Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khunti835210

चैपी गांव में पेयजल, इंटरनेट और स्कूल भवन समस्याओं से ग्रामीण परेशान

BKBRAJESH KUMAR
Nov 04, 2025 04:00:51
Khunti, Jharkhand
क्षेत्र - खूँटी। स्लग - चैपी गाँव योजनाओं के बंदरबांट से त्रस्त। एंकर - खूंटी जिले के अंतर्गत अड़की प्रखंड के सुदूरवर्ती चैपी गाँव सरकारी योजनाओं के फलीभूत होने का बाट जोह रहा है। जहाँ ठीकेदारों की मनमानी और योजनाओं के बंदरबाँट से ग्रामीण आज भी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। शिक्षा की बात कहें तो गांव में एक मध्य विद्यालय है लेकिन दो कमरों में आठवीं तक की पढ़ाई होती है। यहां विद्यालय के लिए दो भवन बनाया गया था। जिसमें एक भवन जो बाद में बनाया गया था उसे ठीकेदार और अभियंताओं ने मिलकर अनियमितता की भेंट चढ़ा दी । जो पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। पेयजल की बात कहें तो लोग आज भी खेत में बने डाड़ी का पानी पीने को पूरा गाँव मजबूर हैं। गाँव में जलमीनार बनाया गया था जो ठीकेदारी की भेंट चढ़ गया है । जो जलमीनार जब से बना उसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिला । गाँव में एक मोबाइल नेटवर्क के लिए टावर लगा है पर , कोई काम काम का नहीं। उसका उपयोग ही नहीं होता है। जिसके कारण इंटरनेट से कोई काम नहीं हो पाता है। गाँव में सामुदायिक भवन नहीं है। जहां लोग सामुहिक कार्यक्रम कर सकें। या ग्रामसभा बैठक करने के लिए उचित स्थान नहीं है जहाँ बैठकर गाँव की समस्या का निराकरण और गांव के उत्थान की बात कर सकें। गोडसन हेमरोम ने बताया कि हमारे गाँव में पेयजल की गहरी समस्या है। वही गाँव में इंटरनेट नहीं चलने के कारण से बातें नहीं हो पाती है। ऑनलाइन कुछ कार्य नहीं हो पाता है। इस कारण जन वितरण प्रणाली दुकान से राशन सो समय नहीं मिल पाता है। गाँव में टावर तो खड़ा है लेकिन कार्य नहीं करता है। ग्रामीण दिनesh ने बताया कि गांव के कई समस्याओं को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे इसके पहले भी इस समस्याओं को मीडिया द्वारा उठाया गया था लेकिन इसका निराकरण नहीं हो पाया है थक हार कर हम सभी ग्रामीण ग्राम सभा किया और महिला पुरुष सभी अपना चूल्हा चौकी बंद करके समस्या का निदान के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुँचे हैं। ग्रामीण महिला स्वास्थ्य सहिया ने बतायी कि मैं सहिया हूँ और ऑनलाइन मोबाइल में डाटा एंट्री करना पड़ता है लेकिन इंटरनेट कनेक्शन ही नहीं लगेगा तो फिर डाटा एंट्री कैसे होगा। इन समस्याओं से निदान चाहिए। बाईट ‌- गोडविन हेमरोम , ग्रामीण चैपी। बाईट ‌- दिनेश मुण्डा , ग्रामीण चैपी। बाईट ‌- स्वास्थ सहिया, ग्रामीण चैपी। एंकर - ग्रामसभा करने के पश्चात् विभिन्न समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुँचे। जिसमें लगभग 28 किमी दूर गांव से भारी संख्या में महिला पुरुष वृद्ध सभी ने पदाधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराया। इसके पहले ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा से बात की फिर उनके निर्देश पर लिखित आवेदन लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुँचे। जहाँ एलआरडीसी ने उपायुक्त की अनुमति से लोगों से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत हुए। जहाँ पेयजल, विद्यालय भवन , इंटरनेट से दि की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर इसे ठीक करने का भरोसा दिया। मनोज कुमार ने बताया कि गांव के लोग आज हमारे पास आए थे जिन्हें लेकर उपाय महोदय से मुलाकात करने का समय लिया था। आज एलआरडीसी कोई इस कार्य के लिए सौंपा गया था उनसे मुलाकात हुई गांव की समस्या को बताया गया इन समस्याओं से पदाधिकारी अवगत हुए हैं और आश्वासन दिए हैं कि जल्द ही इसका निराकरण किया जाएगा। बाईट ‌- मनोज कुमार, ग्रामीण। एंकर - एलआरडीसी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया है यहां पेयजल इंटरनेट और विद्यालय के जर्जर भवन को ठीक करने के लिए कहा गया है। तो अब इन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। बाईट ‌- एलआरडीसी खूंटी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DBDEVENDRA BISHT
