icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
815352
Debashish BharatiDebashish BharatiFollow24 Jul 2024, 02:13 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जगदलपुर के गोलबाजार में दीपा सागर मौत के बाद परिजनों ने दुकान घेराव किया

Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर – जगदलपुर के गोलबाजार स्थित पूर्व विधायक संतोष बाफना के प्रतिष्ठान के सामने मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। मृतका दीपा सागर के परिजनों और बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने दुकान का घेराव कर गमलों में तोड़फोड़ की और शटर पर पत्थरबाजी की। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। दरअसल, सोमवार सुबह दुकान की छत पर सेल्स गर्ल दीपा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

तेंदूखेड़ा में लोकतंत्र बचाओ गोष्ठी: कांग्रेस पर आरोप, विदेशी फंडिंग की साजिश का दावा

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एमपी वेयरहाउसिंग चेयरमैन संजय नागायच ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए देश में भ्रम और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। तेंदूखेड़ा में आयोजित इस गोष्ठी में स्थानीय विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए संजय नागायच ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश और समाज के खिलाफ अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी फंडिंग और असामाजिक तत्वों के जरिए देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। बही राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा अगर कांग्रेस को वोट चोरी का शक है, तो राहुल गांधी सांसद पद से इस्तीफा दें और अपनी राज्य सरकारों को दोबारा चुनाव में उतारें। कर्नाटक एमएलसी चुनाव में बैलेट पेपर से भी जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। नागायच ने जनता से अपील की कि वे ऐसे विघटनकारी प्रयासों को पहचानें और लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट रहें। बाइट संजय नागायच, अध्यक्ष, एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन बाइट मुलायम सिंह पटेल (विधायक तेंदूखेड़ा)
0
0
Report

7 हजार रिश्वत मांगने पर अमीन गिरफ्तार: निगरानी विभाग ने कार्रवाई की

Gaya, Bihar:7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ अमीन गिरफ्तार, आवेदक के शिकायत पर निगरानी विभाग ने की कार्रवाई। सुशाशन की सरकार में जँहा सरकार लोगो की समस्याओं के निदान के लिए लगातार दिशा निर्देश जारी कर रही है। लेकिन सरकारी कर्मियों सरकार के दिशा निर्देश के ताख पर रखकर अवैध वसूली करने में कोई भी कसर नही छोड़ रहे है। ऐसे कर्मियों पर निगरानी विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद है और ऐसे भ्रष्ट कर्मियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसा ही एक ताज मामला सामने आया है जँहा जमीन की मापी के लिए रोहित कुमार ने आवेदन दिया था और उस आवेदन के आधार पर जमीन की मापी के रिपोर्ट देने के लिए 7 हजार रुपये रिश्वत की माँग की गई थी। रिश्वत की माँग पर आवेदक रोहित कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग में कर दी और निगरानी विभाग के अनुसार तय समय व स्थान पर आवेदक और निगरानी की टीम मौके पर पहुँचल गई। तब वहाँ अमीन पहुँच और सात हजार रुपये आवेदक के द्वारा दिया गया और रुपये लेते ही रंगेहाथ निगरानी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वंही इस मामले को लेकर निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि रोहित कुमार ने अपनी जमीन की मापी के लिए आवेदन दिया था। मापी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के बदले उनसे 7 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसके बाद रोहित कुमार ने निगरानी विभाग से शिकायत की। शिकायत के आधार पर निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए गया में एपीआर मॉल के समीप दोनों आरोपियों को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार और दीपू कुमार के रूप में पहचान किया गया है। फिलहाल निगरानी विभाग की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

चिराग पासवान ने कांग्रेस पर विदेशी ताकतों से सत्ता पाने का बड़ा हमला किया

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक में भाग लेने पहुंचे हाजीपुर सांसद और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और राहुल गांधी विदेशी ताकतों के सहारे सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह वो सोच है,जो विदेशी ताकतों को बल देने का काम करती है। यह वही सोच है जिसके माध्यम से कांग्रेस और राहुल गांधी स्वयं अपनी खोई हुई ज़मीन हासिल करना चाहते हैं। चिराग पासवान ने आगे कहा कि अगर आज वे प्रधानमंत्री पर विदेशी ताकतों के बल पर प्रधानमंत्री बनने का आरोप लगा रहे हैं तो उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके परिवार के सदस्यों ने ऐसे संगठनों से मुलाकात क्यों की जो दुनिया भर में सरकारों को अस्थिर करने के लिए जाने जाते हैं इसलिए स्पष्टीकरण उनकी तरफ से भी आना चाहिए कि क्यों उनके परिवार के सदस्यों ने एक ऐसे संगठन से मुलाकात की। चिराग ने कहा कि यदि इन्हें जनता की समस्याओं—जैसे सड़क, बिजली, पानी और रोजगार—की असल चिंता होती तो वह उन मुद्दों पर सरकार को घेरते। लेकिन इनका एकमात्र मकसद किसी तरह सत्ता हासिल करना है जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। बतादे कि इस बैठक में वैशाली सांसद वीणा देवी के अलावा सभी विधायक और दोनो मंत्री भी मौजूद रहे जिनकी उपस्थिती में दो घण्टे तक बैठक चली जिसमें कई निर्णय भी लिए गए।
0
0
Report

