मनोज यादव ने झामुमो में शामिल होकर सारठ विधानसभा में दावेदारी पेश की!
Jamtara, Jharkhand:राजनीति शास्त्र के छात्र मनोज सुभद्रा यादव ने सारठ विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की। भुवनेश्वर से पढ़ाई पूरी करने के बाद, वे मुंबई में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे, लेकिन कोविड काल में अपने गांव लौट आए। वहां की गरीबी देखकर उन्होंने गांव में रहने और लोगों की सेवा करने का निर्णय लिया। विधानसभा चुनाव के नजदीक आने पर उन्होंने झामुमो में अपनी आस्था व्यक्त की और सदस्यता ग्रहण की। अब यह पार्टी पर निर्भर करेगा कि सारठ विधानसभा से किसे अपना टिकट देती है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
