815301
गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत आज इंडोर स्टेडियम में की गई। छह दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा नेता दिनेश यादव, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, और डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने बैडमिंटन खेलकर प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटावा में भीषण गर्मी से बाइक में आग, स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में भीषण गर्मी के चलते बाइक में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसके बाद बाइक धू धू कर जली; आग लगने की जानकारी बाइक सवार को लगी तो वह बाइक छोड़कर दूर हट गया, वहीं स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के चलते आग पर काबू पाया जा sका है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है. घटना थाना फ्रेंड्स कालोनी इलाके के विजय नगर का है.0
0
Report
अलीगढ़ में ADA का बुलडोजर: 2000 से अधिक अवैध इमारतों पर डिमॉलिशन
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग लखनऊ कोचिंग सेंटर में हुई अग्निकांड की घटना के बाद अलीगढ़ विकास प्राधिकरण करेगा अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई, ADA अवैध बिल्डिंग निर्माण पर करेगा डिमोलेशन की कार्यवाही, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के VC कुलदीप मीणा ने कार्रवाई के दिए निर्देश, महानगर में लगभग 2000 अवैध बिल्डिंगों पर होगी डिमोलेशन की कार्रवाई, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण पहले 10 से 15 दिन अवैध बिल्डिंग संचालकों को भेजेगा नोटिस, ADA के नोटिस का 45 दिनों में जवाब नहीं मिलने पर होगी अवैध निर्माण को ज़मीदोज यानी डिमोलेशन करने की कार्रवाई, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का बुलडोजर अब अवैध निर्माण को करेगा धराशाही0
0
Report
सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाकर शासन की बड़ी कार्रवाई: मड़ियाहूं में चेतावनी
Jaunpur, Uttar Pradesh:सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जों को हटाकर भूमि कराई गई खाली मड़ियाहूं में राजस्व-पुलिस टीम का अभियान, ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने वालों को चेतावनी जौनपुर मड़ियाहूं,सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम चौधी मलकानपुर में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जे हटवा दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि ग्राम समाज की नवीन परती एवं खाद गड्ढा के रूप में दर्ज भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था, जबकि एक स्थान पर सरकारी भूमि पर निजी उपयोग के लिए स्थायी कब्जे की कोशिश की जा रही थी। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण और कब्जों को ध्वस्त करा दिया। अभियान के दौरान संबंधित भूमि को पूरी तरह खाली कराकर पुनः सरकारी अभिलेखों के अनुसार सुरक्षित कराया गया। उपजिल्लीकर्मी नवीन कुमार ने कहा कि ग्राम समाज एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों की लगातार निगरानी की जाएगी और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल तथा राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने लोगों से सरकारी भूमि की सुरक्षा में सहयोग करने और किसी भी अवैध कब्जे की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में अज्ञात कारणों के चलते एक मकान में लगी आग,अचानक आग लगने से इलाके में मची अफरा-तफरी,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अज्ञात कारणों के चलते एक मकान में लगी आग, मकान में अचानक आग लगने से इलाके में मची अफरा-तफरी, मकान में आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख, मकान में बंधे मवेशियों को आनन-फानन में सुरक्षित निकाला गया बाहर, ग्रामीणों की सूझबूझ और दमकलकर्मियों की मदद से आग पर पाया गया काबू, जालौन कोतवाली क्षेत्र के लौना गांव का मामला।0
0
Report
अयोध्या राम मंदिर बम धमाके की साजिश में सुहैल गिरफ्तारी; पाक नंबर मिले