NC की अंदरूनी कलह पर BJP का हमला, डिप्टी CM का पलटवार

Jammu, जम्मू-कश्मीर में NC की अंदरूनी कलह पर BJP का हमला, डिप्टी CM का पलटवार जम्मू-कश्मीर की सियासत में इन दिनों नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर सबकुछ ठीक नहीं होने के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी के कुछ विधायकों की नाराजगी और सांसद आग़ा सैयद रुहुल्लाह के इस्तीफे ने सियासी हलचल तेज कर दी है। इसी मुद्दे पर बीजेपी नेशनल कॉन्फ्रेंस को घेरने में जुट गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रविंदर रैना ने सीधे तौर पर NC पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के विधायकों की बगावत और आग़ा रुहुल्लाह का इस्तीफा नेशनल कॉन्फ्रेंस की अंदरूनी कमजोरी और आपसी टकराव को उजागर करता है। रैना ने इसे पार्टी के भीतर बढ़ती खींचतान का संकेत बताया वहीं, दूसरी तरफ जम्मू पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निर्माणाधीन नए विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद जब उनसे आग़ा रुहुल्लाह के इस्तीफे और विधायकों की नाराजगी को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस कैडर आधारित पार्टी है और किसी एक नेता के फैसले से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता ऑपरेशन लोटस को लेकर भी सुरिंदर चौधरी ने बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोई ऑपरेशन लोटस नहीं चल रहा और कमल का अब कोई वजूद नहीं है इस तरह एक तरफ बीजेपी NC की अंदरूनी कलह को पार्टी की कमजोरी बता रही है, तो दूसरी तरफ डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी इसे बेबुनियाद बताते हुए पार्टी की मजबूती का दावा कर रहे हैं। अब सवाल यही है कि क्या नेशनल कॉन्फ्रेंस अपनी अंदरूनी नाराजगी को बातचीत से खत्म कर पाएगी या फिर आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर की सियासत में यह खींचतान और तेज होगी? साहिल केरनी ज़ी मीडिया जम्मू
0
0
Report

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आज यूनियन हाल से शुरू—फाइनल स्पीच में तेज़ प्रचार

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की आज यूनियन हाल की ऐतिहासिक इमारत से की जा रही है फाइनल स्पीच, स्टूडेंट की फाइनल स्पीच में हजारों की तादात में पहुंचे छात्र-छात्राएं, 5 तारीख को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए होना है मतदान, छात्र संघ चुनाव से 2 दिन पहले यूनियन हाल की ऐतिहासिक बिल्डिंग से दी जा रही स्पीच, छात्र संघ अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सचिव पद के दवादारों द्वारा छात्रों को अपने पक्ष में ले मतदान के लिए दी जा रही स्पीच, 8 वर्षों के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होने जा रहा है छात्र संघ चुनाव,
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

हमीरपुर: दिव्यांग पर चाकू-हथियार से हमला, गिरफ्तारी की मांग जिला प्रशासन तक पहुंची

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिव्यांग ने डीएम से की शिकायत, खेत बुवाई के लिए रुपये देने के बाद भी खेत न बोने पर हुआ था विवाद, आरोपियों ने दिव्यांग पर चाकू व लोहे की राड से हमला कर किया था घायल, दिव्यांग पीड़ित ने खेत बुआने के पहले कर चुका था ऑनलाइन और नगद भुगतान, दिव्यांग द्वारा खेत जुताई के लिए दिये गए रुपये मांगने और झूठी गवाही देने से मना करने पर दबंगों ने की थी मारपीट, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा, आरोपियों पर पीड़ित परिवार को झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देने का आरोप, दिव्यांग परिवार सहित डीएम कार्यालय पहुंच आरोपियों की गिरफ्तारी की लगाई गुहार, सदर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव का मामला。
0
0
Report
Advertisement

