815352
मिहिजाम में भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का समापन
Jamtara, Jharkhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम के तहत बूथ नंबर 333 में बूथ कार्यकर्ताओं विक्रांत सिंह और बेबी पासवान के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने बताया कि हर महीने के अंतिम रविवार को हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश को संबोधित करते हैं। इसी क्रम में आज पूरे देश के बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मन की बात का आयोजन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खूंटी में वज्रपात से वनरक्षक की मौत, दो घायल
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आकर खूंटी वन प्रमंडल के बुंडू वन प्रक्षेत्र में तैनात फॉरेस्ट गार्ड रोशन श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि दो वनकर्मी घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब वन विभाग की टीम हाथियों से बचाव के लिए बन रहे वॉच टावर के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रही थी। काला महादेव के पास अचानक मौसम ने करवट ली। तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी और रोशन श्रीवास्तव इसकी चपेट में आ गए। हादसे में वाहन चालक और एक अन्य वनकर्मी भी घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद तीनों को सोनाहातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोशन श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद साथ मौजूद वनकर्मी उन्हें बेहतर इलाज की उम्मीद में ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ रांची के देवविका अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। खुंटी के डीएफओ दिलीप कुमार यादव ने बताया कि वन विभाग की टीम वॉच टावर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रही थी; इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घायल दोनों वनकर्मियों का इलाज जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद वन विभाग में शोक की लहर है。0
0
Report
वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा शांति से संपन्न, 35 केंद्रों में 10 हजार पंजीकृत
Sawai Madhopur, Rajasthan:राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 आज रविवार को सवाई माधोपुर में आयोजित हुई । जिसे लेकर जिले में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए । जिनमें 22 निजी व 13 सरकारी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए । वनपाल परीक्षा के लिए जिले में 10 हजार 105 पंजीकृत थे । कुल पंजीकृत 10 हजार 105 परीक्षार्थियों में से 7788 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुवे । जबकि 2317 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को गहन जाँच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों एंव वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी की गई , साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग, मेटल डिटेक्टर जांच, फ्लाइंग स्क्वॉड की सक्रियता एवं प्रभावी पुलिस बंदोबस्त किया गया। परीक्षा के लिए 6 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें बनाई गई जो लगातार एक्टिव रहीं । परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया , जिले में आयोजित हुई वनपाल भरी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा और सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कड़े इंतजाम देखने को मिले। परीक्षार्थियों की चैकिंग के दौरान सेफ्टी पिन सहित सोने चांदी के जेवरात बाहर ही उतरा लिये गये। जिसके बाद जूते चप्पल एग्जाम हाल के बाहर उतरवा कर ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।0
0
Report
रोहतक: मन्नत हवेली के बाहर आग, गिफ्ट गैलरी में शॉर्ट सर्किट से सामान जलकर राख
Rohtak, Haryana:रोहतक में मन्नत हवेली के बाहर दुकानों में लगी आग:गिफ्ट गैलरी में हुआ शॉर्ट सर्किट, सामान जलकर हुआ राख0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ काले बादल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में बदला मौसम का मिजाज तेज हवाओं के साथ आसमान में छाए काले बादल भीषण गर्मी से लोगों को मिल रही राहत0
0
Report
पुंडरी में भारी बारिश के बाद उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी
Kaithal, Haryana:पुंडरी में झमाझम बारिश के बाद बढ़ी उमस, गर्मी से राहत नहीं मिली कैथल जिले के ब्लॉक पुंडरी क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही लोगों को उम्मीद थी कि भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन बारिश थमने के कुछ ही समय बाद मौसम में नमी (ह्यूमिडিটি) काफी बढ़ गई। इसके चलते उमस बढ़ने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी नमी के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी महसूस हुई। घरों से लेकर बाजारों तक उमस का असर देखने को मिला। बारिश के बावजूद गर्मी से अपेक्षित राहत नहीं मिली, बल्कि बढ़ी हुई उमस ने परेशानी और बढ़ा दी।0