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश का खुलासा हुआ है। एनआईए, एटीएस ने कर्नाटक पुलिस की मदद से दावणगेरे से संदिग्ध आतंकी सुहैल को गिरफ्तार किया है। सुहैल के मोबाइल की जांच में पाकिस्तानी नंबरों से बातचीत का खुलासा हुआ है। एनआईए और एटीएस ने अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश भंड़ाफोड़ किया है। यूपी के संदिग्ध आतंकी को कर्नाटक के दावणगेरे से गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकी ने अयोध्या में राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश कबूली है। आरोपी के मोबाइल फोन से पाकिस्तान के नंबर, कुछ संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और हथियारों के साथ लिए गए फोटो मिले हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई है। आरोपी के संबंध में यूपी सरकार को भी सूचना भेजी गई है। इसके बाद सहारनपुर में भी छानबीन शुरू की गई है कर्नाटक के दावणगेरे जिले के हरिहर में एनआईए, एटीएस और पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के लखनौती गांव के सुहैल को मंगलवार को गिरफ्तार किया। सुहैल फिलहाल हरिहर के पास औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में पेंटर के रूप में काम कर रहा था और सामान्य मजदूर की तरह रहकर अपनी पहचान छीपाए हुए था। आरोपी से एटीएस और पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उसने खुलासा किया कि अयोध्या के राम मंदिर में बम विस्फोट करने की साजिश कर रहे थे।0
0
Report
हरिद्वार में भेल चौक के पास बस से गैस सिलेंडर फटने से हादसा टल गया
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के भेल क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। यहाँ निजी मेडिकल कॉलेज से 20-25 छात्राओं को लेकर आ रही बस के दो सीएनजी सिलेंडर अचानक निकल कर टायर में फंस गए और सिलेंडरों से गैस लीक होने लगी। ये देखकर बस में सवार छात्रों में अफरा तफरी मच गई। घटना भेल के एचआरडीसी चौक की है। जिसके बाद ड्राइवर ने साइड में बस को रोका और सभी छात्रों को नीचे उतारा गया। सूचना पाते ही भेल की सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ भी एक्टिव हो गई और चौक के रास्ते को डाइवर्ट कर दिया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। काफी देर तक सीएनजी गैस का रिसाव होता रहा। हालांकि गनीमत रही की गैस सिलेंडर में आग नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। चलती बस से सिलेंडर खुलकर गिरने पर भूमानंद नर्सिंग कॉलेज की बसों के मेंटेनेंस पर सवाल उठ रहा है।0
0
Report
Advertisement
चंदौली के अलीनगर में अज्ञात युवक हत्या, शव गंगा नहर में मिला
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली अलीनगर थाना क्षेत्र बनता जा रहा है क्राइम जोन एक बार फिर सुबह सुबह दिल दहलाने वाली वारदात आई सामने अज्ञात युवक की गला रेतकर हत्या की घटना से सनसनी गंगा नहर में युवक की हत्या कर फेका गया शव सुबह सुबह टहलने गए लोगो ने शव देखकर दी पुलिस को सूचना ASP, CO सहित पुलिस फोर्स फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची मौके पर साक्ष्य संकलन के साथ ही पुलिस टीम ने शव को कब्ज़ में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक लगभग 40 वर्षीय युवक की पहचान में जुटी पुलिस ASP अनंत चंद्रशेखर का दावा जल्द किया जाएगा मामले का खुलासा अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव के समीप पुराने लंका रोड की घटना0
0
Report
लखनऊ LDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 71 प्रतिष्ठान सील, 83 के खिलाफ नोटिस