Nov 04, 2025 09:33:52
Almora, Uttarakhand:सरकार का पुतला दहन, पहाड़ के स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की मांग उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने आज गांधी पार्क, अल्मोड़ा में राज्य सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। यह विरोध चौखुटिया सहित पहाड़ी क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को दबाने की कोशिश के विरोध में किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पहाड़ के अस्पतालों को रेफर सेंटर में बदल रही है। उन्होंने मांग की कि सभी पहाड़ी क्षेत्रों के अस्पतालों में डॉक्टर, टेक्नीशियन और अन्य चिकित्सा स्टाफ की तैनाती तत्काल की जाए, ताकि स्थानीय जनता को उपचार के लिए मैदानों की ओर न जाना पड़े।
0
comment0
Report
BBBhupendra Bishnoi
Nov 04, 2025 09:33:41
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी : सोलर प्लांट केबल चोरी में तीन और आरोपी गिरफ्तार फलोदी पुलिस ने सोलर प्लांट से केबल चोरी के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनसे चोरी की जली हुई केबल व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और पिकअप बरामद की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया आईपीएस ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण और वृताधिकारी अचलसिंह देवड़ा के सुपरविजन में थानाधिकारी भंवराराम व उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों — मठार खां, अब्दुल रजाक व जाकर हुसैन निवासी धुड़सर, थाना पोकरण (जैसलमेर) को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को उग्रास गांव स्थित 2.5 मेगावाट सोलर प्लांट से करीब 6000 मीटर डीसी केबल चोरी की गई थी। मामले में पहले दो आरोपियों और कबाड़ी को पकड़ा जा चुका था। तीनों नए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी रात के समय सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर केबल चोरी करते और उसे सस्ते दामों में बेचकर मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Nov 04, 2025 09:33:18
Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर में उत्तराखंड शहरी विकास विभाग द्वारा आज प्रदेश के समस्त निकायों के अध्यक्षों और उनसे जुड़े अफसरों के साथ सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सूबे के अलग-अलग स्थानों से पहुंचे निकाय अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कराए जा रहे कार्यों को साझा किया और उन्होंने अपने क्षेत्रों में और बेहतर प्रदर्शन करने में सामने आने वाली रुकावटों को भी रखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रातः 09:30 बजे स्टेडियम काशीपुर पहुंचे और 09:45 बजे होटल अनन्या काशीपुर पहुंचे। उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष समारोह की श्रृंखला में आयोजित शहरी विकास सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपस्थित निकाय अध्यक्षों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर इसे रजत जयंती के तौर पर तमाम श्रृंखलाओं का आयोजन कर रहे हैं। सभी निकाय अपने-अपने स्थानों पर भी रजत जयंती समारोह का आयोजन करें। संबोधन के बाद मुख्यमंत्री ने मोबाइल डिजिटल एजुकेशन वाहन व नगर निगम काशीपुर की 14 नई कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाला किया। प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि सम्मेलन में उपस्थित सभी निकाय प्रतिनिधि अपने सुझाव और अनुभव साझा करेंगे, जिसके बाद उत्तराखंड को देश के मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए नीति बनाते हुए विकास को गति देंगे। आज का सम्मेलन सूबे की प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होगा और मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Nov 04, 2025 09:33:03
