
Report
DPDharmendra Pathak
FollowNov 28, 2025 01:01:2441
Report
IAImran Ajij
FollowNov 28, 2025 01:01:04118
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowNov 28, 2025 01:00:4698
Report
IAImran Ajij
FollowNov 28, 2025 01:00:3057
Report
458
Report
गोंडा में मांगलिक समारोह पर भारी बवाल — माया मगर के डांस पर खूनी संघर्ष! 23 नवंबर की रात, रानीपुर गा
399
Report
356
Report
0
Report
0
Report
0
Report
270
Report