0
Report
भालू ने बस्ती में दहशत मचाई: दो महिलाएं घायल, वन अमला कर रहा बाहर निकालने का प्रयास
Sagar, Madhya Pradesh:दिन भर से जारी भालू का आतंक बस्ती में घुसा भालू, दो महिलाओं पर हमला कर किया घायल... एक जंगली भालू जंगल से भटककर सीधे रिहायशी बस्ती में घुस आया है। सुबह करीब 6:00 बजे अचानक इस भालू ने हमला कर दो महिलाओं को बुरी तरह घायल कर दिया है। ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, तभी अचानक एक विशालकाय भालू बस्ती में दाखिल हो गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, भालू ने सामने आईं दो महिलाओं पर हमला बोल दिया। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठियां लेकर दौड़े, जिसके बाद भालू वहां से भागा। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। वहीं घायलों को अस्पताल ले जाया गया । घटना के बाद से पूरे भडराना गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। दिन भर से भालू अलग अलग जगह पर दिखाई दे रहा है और वन अमला उसे बस्ती से बाहर करने का प्रयास कर रहा है लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है और लोगों में दहशत बरकरार हैं बाइट/ घायल महिला के परिजन0
0
Report
Advertisement
यूसीसी से सभी समुदायों को समान अधिकार, इंद्रेश कुमार बोले—धर्म नहीं बाधक
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी सरकार स्तर पर हो चुकी है, इसके लिए एक समिति का गठन भी किया जा चुका है. वहीं अब आरएसएस भी इसे लेकर एक्टिव दिखाई दे रही है. आज रायपुर प्रेस क्लब के सभागार में यूसीसी को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया, जिसमें इसके संस्थापक इंद्रेश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज समेत मुस्लिम समाज सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. इसे लेकर मुश्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक और आरएसएस के प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी भी जाति, पंथ, भाषा या धर्म के विकास में बाधक नहीं है, बल्कि सभी नागरिकों को समान अधिकार और समान अवसर देने की व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि यूसीसी किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है और इससे सभी समुदायों को समान स्वतंत्रता मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई यह प्रचार करता है कि यूसीसी से मुस्लमानों को खतरा है, तो वह लोगों को भ्रमित कर रहा है. उनके अनुसार, समान नागरिक संहिता में सनातन धर्म के अनुयायियों की तरह ही मुस्लिम, सिख, ईसाई और अन्य सभी धर्मों के लोगों को समान अधिकार और स्वतंत्रता प्राप्त होगी वहीं बापू पर दिए अपने बयान में झुकते नहीं तो विभाजन नहीं होता और कायर शब्द को लेकर उनका यू टर्न देखने को मिला. इंद्रेश कुमार ने कहा कि मेरे इनमें से कोई शब्द नहीं है, न मैंने ऐसा कहा है न कहूंगा. कांग्रेस को विषय बनाना है बनाये, कांग्रेस उस सबके चलते तबाह होते गई है0
0
Report
उन्नाव पुलिस ने CEIR से 78 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़। उन्नाव : ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस की बड़ी कामयाबी。 CEIR पोर्टल की मदद से 78 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद。 बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 15 लाख 60 हजार रुपये。 बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को किए गए सुपुर्द。 वर्ष 2026 में अब तक 367 मोबाइल बरामद कर चुकी है उन्नाव पुलिस。 अब तक बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 76 लाख 50 हजार रुपये。 CEIR पोर्टल और सर्विलांस टीम की मदद से मिली सफलता。 एसपी जेपी सिंह के निर्देश पर सभी थानों और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान चलाया。 बाइट -जेपी सिंह, एसपी उन्नाव。0
0
Report