Almora, Uttarakhand:वन पंचायतों की स्वायत्तता और संवैधानिक अधिकारों की बहाली की मांग को लेकर आज चौघानपाटा में वन पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के सरपंच इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान अल्मोड़ा में जुलूस भी निकाला गया। सरपंचों ने कहा कि वन पंचायतें अपने अधिकारों और स्वायत्तता से वंचित हैं। उन्होंने वन पंचायतों को संवैधानिक दर्जा देने, सरपंचों को मानदेय देने और लीसा टिपान व रॉयल्टी की प्रक्रिया सरल करने की मांग की। सरपंचों ने कहा कि वन पंचायत सलाहकार परिषद में सरपंचों को अध्यक्ष बनाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Nov 04, 2025 09:29:40
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल RSS प्रमुख मोहन भागवत के संतों की सुरक्षा को लेकर डंडे के साथ खड़े होने वाले बयान पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान हमारी संतों की वजह से संस्कृति बच्ची है RSS नहीं था तब भी संत थे अंग्रेज रहे तब भी हिंदुस्तान की संस्कृति खत्म नहीं हुई लट्ठ लेकर संतों के पीछे चलने की आवश्यकता नहीं RSS को संत स्वयं सक्षम है लट्ठबाजी करने के लिए बाइट पूर्व मंत्री पीसी शर्मा *भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान* राष्ट्रीय जागरण के लिए हर युग में संत ने काम किया भारत की भूमि की रक्षा संतो ने की है कल हम गुरु नानक जयंती मना रहे हैं गुरु परंपरा का निर्वाह हुआ समय-समय पर अलग-अलग गुरु आए भारत में सत्संग अच्छी परंपरा है संतो के बारे में गलत टिप्पणी करना गलत है समाज हमेशा संतो के साथ खड़ा है यही भागवत जी ने कहा है। बाइट भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Nov 04, 2025 09:29:34
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिग्विजय सिंह को लेकर इंदौर कांग्रेस के दो नेताओं के वायरल ऑडियो पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान कांग्रेस की परंपरा का वह निर्वहन कर रहे है हो सकता है जीतू पटवारी ने इंदौर को अलग स्टेट घोषित कर दिया हो कांग्रेस में परंपरा रही है एक दूसरे को गाली देने की,नीचा दिखाने की,कपड़े फाड़ने की हम कांग्रेस के काम में बाधा क्यों खड़ी करें एक पूर्व जिला अध्यक्ष एक वर्तमान जिला अध्यक्ष सत्संग कर रहे है अपने नेता की अच्छाई बुराई बता रहे है हमे कोई आपत्ति नहीं है दिग्विजय सिंह सीनियर नेता है उनका इतना अपमान न किया जाए जीतू पटवारी जो योजना बना रहे है दिग्विजय सिंह के अपमान की वह ठीक नहीं है। बाइट भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा इंदौर कांग्रेस की नूरा कुश्ती पर,पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान दिग्विजय सिंह को लेकर अगर कोई कुछ कह रहा है तो उसको अपने आपे में रहना चाहिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं दिग्विजय सिंह अगर कोई आपत्तिजनक किसी नेता को लेकर बात कर रहा है तो मुझे उम्मीद है की जीतू पटवारी और राजेंद्र सिंह इस पर एक्शन लेंगे मुझे उम्मीद है कि जीतू पटवारी और राजेंद्र सिंह ने इसमें संज्ञान लिया होगा और उचित कार्रवाई करेंगे कांग्रेस में आपसी लड़ाई का कल्चर नहीं बीजेपी के अंदर गोविंद सिंह राजपूत और भूपेंद्र सिंह के बीच किस तरह की बयानबाजी हो रही सबकों दिख रहा है बाइट पूर्व मंत्री पीसी शर्मा