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ एलडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मानकों के विपरीत संचालित 71 प्रतिष्ठान सील, 83 को नोटिस - एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन विभाग ने शहर भर में चलाया अभियान - मानकों के विपरीत संचालित कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, डांस स्टूडियो, होटल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, नर्सिंग होम समेत अन्य पर कार्रवाई अलीगंज में हुये दर्दनाक अग्निकांड को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को शहर भर में मानकों के विपरीत संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चलाया। दिन भर चली कार्रवाई के दौरान 71 प्रतिष्ठानों को सील किया गया, जबकि 83 भवन मालिकों/प्रबंधकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।0
0
Report
छबड़ा में डीएपी खाद का वितरण आज से शुरू, किसानों की लाइनें दुकानों के बाहर
Baran, Rajasthan:छबड़ा में आज से डीएपी खाद का वितरण शुरू दुकानो के बाहर लगी कतारें बारां जिले के छबड़ा,में आज से फिर कस्बे में किसानों के लिए डीएपी खाद का वितरण शुरू हो गया है। कृषि विभाग की देखरेख में कस्बे की 12 फर्मों के माध्यम से खाद किसानों तक पहुंचाई जाएगी। कृषि विभाग के सहायक निर्देशक चौथमल मीणा ने बताया कि सभी 12 फर्मों के पास कुल 5760 डीएपी खाद के कट्टे उपलब्ध कराए गए हैं। वितरण सुबह से ही शुरू कर दिया गया और किसान सुबह से खाद लेने के लिए दुकानों के बाहर लाइन में खड़े नजर आए। विभाग ने साफ किया है कि खाद लेने के लिए किसान को अपनी जमीन की नकल और आधार कार्ड जमा कराना अनिवार्य होगा। इन्हीं दस्तावेजों की जांच के बाद ही कृषि विभाग की निगरानी में खाद का वितरण किया जाएगा। किसानों से अपील की गई है कि वे कतार में लगकर और दस्तावेज साथ लेकर ही खाद प्राप्त करें, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे।0
0
Report
Advertisement
दरभंगा DMCH परिसर में छात्र का मोबाइल टावर चढ़ना: प्रशासन ने परीक्षा में भागीदारी की गारंटी दी
Darbhanga, Bihar:दरभंगा DMCH परिसर के पास मोबाइल टावर पर BSC नर्सिंग कॉलेज के छात्र धनंजय कुमार चढ़ गया. लगभग पांच घंटे बाद अस्पताल प्रशासन और DM से आश्वासन मिलते ही वह टावर से नीचे उतर आया. घटनास्थल पर अस्पताल और कॉलेज के अधिकारी, पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गए. छात्र ने प्रिंसिपल पर मानसिक प्रताड़ना और परीक्षा में शामिल न करने का आरोप लगाया और प्रिंसिपल डाक्टर भवानी भारती के निलंबन की मांग की. बाद में DMCH अधीक्षक ने उसे परीक्षा में शामिल होने का आश्वासन दिया. छात्र ने मीडिया से कहा कि उसे अन्याय हुआ है, और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के कदम उठाए जाएंगे.0
0
Report
Lightning strike in Jamtaara kills two and injures two; another death in Narayanpur
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चरकादाहा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं नारायणपुर थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव में भी वज्रपात से एक व्यक्ति की जान चली गई। लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच हुई इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है。 जामताड़ा के चरकादाहा गांव में एक शादी समारोह के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए चार लोग पास के एक मिट्टी के घर में शरण लेने पहुंच गए。 इसी दौरान जोरदार धमाके के साथ आकाशीय बिजली उस घर पर गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से 50 वर्षीय विनय सोरेन और 17 वर्षीय विश्वकर्मा टुडू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवधान टुडू और राकेश मुर्मू गंभीर रूप से झुलस गए。 घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी को आनन-फानन में जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने विनय सोरेन और विश्वकर्मा टुडू को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है。 उधर, नारायणपुर थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव में भी वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सनातन हांशदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने ससुराल नयाडीह आया हुआ था। इसी दौरान घर के आंगन में वज्रपात होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।0
0
Report