देवरिया पुलिस ने 268 मोबाइल लौटाकर दिवाली से पहले लोगों को राहत दी

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया पुलिस ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाए。 मोबाइल रिकवरी टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग कंपनियों के कुल 268 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 55 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है。 पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन अलग-अलग स्थानों पर गुम हुए थे। कुछ लोगों के मोबाइल रास्ते में गिर गए थे, जबकि कुछ लोग वाहन या अन्य स्थानों पर फोन भूल गए थे। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और सर्विलांस के माध्यम से इन मोबाइलों को बरामद कर उनके मालिकों तक पहुंचाया。 बरामद मोबाइलों में रियलमी के 60, वीवो के 50, ओप्पो के 50, रेडमी के 42, सैमसंग के 18, मोटोरोला के 15, टेक्नो के 12, वनप्लस के 9, इंफिनिक्स के 6, इंटेक्स के 5 और ऑनर का एक मोबाइल शामिल है。 मोबाइल वापस मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। इनमें देवरिया के अलावा अन्य जनपदों के लोग भी शामिल हैं, जिनके मोबाइल फोन देवरिया में गुम हुए थे。 दिवाली से पहले मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
0
0
Report

जहानाबाद में प्रेम प्रसंग से जुड़ी दोहरे आत्महत्या; जांच जारी

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां एक शादीशुदा युवक और एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत के बाद जब परिजन शवों को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जा रहे थे, तभी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। प्राथमिक तौर पर इस दोहरे खुदकुशी कांड को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। मामला बराबर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव की है। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय ऑटो चालक दुखन चौधरी और दो बच्चों की मां रितु कुमारी के रूप में हुई है। दुखन चौधरी की कुछ ही महीनों पहले शादी हुई थी और उसकी एक बच्ची भी है। परिवार वालों ने बताया कि सोमवार की शाम वह रोज की तरह ऑटो चलाकर घर लौटकर खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने जाकर देखा कि उसका शव फंदे से झूल रहा था। परिजनों के mाने तो उसे किसी बात का कोई तनाव नहीं दिख रहा था, समझ नहीं आ रहा ऐसा क्यों किया। वही दुखन की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, उसी गांव की रहने वाली रितु कुमारी ने भी अपने कमरे में पंखे के हुक से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि रितु का पति हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट काम करता है और वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती थी। सुबह जब उसका दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने छत के रास्ते अंदर जाकर देखा, जहां उसका शव फंदे से झूलता मिला। दोनों मौतों के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजन आनन-फानन में शवों को श्मशान घाट ले जाने लगे। लेकिन पुलिस ने समय रहते पहुंचकर दोनों शवों को बरामद कर लिया। हालांकि परिवार वाले किसी विवाद से इनकार कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। गौरतलब हो कि एक ही गांव में कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो जिंदगियों के इस तरह खत्म हो जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बराबर थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स की जांच के बाद ही इस रहस्यमयी खुदकुशी के पीछे की असल वजह सामने आ पाएगी।
0
0
Report

झारखंड में JREDA मेले से सौर ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति, किसानों को सब्सिडी लाभ

Ranchi, Jharkhand:रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित जेसोवा दिवाली मेले में झारखंड सरकार के विभाग की ओर से भी स्टॉल लगाए गए हैं। इन्हीं में झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (JREDA) का स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इस स्टॉल के माध्यम से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में झारखंड की प्रगति और सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। खास बात यह है कि सोलर पैनल के जरिए ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक बिजली की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। चाहे किसानों के लिए सिंचाई हेतु सोलर वाटर पंप हो, शहरों में स्ट्रीट लाइट और सोलर हाईमास्ट की व्यवस्था हो या फिर सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की योजना, इन सभी व्यवस्थाओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। JREDA की ओर से प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM-KUSUM), प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) समेत कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मेले में इन योजनाओं के मॉडल के जरिए लोगों को इनके लाभ और उपयोग की जानकारी दी जा रही है। एकीकृत मॉडल के माध्यम से स्टॉल पर झारखंड सरकार और JREDA की ओर से संचालित विभिन्न परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया है। इसमें फ्लोटिंग सोलर, हाइड्रो पावर प्लांट, कैनाल टॉप सोलर और पंप स्टोरेज जैसी तकनीकों को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर हाईमास्ट और रूफटॉप सोलर के मॉडल भी लगाए गए हैं। सरकारी भवनों, सरकारी परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में अभी तक बिजली नहीं पहुंच पाई है, वहां मिनी माइक्रो ग्रिड के माध्यम से बिजली पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, किसानों के लिए सोलर पंप सेट योजना काफी लोकप्रिय साबित हो रही है। इस योजना के तहत किसानों को लगभग 97 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है, जबकि लाभुक किसानों को केवल 3 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होता है। योजना में किसानों की बढ़ती रुचि के कारण झारखंड देश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान PM-KUSUM झारखंड के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद जिला स्तर पर किसानों का चयन और सत्यापन किया जाता है। इसके बाद चयनित किसानों के यहां सोलर पंप सेट स्थापित किए जाते हैं।
0
0
Report
Advertisement