आगरा में सीएम योगी की समीक्षा बैठक: विकास प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में सीएम योगी की समीक्षा बैठक का मामला आगरा के जनप्रतिनिधियों के संग समीक्षा बैठक में आगरा से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मिली हरि झंडी सीएम योगी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में।अधिकारियों को गुणवक्ता का विशेष ख्याल रखने के दिए आदेश बर्ष 2025-26 में प्रस्तावित प्रस्तावों की प्रगति रिपोर्ट सीएम योगी ने की तलब भाजपा से राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के बाहर की सड़क का उठाया मुद्दा,सीएम ने तत्काल सड़क निर्माण के दिए आदेश भाजपा MLC विजय शिवहरे ने आगरा से जुड़े कई प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के सामने रखा ताकि आगरा का हो सके समग्र विकास एत्मादपुर विधानसभा से भाजपा विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह ने अन्य विधायकों के सहयोग से दयाल बाग से खंदौली से जोड़ने वाले पीपा पुल की जगह पक्का पुल के निर्माण का दिया प्रस्ताव कानून व्यवस्था को लेकर आगरा पुलिस को लापरवाही न करने और लाॅ एंड ऑर्डर को मजबूत बनाए रखने के दिए निर्देश जिलाधिकारी आगरा को के डॉ और प्रदेश की योजनाओं को धरातल पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से उतारने के दिए आदेश बैठक में सीएम ने कुछ मामलों को लेकर अधिकारियों को दी चेतावनी तो कुछ की कार्यशैली पर संतुष्ट नजर आए सीएम योगी/सूत्र0
0
Report
Advertisement
कुंजीलाल मीणा की हार्ट अटैक से मौत: सवाई माधोपुर पुलिस महकमे में शोक
Sawai Madhopur, Rajasthan:पुलिस लाइन में कार्यरत कांस्टेबल कुंजीलाल मीणा की आज रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद उनका शव जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली थाना अधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि मृतक कुंजीलाल मीणा गंभीरा गांव के निवासी थे और इन दिनों सब-इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान आज दौड़ लगाने के बाद वह एक्सरसाइज कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। उन्हें तत्काल hospital ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। कोतवाली थाना अधिकारी मदन लाल मीणा एवं पुलिस जवानों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने कांस्टेबल कुंजीलाल मीणा के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस घटना से पुलिस महकमे और मृतक के परिजनों में शोक की लहर व्याप्त है।0
0
Report
कालाडेरा पुलिस ने फरार नशा कारोबारी राघवेंद्र रावत को गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर कालाडेरा SHO पूजा पूनियां को मिली बड़ी सफलता फरार चल रहे नशे कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी राघवेंद्र रावत को कालाडेरा पुलिस ने किया गिरफ्तार मूलत: मध्य प्रदेश का रहने वाला है आरोपी राघवेंद्र अपना नाम महावीर मीणा बताकर स्मैक की कर रहा था सप्लाई सामोद इलाके में नरपत सिंह से बरामद हुई थी 27 ग्राम स्मैक पकड़े गए आरोपी से पुलिस कर रही हैं पूछताछ एंकर-जयपुर ग्रामीण की कालाडेरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं...नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। कालाडेरा थाना प्रभारी पूजा पूनियां के नेतृत्व में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे नशा कारोबारी राघवेंद्र रावत को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश का निवासी है और पुलिस से बचने के लिए अपना नाम महावीर मीणा बताकर क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई कर रहा था। पुलिस जांच में उसकी वास्तविक पहचान सामने आई। यह कार्रवाई सामोद थाना क्षेत्र में 27 ग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में की गई है, जिसमें पहले नरपत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उसी मामले में राघवेंद्र रावत की तलाश की जा रही थी। कालाडेरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन के संबंध में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
दौसा में एक करोड़ रुपये की सुपारी और कंटेनर चोरी का खुलासा
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा सुपारी के 265 बेग सहित कंटेनर चोरी का प्रकरण पुलिस ने सुपारी और कंटेनर को किया बरामद साथ ही एक आरोपी को भी किया गिरफ्तार हरियाणा के पलवल जिला निवासी शबीर खां मेव है आरोपी चोरी हुई सुपारी की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए 17 जून को नागपुर से दिल्ली ले जाई जा रही थी सुपारी उस दौरान एक्सप्रेस वे पर अमरबाद रेस्ट एरिया से हुई चोरी की घटना वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देश पर रामगढ़ पचवारा पुलिस की कार्रवाई दौसा जिले की रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये की सुपारी चोरी के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 19,950 किलो वजन के 285 बैग सुपारी, वारदात में इस्तेमाल कंटेनर और चोरी किया गया कंटेनर बरामद कर लिया है। मामले में हरियाणा के पलवल निवासी शबिर खान मेव को कानपुर नगर से गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी चालक दिलशाद सहित अन्य आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने 600 किलोमीटर तक सैकड़ों CCTV कैमरे खंगाले साइबर सेल की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरी के कंटेनर का पीछा किया और आखिरकार कानपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की का माल और वारदात में प्रयुक्त कंटेनर बरामद किया गया आरोपियों ने नागपुर से दिल्ली ले जाई जा रही सुपारी को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के अमराबाद रेस्ट एरिया में चोरी की वारदात को अंजाम दिया0