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 04, 2025 09:29:16
Paradeep, Odisha:Anchor - ସୁଦାନରେ ବିଦ୍ରୋହୀଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ଓଡ଼ିଆ ଯୁବକ ଅପହୃତ ।ଉଦ୍ଧାର ପାଇଁ ପରିବାର ଲୋକଙ୍କ ଆକୁଳ ନିବେଦନ ।ଗୃହ ଯୁଦ୍ଧ ରେ ସାମିଲ ବିଦ୍ରୋହୀଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ଅପହରଣ ହୋଇଛନ୍ତି ।ଅପହୃତ ଯୁବକ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲା ତିର୍ତ୍ତୋଲ ଥାନା କୋଟକଣା ଗାଁର ଆଦର୍ଶ ବେହେରା । ସେ ତିନି ବର୍ଷ ହେଲା ସୁଦାନ ର ଦର୍ଫୁର ଷ୍ଟେଟର ଅଲ ଫାସିର ଠାରେ ଥିବା ଏକ ଘରୋଇ କମ୍ପାନୀରେ କାମ କରୁଥିଲେ । ଗୃହ ଯୁଦ୍ଧ କୁ ନେଇ ଗତ କିଛି କାଳ ହେବ କମ୍ପାନୀ ବନ୍ଦ ରହିଥିବା ବେଳେ ସପ୍ତାହେ ତଳେ କମ୍ପାନୀ ମାଲିକଙ୍କ ଅନୁରୋଧ କ୍ରମେ ସେ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟକୁ ଯାଇଥିବା ଥିଲେ । ହେଲେ ସେଠାରେ ବିଦ୍ରୋହୀ ଆତଙ୍କବାଦୀ ମାନେ ତାଙ୍କୁ ଅପହରଣ କରି ନେଇଛନ୍ତି । ଏହି ବାବଦରେ ଅପହରଣକାରୀ ମାନେ ଏକ ଭିଡିଓ ଜାରି କରିଥିବା ସହ ଅପହୃତ ଯୁବକଙ୍କର ମଧ୍ୟ ହିନ୍ଦୀ ରେ ଏକ ଅଡିଓ ତାଙ୍କ ଘରକୁ ପଠାଇଛନ୍ତି । ହେଲେ ତାଙ୍କର ଆଉ କୌଣସି ସନ୍ଧାନ ମିଳି ପାରିନାହିଁ । ଆରପଟେ ପୁଅ ଅପହରଣ ଖବର ପାଇବା ପରେ ବାପା ମାଆ ଭାଙ୍ଗି ପଡିଥିବା ସହ ତାଙ୍କର ସ୍ତ୍ରୀ ଓ ପିଲା ମଧ୍ୟ ଭୟ ଆଶଙ୍କା ଭିତରେ ରହିଛନ୍ତି । ପୁଅର ଉଦ୍ଧାର ନିମନ୍ତେ ବାପା ମାଆ ସରକାରଙ୍କୁ ଆକୁଳ ନିବେଦନ କରିଛନ୍ତି । ଆରପଟେ ଏ ବାବଦ ରେ ସେଠାରେ ଥିବା ଭାରତୀୟଆମ୍ବାସୀଙ୍କୁ ମଧ୍ୟ ଅବଗତ କରାଯାଇଛି ବୋଲି ଜଣାପଡିଛି ।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Nov 04, 2025 09:28:28
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा का विवादित सीओ प्रकरण मामले मे पत्नी ने पति सह माझीयाओ सीओ पर दर्ज कराई माझीयाओ थाने मे प्राथमिकी, इधर राज्य सरकार ने सीओ को किया सस्पेंड। गढ़वा जिले के माझीयाओ अंचल के सीओ प्रमोद कुमार पर उनकी पत्नी आयशा रानी ने माझीयाओ थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए गए आवेदन मे उन्होंने लिखा है की उनके पति सह माझीयाओ सीओ 50 लाख की की राशि लेने के लिए दबाव बना रहे थे। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार पर चरित्र गलत होंने,और उनके कई लड़कियों से अवैध संबंध रहने की की बात लिखी हैं ,साथ हीं उन्होंने लिखा हैं कि 01 नवम्बर को मुझे सूचना मिली कि मेरे पति प्रमोद कुमार के सरकारी आवास में लातेहार जिला के चंदवा थाना की एक मुस्कान शर्मा नामक लड़की मेरे पति के साथ रह रही है और गलत काम कर रही है. इसके बाद मैं अपने चचेरे भाई रौशन एवं ममेरे भाई राजा के साथ मझिआंव गये. और देखे कि मेरे पति एवं लड़की आपत्तिजनक अवस्था में बेड पर लेटे हुए हैं, और मुझे देखते ही हड़बड़ा गये.इसके बाद मैं बाहर आ गई, और बाहर से ताला बंद कर दिया, इसके बाद मैंने पुलिस को खबर किया और पुलिस ने उक्त लड़की मुस्कान शर्मा को हिरासत में ले लिया, और महिला थाना गढ़वा ले गई। आवेदन में सीओ की पत्नी ने कहा है कि मैं जब भी अपने पति के साथ रहने के लिए आती हूं तो वह मुझे मारपीट कर भगा देते हैं,और मेरे पिताजी से 50 लाख रुपया दहेज के रूप में लाने के लिए दबाव बनाते हैं. आवेदन में कहा गया है कि मेरे शादी के समय पिता ने जो 100 ग्राम सोने का गहना दिया था, मेरे पति उसे भी अपने पास रख लिए हैं और नहीं दे रहे हैं.वे अक्सर शराब के नशे में डूबे रहते हैं, और सरकारी काम भी ठीक से नहीं करते हैं तथा भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं. बिना घूस दिए जनता का कोई भी काम में नहीं करते हैं. वहीं लिखी हैं कि जो लड़की उनके आवास में पकड़ी गई है वह आर्केस्ट्रा में काम करती है। झारखंड सरकार ने गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार को झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2016 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 04, 2025 09:28:10
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top