पानीपत के राणा माजरा में तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तिमा: श्रद्धालु शांति के लिए जुटे

Panipat, Haryana:पानीपत के राणा माजरा गांव में तीन दिवसीय भव्य तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन किया गया। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चले इस धार्मिक जलसे में देशभर से लाखों की संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। इज्तिमा में तब्लीगी जमात के हजरत जी मौलाना साद साहब ने अपने बयान के माध्यम से लोगों को दीन, नेक अमल, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। जलसे के अंतिम दिन 2 नवंबर की सुबह विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें देश-दुनिया में अमन, शांति, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। आयोजन में शामिल होने वाले लोगों के लिए ठहरने, भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए गए थे।
0
0
Report

दीक्षांत समारोह: राज्यपाल डेका ने छात्रों को AI और अवसरों का महत्व समझाया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में सप्तम दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक और विधायक सुशांत शुक्ला भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने पीएचडी, स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों को तकनीक, इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी इंटरनेट और तकनीक के दौर में बेहद भाग्यशाली है। मोबाइल और गूगल के माध्यम से पूरी दुनिया की जानकारी आसानी से मिल रही है। लेकिन उन्होंने यह भी साफ कहा कि मानवीय बुद्धिमत्ता के बिना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी प्रभावी नहीं हो सकता। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को समय का सही उपयोग करने और हर अवसर का बेहतर लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय और अवसर किसी का इंतजार नहीं करते, इसलिए लक्ष्य तय कर मेहनत करना जरूरी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं की स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि असफलता से घबराने के बजाय अपनी गलतियों से सीखें और नए उत्साह के साथ आगे बढ़ें। एंबियंस बाइट - रमेन डेका (राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन) एंबियंस बाइट - अरुण साव उप मंत्री छत्तीसगढ़
0
0
Report

कोतवाल सेहरामऊ उत्तरी पर महिला ने लगाए वसूली और अभद्रता के गंभीर आरोप,वीडिओ बायरल।

FKFirasat KhanFollow8m ago
Gulria M.Khata, Uttar Pradesh:पीलीभीत,जनपद के थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव ढकिया ढुलकरी निवासी एक महिला ने कोतवाली सेहरामऊ उत्तरी के कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक पीलीभीत को प्रार्थना पत्र दिया है।महिला का कहना है कि उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने हक में आदेश देते हुए उसे सेपरेट रूम, सेपरेट किचन, सेपरेट बाथरूम बकाया व 1 लाख 90 हजार रुपये का भुगतान दिलाए जाने का आदेश दिया है। पीड़िता का आरोप है कि वह कोर्ट का आदेश लेकर कोतवाली गई,दोपहर करीब 1.30 बजे कोतवाल सेहरामऊ उत्तरी उसकी कोतवाली पर पहुंचे और कहा कि तुम्हारे पति गुरप्रेज सिंह को थाने में ले आए हैं। मदद की बात कहकर उन्होंने महिला से उसके अकाउंट नंबर और स्कैनर मांगे। महिला द्वारा अपने बेटे का नाम आने की बात कहने पर और दो बैंकों के स्कैनर भेजने के बाद भी पैसे नहीं पहुंचे तो कोतवाल ने कहा कि जब तक पैसा नहीं आएगा गुरप्रेज को नहीं छोडूंगा।पीड़िता का आरोप है कि शाम 5 बजे जब वह कोतवाली पहुंची तो कोतवाल फोन पर बात कर रहे थे और मदद का आश्वासन देते रहे। इसी दौरान उसके पति की तबीयत खराब हो गई और पुलिस उन्हें कहीं लेकर चली गई। वह आधे-पौने घंटे बाद तक थाने में बैठी रही, उसके पति वापस नहीं आए। रात 1.30 बजे तक उसे थाने में बैठाए रखा गया, फिर कोतवाल साहब आए और स्टाफ से बोले कि इन्हें छोड़कर आओ और महिला के साथ बदसलूकी और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। फोन भी नहीं देने दिया। बाद में एक महिला कांस्टेबल ने गाड़ी से रात 3 बजे उसे पूरनपुर में छोड़ दिया।महिला ने कोतवाल के कृत्यों के लिए दंडित किए जाने और यदि उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए उक्त कोतवाली थाना सहरामऊ उत्तरी को जिम्मेदार ठहराते हुए एसपी से कोतवाल के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई कर थाने से हटाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top