0
Report
Advertisement
SDRF कमांडेंट ने सी-7, C-8 रेस्क्यू टीम की मानसून तैयारी का निरीक्षण किया
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में आगामी मानसून सत्र के दौरान आपदा राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैनात सी कम्पनी भरतपुर की रेस्क्यू टीम C-7 एवं C-8 का रविवार को पुलिस लाइन अन्वेषण भवन में SDRF कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया , इस दौरान सवाई माधोपुर ग्रामीण वृताधिकारी रामधन सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सभी जवान ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। इसके बाद कमांडेंट ने जवानों की संपर्क सभा लेकर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा आवास, भोजन, ईंधन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के समुचित प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कमांडेंट ने विभिन्न आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों का भी निरक्षण किया और उपकरणों की प्रदर्शनी के माध्यम से जवानों से उनके संचालन एवं उपयोग संबंधी सामान्य जानकारी ली। निरक्षण के दौरान सभी उपकरण सुचारू एवं चालू अवस्था में पाए गए। जवानों ने उपकरणों के संचालन संबंधी संतोष जनक जानकारी दी। साथ ही आगामी मानसून सत्र के दौरान आपदा राहत एवं बचाव कार्य को प्रभावी, त्वरित एवं सुरक्षित ढंग से संपादित करने हेतु रेस्क्यू टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपनी सुरक्षा का ध्यान मै रखते हुए सभी जवानों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।0
0
Report
सवाई माधोपुर में पल्स पोलियो: 1568 बूथ, 3136 कर्मी से बच्चों को खुराक
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-सवाई माधोपुर जिले में आज पल्स पोलियो अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गयी। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा संस्थानो, आंगनवाड़ी, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, सुदूर क्षेत्रों मे टीमों ने बच्चों को खुराक पिलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि जिले के 213486 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले भर में 1568 पोलियो बूथ स्थापित किए गये ,जिन पर 3136 कार्मिको ने अपनी सेवाये दी। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य दूर-दराज, ईंट भाठ्टों, निर्माण स्थलों और दुर्गम क्षेत्रों के लिए 103 मोबाइल टीमें व 42 ट्रांज़िट टीमें तैनात रही, अभियान के पहले दिन जिले भर में पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गयी। वही कल दूसरे दिन हाउस टू हाउस विजिट के लिए 1568 टीमें बनाई गयी है। वैक्सीन की सुरक्षा और वितरण के लिए कोल्ड चेन प्वाइंट निर्धारित किये गये हैं, सीएमएचओ ने अभिभावकों से अपील की है कि सोमवार एवं मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। यदि पहले भी बच्चे को कई बार पोलियो की दवा पिलाई जा चुकी है, तब भी इस अभियान के दौरान खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि बच्चा पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित रह सके। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अभियान में सहयोग करने तथा घर-घर पहुंचने वाली टीमों का सहयोग करने की अपील की है, जिससे जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।0
0
Report
धमतरी में ज़हर सेवन कर युवक की मौत, पत्नी के निधन के बाद तनाव बना कारण
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - ज़हर सेवन कर युवक ने की खुदखुशी धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ब्राह्मण पारा से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक व्यक्ति की ज़हर सेवन करने से मौत हो गई..... बताया गया है मृतक अपनी पत्नी की निधन के बाद से मानसिक तनाव में रह रहा था...... पुलिस के मुताबिक, ब्राह्मण पारा निवासी अनिल सोनी ने कथित तौर पर ज़हर का सेवन कर लिया...... तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया...... बताया जा रहा है कुछ समय पहले ही मृतक की पत्नी का निधन हो गया था..... इसके बाद से वह गहरे सदमे और मानसिक तनाव में रहने लगा था..... पुलिस की प्रारम्भिक जांच में भी ऐसी बातें सामने आई हैं...... घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी...... वही पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।0
0
Report
Advertisement