अनूपपुर में चार हाथियों का समूह फिर प्रवेश, ग्रामीणों से सुरक्षित रहने की अपील
Anuppur, Madhya Pradesh:चार हाथियों का समूह छत्तीसगढ़ से एक बार फिर पहुंचा अनूपपुर। कुछ महीनों पहले अनूपपुर के कई गाँव में मचा था उत्पात। अनूपपुर जिले में चार हाथियों का समूह बुधवार को 37 दिन बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन मंडल एवं वन PERIMETER के शिवनी बीट की सीमा को पार कर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में प्रवेश कर गया है। अनूपपुर के जैतहरी क्षेत्र के चोलना, ग्राम पंचायत एवं वन बीट में गूजरनाला से प्रवेश कर वर्तमान समय ग्राम एवं ग्राम पंचायत चोलना के बचहा टोला में विचरण कर रहे हैं। वनविभाग का मैदानी अमला हाथियों के विचरण पर निरंतर निगरानी रखते हुए ग्रामीण जनों को हाथियों के समूह से दूर रहने, गांव से बाहर न जाने एवं वन क्षेत्र से लगे क्षेत्रों में खेतों में कच्चा घर बना कर रहे ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर ट्रस्ट के दान-लेनदेन में बड़े खामियाँ, SOP लागू न करने पर चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:सूत्रों के हवाले से खबर राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच कर रही एसआईटी की प्रारम्भिक रिपोर्ट के बीच नया तथ्य सामने आया है वर्ष 2020 में ट्रस्ट के गठन के कुछ ही महीनों बाद एक निजी ऑडिट फर्म ने दान प्रबंधन, आभूषणों के रिकॉर्ड, वित्तीय निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था में गंभीर खामियों की ओर संकेत करते हुए सुधार की चेतावनी दी थी इसके बावजूद कोई सुधार नहीं किया गया, लिहाजा चढ़ावा चोरी की घटना हो गई सूत्रों के मुताबिक ऑडिट फर्म को नवंबर 2020 में ट्रस्ट की आंतरिक ऑडिट और जोखिम प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई थी जांच के दौरान फर्म ने पायाकि दान और वित्तीय लेन-देन के रखरखाव की कोई मजबूत और व्यवस्थित व्यवस्था मौजूद नहीं थी रिपोर्ट में कहा गया था कि वित्तीय रिपोर्टिंग के लिए जरूरी अभिलेखों का अभाव है और प्रबंधन की जवाबदेही तय करने वाली स्पष्ट प्रशासनिक व्यवस्था भी नहीं है रिपोर्ट में ट्रस्ट को चेताया गया था कि बिना मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना कठिन होगा। फर्म ने लेन-देन, डेटा प्रबंधन, मानव संसाधन और रिकॉर्ड संधारण के लिए विस्तृत एसओपी लागू करने की सिफारिश की थी, ताकि जवाबदेही तय हो सके और किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका कम हो0
0
Report
रोशन आनंद पक्ष के गौरव-अभिषेक को बेल मिली: सियासी हलचल तेज
Patna, Bihar:रोशन आनंद पक्ष के गौरव और अभिषेक को बेल मिल गई है0
0
Report
आयोध्या राम मंदिर बम धमकी: एनआईए-एटीएस ने सहारनपुर के संदिग्ध को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:एनआईए और एटीएस ने अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश भंड़ाफोड़ किया है। यूपी के संदिग्ध आतंकी को कर्नाटक के दावणगेरे से गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकी ने अयोध्या में राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश कबूली है। आरोपी के मोबाइल फोन से पाकिस्तान के नंबर, कुछ संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और हथियारों के साथ लिए गए फोटो मिले हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई है। आरोपी के संबंध में यूपी सरकार को भी सूचना भेजी गई है। इसके बाद सहारनपुर में भी छानबीन शुरू की गई है कर्नाटक के दावणगेरे जिले के हरिहर में एनआईए, एटीएस और पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के लखनौती गांव के सुहैल को मंगलवार को गिरफ्तार किया। सुहैल फिलहाल हरिहर के पास औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में पेंटर के रूप में काम कर रहा था और सामान्य मजदूर की तरह रहकर अपनी पहचान छिपाए हुए था। आरोपी से एटीएस और पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उसने खुलासा किया कि अयोध्या के राम मंदिर में बम विस्फोट करने की साजिश कर रहे थे।0
0
Report
Advertisement
